logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तरकाशी सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान' चारधाम यात्रा-2026 हेतु उत्तरकाशी पुलिस का ध्येय। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, डॉ0 वी0 मुरगेशन चारधाम यात्रा की सुरक्षा तथा यात्रा व्यवस्थाओं को परखने के लिये15 अप्रैल से 2 दिन के जनपद भ्रमण पर पहुँचे। 15 अप्रैल को जनपद उत्तरकाशी पहुँचकर पुलिस लाइन ज्ञानसू , उत्तरकाशी में यात्रा तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करने के उपरान्त यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ कर यात्रा के सरल एवं सुगम संचालन हेतु जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस बल को ब्रीफ करते हुये उनके द्वारा बताया गया कि 19 अप्रैल 2026 को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपटोद्घाटन के साथ ही चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने जा रही है। यात्रा के प्रथम माह में भारी संख्या में श्रद्धलुओं के आने की चुनौती को देखते हुये सभी को अतिरिक्त सतर्कता व निपुर्णता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करना है। यात्रा ड्यूटी पुण्य का काम है, हम सभी का परम सौभाग्य है कि हमें चारधाम यात्रा के दौरान देश व विदेश से पधारने वाले तीर्थयात्रियों के सेवा करने का मौका मिलता है। सभी को अपनी ड्यूटी को ईमानदारी के साथ-साथ स्मार्ट तरीके से सम्पादित करना बेहद जरुरी है। श्रद्धालुओं को सरल यात्रा करवाना हमारी प्राथमिकता है, अपना व्यवहार सभ्य व संयमित रखें, तीर्थयात्रियों की हर सम्भव मदद/सहायता करें। किसी भी बैरियर प्वाईंट पर श्रद्धालुओं को अनावश्यक तौर पर न रोका जाए, जरुरी ऐतिहात/नॉम्स हेतु कम से कम समय के लिए ही श्रद्धालुओं को रोका जाए। श्रद्धालुओं के पंजीकरण, मेडिकल आदि की प्रक्रिया को कम-से कम समय में पूरा करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान उनके द्वारा यातायात, क्राउड मैनेजमेंट के साथ पार्किंग व्यवस्था तथा धामों पर श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित एवं कतारबद्ध तरीके से सरल/सुलभ दर्शन करवाने के निर्देश दिये गये। कर्मियों को अच्छी तथा कर्मठ ड्यूटी के प्रति प्रोत्साहित करते हुये सभी ड्यूटी प्रभारियों को प्रतिदिन जवानों को ब्रीफ करने, उनके द्वारा किये गये कार्यो की सरहाना तथा दैनिक टास्क से अवगत कराने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। यात्रा काल मे सोशल मीडिया पर ठोस निगरानी के साथ भ्रामक खबर प्रसारित करने तथा अफवाह फैलाने वालो पर कडी कार्रवाई के निर्देश दिये गये। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुये बताया गया कि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा को इस बार 2 सुपरजोन, 12 जोन तथा 30 सेक्टर मे बांटा गया हैं। यात्रा के सुरक्षित व व्यवस्थित संचालन हेतु यात्रा रुट व धामो पर करीब 600 पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी के जवानों की तैनाती के साथ एसडीआरएफ की 6 टीम, 9 फायर की टीम, 2 प्लाटून पीएसी तथा एटीएस की हिट टीमों को भी तैनात किया गया है। चारधाम यात्रा-2026 हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा थीम “सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान” रखी गयी है। उनके द्वारा एडीजी महोदय को यात्रा को सरल, सुखद एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाने का विश्वास दिलाया गया। ब्रीफिंग में जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों द्वारा भी प्रशासन की कार्ययोजना की जानकारी देते हुये शासन-प्रशासन के अनुरुप सरल व सुविधाजनक यात्रा हेतु अपने अनुभव साझा किये गये। ब्रीफिंग के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मगण मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_Virendra singh negi
Virendra singh negi
डुंडा, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
4 hrs ago
5df4ea5a-cfd3-492d-b7c4-35332e4f6156

उत्तरकाशी सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान' चारधाम यात्रा-2026 हेतु उत्तरकाशी पुलिस का ध्येय। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, डॉ0 वी0 मुरगेशन चारधाम यात्रा की सुरक्षा तथा यात्रा व्यवस्थाओं को परखने के लिये15 अप्रैल से 2 दिन के जनपद भ्रमण पर पहुँचे। 15 अप्रैल को जनपद उत्तरकाशी पहुँचकर पुलिस लाइन ज्ञानसू , उत्तरकाशी में यात्रा तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करने के उपरान्त यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ कर यात्रा के सरल एवं सुगम संचालन हेतु जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस बल को ब्रीफ करते हुये उनके द्वारा बताया गया कि 19 अप्रैल 2026 को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपटोद्घाटन के साथ ही चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने जा रही है। यात्रा के प्रथम माह में भारी संख्या में श्रद्धलुओं के आने की चुनौती को देखते हुये सभी को

82ea74d1-d50b-4ddf-ab7e-d94296a757f3

अतिरिक्त सतर्कता व निपुर्णता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करना है। यात्रा ड्यूटी पुण्य का काम है, हम सभी का परम सौभाग्य है कि हमें चारधाम यात्रा के दौरान देश व विदेश से पधारने वाले तीर्थयात्रियों के सेवा करने का मौका मिलता है। सभी को अपनी ड्यूटी को ईमानदारी के साथ-साथ स्मार्ट तरीके से सम्पादित करना बेहद जरुरी है। श्रद्धालुओं को सरल यात्रा करवाना हमारी प्राथमिकता है, अपना व्यवहार सभ्य व संयमित रखें, तीर्थयात्रियों की हर सम्भव मदद/सहायता करें। किसी भी बैरियर प्वाईंट पर श्रद्धालुओं को अनावश्यक तौर पर न रोका जाए, जरुरी ऐतिहात/नॉम्स हेतु कम से कम समय के लिए ही श्रद्धालुओं को रोका जाए। श्रद्धालुओं के पंजीकरण, मेडिकल आदि की प्रक्रिया को कम-से कम समय में पूरा करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान उनके द्वारा यातायात, क्राउड मैनेजमेंट के

0d2ef264-5c16-4166-97d7-2ff0a2f63c4e

साथ पार्किंग व्यवस्था तथा धामों पर श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित एवं कतारबद्ध तरीके से सरल/सुलभ दर्शन करवाने के निर्देश दिये गये। कर्मियों को अच्छी तथा कर्मठ ड्यूटी के प्रति प्रोत्साहित करते हुये सभी ड्यूटी प्रभारियों को प्रतिदिन जवानों को ब्रीफ करने, उनके द्वारा किये गये कार्यो की सरहाना तथा दैनिक टास्क से अवगत कराने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। यात्रा काल मे सोशल मीडिया पर ठोस निगरानी के साथ भ्रामक खबर प्रसारित करने तथा अफवाह फैलाने वालो पर कडी कार्रवाई के निर्देश दिये गये। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुये बताया गया कि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा को इस बार 2 सुपरजोन, 12 जोन तथा 30 सेक्टर मे बांटा गया हैं। यात्रा के सुरक्षित व व्यवस्थित संचालन हेतु यात्रा रुट व धामो पर

0c78e787-39e2-4265-b614-08258b426fc0

करीब 600 पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी के जवानों की तैनाती के साथ एसडीआरएफ की 6 टीम, 9 फायर की टीम, 2 प्लाटून पीएसी तथा एटीएस की हिट टीमों को भी तैनात किया गया है। चारधाम यात्रा-2026 हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा थीम “सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान” रखी गयी है। उनके द्वारा एडीजी महोदय को यात्रा को सरल, सुखद एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाने का विश्वास दिलाया गया। ब्रीफिंग में जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों द्वारा भी प्रशासन की कार्ययोजना की जानकारी देते हुये शासन-प्रशासन के अनुरुप सरल व सुविधाजनक यात्रा हेतु अपने अनुभव साझा किये गये। ब्रीफिंग के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मगण मौजूद रहे।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के विकासखंड डुंडा के वीरपुर गांव में ऊन प्रसंस्करण एवं विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और एक स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को प्राकृतिक संसाधनों से नेचुरल रंग तैयार करने और ऊनी उत्पादों को आकर्षक बनाने की आधुनिक तकनीक सिखाई गई। विशेष रूप से जड़ी-बूटियों, अखरोट के छिलके, प्याज के छिलके, हल्दी, अनार और कंडाली जैसी स्थानीय वस्तुओं से विभिन्न रंग तैयार करने और रंगों के मिश्रण की बारीकियां समझाई गईं। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि पारंपरिक ऊनी कार्य को नई डिजाइन और रंगों के साथ आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप कैसे विकसित किया जा सकता है, ताकि उत्पादों की बिक्री और आय दोनों बढ़ सके। उल्लेखनीय है कि वीरपुर गांव के 300 से अधिक परिवार ऊनी कार्य से जुड़े हैं और यहां तैयार उत्पाद राज्य के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में भेजे जाते हैं, जिनकी अच्छी मांग बनी हुई है। अब महिलाओं को उम्मीद है कि प्रशिक्षण से मिली नई तकनीक के जरिए टोपी, जुराब, मफलर, पंखी और शॉल जैसे उत्पादों को आकर्षक रंग और आधुनिक डिजाइन देकर बाजार में उनकी मांग और अधिक बढ़ाई जा सकेगी, जिससे महिला समूह आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकेंगे।
    1
    उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के विकासखंड डुंडा के वीरपुर गांव में ऊन प्रसंस्करण एवं विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और एक स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को प्राकृतिक संसाधनों से नेचुरल रंग तैयार करने और ऊनी उत्पादों को आकर्षक बनाने की आधुनिक तकनीक सिखाई गई। विशेष रूप से जड़ी-बूटियों, अखरोट के छिलके, प्याज के छिलके, हल्दी, अनार और कंडाली जैसी स्थानीय वस्तुओं से विभिन्न रंग तैयार करने और रंगों के मिश्रण की बारीकियां समझाई गईं। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि पारंपरिक ऊनी कार्य को नई डिजाइन और रंगों के साथ आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप कैसे विकसित किया जा सकता है, ताकि उत्पादों की बिक्री और आय दोनों बढ़ सके। उल्लेखनीय है कि वीरपुर गांव के 300 से अधिक परिवार ऊनी कार्य से जुड़े हैं और यहां तैयार उत्पाद राज्य के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में भेजे जाते हैं, जिनकी अच्छी मांग बनी हुई है। 
अब महिलाओं को उम्मीद है कि प्रशिक्षण से मिली नई तकनीक के जरिए टोपी, जुराब, मफलर, पंखी और शॉल जैसे उत्पादों को आकर्षक रंग और आधुनिक डिजाइन देकर बाजार में उनकी मांग और अधिक बढ़ाई जा सकेगी, जिससे महिला समूह आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकेंगे।
    user_Virendra singh negi
    Virendra singh negi
    डुंडा, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • उत्तरकाशी के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में कपाट खुलने से पहले तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मंदिर परिसर से लेकर बाजार तक हर जगह रौनक देखने को मिल रही है गंगोत्री धाम में इन दिनों तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर परिसर में डेंट-पेंट और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे धाम की भव्यता और भी बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय व्यापारी भी पीछे नहीं हैं। दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत भव्य तरीके से किया जा सके। हालांकि, गैस की कमी ने होटल और ढाबा संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि केरोसिन स्टोव के सहारे मिठाई और पकवान तैयार किए जा रहे हैं। वीओ: कपाट खुलने में अब केवल चार दिन का समय शेष है। ऐसे में गंगोत्री धाम के बच्चे और स्थानीय लोग भी उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। फूल-मालाओं से मंदिर को सजाया जा रहा है, जिससे पूरे धाम में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है। कुल मिलाकर, गंगोत्री धाम पूरी तरह से श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है, और हर कोई इस पावन अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
    2
    उत्तरकाशी के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में कपाट खुलने से पहले तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मंदिर परिसर से लेकर बाजार तक हर जगह रौनक देखने को मिल रही है
गंगोत्री धाम में इन दिनों तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर परिसर में डेंट-पेंट और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे धाम की भव्यता और भी बढ़ गई है।
वहीं दूसरी ओर स्थानीय व्यापारी भी पीछे नहीं हैं। दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत भव्य तरीके से किया जा सके।
हालांकि, गैस की कमी ने होटल और ढाबा संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि केरोसिन स्टोव के सहारे मिठाई और पकवान तैयार किए जा रहे हैं।
वीओ:
कपाट खुलने में अब केवल चार दिन का समय शेष है। ऐसे में गंगोत्री धाम के बच्चे और स्थानीय लोग भी उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। फूल-मालाओं से मंदिर को सजाया जा रहा है, जिससे पूरे धाम में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है।
कुल मिलाकर, गंगोत्री धाम पूरी तरह से श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है, और हर कोई इस पावन अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
    user_सुमित कुमार
    सुमित कुमार
    Court reporter भटवारी, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • Post by MAHAVIRSINGH
    1
    Post by MAHAVIRSINGH
    user_MAHAVIRSINGH
    MAHAVIRSINGH
    Salesperson Tehri, Tehri Garhwal•
    2 hrs ago
  • नई टिहरी। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी और वर्षों से लंबित जनसमस्याओं को लेकर अब सियासी पारा चढ़ने लगा है। क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि 17 अप्रैल को जिला मुख्यालय टिहरी में ‘जन आक्रोश रैली’ निकाली जाएगी। यह रैली पारंपरिक ढोल-दमाऊ के साथ सरकार को जगाने के उद्देश्य से आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता शामिल होगी। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता भी आंदोलन में मौजूद रहेंगे। सरकार पर उपेक्षा का आरोप, जनता परेशान विधायक नेगी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र की समस्याएं वर्षों से लंबित हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो पाया है। इससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। ये हैं प्रमुख मांगें प्रेस वार्ता में विधायक नेगी ने क्षेत्र की अहम मांगों को सामने रखा, जिनमें शामिल हैं— डोबरा-चांठी पुल से मोटना तक 8 किमी सड़क का हॉट मिक्स डामरीकरण फेकवाल एवं गंगाडी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करना सेम नागराज मंदिर मार्ग पर कैनोपी और सुदृढ़ीकरण टिहरी झील रिंग रोड के साथ ग्रामीण बाजारों का निर्माण LPG गैस आपूर्ति बहाल करना लंबित सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करना टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति सस्ते गल्ले की दुकानों में राशन आपूर्ति सुनिश्चित करना अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच पर स्थिति स्पष्ट करना जल जीवन मिशन में संभावित घोटाले की निष्पक्ष जांच जंगली जानवरों से सुरक्षा और पीड़ितों को ₹10 लाख मुआवजा खैट पर्वत और पीढ़ी वन क्षेत्र को पर्यटन हब बनाना प्रतापनगर को मसूरी की तर्ज पर पर्यटन स्थल विकसित करना राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को वित्तीय स्वीकृति टिपरी-मदननेगी रोपवे का पुनः संचालन रिंग रोड प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा आंदोलन और होगा तेज—नेगी विधायक नेगी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द इन मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने जनता से 17 अप्रैल के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। राजनीति में बढ़ेगी गर्मी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की भागीदारी से यह साफ है कि यह मुद्दा अब राजनीतिक रूप से भी गरमाने वाला है। आने वाले दिनों में टिहरी की राजनीति में हलचल तेज होने की पूरी संभावना है। अब सभी की नजरें 17 अप्रैल पर टिकी हैं, जब प्रतापनगर की जनता अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेगी।
    1
    नई टिहरी। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी और वर्षों से लंबित जनसमस्याओं को लेकर अब सियासी पारा चढ़ने लगा है। क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि 17 अप्रैल को जिला मुख्यालय टिहरी में ‘जन आक्रोश रैली’ निकाली जाएगी। यह रैली पारंपरिक ढोल-दमाऊ के साथ सरकार को जगाने के उद्देश्य से आयोजित होगी।
उन्होंने कहा कि इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता शामिल होगी। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता भी आंदोलन में मौजूद रहेंगे।
सरकार पर उपेक्षा का आरोप, जनता परेशान
विधायक नेगी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र की समस्याएं वर्षों से लंबित हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो पाया है। इससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर किया जा रहा है।
ये हैं प्रमुख मांगें
प्रेस वार्ता में विधायक नेगी ने क्षेत्र की अहम मांगों को सामने रखा, जिनमें शामिल हैं—
डोबरा-चांठी पुल से मोटना तक 8 किमी सड़क का हॉट मिक्स डामरीकरण
फेकवाल एवं गंगाडी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करना
सेम नागराज मंदिर मार्ग पर कैनोपी और सुदृढ़ीकरण
टिहरी झील रिंग रोड के साथ ग्रामीण बाजारों का निर्माण
LPG गैस आपूर्ति बहाल करना
लंबित सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करना
टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति
सस्ते गल्ले की दुकानों में राशन आपूर्ति सुनिश्चित करना
अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच पर स्थिति स्पष्ट करना
जल जीवन मिशन में संभावित घोटाले की निष्पक्ष जांच
जंगली जानवरों से सुरक्षा और पीड़ितों को ₹10 लाख मुआवजा
खैट पर्वत और पीढ़ी वन क्षेत्र को पर्यटन हब बनाना
प्रतापनगर को मसूरी की तर्ज पर पर्यटन स्थल विकसित करना
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को वित्तीय स्वीकृति
टिपरी-मदननेगी रोपवे का पुनः संचालन
रिंग रोड प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा
आंदोलन और होगा तेज—नेगी
विधायक नेगी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द इन मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने जनता से 17 अप्रैल के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
राजनीति में बढ़ेगी गर्मी
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की भागीदारी से यह साफ है कि यह मुद्दा अब राजनीतिक रूप से भी गरमाने वाला है। आने वाले दिनों में टिहरी की राजनीति में हलचल तेज होने की पूरी संभावना है।
अब सभी की नजरें 17 अप्रैल पर टिकी हैं, जब प्रतापनगर की जनता अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेगी।
    user_Vijaypal Rana
    Vijaypal Rana
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • 17 अप्रैल को बिभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर ढोल - नगाड़ो के साथ कांग्रेस निकालेगी टिहरी मे जनाक्रोश रैली
    1
    17 अप्रैल को बिभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर ढोल - नगाड़ो के साथ कांग्रेस निकालेगी टिहरी मे जनाक्रोश रैली
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • 🔥 AFFORDABLE LUXURY FLAT | GMS ROAD | ENGINEER ENCLAVE 🏡 😳 Prime location में अपना घर… वो भी सिर्फ 35 लाख में! 💥 Limited Deal | Price Negotiable 💯 📍 Location: GMS Road, Engineer Enclave (Dehradun का most demanded area 🔥) 🏢 Property Details: • 1BHK Flat | 650 Sq Ft • Ready to Move ✔ ✨ Flat Highlights: 🍽 Proper Dining Space 🍳 Modular Kitchen Setup 🛏 Spacious Bedroom 🚿 Attached Washroom 🌇 Balcony with open feel 🚀 क्यों ये flat best है? ✔ Prime GMS Road Location ✔ Daily needs सब walking distance पर ✔ Perfect for small family & rental income ✔ High demand area = Strong investment 📈 📍 Nearby Advantages: 🏥 Hospitals | 🎓 Colleges | 🛍 Market | 🛣 Easy Connectivity ⚡ Rent देने से अच्छा… EMI में अपना घर लो! 🚨 ऐसे budget flats जल्दी sold हो जाते हैं… delay मत करो! 📞 Call / WhatsApp: 📲 9528242511 (Miss Ritu Singh) 📲 8077606460 📲 8475834020 🏢 Uttarakhand Housing Developers Pvt. Ltd. Trusted Deals | Verified Properties | Dehradun #GMSRoadDehradun #EngineerEnclave #BudgetFlat #1BHKForSale #AffordableHome #DehradunLiving #PropertyInvestment #ReadyToMove #RealEstateDeals #UttarakhandHousing #HotProperty #DreamHome #DehradunRealEstate #FlatUnder40Lakh #ViralProperty 🔥
    1
    🔥 AFFORDABLE LUXURY FLAT | GMS ROAD | ENGINEER ENCLAVE 🏡
😳 Prime location में अपना घर… वो भी सिर्फ 35 लाख में!
💥 Limited Deal | Price Negotiable 💯
📍 Location: GMS Road, Engineer Enclave (Dehradun का most demanded area 🔥)
🏢 Property Details:
• 1BHK Flat | 650 Sq Ft
• Ready to Move ✔
✨ Flat Highlights:
🍽 Proper Dining Space
🍳 Modular Kitchen Setup
🛏 Spacious Bedroom
🚿 Attached Washroom
🌇 Balcony with open feel
🚀 क्यों ये flat best है?
✔ Prime GMS Road Location
✔ Daily needs सब walking distance पर
✔ Perfect for small family & rental income
✔ High demand area = Strong investment 📈
📍 Nearby Advantages:
🏥 Hospitals | 🎓 Colleges | 🛍 Market | 🛣 Easy Connectivity
⚡ Rent देने से अच्छा… EMI में अपना घर लो!
🚨 ऐसे budget flats जल्दी sold हो जाते हैं… delay मत करो!
📞 Call / WhatsApp:
📲 9528242511 (Miss Ritu Singh)
📲 8077606460
📲 8475834020
🏢 Uttarakhand Housing Developers Pvt. Ltd.
Trusted Deals | Verified Properties | Dehradun
#GMSRoadDehradun #EngineerEnclave #BudgetFlat #1BHKForSale #AffordableHome #DehradunLiving #PropertyInvestment #ReadyToMove #RealEstateDeals #UttarakhandHousing #HotProperty #DreamHome #DehradunRealEstate #FlatUnder40Lakh #ViralProperty 🔥
    user_Uttarakhand Housing developers
    Uttarakhand Housing developers
    Real Estate Developer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • Post by Zeta News 24x7
    1
    Post by Zeta News 24x7
    user_Zeta News 24x7
    Zeta News 24x7
    Local News Reporter विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • यहां प्रत्येक माह की 15 तारीख को “थैंक यू नेचर दिवस” मनाया जाता है.जो अब धीरे-धीरे एक जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य यह है कि लोगों (जनता )को प्रकृति के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियों को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है। थैंक यू नेचर अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ बाहर से आए अतिथि एवं स्वयंसेवी भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हैं. जिससे यह अभियान सामूहिक सहभागिता का सशक्त उदाहरण बन रहा है। इसी क्रम में आज आयोजित कार्यक्रम में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाला के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.सभी ने मिलकर गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह पहल न केवल ग्राम झाला को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि युवाओं और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता भी विकसित कर रही है। थैंक यू नेचर दिवस के माध्यम से ग्राम झाला आज एक ऐसे मॉडल के रूप में उभर रहा है जो अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना रहा है।
    4
    यहां प्रत्येक माह की 15 तारीख को “थैंक यू नेचर दिवस” मनाया जाता है.जो अब धीरे-धीरे एक जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य यह है कि लोगों (जनता )को प्रकृति के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियों को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है।
थैंक यू नेचर अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ बाहर से आए अतिथि एवं स्वयंसेवी भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हैं. जिससे यह अभियान सामूहिक सहभागिता का सशक्त उदाहरण बन रहा है।
इसी क्रम में आज आयोजित कार्यक्रम में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाला के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.सभी ने मिलकर गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
यह पहल न केवल ग्राम झाला को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि युवाओं और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता भी विकसित कर रही है। थैंक यू नेचर दिवस के माध्यम से ग्राम झाला आज एक ऐसे मॉडल के रूप में उभर रहा है जो अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना रहा है।
    user_Virendra singh negi
    Virendra singh negi
    डुंडा, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.