Shuru
Apke Nagar Ki App…
सपनों को उड़ान: भविष्य निर्माण की प्रतियोगिता में सोडावास क्षेत्र के 1285 बच्चों ने आजमाया भाग्य। प्रतिभा को मिला मंच: आर. आर. मेमोरियल स्कूल में 1285 विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी मेधा। शिक्षा का महाकुंभ: झंझारपुर के आर. आर. मेमोरियल स्कूल में प्रतिभावान प्रतियोगिता का सफल आयोजन। मेधावी छात्रों पर होगी धनवर्षा: स्कूल की ओर से 31 लाख रुपये की स्कॉलरशिप का होगा वितरण। सपनों को उड़ान: भविष्य निर्माण की प्रतियोगिता में सोडावास क्षेत्र के 1285 बच्चों ने आजमाया भाग्य।
पत्रकार संदीप यादव
सपनों को उड़ान: भविष्य निर्माण की प्रतियोगिता में सोडावास क्षेत्र के 1285 बच्चों ने आजमाया भाग्य। प्रतिभा को मिला मंच: आर. आर. मेमोरियल स्कूल में 1285 विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी मेधा। शिक्षा का महाकुंभ: झंझारपुर के आर. आर. मेमोरियल स्कूल में प्रतिभावान प्रतियोगिता का सफल आयोजन। मेधावी छात्रों पर होगी धनवर्षा: स्कूल की ओर से 31 लाख रुपये की स्कॉलरशिप का होगा वितरण। सपनों को उड़ान: भविष्य निर्माण की प्रतियोगिता में सोडावास क्षेत्र के 1285 बच्चों ने आजमाया भाग्य।
More news from राजस्थान and nearby areas
- प्रतिभा को मिला मंच: आर. आर. मेमोरियल स्कूल में 1285 विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी मेधा। शिक्षा का महाकुंभ: झंझारपुर के आर. आर. मेमोरियल स्कूल में प्रतिभावान प्रतियोगिता का सफल आयोजन। मेधावी छात्रों पर होगी धनवर्षा: स्कूल की ओर से 31 लाख रुपये की स्कॉलरशिप का होगा वितरण। सपनों को उड़ान: भविष्य निर्माण की प्रतियोगिता में सोडावास क्षेत्र के 1285 बच्चों ने आजमाया भाग्य।1
- किशनगढ़ रोड स्थित नूरनगर तिबारे के पास एक निजी बस और टेम्पो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेम्पो में सवार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घासोली निवासी 45 वर्षीय रामबाबू पुत्र मदनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से खैरथल के सेटेलाइट अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक पेशे से मिस्त्री था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- खैरथल-तिजारा। भानोत जोगावाड़ में राष्ट्रीय किसान महासभा के तत्वावधान में किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर मंथन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) रामावतार चौधरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। चौपाल को संबोधित करते हुए रामावतार चौधरी ने अमेरिका-भारत के बीच हुई ट्रेड डील को किसानों के लिए घातक बताते हुए कहा कि यह समझौता किसानों के लिए “मौत का फंदा” साबित होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसान अपनी फसलों का उचित मूल्य नहीं ले पाएगा, वहीं यह ट्रेड डील देश के लघु एवं कुटीर उद्योगों को भी बर्बादी की ओर ले जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिलेश कौशिक ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार चंद व्यापारिक मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश की संपदा को बेच रही है और ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक रामस्वरूप लंबरदार रहे। इस अवसर पर रामेश्वर दयाल, सरजीत चौधरी एडवोकेट, सहीराम चौधरी, राजेश कौशिक, महावीर शर्मा, अजीत चौधरी, खेड़ापति, धर्मेंद्र, हरकेश महल, लखमी चौधरी, ओमप्रकाश, वीरेंद्र, हनुमान, सज्जन, ऋषि राज, रामहेर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- #अलवर;- बिजलीघर चौराहे पेट्रोल पंप के पास स्थित शराब ठेके के ग़ल्ले से 30 #हज़ार रुपये किए पार, डकैती की वारदात CCTV में हुई क़द, मामला कोतवाली पुलिस थाने में हुआ दर्ज। #jks @#jksxyz #05ChallengeAccepted #jksxyznews #etc #jksxyznewsrajastham #harsora1
- लोगो को रोकना चाहिए था इसे... एक के पागलपन में सबने साथ दे दिया 🥺1
- राष्ट्रीय नेटबॉल में कांस्य पदक जीतकर लौटे महिमा शेखावत बीलवाड़ी में पहुंची,ग्रामीणों ने महिमा शेखावत का भव्य स्वागत और गांव में निकाली रैली , गोपाल सैनी ने बताया कि जिसमें सैकड़ों कि संख्या में लोग पहुंचे,राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम की ओर से उपविजेता रहने वाली गांव की बेटी महिमा शेखावत पुत्री लक्ष्मण सिंह शेखावत, ओम् मार्केट) के गांव आगमन पर भव्य रैली निकालकर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बेटी का स्वागत किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और हर चेहरे पर गर्व साफ नजर आया1
- प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता रविवार को हुई...... 1285 विद्यार्थियों ने भाग लिया..... ....आर. आर मेमोरियल स्कूल झंझारपुर में आयोजित हुई सोडावास कस्बे के समीप गांव झंझारपुर (आनंद बाग के पास ) आर. आर. मेमोरियल स्कूल में रविवार को शाला परिसर में विद्यार्थियों के लिए प्रतिभावान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 1285 विद्यार्थियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता प्रातः 11 बजे से 1बजे तक हुई । सोडावास क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । एल. के.जी से नवी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए मौका नि:शुल्क रखा गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर शाला की ओर से 31 लाख की स्कॉलरशिप का भी वितरण होगा। प्रतिभावान प्रतियोगिता में अपने भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रतियोगिता 1285 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शाला निर्देशक रेखा यादव संजय यादव ने सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों का आभार जताया । सोडावास... प्रतिभावान प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी2
- बबुल के पेड़ों से हादसों की आशंका, टहनियां रोड पर आने से वाहन चालक परेशान सोडावास. अलवर बहरोड वाया सोडावास स्टेट हाईवे 14 पर ततारपुर चौराहे, आलनपुर, झझारपुर, सोडावास, बर्दोड तक सड़क के दोनों और फैले विलायती बबूल के पेड़ और उनकी लटकती टहनियों से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टहनियों की वजह से सड़क की आधी पट्टी कवर हो चुकी है, जिससे खासतौर पर घुमावदार स्थान पर हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है।वाहन चालक मनजीत चौधरी ठेकेदार सोडावास, वीरेंद्र सुमन चिरूनी, रामसिंह सैनी बड़ोद व ग्रामीण एडवोकेट अशोक पटेल मुंडावर ने बताया कि ततारपुर, टेहड़की चौक,आलनपुर, झझारपुर, सोडावास व बड़ोद सड़क मार्ग पर बबुल के पेड़ों की स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। इन पेड़ों की वजह से सड़क पर जगह-जगह दृश्यता बाधित हो रही है। कई बार टहनियो को छूकर निकलना पड़ता है, जिससे वाहन पर स्क्रेच आ जाते हैं और वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी, पंडित गोपीचंद आनंद बाग ने बताया कि पहले भी इन स्थानों पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। झंझारपुर सोडावास के बीच पुलिस ने भी इस सड़क मार्ग पर धीरे वाहन चलने का बोर्ड लगा रखा है। जो इस बात का संकेत है की सार्वजनिक निर्माण विभाग इस और ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क पर दृष्टयता न होने के कारण आगरा जा रहे दो सगे भाई बाइक सवार दो युवकों की जान जा चुकी है। ऐसे में रोजाना यहां से गुजरने वाले वाहन चालक हमेशा खतरे के साए में रहते हैं । सामाजिक कार्यकर्ता राव वीरेंद्र सिंह सोडावास ने बताया कि बबुल की टहनियों की वजह से खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को पैदल चलने में भी दिक्क़ते होती है। सोडावास.. स्टेट हाईवे 14 पर सड़क किनारे बबुल के पेड़1
- किशनगढ़बास- पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के देहांत के बाद आज सीएम भजनलाल शर्मा बघेरी कला गांव में पहुंचे और हेमसिंह भड़ाना के परिवार को संवेदना देते हुए शोक व्यक्त किया, सीएम भजनलाल शर्मा ने हेमसिंह भड़ाना के देहांत को लेकर परिवार से कहा कि हेमसिंह भड़ाना ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन जनता की सेवा में लगाया है साथ ही वो भाजपा के बहुत अच्छे नेता थे, वही सीएम भजनलाल शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव, राज्य मंत्री संजय शर्मा सहित कई भाजपा के नेता साथ रहे।1