Shuru
Apke Nagar Ki App…
अब RTO के चक्कर खत्म! ARTO की हर नई सूचना सीधे मोबाइल पर | Maharajganj Transport Update 2026 महराजगंज परिवहन विभाग ने डिजिटल सेवाओं को और आसान बना दिया है। अब ड्राइविंग लाइसेंस (DL), आरसी (RC), परमिट की जानकारी के साथ-साथ एआरटीओ कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर जारी होने वाली हर नई सूचना भी चैटबॉट के जरिए सीधे आपके मोबाइल पर मिलेगी। 📱 चैटबॉट नंबर: 8005441222
Aapan Maharajganj
अब RTO के चक्कर खत्म! ARTO की हर नई सूचना सीधे मोबाइल पर | Maharajganj Transport Update 2026 महराजगंज परिवहन विभाग ने डिजिटल सेवाओं को और आसान बना दिया है। अब ड्राइविंग लाइसेंस (DL), आरसी (RC), परमिट की जानकारी के साथ-साथ एआरटीओ कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर जारी होने वाली हर नई सूचना भी चैटबॉट के जरिए सीधे आपके मोबाइल पर मिलेगी। 📱 चैटबॉट नंबर: 8005441222
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का डीआईजी ने किया निरीक्षण । महराजगंज। श्रावण मास के दौरान शिव भक्तों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए शनिवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चन्नप्पा ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के साथ पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग तथा यातायात प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित पुलिस गश्त, प्रभावी निगरानी, भीड़ नियंत्रण एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान क्षेत्राधिकारी (सीओ) निचलौल, अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल, ठूठीबारी थाना पुलिस सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।1
- इटहिया मंदिर पहुंच सुरक्षा का लिया पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चन्नप्पा और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सुरक्षा का जायजा सुनाया क्या बोले -पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र, गोरखपुर एस. चन्नप्पा* एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन* अवस्थी द्वारा आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़, CCTV निगरानी, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित गश्त एवं सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की हालत में नाले में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की हालत में नाले में गिरा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा ब्राह्मणबारी के भरदेउरा टोला निवासी बड़क सिंह (पुत्र शिवपूजन सिंह) शनिवार को जखीरा चौराहे पर नशे की हालत में नाले में गिरकर डूबने लगे। सूचना मिलते ही जखीरा चौकी के हेड कांस्टेबल प्रद्युम्न सिंह, हेड कांस्टेबल मुन्ना यादव एवं हेड कांस्टेबल केपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना देकर युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया। #BreakingNews #Maharajganj #Ghughli #Jakhira #UPPolice #PoliceRescue #108Ambulance #PublicMaharajganj #UttarPradesh #ViralNews #LifeSaved #घुघली #महराजगंज #यूपीपुलिस #ब्रेकिंगन्यूज1
- फरेंदा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अवैध लकड़ी से लदी पिकअप और ई-रिक्शा जब्त फरेंदा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अवैध लकड़ी से लदी पिकअप और ई-रिक्शा जब्त महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से लदी एक पिकअप और एक ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग को अवैध लकड़ी परिवहन की सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके से बरामद वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार लकड़ी के स्रोत, परिवहन से संबंधित दस्तावेजों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। वन विभाग ने साफ किया है कि जंगलों की अवैध कटान और लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- मिश्रौलिया सिवान में मृत्यु अवस्था में मिला नर तेंदुए का शव, मिलने से गांव में मचा हड़कंप Maharajganj : निचलौल सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल रेंज के ग्राम सभा मिश्रवलिया में शनिवार को एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भोर में नित्य क्रिया के लिए महिलाएं गांव के पश्चिम जा रही थी। इसी दौरान राजवंशी के गन्ने के खेत के बगल चकरोड मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में तेंदुए का शव दिखाई दिया। शव देखकर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं की शोर सुनकर गांव से भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बगल में पूरी रात तेंदुओं की दहाड़े सुनाई दी। तेंदुए ने पूरी रात आपस में संघर्ष किए हैं। जिसमें एक नर तेंदुए के शावक की मौत हो गई है। तेंदुआ अपने शवकों की सुरक्षा के लिए गांव के करीब गन्ने के खेत में छिपी हुई थी। ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखकर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव भी मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक तौर पर तेंदुए की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि पिछले महीने भी निचलौल रेंज क्षेत्र में कई तेंदुओं की मौत के मामले सामने आए थे। लगातार वन्यजीवों की मौत की घटनाओं ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभागीय अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।1
- लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा! ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत | Maharajganj News लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा! ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत | Maharajganj News महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बढ़नी–नकहा–गोरखपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 25 वर्षीय अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।1