विधायक ने शीशोवाली में पशु चिकित्सा शिविर का किया शुभारंभ,पशुपालकों को आधुनिक तकनीक अपनाने का किया आह्वान गजरौला/धनौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शीशोवाली में पशुपालन विभाग, अमरोहा द्वारा आयोजित “पशु चिकित्सा शिविर” का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने गौ पूजन एवं फीता काटकर किया।इस अवसर पर विधायक राजीव तरारा ने कहा कि नरेंद्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार किसानों और पशुपालकों के उत्थान के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और पशुपालकों की आय दोगुनी करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।विधायक ने बताया कि वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर, नियमित टीकाकरण, संतुलित पशु आहार एवं उन्नत नस्लों के उपयोग से पशुपालक अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर किसान आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।शिविर में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं उपचार किया गया। साथ ही पशुपालकों को पशु रोगों की रोकथाम, स्वच्छता, पोषण एवं आधुनिक पशुपालन पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल भढ़ाना, जबर सिंह प्रधान, नानक प्रधान, विनोद प्रधान, हरपाल सिंह प्रधान, नन्हे प्रधान, मंगत सिंह, प्रेमपाल, सतपाल पाल, निहार त्यागी, सुंदर सिंह, हुकम सिंह, सतवीर सिंह राणा, सुशील कुमार, विनोद कुमार, सुरेन्द्र सिंह, अमन अग्रवाल, अक्षय सहित पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्यजन, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।विधायक राजीव तरारा ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि पशुधन की सुरक्षा और किसानों की समृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

- Post by Jpn7 News1
- 14 मार्च को लगने वाली है लोक अदालत1
- अभी-अभी🇮🇷❌🇺🇸🇮🇱🔥 इराकी एयरस्पेस में ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा गिराए गए इजरायली फाइटर जेट का पहला फुटेज। #fyp #trending #Iran #Usa #WorldNews1
- Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी1
- Post by वसीम खान संपादक1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Jpn7 News1
- अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात मे रमजान के महीने में भाईजान फिर आपस में भिड़ गए ,आपसी रंजिश के चलते बच्चों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल फुटेज में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव की कोशिश की।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।1
- मुरादाबाद, 28 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में अपराध शाखा की विशेष जांच टीम (SIT) ने एक बड़े GST घोटाले का पर्दाफाश करते हुए फर्जी बिल ट्रेडिंग के जरिए करीब 200 करोड़ रुपये की कर चोरी करने वाले गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 11 मोबाइल फोन, 29 चेकबुक, लैपटॉप, पीसी समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और 6 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि यह गिरफ्तारी राज्य के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाने वाले नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पुनित पुत्र बिशम्बर सिंह (उम्र: 30 वर्ष, शिक्षा: बीएससी-मैथ्स) है, जो मूल रूप से आगरा के थाना सदर बाजार के ताल फिरोज खान मधुनगर नई आबादी 30/34 का निवासी है। हाल ही में वह आगरा के श्री राम कॉम्प्लेक्स, थर्ड फ्लोर, फ्लैट नंबर-09 सेवला में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह 2019 से फर्जी फर्मों के जरिए बिल ट्रेडिंग का धंधा चला रहा था, जिसमें कोई वास्तविक माल का लेन-देन नहीं होता था। घोटाले की शुरुआत और नेटवर्क पुलिस के अनुसार, यह मामला मुरादाबाद के राज्य कर विभाग के प्रधान सहायक आदित्य प्रताप सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ था। शिकायत में AL JAZA TRADERS (GSTIN: 09AAWPQ8913C2Z4) फर्म द्वारा 1.20 करोड़ 50 हजार 458 रुपये की GST चोरी का आरोप लगाया गया था। इस आधार पर थाना सिविल लाइन्स में मुकदमा संख्या 0834/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2), 61(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। SIT ने पुलिस महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देश पर तकनीकी संसाधनों और अभिसूचना के आधार पर जांच शुरू की। आरोपी पुनित ने पूछताछ में खुलासा किया कि 2019 में दिल्ली की एक कपड़े की दुकान पर काम के दौरान सिद्दकी नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई। इस व्यक्ति ने पुनित की पत्नी के नाम से MAGNA ENTERPRISES (GSTIN: 07CEEPA0366P1ZF) फर्म रजिस्टर कराई और 20 हजार रुपये दिए। लॉकडाउन के दौरान पैसे बंद होने पर पुनित ने खुद GST पोर्टल का यूजरनेम-पासवर्ड हासिल कर लिया और फर्म से जुड़ी पार्टियों से संपर्क कर कमीशन के साथ पैसे निकालने लगा। इसके बाद रामपुर के मुकिम नामक व्यक्ति के जरिए फर्जी बिल ट्रेडिंग का जाल बिछा। बाजपुर के गुलाब और अमित श्रीवास्तव के माध्यम से चार फर्जी फर्में बनाई गईं: क्रिस्टल ट्रेडिंग (GSTIN: 05AWGPH7310E1Z0, मालिक: हेमंत सिंह) अमृत धारा (GSTIN: 05AWQPY1009H1ZB, मालिक: शरद यादव) अल्पना एंटरप्राइजेज (GSTIN: 05HFGPM3346F1ZH, मालिक: ममता) हरजिंदर एंटरप्राइजेज (GSTIN: 05MCZPS3087A1ZX, मालिक: हरजिंदर सिंह) इन फर्मों से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हासिल कर पैसे खातों में घुमाए जाते थे। आरोपी ने बताया कि इंडियन ओवरसीज बैंक के खातों का इस्तेमाल किया जाता था, जहां नाम बदलकर RTGS/NEFT किए जाते थे। कुल मिलाकर: एम/एस आर.के. इंटरनेशनल (खाता: 212xxxxxxxx4908) में 88 करोड़ 79 लाख 89 हजार 177 रुपये एम/एस मैग्ना एंटरप्राइजेज (पत्नी का खाता: 212xxxxxxxx4909) में 57 करोड़ 84 लाख 47 हजार 29 रुपये एम/एस वन्या एंटरप्राइजेज (बेटी का खाता: 40xxxxxxx650) में 122 करोड़ 57 लाख 22 हजार 478 रुपये ट्रेडिंग की कुल राशि लगभग 200 करोड़ के आसपास बताई गई। पैसे निकालकर कैश में पार्टियों को लौटाए जाते, जिसमें आरोपी अपना कमीशन रखता। जब्त सामग्री और आगे की कार्रवाई गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से निम्नलिखित बरामद हुए: 11 मोबाइल फोन (7 आईफोन, 4 एंड्रॉयड) सहित सिम कार्ड 12 एटीएम कार्ड, 1 पासबुक, 1 आरसी, 2 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड 29 चेकबुक, 1 पासपोर्ट फोटोकॉपी, 2 आधार फोटोकॉपी, 1 पैन फोटोकॉपी 8 सिम कार्ड, 3 बिजली बिल, 9 टैक्स इनवॉइस, 32 किरायानामा 5 मुहरें, 2 इंक पैड, 1 लैपटॉप, 2 बिल्टी बुक, 1 पीसी 1,220 रुपये नकद और खाते में 6 लाख रुपये सीज1