Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुद्धेश्वर चौराहे के होटल में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, इलाके में मचा हड़कंप लखनऊ के थाना पारा क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर चौराहे पर राम प्लाजा के पास एक होटल का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक रोटी पर थूकता नजर आ रहा है। रमजान के महीने में सामने आए इस वीडियो ने स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ा दी है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और जांच की मांग उठ रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
बुद्धेश्वर चौराहे के होटल में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, इलाके में मचा हड़कंप लखनऊ के थाना पारा क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर चौराहे पर राम प्लाजा के पास एक होटल का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक रोटी पर थूकता नजर आ रहा है। रमजान के महीने में सामने आए इस वीडियो ने स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ा दी है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और जांच की मांग उठ रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
More news from Lucknow and nearby areas
- सुबह 8 बजे से 10 बजे तक जिले के सभी पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद रहे। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की बिक्री प्रभावित रही, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग बिना ईंधन लिए ही वापस लौटने को मजबूर हुए। बताया जा रहा है कि यह हड़ताल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई है। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन देवरिया के जिलाध्यक्ष श्रीकांत मणि त्रिपाठी ने जानकारी दी कि रुद्रपुर क्षेत्र के डहरौली स्थित एक पेट्रोल पंप पर हाल ही में लूट की घटना हुई थी। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों में नाराजगी है। एसोसिएशन का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते, तब तक आंदोलन आगे भी बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल दो घंटे बाद पेट्रोल पंप दोबारा खुल गए और स्थिति सामान्य हो गई है।1
- लखनऊ ब्रेकिंग ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद.. बालागंज चौराहे के पास चाय की दुकान पर बैठे युवक को दबंगों ने घेरकर पीटा.. मामूली कहासुनी के बाद लात-घूंसे और लोहे की रॉड से किया हमला.. मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद.. पीड़ित ने थाने में दी तहरीर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप।1
- ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद.. बालागंज चौराहे के पास चाय की दुकान पर बैठे युवक को दबंगों ने घेरकर पीटा.. मामूली कहासुनी के बाद लात-घूंसे और लोहे की रॉड से किया हमला.. मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद.. पीड़ित ने थाने में दी तहरीर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप।1
- ईरान पूरी ताकत से हमले कर रहा है 🇮🇷 ईरान इजराइल वार, हक और बतील जंग ll1
- नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष 25 फरवरी को जौनपुर में आगमन4
- *लखनऊ* *थाना गाजीपुर में हूटर की गूंज के साथ पुलिस का क्षेत्र में सख्त गश्त अभियान* होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना गाजीपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा विशेष गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने हूटर बजाकर प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल व वाहन से गश्त किया गया. गश्त के दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई कि हुड़दंग, जबरन रंग डालना, शराब पीकर वाहन चलाना एवं शांति व्यवस्था भंग करने जैसी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों को हिदायत दी गई और आवश्यकतानुसार विधिक कार्यवाही भी की गई। पुलिस द्वारा डीजे संचालकों, आयोजकों व व्यापारियों से संवाद कर शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि होली के मद्देनज़र क्षेत्र में लगातार गश्त जारी रहेगी तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर सूचना देने की अपील की गई है। मुंशी पुलिया से होटल बजाकर ग्रस्त शुरू किया गया रिंग रोड चौकी सर्वोदय नगर चौकी, HAL चौकी, भूतनाथ बाजार में सम्पन्न हुआ गश्त लखनऊ कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर के आदेशों पर थाना गाजीपुर इंस्पेक्टर अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए साथ ही HAL चौकी प्रभारी प्रभात बालियान, सर्वोदय नगर चौकी प्रभारी सचिन कौशिक, रिंग रोड चौकी प्रभारी आनंद मिश्रा, भूतनाथ चौकी प्रभारी सुशील पासी, पॉलिटेक्निक चौकी प्रभारी मनोज कुमार मुंशी पुलिया कार्यवाहक प्रभारी राकेश वर्मा, अरावली चौकी प्रभारी अर्चना यादव, लेखराज चौकी प्रभारी नीरज , दरोगा प्रवीण कुमार , हेड कांस्टेबल विजय सिंह, रजनीश, ओम प्रकाश, राजवीर, गश्त के दौरान अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते नजर आए।।4
- अयोध्या में हाईवे पर गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, लाल नीली बत्ती लगी गाड़ी के लोग कर रहे हैं गुंडागर्दी, ट्रक चालक को खुलेआम हाईवे पर लात, जूता और बेल्ट से पीट रहे हैं गुंडे, गुंडो को नहीं खौफ है पुलिस का, इनकी गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राहगीरों ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, कैंट थाना क्षेत्र के मुमताज नगर लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग ओवर ब्रिज का मामला।1
- *होली में हुड़दंग की सोच भी पड़ेगी भारी: कानून की पकड़ से बचना नामुमकिन* अखण्डनगर (सुलतानपुर) होली के मद में अगर किसी ने कानून को चुनौती देने की भूल की, तो इस बार न रंग बचेगा, न बहाना। अखण्डनगर पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में ऐलान कर दिया है उत्सव मनाइए, लेकिन कानून की मर्यादा लांघने की जरा भी कोशिश की तो कार्रवाई तत्काल और कठोर होगी। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह के नेतृत्व में और राहुलनगर चौकी प्रभारी कन्हैया पाण्डेय की अगुवाई में पूरे क्षेत्र में सघन फ्लैग मार्च निकाला गया। मोटरसाइकिल दस्ते और पुलिस की चारपहिया वाहनों के साथ निकले इस मार्च ने स्पष्ट संकेत दे दिया कि इस बार पुलिस केवल निगरानी में नहीं, बल्कि पूरी तैयारी में है। अखण्डनगर, राहुलनगर, अल्लीपुर, देवनगर, बेलवाई सहित प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर पुलिस ने लोगों से सीधा संवाद किया। *लाउडस्पीकर पर गूंजती आवाज ने साफ कर दिया* “शराब पीकर वाहन चलाया तो वाहन जब्त होगा, और जरूरत पड़ी तो हवालात भी तय है।” “एक बाइक पर तीन सवारी मिली तो केवल चालान नहीं, कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।” “तेज रफ्तार, स्टंटबाजी या सड़क पर हुड़दंग किया तो सीधे थाने की चौखट पर खड़ा होना पड़ेगा।” थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने लोगों के अंदर विश्वास जागृत करते हुए कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है, भय के लिए नहीं। जो नागरिक शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाना चाहते हैं, उनके लिए पुलिस पूरी मजबूती से खड़ी है। लेकिन जो लोग “मस्ती” के नाम पर अराजकता फैलाने की सोच रहे हैं, वे यह भ्रम अभी दूर कर लें कि इस बार ढील मिलेगी। *उन्होंने स्पष्ट कहा* “त्योहार की खुशी किसी की जान पर भारी नहीं पड़ने दी जाएगी। यदि किसी की लापरवाही से शांति भंग हुई या दुर्घटना हुई, तो जिम्मेदार व्यक्ति को सीधे जेल भेजा जाएगा। कानून सबके लिए समान है, और इस बार उसका पालन हर हाल में कराया जाएगा।” थाना प्रभारी सन्त कुमार सिंह ने यह भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि क्षेत्र में संदिग्ध और उदंड प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह, अभद्रता या सड़क पर उत्पात बर्दाश्त नहीं होगा। *पुलिस का यह संदेश सामान्य अपील नहीं, सख्त उद्घोषणा है* होली रंगों की है, लेकिन कानून का रंग सबसे गाढ़ा होता है। समझदारी से उत्सव मनाइए, वरना इस बार रंग नहीं, कार्रवाई1