Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईरान पूरी ताकत से हमले कर रहा है 🇮🇷 ईरान इजराइल वार, हक और बतील जंग ll ईरान पूरी ताकत से हमले कर रहा है 🇮🇷 ईरान इजराइल वार, हक और बतील जंग ll
MAKKI TV
ईरान पूरी ताकत से हमले कर रहा है 🇮🇷 ईरान इजराइल वार, हक और बतील जंग ll ईरान पूरी ताकत से हमले कर रहा है 🇮🇷 ईरान इजराइल वार, हक और बतील जंग ll
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by लखनऊ मीडिया1
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बड़ा हादसा सामने आया है। 8 वर्षीय अनन्या स्कूल बस में सीट पर बैठी थी, तभी अचानक बस का फ्लोर टूट गया और वह नीचे गिर गई। हादसे में बच्ची बस के पहिए के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बस की हालत बेहद जर्जर बताई जा रही है — सीटें फटी हुईं और फर्श कई जगह से टूटा था। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। प्रशासनिक जांच की बात कही जा रही है।1
- ब्रेकिंग लखनऊ दुबग्गा मछली मंडी के पास रोड के बीचो-बीच बिना तार का बिजली का पोल बड़े हादसे को दावत देता हुआ टेढ़ा हो गया है कोई भी प्रशासनिक अधिकारी संज्ञान में नहीं ले रहा है अगर कोई बड़ा हादसा हो गया है जिम्मेदार कौन होगा कोई भी राहगीर गाड़ी चालक किसी बड़ी दुर्घटना का हो सकता है शिकार1
- ब्रेकिंग लखनऊ दुबग्गा मछली मंडी के पास रोड के बीचो-बीच बिना तार का बिजली का पोल बड़े हादसे को दावत देता हुआ टेढ़ा हो गया है कोई भी प्रशासनिक अधिकारी संज्ञान में नहीं ले रहा है अगर कोई बड़ा हादसा हो गया है जिम्मेदार कौन होगा कोई भी राहगीर गाड़ी चालक किसी बड़ी दुर्घटना का हो सकता है शिकार1
- लेखपाल को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, लेखपाल एक किसान से ₹15,000 की रिश्वत ले रहे थे, तभी एंटी करप्शन टीम ने मौके पर छापा मार दिया।1
- अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट, ड्रोन कैमरो से रखी जाएगी नजर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. लखनऊ सहित कई शहरों में प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है. डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस अधिकारियों को गश्त बढ़ाने, सोशल मीडिया पर नजर रखने और ड्रोन से निगरानी के निर्देश दिए हैं. अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. होली और रमजान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और खुफिया टीमें हाई अलर्ट पर हैं.1
- लखनऊ: अलीगंज 'पुरानी चुंगी' पर नगर निगम की बड़ी लापरवाही, सड़कों पर बह रहा सीवर का गंदा पानी लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलीगंज स्थित पुरानी चुंगी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नगर निगम जोन-3 केअंतर्गत आने वाले इस इलाके में चारों तरफ गंदगी और जलभराव का बोलबाला है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। सुपरवाइजर की मनमानी से जनता त्रस्त स्थानीय निवासियों का सीधा आरोप है कि सुपरवाइजर सूरज कुमार और कर्मचारी अमित कुमार अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह लापरवाह हैं। पुरानी चुंगी जैसे व्यस्त क्षेत्र में नालियां चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि होली के पावन त्योहार के बावजूद यहाँ सफाई का कोई नामोनिशान नहीं है। शिकायत पर मिलता है सिर्फ आश्वासन क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि जब भी सुपरवाइजर सूरज को फोन किया जाता है, तो वे क्षेत्र में आने के बजाय सिर्फ "अभी आकर देखता हूँ" का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। गंदगी के कारण स्थानीय दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है और राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ आयतुल्ला ख़ामेनई की शहादत की खबर के बाद पुराना शहर लखनऊ शोक में डूबा दिखाई दिया। कई इलाकों में लोगों ने ग़म का इज़हार किया। एहतियातन लखनऊ पश्चिम पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। (एसीपी, बाजार खाला)वीरेन्द्र विक्रम सिंह और बाजार खाला इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने पुलिस बल के साथ इलाके में पैदल गश्त कर हालात का जायज़ा लिया और शांति व्यवस्था सुनिश्चित की। प्रशासन ने सभी नागरिकों से संयम बरतने और किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त करने की अपील की है।1
- लखनऊ के थाना पारा क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर चौराहे पर राम प्लाजा के पास एक होटल का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक रोटी पर थूकता नजर आ रहा है। रमजान के महीने में सामने आए इस वीडियो ने स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ा दी है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और जांच की मांग उठ रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।1