नवापारा-राजिम में सात पिलर के सहारे बनेगा बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज तकनीकी नक्शा और डिजाइन तैयार, 546 मीटर होगी ओवरब्रिज और पहुंच मार्ग की कुल लंबाई नवापारा-राजिम। नगर वासियों की लंबे समय से चली आ रही रेलवे ओवरब्रिज की मांग अब साकार होने की उम्मीद जगी है। नवापारा में प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज का सामान्य विन्यास एवं संरचनात्मक नक्शा सामने आ गया है। तैयार तकनीकी प्रारूप के अनुसार ओवरब्रिज का निर्माण सात पिलरों के सहारे किया जाएगा। इससे नगरवासियों को रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित योजना के अनुसार ओवरब्रिज की मुख्य संरचना लगभग 46 मीटर लंबी होगी, जबकि दोनों ओर 250-250 मीटर लंबी एप्रोच रोड बनाई जाएगी। इस तरह रेलवे ओवरब्रिज और पहुंच मार्ग को मिलाकर इसकी कुल लंबाई लगभग 546 मीटर होगी। ओवरब्रिज की सड़क की चौड़ाई 12 मीटर निर्धारित की गई है। इसके अलावा दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़े फुटपाथ का प्रावधान रखा गया है, जिससे वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। तकनीकी डिजाइन में पुल निर्माण के लिए आरसीसी पिलर, पियर कैप, फाउंडेशन और गर्डर की संरचना दर्शाई गई है। वहीं रेलवे ट्रैक के ऊपर बनने वाले हिस्से और दोनों ओर की सड़कों को जोड़ते हुए ढलान, जल निकासी तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का भी प्रावधान किया गया है। गौरतलब है कि नवापारा में रेलवे क्रॉसिंग लंबे समय से आवागमन की बड़ी समस्या बनी हुई है। ट्रेनों के गुजरने के दौरान फाटक बंद रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इसका खामियाजा आम नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आपातकालीन सेवाओं को भुगतना पड़ता है। ओवरब्रिज बनने से नवापारा से रायपुर की ओर आवागमन सुगम होने के साथ ही समय और ईंधन की बचत होगी। हालांकि तकनीकी नक्शा सामने आने के बाद अब नगरवासियों की निगाहें निर्माण कार्य शुरू होने की आधिकारिक तिथि, स्वीकृत लागत और समय-सीमा पर टिकी हुई हैं।
नवापारा-राजिम में सात पिलर के सहारे बनेगा बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज तकनीकी नक्शा और डिजाइन तैयार, 546 मीटर होगी ओवरब्रिज और पहुंच मार्ग की कुल लंबाई नवापारा-राजिम। नगर वासियों की लंबे समय से चली आ रही रेलवे ओवरब्रिज की मांग अब साकार होने की उम्मीद जगी है। नवापारा में प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज का सामान्य विन्यास एवं संरचनात्मक नक्शा सामने आ गया है। तैयार तकनीकी प्रारूप के अनुसार ओवरब्रिज का निर्माण सात पिलरों के सहारे किया जाएगा। इससे नगरवासियों को रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित योजना के अनुसार ओवरब्रिज की मुख्य संरचना लगभग 46 मीटर लंबी होगी, जबकि दोनों ओर 250-250 मीटर लंबी एप्रोच रोड बनाई जाएगी। इस तरह रेलवे ओवरब्रिज और पहुंच मार्ग को मिलाकर इसकी कुल लंबाई लगभग 546 मीटर होगी। ओवरब्रिज की सड़क की चौड़ाई 12 मीटर निर्धारित की गई है। इसके अलावा दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़े फुटपाथ का प्रावधान रखा गया है, जिससे वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। तकनीकी डिजाइन में पुल निर्माण के लिए आरसीसी पिलर, पियर कैप, फाउंडेशन और गर्डर की संरचना दर्शाई गई है। वहीं रेलवे ट्रैक के ऊपर बनने वाले हिस्से और दोनों ओर की सड़कों को जोड़ते हुए ढलान, जल निकासी तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का भी प्रावधान किया गया है। गौरतलब है कि नवापारा में रेलवे क्रॉसिंग लंबे समय से आवागमन की बड़ी समस्या बनी हुई है। ट्रेनों के गुजरने के दौरान फाटक बंद रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इसका खामियाजा आम नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आपातकालीन सेवाओं को भुगतना पड़ता है। ओवरब्रिज बनने से नवापारा से रायपुर की ओर आवागमन सुगम होने के साथ ही समय और ईंधन की बचत होगी। हालांकि तकनीकी नक्शा सामने आने के बाद अब नगरवासियों की निगाहें निर्माण कार्य शुरू होने की आधिकारिक तिथि, स्वीकृत लागत और समय-सीमा पर टिकी हुई हैं।
- अभनपुर विधायक ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को बांटी 1 करोड़ 81 लाख रुपए की सहायता राशि दीपावली से पहले 1300 परिवारों को मिली राहत, प्रत्येक हितग्राही को 10-10 हजार रुपए के चेक वितरित नवापारा-राजिम। सितंबर माह में हुई भारी बारिश से आई बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों को दीपावली से पहले बड़ी राहत मिली है। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित परिवारों को कुल 1 करोड़ 81 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। विधायक इंद्र कुमार साहू के विशेष प्रयासों से प्रभावित परिवारों को यह सहायता राशि प्रदान की गई। नगर गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 5, 15, 16, 17, 18, 19 एवं 20 के बाढ़ प्रभावित लगभग 1300 परिवारों को 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। नगर के हरिहर स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावित परिवारों को कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपए के चेक प्रदान किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार सहायता राशि लेने पहुंचे। इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को दीपावली के पूर्व आर्थिक सहायता प्रदान करना सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर निर्धारित समयावधि में सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार जनहितैषी सरकार है, जो गरीब और जरूरतमंद लोगों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर सहायता राशि मिलने से बाढ़ प्रभावित परिवारों की दीपावली की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, वार्ड पार्षद, एल्डरमैन, तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू ने भी नगरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।1
- जिला दण्डाधिकारी दुर्ग द्वारा दुर्ग शहर एवं नंदिनी रोड (पावर हाउस चौक से छावनी चौक ) भारी वाहनों के प्रवेश पर संशोधित आदेश जारी। जिला दण्डाधिकारी दुर्ग द्वारा दुर्ग शहर एवं नंदिनी रोड (पावर हाउस चौक से छावनी चौक ) भारी वाहनों के प्रवेश पर संशोधित आदेश जारी। ▪️ *पूर्व में दुर्ग शहर प्रवेश करने वाले निर्धारित 09 मार्गों पर दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों को दी जाने वाली छूट दिनांक 16/11/2026 तक समाप्त की गई।* ▪️ *अब इन सभी 09 मार्गों पर प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।* ▪️ *इसी प्रकार पावर हाउस चौक से छावनी चौक तक प्रातः 06 बजे से रात्रि 11 बजे तक भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।* ▪️ *आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, एलपीजी गैस सिलेंडर, राशन सामग्री, कस्टम मिलिंग एवं दूध, सब्जी, फल आदि आवश्यक वस्तुओं के परिवहन करने वाले वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।* ▪️ *आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।* *उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीकक्ष दुर्ग* के प्रस्तुत प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर जिला दुर्ग द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा भारी वाहनों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं, जनहानि एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को रोकने के उद्देश्य से पूर्व में जारी आदेश में संशोधन किया गया है। *दुर्ग शहर :-* जारी संशोधित आदेश के अनुसार पूर्व में दुर्ग शहर में प्रवेश करने वाले निर्धारित 09 मार्गों पर दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों को आवागमन हेतु दी जाने वाली छूट को दिनांक 16/11/2026 तक तत्काल प्रभाव से समाप्त किया गया है। अब इन सभी 09 मार्गों पर प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। *प्रतिबंधित 09 मार्ग निम्नानुसार हैं :-* 🔸पुलगांव चौक से पोटिया रोड। 🔸पुलगांव चौक से गंजपारा चौक की ओर। 🔸गुरुद्वारा चौक से बटालियन रोड। 🔸धमधा नाका रेलवे ओवरब्रिज से ग्रीन चौक की ओर। 🔸पुष्पक नगर से कातुलबोर्ड रोड। 🔸ग्राम बघेरा से गंजपारा दुर्ग की ओर। 🔸32 बंगला (बायपास ब्रिज) से दुर्ग की ओर। 🔸ठगड़ा बांध से दुर्ग शहर की ओर। 🔸धनौरा बायपास की ओर से महाराजा चौक की ओर सड़क मार्ग। *नंदिनी रोड भिलाई :-* पावर हाउस चौक से छावनी चौक :- जारी संशोधित आदेश के अनुसार पूर्व में नंदनी रोड में प्रातः 06 बजे से रात्रि 09 बजे तक भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित था जिसे संशोधित कर दिनांक 16/11/2026 तक पर प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक इस मार्ग में सभी प्रकार के भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित 🔸पावर हाउस चौक से छावनी चौक प्रतिबंधित मार्ग! *इस दौरान आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी :-* संशोधित आदेश में आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों को पूर्ववत छूट प्रदान की गई है, जिसमें एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, एलपीजी गैस सिलेंडर परिवहन वाहन, शासकीय उचित मूल्य दुकानों के खाद्यान्न वितरण वाहन तथा कस्टम मिलिंग (धान/चावल), दूध, सब्जी, फल एवं अन्य दैनिक उपभोग की आवश्यक सामग्री का परिवहन करने वाले वाहन शामिल हैं। *अपील :-* यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सभी भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहन चालकों, परिवहनकर्ताओं एवं संबंधित वाहन स्वामियों से अपील की जाती है कि संशोधित आदेश का कड़ाई से पालन करें तथा प्रतिबंधित समयावधि में उक्त मार्गों पर वाहनों का संचालन न करें। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आदेश का पालन सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक निगरानी एवं कार्यवाही की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। *सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस दुर्ग का सहयोग करें।*2
- नेट की समस्या अब जल्द ही दूर हो जाएगी।" "कंपनी ने मेरी पोस्ट पर रिस्पॉन्स किया है, ✅ GOOD NEWS - बोरी (साजा) ✅ असर दिखा Shuru App की खबर का! एयरटेल ने लिया संज्ञान, बोरी क्षेत्र की नेट समस्या जल्द होगी दूर बोरी (साजा) - Shuru App पर एयरटेल नेटवर्क की समस्या को लेकर की गई शिकायत का आखिरकार असर हुआ है। परसदा खुर्द के रिपोर्टर दिनेश पटेल द्वारा उठाए गए मुद्दे पर "Airtel कंपनी ने कमेंट के माध्यम से संपर्क किया है।" कंपनी के प्रतिनिधि ने नेटवर्क समस्या से जुड़े कारणों की जानकारी ली और कुछ तकनीकी सुझाव दिए, जिस पर उपभोक्ता ने अपना जवाब भी दिया है। दिनेश पटेल ने बताया - "कंपनी ने मेरी पोस्ट पर रिस्पॉन्स किया है, ये अच्छी बात है। बातचीत के बाद अब थोड़ा विश्वास हो रहा है कि पिछले एक महीने से बनी हुई नेट की समस्या अब जल्द ही दूर हो जाएगी।" बोरी क्षेत्र के सैकड़ों एयरटेल यूजर्स को उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही टावर की तकनीकी खामी को दूर करेगी। Shuru App की ताकत - जनता की आवाज, सीधे कंपनी तक! धन्यवाद Airtel टीम, आशा है जल्द ही नेटवर्क पूरी तरह ठीक होगा। रिपोर्टर - दिनेश पटेल, Shuru App, परसदा खुर्द, बोरी, जिला दुर्ग `#ThankYouAirtel #GoodNews #Bori #ShuruAppImpact`1
- दीपावली@बालोद में सुआ नृत्य करते हुए दुकान तथा घरों में पहुंच रही बच्चों की टोलिया दीपावली पर बच्चों द्वारा सुआ नृत्य एक प्राचीन और बेहद लोकप्रिय लोक परंपरा है। इस परंपरा का उद्देश्य नई धान की फसल घर आने की खुशी और समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बच्चों की टोलियां घर घर जाकर यह प्रस्तुति देती हैं। गुरुर, बालोद सहित पूरे राज्य भर में दीपावली के दौरान बच्चों की टोलियां घर घर जाकर सुआ नृत्य का प्रदर्शन कर रही है, जहां ग्रामीणों तथा दुकानदारों द्वारा बच्चों का स्वागत कर उन्हें शगुन के रूप में धान, चावल, पैसे या मिठाइयां भेंट कर रहे है। यह परंपरा नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति से जोड़े रखने का एक बेहतरीन माध्यम है।1
- चकरभाटा मार्केट की जाम सड़क पर शराबी हाईकोर्ट कर्मी बाइक चालक ने व्यापारी स्कूटी चकरभाटा मार्केट की जाम सड़क पर शराबी हाईकोर्ट कर्मी बाइक चालक ने व्यापारी स्कूटी चालक को मारी टक्कर दोनों को आई चोट और जमकर हुई मारपीट शुक्रवार की रात 10:30 मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार के 10:15 बजे के करीब चकरभाठा मार्केट की जाम सड़कों पर दो मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई और दोनों को गंभीर चोटे आई जिसमें एक स्कूटी चालक लक्ष्मी किताब घर वाले का छोटा पुत्र और दूसरा शराबी बाइक चालक हाई कोर्ट का ड्राइवर कर्मचारी था जीसकी बाइक में हाई कोर्ट लिखा हुआ था घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि त्यौहारी सीजन होने के वजह से चकरभाठा मार्केट में राम मंदिर से अचानकपुर चौक तक पहुंचने में 15 से 20 मिनट लग रहे हैं सड़क पर धीरे-धीरे चलना भी बड़ा मुश्किल है बहोत जाम लग रही है लेकिन ऐसे भीड़ में हाई कोर्ट लिखें बाइक चालक जो शराब के नशे में था और उसके पैकेट में एक शराब की सीपी रखी हुई थी वह चकरभाठा शराब दुकान की ओर से शराब पीकर अत्यधिक तेज गति में भीड़भाड़ सड़क पर वाहन चलाते आ रहा था जो सामने से अपनी सही दिशा मे आ रहे लक्ष्मी किताब दुकान संचालक के पुत्र को जोरदार टक्कर मार दिया जिसके बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े जिसकी वजह से स्कूटी चालक किताब दुकान व्यापारी के सर हाथ और पैर में चोटे आई और खून बहने लगा लेकिन टक्कर मारने वाले पल्सर बाइक चालक जो मुंह के वल गिरा था उसके नाक और मुंह में गंभीर चोटे आए थी और खून बह रहा था इसके थोड़े देर बाद हाई कोर्ट कर्मी बाइक चालक के परिजन माता-पिता घटना स्थल पहुंचे उन्होंने भी बताया कि उनका लड़का बहुत ज्यादा शराबी हो गया है जो आए दिन शराब का सेवन करता है एवं किताब दुकान संचालक भी अपने पुत्र को देखने तत्काल घटना स्थल पहुंचे इसके बाद किताब दुकान संचालक ने शराबी बाइक चालक को कहा कि इतना क्यों पी लेते हो जब ठीक से बाइक नहीं चला सकते तुम्हे इतनी भीड़भाड़ सड़क पर इतनी तेज गति से वाहन चलाने की क्या जरूरत थी इस बीच दोनों पक्षों के बीच बहस हो गया और मारपीट की नौबत आ गई जिसे वहां उपस्थित भीड़ ने छुड़वाया जिसके बाद दोनों घायलों को परिजन अपने-अपने साधन से अस्पताल लेकर रवाना हुए आपको बता दें कि चकरभाठा क्षेत्र का सबसे बड़ा मार्केट है जहां त्यौहारी सीजन में सड़क पर चलना बड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि सड़क के दोनों और दुकान लगती है जिसका पैसा भी रेहड़ी गुमटी वाले सामने के दुकान दार को देते है और ग्राहक अपने वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ी कर देते हैं इन दीनों राम मंदिर चौक से अचानकपुर चौक तक जाने में एक बाइक और कार चालक को 10 से 15 मिनट का समय लग रहा है एवं बाकी आम दिनों में भी सड़क पर कई दुकानों के सामने जाम की स्थिति निर्मित होती है ऐसे भीड़भाड़ वाले सड़क पर शराब दुकान की तरफ से आने वाले व कुछ मनचले बाइक व कार चालकों द्वारा अत्यधिक स्पीड में बाइक को अनियंत्रित तरीके से चलाया जाता है जिसकी वजह से आए दिन इस सड़क पर सड़क दुर्घटनाएं घटती रहती है इस संबंध में कई बार यातायात विभाग चकरभाठा पुलिस और नगर पालिका बोदरी को सड़क चौड़ीकरण की मांग की गई है लेकिन अब तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया है जिनका परिणाम मार्केट में सामान लेने आने वाले ग्राहकों व इस सड़क से गुजरने वाले आम लोगों को भुगतना पड़ता है शासन प्रशासन तो इस सड़क पर लगने वाले जाम की ओर ध्यान नहीं दे रहा इसलिए इस दुर्घटना के बाद शायद मार्केट के व्यापारियों द्वारा इस सड़क पर लगने वाले जाम के लिए कोई कदम उठाया जाए तो बेहतर होगा ताकि व्यापारी और ग्राहक दोनों सुरक्षित रह सके1
- *ग्राम झिरौनी में अवैध गांजा रखने एवं बिक्री की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार।* चौकी – बाजार चारभाठा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)। *पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में चौकी बाजार चारभाठा पुलिस की कार्यवाही।* *1.220 किलोग्राम गांजा, अनुमानित कीमत 62,500/- रुपये एवं एक मोबाइल फोन जप्त।* कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अजाक/क्राइम श्री प्रशांत देवांगन के मार्गदर्शन में चौकी बाजार चारभाठा पुलिस द्वारा ग्राम झिरौनी में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 1.220 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 62,500/- रुपये है तथा एक मोबाइल फोन जप्त किया है। मामले का संक्षिप्त विवरण— दिनांक 05 नवंबर 2026 को चौकी बाजार चारभाठा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झिरौनी निवासी हनुमानदास बैरागी झिरौनी-कोशमंदा रोड पर झिरौनी खार स्थित ईंट भट्ठे के पास मोड़ पर अपने कब्जे में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर स्वतंत्र गवाहों एवं तौलकर्ता को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हनुमानदास बैरागी, पिता रूपेश दास बैरागी, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम झिरौनी, चौकी बाजार चारभाठा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम बताया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी के कब्जे में रखे श्री मेंस वियर (Shree Mens Wear) कपड़ा दुकान के पीले रंग के थैले की तलाशी ली गई। थैले के अंदर काले रंग की खड़ी पट्टी वाले एक अन्य थैले में हल्के हरे रंग की प्लास्टिक झिल्ली के अंदर गांजा का एक पैकेट बरामद हुआ। स्वतंत्र गवाहों द्वारा मादक पदार्थ की पहचान कराई गई तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से वजन कराने पर गांजा का वजन 1.220 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 62,500/- रुपये है। आरोपी से गांजा रखने एवं विक्रय करने के संबंध में वैध लाइसेंस प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, जिस पर आरोपी ने कोई वैध लाइसेंस नहीं होना बताया। पुलिस द्वारा बरामद गांजा एवं आरोपी का मोबाइल फोन विधिवत जप्त किया गया। *एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार* प्रकरण में आरोपी हनुमानदास बैरागी के विरुद्ध धारा 20(बी)(ii)(बी), एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है तथा गांजा के स्रोत एवं अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बाजार चारभाठा उप निरीक्षक श्री संतोष ठाकुर ए.एन.टी.एफ. टीम एवं चौकी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। *कबीरधाम पुलिस की अपील* कबीरधाम पुलिस मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आम नागरिकों से अपील है कि मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।1
- नवापारा-राजिम में सात पिलर के सहारे बनेगा बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज तकनीकी नक्शा और डिजाइन तैयार, 546 मीटर होगी ओवरब्रिज और पहुंच मार्ग की कुल लंबाई नवापारा-राजिम। नगर वासियों की लंबे समय से चली आ रही रेलवे ओवरब्रिज की मांग अब साकार होने की उम्मीद जगी है। नवापारा में प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज का सामान्य विन्यास एवं संरचनात्मक नक्शा सामने आ गया है। तैयार तकनीकी प्रारूप के अनुसार ओवरब्रिज का निर्माण सात पिलरों के सहारे किया जाएगा। इससे नगरवासियों को रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित योजना के अनुसार ओवरब्रिज की मुख्य संरचना लगभग 46 मीटर लंबी होगी, जबकि दोनों ओर 250-250 मीटर लंबी एप्रोच रोड बनाई जाएगी। इस तरह रेलवे ओवरब्रिज और पहुंच मार्ग को मिलाकर इसकी कुल लंबाई लगभग 546 मीटर होगी। ओवरब्रिज की सड़क की चौड़ाई 12 मीटर निर्धारित की गई है। इसके अलावा दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़े फुटपाथ का प्रावधान रखा गया है, जिससे वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। तकनीकी डिजाइन में पुल निर्माण के लिए आरसीसी पिलर, पियर कैप, फाउंडेशन और गर्डर की संरचना दर्शाई गई है। वहीं रेलवे ट्रैक के ऊपर बनने वाले हिस्से और दोनों ओर की सड़कों को जोड़ते हुए ढलान, जल निकासी तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का भी प्रावधान किया गया है। गौरतलब है कि नवापारा में रेलवे क्रॉसिंग लंबे समय से आवागमन की बड़ी समस्या बनी हुई है। ट्रेनों के गुजरने के दौरान फाटक बंद रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इसका खामियाजा आम नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आपातकालीन सेवाओं को भुगतना पड़ता है। ओवरब्रिज बनने से नवापारा से रायपुर की ओर आवागमन सुगम होने के साथ ही समय और ईंधन की बचत होगी। हालांकि तकनीकी नक्शा सामने आने के बाद अब नगरवासियों की निगाहें निर्माण कार्य शुरू होने की आधिकारिक तिथि, स्वीकृत लागत और समय-सीमा पर टिकी हुई हैं।1
- *ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, एक ही परिवार के 3 की मौत* *बलौदाबाजार।* जिले में आज सड़क हादसे की दूसरी बड़ी घटना सामने आई। सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रवान मुख्य मार्ग पर मंसा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचल दिया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना आज दोपहर करीब 2 बजे हुई। ट्रक क्रमांक CG08 AX 6011 ने मोटरसाइकिल MP18 M 1744 को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक सहित थाना भाटापारा ग्रामीण में हिरासत में रखा है। तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाए गए हैं। जानकारी के अनुसार परिवार पोस्ट ऑफिस से पैसे निकालकर घर लौट रहा था। *मृतकों के नाम —* 1. निहारिका ध्रुव (16 वर्ष) पिता रामचंद्र ध्रुव 2. रामचंद्र ध्रुव (39 वर्ष) 3. टोमेश ध्रुव (12 वर्ष) पिता रामचंद्र ध्रुव तीनों निवासी ग्राम खैरताल, थाना भाटापारा ग्रामीण के रहने वाले थे।1