लटेरी ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के पूर्व सदस्य सुनील जैन और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजा मियाँ पठान के नेतृत्व में, लगभग 30-40 जमीनी स्तर के काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल पहुँचकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह जी से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्री दिग्विजयसिंह जी को गुलदस्ता और राधौगढ़ किले की एक बेहतरीन तस्वीर भेंट कर उनका आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान, काँग्रेस संगठन के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। लटेरी क्षेत्र के संघर्षशील युवा काँग्रेस कार्यकर्ताओं का श्री दिग्विजयसिंह जी से परिचय कराया गया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आदरणीय श्री दिग्विजयसिंह जी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने काँग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन भी लिया। इस मुलाकात में मुख्य रूप से गोरेलाल जी धाकड़, राहुल राजपूत, राजमोहन शर्मा, वीरेंद्र मैना, भैया मिया, हाकमसिंह यादव, जितेंन्द्र यादव, शैलेश शर्मा, गोलू शर्मा, रामभरोसा अहिरवार, इकवाल भाई और बद्री यादव सहित कई अन्य काँग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ईरान पर तंज कसते हुए एक बयान दिया। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि, "हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी, क्योंकि हम अच्छे हैं।"1
- लटेरी ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के पूर्व सदस्य सुनील जैन और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजा मियाँ पठान के नेतृत्व में, लगभग 30-40 जमीनी स्तर के काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल पहुँचकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह जी से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्री दिग्विजयसिंह जी को गुलदस्ता और राधौगढ़ किले की एक बेहतरीन तस्वीर भेंट कर उनका आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान, काँग्रेस संगठन के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। लटेरी क्षेत्र के संघर्षशील युवा काँग्रेस कार्यकर्ताओं का श्री दिग्विजयसिंह जी से परिचय कराया गया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आदरणीय श्री दिग्विजयसिंह जी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने काँग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन भी लिया। इस मुलाकात में मुख्य रूप से गोरेलाल जी धाकड़, राहुल राजपूत, राजमोहन शर्मा, वीरेंद्र मैना, भैया मिया, हाकमसिंह यादव, जितेंन्द्र यादव, शैलेश शर्मा, गोलू शर्मा, रामभरोसा अहिरवार, इकवाल भाई और बद्री यादव सहित कई अन्य काँग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- मध्य प्रदेश के ब्यावरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दुकान में दो पुलिसकर्मी जबरन घुस गए। इस घटना के बाद दुकान में मौजूद दुकानदार और दोनों पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया।1
- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने भोपाल में अपने "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत जिंसी चौराहे से लाल परेड ग्राउंड तक एक पैदल मार्च निकाला। संगठन ने NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं को लेकर कड़ा विरोध जताया। इस प्रदर्शन के दौरान, NSUI ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तुरंत इस्तीफे, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पैदल मार्च के समापन के बाद, पुलिस कमिश्नर के नाम एक ज्ञापन सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) को सौंपा गया।1
- भोपाल में बड़े तालाब के फुल टैंक लेवल (एफटीएल) दायरे में बने फार्म हाउस और बंगलों को हटाने के लिए शनिवार से जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीमों ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आज इस अभियान के तहत छह अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में पेश की गई एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) के बाद शुरू हुई है। निगम ने कुछ दिनों पहले ही एनजीटी को बताया था कि तालाब क्षेत्र से कुल 21 अतिक्रमण हटाए जाएंगे।1
- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल में महिला कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर आंदोलन, चंदे और भाजपा-आरएसएस को लेकर तीखा हमला बोला।1
- मेरठ के चर्चित 'नीले ड्रम' हत्याकांड की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि आगरा से पति की हत्या और शव छिपाने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिकंदरा क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी में एक पत्नी पर आरोप है कि उसने अपने पति को खीर में नींद की ढेर सारी गोलियां मिलाकर खिलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शव को घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफना दिया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने बाथरूम की खुदाई करवाई, जहां से कंकाल बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई आरोपी पत्नी रूबी ने बताया है कि शव को बाथरूम में दफनाने का विचार उसे 'दृश्यम' फिल्म से आया था। बताया गया है कि भरतपुर (राजस्थान) निवासी 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा अपनी पत्नी रूबी, मां और दो बेटियों के साथ आगरा के रेणुका धाम में रहते थे। 18 मई के बाद पत्नी रूबी ने परिजनों को सुरेंद्र के लापता होने की जानकारी दी और बाद में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज करा दी थी। रूबी लगभग 46 दिनों तक सभी को गुमराह करती रही, जिसके बाद सुरेंद्र के बड़े भाई अनिल शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि रूबी ने पूछताछ के दौरान हत्या करना स्वीकार कर लिया है। 40 वर्षीय रूबी शर्मा के इस दुस्साहस ने हर किसी को हैरान कर दिया है, और यह सवाल उठ रहा है कि क्या उसने यह सब अकेले किया। पुलिस भी इसी कोण से जांच कर रही है, क्योंकि अकेले पति की हत्या कर शव को ठिकाना लगाना संभव नहीं लगता। बाथरूम, जहां से कंकाल मिला, करीब दस फीट लंबा और साढ़े चार फीट चौड़ा है। पुलिस ही नहीं, बल्कि मोहल्ले वालों और परिजनों के मन में भी कई सवाल हैं, जिनके जवाब फिलहाल पुलिस के पास नहीं हैं। आरोपी पत्नी से पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।1