Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में NCC कैडेट्स ने चलाया विशाल पौधारोपण अभियान #राजगढ #अलवर राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में NCC कैडेट्स ने चलाया विशाल पौधारोपण अभियान 9 राज बटालियन NCC अलवर के कैडेट्स ने पौधारोपण कर ली पौधों की देखभाल और सार-संभाल की जिम्मेदारी।कॉलेज के खेल मैदान में कैडेट्स और संकाय सदस्यों ने मिलकर हरियाली की नई अलख जगाई।आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा और कमान अधिकारी ले. कर्नल रणयोद्ध सिंह के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ कार्यक्रम। डॉ. रतिराम जाटव, हवलदार बजरंग सिंह व श्याम सिंह सहित पूरे कॉलेज स्टाफ ने की पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल।
राजगढ़
राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में NCC कैडेट्स ने चलाया विशाल पौधारोपण अभियान #राजगढ #अलवर राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में NCC कैडेट्स ने चलाया विशाल पौधारोपण अभियान 9 राज बटालियन NCC अलवर के कैडेट्स ने पौधारोपण कर ली पौधों की देखभाल और सार-संभाल की जिम्मेदारी।कॉलेज के खेल मैदान में कैडेट्स और संकाय सदस्यों ने मिलकर हरियाली की नई अलख जगाई।आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा और कमान अधिकारी ले. कर्नल रणयोद्ध सिंह के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ कार्यक्रम। डॉ. रतिराम जाटव, हवलदार बजरंग सिंह व श्याम सिंह सहित पूरे कॉलेज स्टाफ ने की पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में NCC कैडेट्स ने चलाया विशाल पौधारोपण अभियान #राजगढ #अलवर राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में NCC कैडेट्स ने चलाया विशाल पौधारोपण अभियान 9 राज बटालियन NCC अलवर के कैडेट्स ने पौधारोपण कर ली पौधों की देखभाल और सार-संभाल की जिम्मेदारी।कॉलेज के खेल मैदान में कैडेट्स और संकाय सदस्यों ने मिलकर हरियाली की नई अलख जगाई।आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा और कमान अधिकारी ले. कर्नल रणयोद्ध सिंह के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ कार्यक्रम। डॉ. रतिराम जाटव, हवलदार बजरंग सिंह व श्याम सिंह सहित पूरे कॉलेज स्टाफ ने की पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल।1
- औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, पंचायतों की सफाई व्यवस्था पर मंत्री ने जताई नाराजगी सिकराय। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार सुबह दौसा जिले के दौरे के दौरान पंचायत समिति सिकराय की मानपुर, पांचोली और ठीकरिया ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायतों में सफाई व्यवस्था, स्वच्छता और विकास कार्यों का जायजा लिया। मंत्री के अचानक पहुंचने से प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया। मानपुर ग्राम पंचायत में मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सफाई को लेकर असंतोष जताया, जिस पर मंत्री ने मौके पर ही सरपंच नेतराम मीणा को बुलाकर नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री ने पांचोली ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। वहीं ठीकरिया ग्राम पंचायत में सरपंच कमलेश मीणा से पंचायत की कार्यप्रणाली, सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की जानकारी ली। दौरे के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर पंचायतों में चल रहे कार्यों का फीडबैक लिया और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई और जनसुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण वेयरहाउस की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा बंदोबस्त का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दौसा, 29 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने बुधवार को यहां जिला मुख्यालय पर ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप वेयरहाउस की व्यवस्थाओं, सुरक्षा बंदोबस्त तथा ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, अभिलेखों के संधारण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, निर्वाचन विभाग के विशेष अधिकारी सुरेश चंद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- ये है गोण्डा की सबसे चौंकाने वाली चोरी की कहानी ? पति ने सोचा रात में 9-10 चोर आए, जेवर-नकदी लूट ले गए और पत्नी को मारकर बेहोश कर दिया... लेकिन जब खरगूपुर पुलिस ने जांच की तो सारा प्लान ही पलट गया . चोर कोई और नहीं, घर की ही लक्ष्मी निकली और साथ दिया प्रेमी ने . पत्नी पूनम ने प्रेमी विकास के साथ भागने के लिए खुद ही अपने घर में चोरी की साजिश रची। रात में प्रेमी को बुलाया, ताला तुड़वाया, जेवरात दिए और फिर खुद ही बेड के नीचे लेटकर बेहोश होने का नाटक कर लिया . खरगूपुर पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया बड़ा खुलासा बरामदगी : 19.610 ग्राम सोने के जेवर 1.585 KG चांदी के जेवर ( बिछिया, पायल, पायजेब, कमरबंद समेत ) 50,000 रुपये नकद 2 मोबाइल फोन SP गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी। दोनों आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना। सोचिये, रिश्तों में ऐसा धोखा..... आपकी क्या राय है? कमेंट में बताइए?1
- 🚨 "न्याय दो!" की गूंज से गूंजा ESIC मेडिकल कॉलेज, मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र अलवर "ESIC मेडिकल कॉलेज अलवर से सामने आया एक ऐसा शिकायत पत्र, जिसने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों ने नई सिक्योरिटी एजेंसी पर रिश्वतखोरी, फर्जी लिस्ट तैयार करने और दस्तावेज़ों में गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस शिकायत पर कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। अगर ये आरोप सही साबित होते हैं, तो यह सिर्फ कर्मचारियों का नहीं, पूरे सिस्टम का मामला बन सकता है। अब सबसे बड़ा सवाल—क्या होगी निष्पक्ष जांच? क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी? या फिर यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा?1
- ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था की जानकारी ली, ग्रामीणों ने जताया असंतोष मंत्री ने सरपंच नेतराम को मौके पर बुलाकर नाराजगी व्यक्त की स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, ग्राम विकास अधिकारी पूजा और ग्राम पंचायत प्रशासक नेतराम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए इसके बाद ग्राम पंचायत पांचोली का भी निरीक्षण किया अब शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ग्राम पंचायत ठीकरिया पहुंचे ठीकरिया में ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था को लेकर कर रहे हैं पूछताछ सरपंच कमलेश मीणा भी मौके पर मौजूद हैं3
- ग्राम अकबरपुर के कालीखोल में पहली वर्षा की नहदी आई कालीखोल में1