logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच,हरतालिका तीज पर भजन-कीर्तन के साथ हुआ रात्रि जागरण निर्जला व्रत रख महिलाओं ने की पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना जालौन के कोंच में सोमवार की देर रात 11 बजे हरतालिका तीज पर्व की धूम रही। सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और परिवार के सर्वमंगल की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। कठिन व्रत के बावजूद महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास देखने को मिला। नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव, माता गौरी, भगवान गणेश और कार्तिकेय का पूजन-अर्चन किया। हरतालिका तीज को लेकर महिलाएं सुबह से ही तैयारियों में जुट गई थीं। महिलाओं ने हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनकर, माथे पर बिंदिया लगाकर सोलह श्रृंगार किया। रात में व्रती महिलाओं ने केले के पत्तों से मंडप तैयार किया। इसके बाद कच्ची मिट्टी और रेत से बनाई गई भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमाओं को स्थापित कर उनका श्रृंगार किया गया। पूजन में दूध, दही, घी, शहद, शर्करा और सफेद मिष्ठान का भोग लगाया गया। नगर के भूतेश्वर मंदिर और महाकालेश्वर नायक मठ में दर्शन-पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने सुहाग की रक्षा तथा पति की लंबी आयु की कामना की। पूजन-अर्चन के बाद देर रात तक मंदिरों और मोहल्लों में भजन-कीर्तन व रात्रि जागरण चलता रहा। महिलाओं ने शिव महिमा से जुड़े प्रसंग और धार्मिक कथाएं सुनने के साथ भक्तिमय गीतों का सामूहिक गायन किया। नवविवाहिताओं और युवतियों ने उत्साह के साथ भजनों पर नृत्य भी किया। सुहागिन महिलाओं के साथ बेटियों और युवतियों ने भी अच्छे पति और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना को लेकर व्रत रखा। रातभर नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप किया था। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया। तभी से हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रखने की परंपरा चली आ रही है। पूजन के बाद व्रती महिलाओं ने अपने पति और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। पंडित संतोष त्रिपाठी ने बताया कि हरतालिका तीज का विशेष धार्मिक महत्व है और महिलाओं में इस पर्व को लेकर गहरी आस्था है। इस मौके पर प्रीति बजाज, शिवानी, श्वेता, रंजना सोनी, गुनगुन, पूजा, पायल, किरन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां मौजूद रहीं।

21 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
21 hrs ago

कोंच,हरतालिका तीज पर भजन-कीर्तन के साथ हुआ रात्रि जागरण निर्जला व्रत रख महिलाओं ने की पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना जालौन के कोंच में सोमवार की देर रात 11 बजे हरतालिका तीज पर्व की धूम रही। सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और परिवार के सर्वमंगल की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। कठिन व्रत के बावजूद महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास देखने को मिला। नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव, माता गौरी, भगवान गणेश और कार्तिकेय का पूजन-अर्चन किया। हरतालिका तीज को लेकर महिलाएं सुबह से ही तैयारियों में जुट गई थीं। महिलाओं ने हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनकर, माथे पर बिंदिया लगाकर सोलह श्रृंगार किया। रात में व्रती महिलाओं ने केले के पत्तों से मंडप तैयार किया। इसके बाद कच्ची मिट्टी और रेत से बनाई गई भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमाओं को स्थापित कर उनका श्रृंगार किया गया। पूजन में दूध, दही, घी, शहद, शर्करा और सफेद मिष्ठान का भोग लगाया गया। नगर के भूतेश्वर मंदिर और महाकालेश्वर नायक मठ में दर्शन-पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने सुहाग की रक्षा तथा पति की लंबी आयु की कामना की। पूजन-अर्चन के बाद देर रात तक मंदिरों और मोहल्लों में भजन-कीर्तन व रात्रि जागरण चलता रहा। महिलाओं ने शिव महिमा से जुड़े प्रसंग और धार्मिक कथाएं सुनने के साथ भक्तिमय गीतों का सामूहिक गायन किया। नवविवाहिताओं और युवतियों ने उत्साह के साथ भजनों पर नृत्य भी किया। सुहागिन महिलाओं के साथ बेटियों और युवतियों ने भी अच्छे पति और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना को लेकर व्रत रखा। रातभर नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप किया था। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया। तभी से हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रखने की परंपरा चली आ रही है। पूजन के बाद व्रती महिलाओं ने अपने पति और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। पंडित संतोष त्रिपाठी ने बताया कि हरतालिका तीज का विशेष धार्मिक महत्व है और महिलाओं में इस पर्व को लेकर गहरी आस्था है। इस मौके पर प्रीति बजाज, शिवानी, श्वेता, रंजना सोनी, गुनगुन, पूजा, पायल, किरन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां मौजूद रहीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 9 करोड़ की हेरोइन तस्करी में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, एक बरी चमारी टोल प्लाजा पर पांच साल पहले पकड़ी गई थी हेरोइन, कोर्ट ने सुनाया फैसला उरई/आटा (जालौन)। आटा थाना क्षेत्र के चमारी टोल प्लाजा पर करीब पांच वर्ष पहले पकड़ी गई करीब नौ करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन तस्करी के मामले में मंगलवार को अदालत ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले आटा थाना पुलिस ने चमारी टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की थी। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में सुनवाई की गई। मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दो आरोपियों को दोषी माना और उन्हें 20-20 वर्ष के कारावास तथा 2-2 लाख रुपये जुर्मान 9 करोड़ की हेरोइन तस्करी में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, एक बरी चमारी टोल प्लाजा पर पांच साल पहले पकड़ी गई थी हेरोइन, कोर्ट ने सुनाया फैसला उरई/आटा (जालौन)। आटा थाना क्षेत्र के चमारी टोल प्लाजा पर करीब पांच वर्ष पहले पकड़ी गई करीब नौ करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन तस्करी के मामले में मंगलवार को अदालत ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले आटा थाना पुलिस ने चमारी टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की थी। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में सुनवाई की गई। मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दो आरोपियों को दोषी माना और उन्हें 20-20 वर्ष के कारावास तथा 2-2 लाख रुपये जुर्मान
    1
    9 करोड़ की हेरोइन तस्करी में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, एक बरी

चमारी टोल प्लाजा पर पांच साल पहले पकड़ी गई थी हेरोइन, कोर्ट ने सुनाया फैसला

उरई/आटा (जालौन)। आटा थाना क्षेत्र के चमारी टोल प्लाजा पर करीब पांच वर्ष पहले पकड़ी गई करीब नौ करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन तस्करी के मामले में मंगलवार को अदालत ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले आटा थाना पुलिस ने चमारी टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की थी। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में सुनवाई की गई।

मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दो आरोपियों को दोषी माना और उन्हें 20-20 वर्ष के कारावास तथा 2-2 लाख रुपये जुर्मान
9 करोड़ की हेरोइन तस्करी में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, एक बरी
चमारी टोल प्लाजा पर पांच साल पहले पकड़ी गई थी हेरोइन, कोर्ट ने सुनाया फैसला
उरई/आटा (जालौन)। आटा थाना क्षेत्र के चमारी टोल प्लाजा पर करीब पांच वर्ष पहले पकड़ी गई करीब नौ करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन तस्करी के मामले में मंगलवार को अदालत ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले आटा थाना पुलिस ने चमारी टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की थी। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में सुनवाई की गई।
मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दो आरोपियों को दोषी माना और उन्हें 20-20 वर्ष के कारावास तथा 2-2 लाख रुपये जुर्मान
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • माहिल तालाब के पास सजा गणपति दरबार, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ उरई। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर उरई में माहिल तालाब के पास गणेश जी की प्रतिमा का भव्य दरबार सजाया गया है। गणेश जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दिनभर लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी है और श्रद्धालु श्रद्धाभाव के साथ भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। भक्तों को प्रसाद के रूप में केला सहित अन्य प्रसाद वितरित किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है। पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि दर्शन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। लोगों के लिए कूलर और बैठने की व्यवस्था की गई है, जिससे दर्शन के लिए आने वाले लोगों को गर्मी के बीच राहत मिल सके। गणेश जी के भव्य दरबार में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। लोग परिवार सहित पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
    1
    माहिल तालाब के पास सजा गणपति दरबार, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उरई। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर उरई में माहिल तालाब के पास गणेश जी की प्रतिमा का भव्य दरबार सजाया गया है। गणेश जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दिनभर लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी है और श्रद्धालु श्रद्धाभाव के साथ भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। भक्तों को प्रसाद के रूप में केला सहित अन्य प्रसाद वितरित किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है।
पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि दर्शन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। लोगों के लिए कूलर और बैठने की व्यवस्था की गई है, जिससे दर्शन के लिए आने वाले लोगों को गर्मी के बीच राहत मिल सके। गणेश जी के भव्य दरबार में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। लोग परिवार सहित पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ऑटो चालक और किसान गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने पहुंचकर बचाई जान जालौन: कानपुर-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से गेहूं लदा ऑटो खंती में पलट विजय शर्मा जालौन मो 9662116534 ऑटो चालक और किसान गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने पहुंचकर बचाई जान जालौन। एट कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे (NH-27) पर सोमई गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने गेहूं लदे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंती में पलट गया। हादसे में ऑटो चालक और उसमें सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खंती में पलटे ऑटो से दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों और वाहनों की स्थिति की जांच की जा रही
    1
    ऑटो चालक और किसान गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने पहुंचकर बचाई जान

जालौन: कानपुर-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से गेहूं लदा ऑटो खंती में पलट
विजय शर्मा जालौन 
मो 9662116534
ऑटो चालक और किसान गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने पहुंचकर बचाई जान
जालौन। एट कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे (NH-27) पर सोमई गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने गेहूं लदे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंती में पलट गया। हादसे में ऑटो चालक और उसमें सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खंती में पलटे ऑटो से दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों और वाहनों की स्थिति की जांच की जा रही
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच के लिए तहसील पहुंचा फरियादी, एसडीएम ने दो दिन में जांच का दिया आश्वासन
    1
    प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच के लिए तहसील पहुंचा फरियादी, एसडीएम ने दो दिन में जांच का दिया आश्वासन
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हर्ष, अर्पित और अमन का SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ चयन ICSE नेशनल कबड्डी में जालौन के खिलाड़ियों का जलवा, यूपी को दिलाया गोल्ड और ब्रॉन्ज जालौन। ICSE नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। U-17 वर्ग में हर्ष और अर्पित ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और यूपी को राष्ट्रीय चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं U-14 वर्ग में अमन ने उत्तर प्रदेश की टीम के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से जालौन के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्ष, अर्पित और अमन का चयन SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ है। अब तीनों खिलाड़ी SGFI Games में ICSE टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों खिलाड़ी ग्राम लौना, जालौन में कबड्डी का अभ्यास करते रहे हैं। लौना से लगातार प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों की लगातार सफलता के चलते ग्राम लौना जालौन में कबड्डी के हब के रूप में उभरता नजर आ रहा है। तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्थानीय खेलप्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही SGFI Games में भी बेहतर प्रदर्शन कर जालौन का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
    1
    हर्ष, अर्पित और अमन का  SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ चयन 
ICSE नेशनल कबड्डी में जालौन के खिलाड़ियों का जलवा, यूपी को दिलाया गोल्ड और ब्रॉन्ज
जालौन। ICSE नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। U-17 वर्ग में हर्ष और अर्पित ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और यूपी को राष्ट्रीय चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।
वहीं U-14 वर्ग में अमन ने उत्तर प्रदेश की टीम के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से जालौन के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्ष, अर्पित और अमन का चयन SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ है। अब तीनों खिलाड़ी SGFI Games में ICSE टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
तीनों खिलाड़ी ग्राम लौना, जालौन में कबड्डी का अभ्यास करते रहे हैं। लौना से लगातार प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों की लगातार सफलता के चलते ग्राम लौना जालौन में कबड्डी के हब के रूप में उभरता नजर आ रहा है।
तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्थानीय खेलप्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही SGFI Games में भी बेहतर प्रदर्शन कर जालौन का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जालौन जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 बहने बेसहारा, बेसहारा हुई 6 नाबालिग बहनों के जिंदगी की जद्दोजहद, माता-पिता के बाद अब दादी का भी मासूमों से सिर से उठा साया, माता-पिता के गुजरने के बाद दादी के भरोसे रह रहीं थीं 6 सगी बहनें, कच्चे मकान में हो रही थी गुजर बसर, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे रिश्तेदार, नाबालिग बच्ची अंजली ने जिला प्रशासन से वीडियो के जरिए लगाई मदद की गुहार, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जालौन तहसील क्षेत्र के सींगपुरा गांव का मामला।
    2
    जालौन

जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 
जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 बहने बेसहारा,
बेसहारा हुई 6 नाबालिग बहनों के जिंदगी की जद्दोजहद,
माता-पिता के बाद अब दादी का भी मासूमों से सिर से उठा साया,
माता-पिता के गुजरने के बाद दादी के भरोसे रह रहीं थीं 6 सगी बहनें,
कच्चे मकान में हो रही थी गुजर बसर, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे रिश्तेदार,
नाबालिग बच्ची अंजली ने जिला प्रशासन से वीडियो के जरिए लगाई मदद की गुहार,
ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल,
जालौन तहसील क्षेत्र के सींगपुरा गांव का मामला।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कोंच के गणेश मंदिर में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा,गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा कोंच में मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्राचीन गणेश मंदिर गढ़ी पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा नगर के गांधी नगर स्थित प्राचीन रामलला मंदिर से प्रारंभ हुई। यहां से यात्रा सागर चौकी, चंदकुआ, स्टेट बैंक और छावला की पुलिया होते हुए प्राचीन गणेश मंदिर गढ़ी पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा में श्रीमद्भागवत कथा के भगवताचार्य आचार्य मिथलेश दास महाराज रथ पर सवार होकर चल रहे थे। वहीं कथा के परीक्षित प्रभा देवी व कृष्ण कुमार सोनी अपने सिर पर श्रीमद्भागवत पुराण रखकर चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। गणेश मंदिर गढ़ी पहुंचने के बाद विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास आचार्य मिथलेश दास महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व से अवगत कराया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। भक्ति और आस्था के माहौल में नगर की गलियां भगवान के जयकारों से गूंज उठीं। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। इस मौके पर गणेश महोत्सव अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, सुधीर सोनी, राहुल तिवारी, लोकेंद्र, पुन्नी रिछारिया, अमित यादव, आलोक कपूर, रवि गौतम, सतीश राठौर, पवन निरंजन, अशुतोष विनोद सोनी भूरी सोनी प्रह्लाद कौशल, सूर्यदीप सोनी, निखिल सोनी, राहुल बाबू सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    कोंच के गणेश मंदिर में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा,गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
कोंच में मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्राचीन गणेश मंदिर गढ़ी पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए यात्रा में भाग लिया।
कलश यात्रा नगर के गांधी नगर स्थित प्राचीन रामलला मंदिर से प्रारंभ हुई। यहां से यात्रा सागर चौकी, चंदकुआ, स्टेट बैंक और छावला की पुलिया होते हुए प्राचीन गणेश मंदिर गढ़ी पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कलश यात्रा में श्रीमद्भागवत कथा के भगवताचार्य आचार्य मिथलेश दास महाराज रथ पर सवार होकर चल रहे थे। वहीं कथा के परीक्षित प्रभा देवी व कृष्ण कुमार सोनी अपने सिर पर श्रीमद्भागवत पुराण रखकर चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।
गणेश मंदिर गढ़ी पहुंचने के बाद विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास आचार्य मिथलेश दास महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व से अवगत कराया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। भक्ति और आस्था के माहौल में नगर की गलियां भगवान के जयकारों से गूंज उठीं। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा।
इस मौके पर गणेश महोत्सव अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, सुधीर सोनी, राहुल तिवारी, लोकेंद्र, पुन्नी रिछारिया, अमित यादव, आलोक कपूर, रवि गौतम, सतीश राठौर, पवन निरंजन, अशुतोष विनोद सोनी भूरी सोनी प्रह्लाद कौशल, सूर्यदीप सोनी, निखिल सोनी, राहुल बाबू सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    13 hrs ago
  • गुड़गांव काम करने गया 18 वर्षीय युवक लापता, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका जालौन। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी 18 वर्षीय गोलू पुत्र स्व. राजेन्द्र के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के भाई रजनीकान्त ने सीओ जालौन को प्रार्थना पत्र देकर भाई की तलाश कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गोलू को 13 जुलाई 2026 को जितेन्द्र कुमार उर्फ छोटे राजा पुत्र राजेश सिंह निवासी छानी सिरसा, थाना सिरसा कलार अपने साथ गुड़गांव के सेक्टर-59 में छोले-भटूरे और पूड़ी-सब्जी के काम के लिए ले गया था। गोलू अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था। परिजनों की 20 अगस्त को उससे फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद उसका संपर्क टूट गया। रजनीकान्त का आरोप है कि उसने 28 अगस्त को संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर गोलू को रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लाने के लिए कहा था, लेकिन वह अकेले ही घर लौट आया और गोलू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद से परिवार लगातार गोलू की तलाश कर रहा है। पीड़ित भाई ने आशंका जताई है कि गोलू के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उसने सीओ जालौन से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराने और लापता भाई का जल्द पता लगाने की गुहार लगाई है। गुड़गांव काम करने गया 18 वर्षीय युवक लापता, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका जालौन। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी 18 वर्षीय गोलू पुत्र स्व. राजेन्द्र के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के भाई रजनीकान्त ने सीओ जालौन को प्रार्थना पत्र देकर भाई की तलाश कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गोलू को 13 जुलाई 2026 को जितेन्द्र कुमार उर्फ छोटे राजा पुत्र राजेश सिंह निवासी छानी सिरसा, थाना सिरसा कलार अपने साथ गुड़गांव के सेक्टर-59 में छोले-भटूरे और पूड़ी-सब्जी के काम के लिए ले गया था। गोलू अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था। परिजनों की 20 अगस्त को उससे फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद उसका संपर्क टूट गया। रजनीकान्त का आरोप है कि उसने 28 अगस्त को संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर गोलू को रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लाने के लिए कहा था, लेकिन वह अकेले ही घर लौट आया और गोलू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद से परिवार लगातार गोलू की तलाश कर रहा है। पीड़ित भाई ने आशंका जताई है कि गोलू के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उसने सीओ जालौन से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराने और लापता भाई का जल्द पता लगाने की गुहार लगाई है।
    3
    गुड़गांव काम करने गया 18 वर्षीय युवक लापता, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका
जालौन। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी 18 वर्षीय गोलू पुत्र स्व. राजेन्द्र के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के भाई रजनीकान्त ने सीओ जालौन को प्रार्थना पत्र देकर भाई की तलाश कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, गोलू को 13 जुलाई 2026 को जितेन्द्र कुमार उर्फ छोटे राजा पुत्र राजेश सिंह निवासी छानी सिरसा, थाना सिरसा कलार अपने साथ गुड़गांव के सेक्टर-59 में छोले-भटूरे और पूड़ी-सब्जी के काम के लिए ले गया था। गोलू अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था। परिजनों की 20 अगस्त को उससे फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद उसका संपर्क टूट गया।
रजनीकान्त का आरोप है कि उसने 28 अगस्त को संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर गोलू को रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लाने के लिए कहा था, लेकिन वह अकेले ही घर लौट आया और गोलू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद से परिवार लगातार गोलू की तलाश कर रहा है।
पीड़ित भाई ने आशंका जताई है कि गोलू के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उसने सीओ जालौन से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराने और लापता भाई का जल्द पता लगाने की गुहार लगाई है।
गुड़गांव काम करने गया 18 वर्षीय युवक लापता, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका
जालौन। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी 18 वर्षीय गोलू पुत्र स्व. राजेन्द्र के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के भाई रजनीकान्त ने सीओ जालौन को प्रार्थना पत्र देकर भाई की तलाश कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, गोलू को 13 जुलाई 2026 को जितेन्द्र कुमार उर्फ छोटे राजा पुत्र राजेश सिंह निवासी छानी सिरसा, थाना सिरसा कलार अपने साथ गुड़गांव के सेक्टर-59 में छोले-भटूरे और पूड़ी-सब्जी के काम के लिए ले गया था। गोलू अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था। परिजनों की 20 अगस्त को उससे फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद उसका संपर्क टूट गया।
रजनीकान्त का आरोप है कि उसने 28 अगस्त को संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर गोलू को रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लाने के लिए कहा था, लेकिन वह अकेले ही घर लौट आया और गोलू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद से परिवार लगातार गोलू की तलाश कर रहा है।
पीड़ित भाई ने आशंका जताई है कि गोलू के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उसने सीओ जालौन से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराने और लापता भाई का जल्द पता लगाने की गुहार लगाई है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मिशन AI से यूपी की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ प्रदेश के विकास को नई दिशा और रफ्तार देने की तैयारी है। मिशन AI के माध्यम से तकनीक, शिक्षा, रोजगार और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर विकसित किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। AI के जरिए सरकारी सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के साथ-साथ उद्योगों, स्टार्टअप और शिक्षा क्षेत्र को भी नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। इससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल हासिल करने, रोजगार के नए अवसर तलाशने और अपने स्टार्टअप विकसित करने में मदद मिल सकती है। मिशन AI के तहत युवाओं को AI, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्रों में कौशल विकास से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा सकता है। इससे प्रदेश के युवा बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश में AI आधारित नवाचार को बढ़ावा मिलने से उद्योगों की कार्यक्षमता बढ़ाने, समस्याओं के बेहतर समाधान और रोजगार के नए क्षेत्रों के सृजन की संभावनाएं मजबूत होंगी। सरकार और तकनीकी संस्थानों के प्रयासों से प्रदेश को डिजिटल और तकनीकी रूप से और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मिशन AI से उत्तर प्रदेश के युवाओं को तकनीक के नए अवसरों से जोड़ने और प्रदेश को आधुनिक, आत्मनिर्भर एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में नई संभावनाएं सामने आ रही हैं।
    1
    मिशन AI से यूपी की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ प्रदेश के विकास को नई दिशा और रफ्तार देने की तैयारी है। मिशन AI के माध्यम से तकनीक, शिक्षा, रोजगार और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर विकसित किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। AI के जरिए सरकारी सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के साथ-साथ उद्योगों, स्टार्टअप और शिक्षा क्षेत्र को भी नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। इससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल हासिल करने, रोजगार के नए अवसर तलाशने और अपने स्टार्टअप विकसित करने में मदद मिल सकती है। मिशन AI के तहत युवाओं को AI, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्रों में कौशल विकास से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा सकता है। इससे प्रदेश के युवा बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश में AI आधारित नवाचार को बढ़ावा मिलने से उद्योगों की कार्यक्षमता बढ़ाने, समस्याओं के बेहतर समाधान और रोजगार के नए क्षेत्रों के सृजन की संभावनाएं मजबूत होंगी। सरकार और तकनीकी संस्थानों के प्रयासों से प्रदेश को डिजिटल और तकनीकी रूप से और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मिशन AI से उत्तर प्रदेश के युवाओं को तकनीक के नए अवसरों से जोड़ने और प्रदेश को आधुनिक, आत्मनिर्भर एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में नई संभावनाएं सामने आ रही हैं।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.