Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर के मंशारामपुरा निवारू रोड पर आराध्य देव भगवान श्री ग्वांलिया बाबा मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात, चांदी के मुकुट, सिंघासन आदि लाखों रुपए का सामान चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोरी करते बदमाश, लोगों में आक्रोश.. (देखें पूरी घटना) #Jaipurpolicecommissionrate #Rajasthanpolice #nivaaruroadJaipur #Temple #jaipurrajasthanindia #news जयपुर के मंशारामपुरा निवारू रोड पर आराध्य देव भगवान श्री ग्वांलिया बाबा मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात, चांदी के मुकुट, सिंघासन आदि लाखों रुपए का सामान चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोरी करते बदमाश, लोगों में आक्रोश.. (देखें पूरी घटना) #Jaipurpolicecommissionrate #Rajasthanpolice #nivaaruroadJaipur #Temple #jaipurrajasthanindia #news #JitendraKumasaini #Jitendra #harsora
Jitendra Kumar saini riporter
जयपुर के मंशारामपुरा निवारू रोड पर आराध्य देव भगवान श्री ग्वांलिया बाबा मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात, चांदी के मुकुट, सिंघासन आदि लाखों रुपए का सामान चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोरी करते बदमाश, लोगों में आक्रोश.. (देखें पूरी घटना) #Jaipurpolicecommissionrate #Rajasthanpolice #nivaaruroadJaipur #Temple #jaipurrajasthanindia #news जयपुर के मंशारामपुरा निवारू रोड पर आराध्य देव भगवान श्री ग्वांलिया बाबा मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात, चांदी के मुकुट, सिंघासन आदि लाखों रुपए का सामान चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोरी करते बदमाश, लोगों में आक्रोश.. (देखें पूरी घटना) #Jaipurpolicecommissionrate #Rajasthanpolice #nivaaruroadJaipur #Temple #jaipurrajasthanindia #news #JitendraKumasaini #Jitendra #harsora
More news from Jaipur and nearby areas
- लुहाकना खुर्द के अमर शहीद राजीव सिंह की पुण्य तिथि पर आज अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए इस दौरान युवाओं द्वारा तिरंगा रैली एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पवन शर्मा जवानपुरा द्वारा शहिद के पिता शंकर सिंह, माता पुष्पा कंवर, वीरांगना उषा कंवर एवं पुत्र अधिराज सिंह का स्वागत किया गया इस मौके पर सरपंच धर्मेंद्र मीणा, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ब्रिगेडियर जयपान सिंह, शंभू सिंह शेखावत, महिपाल सिंह, राम सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच घीसा सिंह शेखावत, भगवत सिंह, एडवोकेट राहुल मोदी, दौलत सिंह, मातादीन सिंह, कैलाश सिंह, अजय सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे इस मौके पर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई पवन शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देना गर्व की बात है समस्त क्षेत्रवासी शहीद परिवार के साथ हैं और सदैव हम सभी शहीद राजीव सिंह के परिवार के ऋणी रहेंगे युवा पीढ़ी को भी देशभक्ति एवं नैतिकता की मजबूत नींव के आधार पर समर्पित नागरिक के रूप में तैयार करना गांव के बड़े बुजुर्गों का काम है हम सभी को यह संकल्प लेने की आवश्यकता है की अपनी मातृभूमि के लिए हम सदैव अपने सर्वोच्च बलिदान के लिए तैयार रहेंगे इस मौके पर युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया ।1
- *मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि* *केन्द्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव तथा राज्य वन मंत्री श्री संजय शर्मा रहे उपस्थित* खैरथल-तिजारा, 08 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को खैरथल तिजारा के गांव बघेरी कलां पहुंचकर पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री शर्मा ने स्व. भड़ाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. हेमसिंह भड़ाना का सार्वजनिक जीवन, जनसेवा के प्रति उनका समर्पण तथा समाज के लिए किया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्थान वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, विधायक बानसूर देवी सिंह शेखावत, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रामहेत यादव, पूर्व विधायक जयराम जाटव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्व. हेमसिंह भड़ाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके जनसेवा कार्यों को याद किया।5
- प्रतिभा को मिला मंच: आर. आर. मेमोरियल स्कूल में 1285 विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी मेधा। शिक्षा का महाकुंभ: झंझारपुर के आर. आर. मेमोरियल स्कूल में प्रतिभावान प्रतियोगिता का सफल आयोजन। मेधावी छात्रों पर होगी धनवर्षा: स्कूल की ओर से 31 लाख रुपये की स्कॉलरशिप का होगा वितरण। सपनों को उड़ान: भविष्य निर्माण की प्रतियोगिता में सोडावास क्षेत्र के 1285 बच्चों ने आजमाया भाग्य।1
- जाट बहरोड़ भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष भीम राज यादव (निवासी करनीकोट) की सुपुत्री कशिश का विवाह नया गांव, नीमराना निवासी नरेंद्र कुमार से तय हुआ है। यह शादी इसलिए चर्चा में है क्योंकि इसे पूरी तरह दहेज-मुक्त रखा गया है। वर पक्ष ने लगन और टीका में मात्र एक रुपये का नेग स्वीकार किया, जो समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रहा है। एक रुपये में तय हुआ यह रिश्ता दहेज प्रथा पर सीधा प्रहार माना जा रहा है1
- Post by RAJ.JANTA .971
- विराटनगर गणेश रोड स्थित श्री अम्बिका जीवन दायिनी शक्तिपीठ मन्दिर का दो दिवसीय मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार रात्रि माता रानी के भव्य संकीर्तन के साथ हुआ। शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठित होने वाली नौ दुर्गा, शिव परिवार, जीण माता, काली, महालक्ष्मी की प्रतिमाओं को भव्य कलश एवं शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण करवाया गया। इस अवसर पर भव्य भण्डारे मे बडी संख्या मे पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। आयोजन के मुख्य अतिथि महामण्डलेश्वर डॉ.राजेश्वर दास महाराज, पचेरी धाम महंत दीपक आचार्य थे। अध्यक्षता महामण्डलेश्वर रामेश्वरी नंद गिरी ने की। अतिथियों का मन्दिर महंत पवन हरिप्रकाश शर्मा द्वारा शॉल, माला एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। जागरण मे राष्ट्र के प्रख्यात भजन गायक पण्डित रामवतार शर्मा गाजियाबाद, नरेश नरसी फतेहाबाद, धीरेन्द्र गुप्ता धीर शाहजहांपुर , राहुल बृजवासी, राधे म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सम्पूर्ण रात्रि माता रानी का गुणगान किया गया। इस अवसर पर मनकेश चौहान, रोहित यादव, श्यामबाबु सैन, अशोक शर्मा, आचार्य पकंज शर्मा, सुनील, राकेश, बृजेश सिंह, पवन कुमार सहित बडी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- लीलका धाम मंदिर में विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास,धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भजन-कीर्तन,भंडारे का आयोजन1
- प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता रविवार को हुई...... 1285 विद्यार्थियों ने भाग लिया..... ....आर. आर मेमोरियल स्कूल झंझारपुर में आयोजित हुई सोडावास कस्बे के समीप गांव झंझारपुर (आनंद बाग के पास ) आर. आर. मेमोरियल स्कूल में रविवार को शाला परिसर में विद्यार्थियों के लिए प्रतिभावान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 1285 विद्यार्थियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता प्रातः 11 बजे से 1बजे तक हुई । सोडावास क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । एल. के.जी से नवी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए मौका नि:शुल्क रखा गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर शाला की ओर से 31 लाख की स्कॉलरशिप का भी वितरण होगा। प्रतिभावान प्रतियोगिता में अपने भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रतियोगिता 1285 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शाला निर्देशक रेखा यादव संजय यादव ने सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों का आभार जताया । सोडावास... प्रतिभावान प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी2
- बबुल के पेड़ों से हादसों की आशंका, टहनियां रोड पर आने से वाहन चालक परेशान सोडावास. अलवर बहरोड वाया सोडावास स्टेट हाईवे 14 पर ततारपुर चौराहे, आलनपुर, झझारपुर, सोडावास, बर्दोड तक सड़क के दोनों और फैले विलायती बबूल के पेड़ और उनकी लटकती टहनियों से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टहनियों की वजह से सड़क की आधी पट्टी कवर हो चुकी है, जिससे खासतौर पर घुमावदार स्थान पर हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है।वाहन चालक मनजीत चौधरी ठेकेदार सोडावास, वीरेंद्र सुमन चिरूनी, रामसिंह सैनी बड़ोद व ग्रामीण एडवोकेट अशोक पटेल मुंडावर ने बताया कि ततारपुर, टेहड़की चौक,आलनपुर, झझारपुर, सोडावास व बड़ोद सड़क मार्ग पर बबुल के पेड़ों की स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। इन पेड़ों की वजह से सड़क पर जगह-जगह दृश्यता बाधित हो रही है। कई बार टहनियो को छूकर निकलना पड़ता है, जिससे वाहन पर स्क्रेच आ जाते हैं और वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी, पंडित गोपीचंद आनंद बाग ने बताया कि पहले भी इन स्थानों पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। झंझारपुर सोडावास के बीच पुलिस ने भी इस सड़क मार्ग पर धीरे वाहन चलने का बोर्ड लगा रखा है। जो इस बात का संकेत है की सार्वजनिक निर्माण विभाग इस और ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क पर दृष्टयता न होने के कारण आगरा जा रहे दो सगे भाई बाइक सवार दो युवकों की जान जा चुकी है। ऐसे में रोजाना यहां से गुजरने वाले वाहन चालक हमेशा खतरे के साए में रहते हैं । सामाजिक कार्यकर्ता राव वीरेंद्र सिंह सोडावास ने बताया कि बबुल की टहनियों की वजह से खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को पैदल चलने में भी दिक्क़ते होती है। सोडावास.. स्टेट हाईवे 14 पर सड़क किनारे बबुल के पेड़1