logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बागपत पुलिस पर फायरिंग कर भागे इनामी बदमाश का एनकाउंटर: दरोगा की बुलेटप्रूफ जैकेट मे फंसी गोली, 25 हजार का इनामी अस्पताल में भर्ती बागपत की सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश नाजिम उर्फ नसीम को गिरफ्तार किया है। बदमाश गाजियाबाद का रहने वाला है। बागपत एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। टीम पर की फायरिंग पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बदमाश इलाके में आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक मे घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान दरोगा अमित कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली फंस गई, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग मे बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस मिला है। नाजिम उर्फ नसीम पर गाजियाबाद और बागपत में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी सूर्यदीप ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

18 hrs ago
user_Mohit Kumar
Mohit Kumar
Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

बागपत पुलिस पर फायरिंग कर भागे इनामी बदमाश का एनकाउंटर: दरोगा की बुलेटप्रूफ जैकेट मे फंसी गोली, 25 हजार का इनामी अस्पताल में भर्ती बागपत की सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश नाजिम उर्फ नसीम को गिरफ्तार किया है। बदमाश गाजियाबाद का रहने वाला है। बागपत एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। टीम पर की फायरिंग पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बदमाश इलाके में आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक मे घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान दरोगा अमित कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली फंस गई, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग मे बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस मिला है। नाजिम उर्फ नसीम पर गाजियाबाद और बागपत में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी सूर्यदीप ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Sonipat News: फोन चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है, जहां पीड़िता के मुताबिक फोन चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है, जहां पीड़िता के मुताबिक, फोन चोरी करने के कुछ दिनों बाद चोर ने ही उसे मैसेज भेजकर पासकोड मांगना शुरू कर दिया। संदेश में “पासकोड बोलो फास्ट” और “पासकोड बोलो जल्दी” लिखा था। चोर ने फोन की होम स्क्रीन की तस्वीर भी भेजी, जिसमें पीड़िता के भाई की फोटो वॉलपेपर पर दिखाई दे रही थी। पीड़िता ने पासकोड देने से इनकार कर दिया और संपर्क तोड़ दिया। अब यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
    1
    Sonipat News: फोन चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है, जहां पीड़िता के मुताबिक
फोन चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है, जहां पीड़िता के मुताबिक, फोन चोरी करने के कुछ दिनों बाद चोर ने ही उसे मैसेज भेजकर पासकोड मांगना शुरू कर दिया। संदेश में “पासकोड बोलो फास्ट” और “पासकोड बोलो जल्दी” लिखा था। चोर ने फोन की होम स्क्रीन की तस्वीर भी भेजी, जिसमें पीड़िता के भाई की फोटो वॉलपेपर पर दिखाई दे रही थी। पीड़िता ने पासकोड देने से इनकार कर दिया और संपर्क तोड़ दिया। अब यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
    user_Natural News
    Natural News
    Newspaper publisher सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • आल इंडिया आवाम ए हिंद पार्टी की 4 अक्टूबर 2026 को हुई सत्ता परिवर्तन महारैली मे भारी जनसैलाब उमडा 4 अक्टूबर 2026 को बुढाना विधान सभा क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेडी मे हुई सत्ता परिवर्तन महारैली मे भारी जनसैलाब उमडा था तब से लेकर बुढाना विधान सभा क्षेत्र मे चर्चा का विषय बनी है बुढाना विधान सभा क्षेत्र मे राव नदीम एडवोकेट का दबदबा है राव नदीम एडवोकेट जमीन स्तर से जुडे व्यक्ति है वो सीधे शोषित वंचित पीडित परिवारो के साथ खडे नजर आते है बुढाना विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओ मे राव नदीम एडवोकेट को लेकर बडी दिलचस्पी है इस बार बुढाना विधान सभा क्षेत्र मे मुकाबला राव नदीम एडवोकेट व भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी के बीच मुकाबला कडा होगा
    1
    आल इंडिया आवाम ए हिंद पार्टी की 4 अक्टूबर 2026 को हुई सत्ता परिवर्तन महारैली मे भारी जनसैलाब उमडा 
4 अक्टूबर 2026 को बुढाना विधान सभा क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेडी मे हुई सत्ता परिवर्तन महारैली मे भारी जनसैलाब उमडा था तब से लेकर बुढाना विधान सभा क्षेत्र मे चर्चा का विषय बनी है बुढाना विधान सभा क्षेत्र मे राव नदीम एडवोकेट का दबदबा है राव नदीम एडवोकेट जमीन स्तर से जुडे व्यक्ति है वो सीधे शोषित वंचित पीडित परिवारो के साथ खडे नजर आते है बुढाना विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओ मे राव नदीम एडवोकेट को लेकर बडी दिलचस्पी है इस बार बुढाना विधान सभा क्षेत्र मे मुकाबला राव नदीम एडवोकेट व भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी के बीच मुकाबला कडा होगा
    user_Moh Haleem Advocate
    Moh Haleem Advocate
    बुढाना, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अंकित बालियान के गांव बंतीखेड़ा पहुंचे चौधरी नरेश टिकैत, पंचायत में हुए शामिल शामली l बंतीखेड़ा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत हरियाणवी गायक अंकित बालियान के गांव बंतीखेड़ा पहुंचे, जहां आयोजित पंचायत में उन्होंने भाग लिया।
    1
    अंकित बालियान के गांव बंतीखेड़ा पहुंचे चौधरी नरेश टिकैत, पंचायत में हुए शामिल
     
 शामली l बंतीखेड़ा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत हरियाणवी गायक अंकित बालियान के गांव बंतीखेड़ा पहुंचे, जहां आयोजित पंचायत में उन्होंने भाग लिया।
    user_युसूफ अली
    युसूफ अली
    Local News Reporter शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शामली। दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कैराना पुलिस ने सहारनपुर निवासी आरोपी को पकड़ा, पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा। शामली जनपद के थाना कैराना पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना कैराना क्षेत्र निवासी पीड़िता के परिजनों ने अपनी पुत्री के ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना कैराना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार को निर्देश दिए थे। अभियान के तहत कैराना पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी अभिषेक चौधरी पुत्र मनोज कुमार निवासी पैरामाउंट कॉलोनी, थाना सदर बाजार, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    शामली। दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कैराना पुलिस ने सहारनपुर निवासी आरोपी को पकड़ा, पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा।

शामली जनपद के थाना कैराना पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना कैराना क्षेत्र निवासी पीड़िता के परिजनों ने अपनी पुत्री के ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना कैराना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार को निर्देश दिए थे। अभियान के तहत कैराना पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी अभिषेक चौधरी पुत्र मनोज कुमार निवासी पैरामाउंट कॉलोनी, थाना सदर बाजार, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Pankaj Upadhyay
    Pankaj Upadhyay
    Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रेलवे अंडरपास में पानी भरने से लोग हुए परेशान खराब डिजाइन पर इंजीनियर को कसा तंज पानी भरने से दर्जनों गांव का संपर्क कटा
    1
    रेलवे अंडरपास में पानी भरने से लोग हुए परेशान खराब डिजाइन पर इंजीनियर को कसा तंज पानी भरने से दर्जनों गांव का संपर्क कटा
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सरधना से महिला मोर्चा कार्यकारिणी भाजपा पहुँची नरेद्र मोदी के समर्थन में दिल्ली जनपद मेरठ की तीन मंडलों की महिला मोर्चा कार्यकारिणी भाजपा महिला सदस्यों की टीम पहुँची दिल्ली राहुल गाँधी मुर्दाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के लगे नारे
    1
    सरधना से महिला मोर्चा कार्यकारिणी भाजपा पहुँची नरेद्र मोदी के समर्थन में दिल्ली
जनपद मेरठ की तीन मंडलों की महिला मोर्चा कार्यकारिणी भाजपा महिला सदस्यों की टीम पहुँची दिल्ली राहुल गाँधी मुर्दाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के लगे नारे
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बागपत अग्निकांड मे झुलसे व्यापारी ने भी तोड़ा दमः पत्नी, बेटी और एक युवक की पहले जा चुकी जान, ब्लास्ट का CCTV आया सामने बागपत के खेकड़ा अग्निकांड में व्यापारी अंकुर जैन (40) की दिल्ली के अस्पताल मे मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या चार हुई। उनकी पत्नी स्वाति जैन (37), बेटी अनन्या (7) और राहगीर कपिल (24) की पहले ही जान गई थी। यह आग सबमर्सिबल में शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान और मकान में लगी थी, जिसके बाद दो सिलेंडर भी फटे। अंकुर जैन गंभीर रूप से घायल हुए थे। दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह 3 बजे उन्होंने दम तोड़ा। दुकान के बाहर खड़े राहगीर कपिल की भी झुलसने और शटर लगने से मौत हुई। समरसेबल के ऊपर रखी 50 किलो सामग्री और कपूर मे आग लगने से सिलेंडरों में धमाका हुआ। अंकुर की पत्नी और बेटी मकान की ऊपरी मंजिल पर थीं। ताला न खुलने से दम घुटने और जलने से उनकी जान गई। फिलहाल स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे है वहीं परिवार के लोग अंकित के शव को लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए है मौके पर लोगों की भीड इकट्ठा है और हर कोई हादसे को लेकर बेहद चिंतित है।
    1
    बागपत अग्निकांड मे झुलसे व्यापारी ने भी तोड़ा दमः पत्नी, बेटी और एक युवक की पहले जा चुकी जान, ब्लास्ट का CCTV आया सामने
बागपत के खेकड़ा अग्निकांड में व्यापारी अंकुर जैन (40) की दिल्ली के अस्पताल मे  मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या चार हुई। उनकी पत्नी स्वाति जैन (37), बेटी अनन्या (7) और राहगीर कपिल (24) की पहले ही जान गई थी।
यह आग सबमर्सिबल में शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान और मकान में लगी थी, जिसके बाद दो सिलेंडर भी फटे। अंकुर जैन गंभीर रूप से घायल हुए थे। दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह 3 बजे उन्होंने दम तोड़ा।
दुकान के बाहर खड़े राहगीर कपिल की भी झुलसने और शटर लगने से मौत हुई। समरसेबल के ऊपर रखी 50 किलो सामग्री और कपूर मे आग लगने से सिलेंडरों में धमाका हुआ। अंकुर की पत्नी और बेटी मकान की ऊपरी मंजिल पर थीं। ताला न खुलने से दम घुटने और जलने से उनकी जान गई।
फिलहाल स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे है  वहीं परिवार के लोग अंकित के शव को लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए है मौके पर लोगों की भीड  इकट्ठा है और हर कोई हादसे को लेकर बेहद चिंतित है।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बागपत पुलिस पर फायरिंग कर भागे इनामी बदमाश का एनकाउंटर: दरोगा की बुलेटप्रूफ जैकेट मे फंसी गोली, 25 हजार का इनामी अस्पताल में भर्ती बागपत की सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश नाजिम उर्फ नसीम को गिरफ्तार किया है। बदमाश गाजियाबाद का रहने वाला है। बागपत एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। टीम पर की फायरिंग पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बदमाश इलाके में आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक मे घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान दरोगा अमित कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली फंस गई, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग मे बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस मिला है। नाजिम उर्फ नसीम पर गाजियाबाद और बागपत में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी सूर्यदीप ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
    1
    बागपत पुलिस पर फायरिंग कर भागे इनामी बदमाश का एनकाउंटर: दरोगा की बुलेटप्रूफ जैकेट मे फंसी गोली, 25 हजार का इनामी अस्पताल में भर्ती
बागपत की सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश नाजिम उर्फ नसीम को गिरफ्तार किया है। बदमाश गाजियाबाद का रहने वाला है। बागपत एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
टीम पर की फायरिंग
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बदमाश इलाके में आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक मे  घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
इस दौरान दरोगा अमित कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली फंस गई, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग मे  बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस मिला है। नाजिम उर्फ नसीम पर गाजियाबाद और बागपत में
तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी सूर्यदीप ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.