Shuru
Apke Nagar Ki App…
Seoni News: मिठाई की गुणवत्ता से पटाखों के नियमों तक होगी जांच, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी!
BS News Network
Seoni News: मिठाई की गुणवत्ता से पटाखों के नियमों तक होगी जांच, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Seoni News: धनतेरस की रात भी धरने पर डटीं महिलाएं, दीपक जलाकर शराब दुकान का विरोध!1
- युवाओं की सद्बुद्धि और नशामुक्ति का संदेश लेकर गंगोत्री से रामेश्वरम तक कांवड़ यात्रा 17 वर्षों से लगातार कर रहे यात्रा, 7 लीटर गंगाजल लेकर प्रतिदिन तय कर रहे 20 से 25 किलोमीटर का सफर सिवनी/कुरई। युवाओं को नशे की लत से दूर रखने, खानपान में सुधार और सद्बुद्धि का संदेश देने के उद्देश्य से दिल्ली निवासी कुलदीप यादव (45 वर्ष), पिता रतनलाल यादव, गंगोत्री के गोमुख से रामेश्वरम तक लगभग 4400 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। वे अपने साथ सात लीटर गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस धार्मिक एवं जनजागरूकता यात्रा का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना है। कुलदीप यादव ने बताया कि वे पिछले 17 वर्षों से लगातार इस तरह की यात्राएं कर रहे हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने गंगोत्री से बागेश्वर धाम तक तथा वर्ष 2025 में गंगोत्री से काशी-बनारस तक यात्रा की थी। इस वर्ष उन्होंने गंगोत्री से रामेश्वरम तक यात्रा का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान प्रतिदिन लगभग 20 से 25 किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। उनकी इस यात्रा के पीछे धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक उद्देश्य भी जुड़ा है। वे चाहते हैं कि युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति कम हो और वे अपने खानपान तथा जीवनशैली में सुधार लाकर बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ें। यात्रा के दौरान शुक्रवार सुबह उन्होंने गोपालगंज स्थित गंगा तट हनुमान घाट से प्रस्थान किया। इसके बाद वे कुरई पहुंचे, जहां गायत्री मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार सुबह यहां से रामेश्वरम की ओर अपनी आगे की यात्रा प्रारंभ करेंगे। उनकी इस अनूठी यात्रा को देखकर क्षेत्र के लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है।3
- नशा, जुआ-सट्टा और अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश एसपी कृष्ण लालचंदानी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर दिया जोर सिवनी। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने अपराध समीक्षा बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारियों को नशा, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और गौवंश परिवहन पर जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था, साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।1
- किशनपुर में स्वामित्व योजना के तहत निशुल्क रजिस्ट्री, हितग्राहियों को दी जानकारी स्वामित्व योजना के तहत शुक्रवार को तिरोड़ी तहसील के ग्राम किशनपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसडीएम विजय सिंह यादव, तिरोड़ी तहसीलदार श्रीमती गीता राहंगडाले और जनपद अध्यक्ष श्रीमती कविता अरविंद देशमुख ने ग्रामीणों के साथ संवाद किया।इस दौरान आबादी भूमि के प्लाटों की निशुल्क रजिस्ट्री कर हितग्राहियों को पंजीयन दस्तावेज प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली।1
- *चाँद नगर में त्योहार की रौनक के बीच ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित, मुख्य मार्ग और बाजार चौक पर जाम जैसे हालात, नगर परिषद की व्यवस्था पर उठे सवाल* *चाँद नगर में त्योहार की रौनक के बीच ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित, मुख्य मार्ग और बाजार चौक पर जाम जैसे हालात, नगर परिषद की व्यवस्था पर उठे सवाल* चाँद। त्योहार के चलते नगर के मुख्य मार्ग और बाजार चौक पर खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली, लेकिन बाजार में उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों को सड़क तक आगे बढ़ाकर सामान लगाया गया, जिसके चलते मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित होता रहा। वहीं, सड़क किनारे और मार्ग पर बेतरतीब खड़े वाहनों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। आलम यह रहा कि राहगीरों और वाहन चालकों को बाजार चौक एवं चौराहों से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार वाहनों की कतारें लगने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। हादसों को न्योता दे रही अव्यवस्थित व्यवस्था! सबसे चिंताजनक बात यह है कि मुख्य मार्ग पर इस तरह की अव्यवस्थित स्थिति किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। पैदल चलने वालों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए सड़क से निकलना तक मुश्किल हो गया। ऐसी स्थिति में किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। *त्योहार पर भीड़ स्वाभाविक, लेकिन व्यवस्था करना प्रशासन की जिम्मेदारी!* त्योहार के दौरान बाजार में भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन इस भीड़ को व्यवस्थित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। त्योहारों की पूर्व तैयारी के तहत बाजार में दुकानों की सीमा निर्धारित करना, अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण रखना और मुख्य मार्ग को आवागमन के लिए खुला रखना जरूरी है। आखिर जब त्योहार हर साल आते हैं, तो फिर ऐसी अव्यवस्था से निपटने के लिए पहले से पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए जाते? पुलिस निभा रही अपनी जिम्मेदारी, नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल! इस पूरी स्थिति के बीच पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में जुटा रहा। पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार वाहनों को व्यवस्थित करने और ट्रैफिक नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद बाजार में दुकानों का सड़क तक फैलना और बेतरतीब पार्किंग यातायात में बाधा बनती रही। अब सवाल नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठता है कि त्योहार से पहले बाजार में अतिक्रमण रोकने और दुकानदारों को निर्धारित सीमा में दुकान लगाने के निर्देश क्यों नहीं दिए गए? बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर परिषद द्वारा उचित प्रबंधन क्यों नहीं किया गया? जनता की मांग है कि मुख्य मार्ग और बाजार चौक को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा त्योहारों के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए नगर परिषद द्वारा ठोस इंतजाम किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो और किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। चाँद से सुजीत श्रीवास4
- सिंगोड़ी में पटाखा बाजार हुआ बेरौनक, व्यापारी बोले ग्राहक ही नहीं पहुंच रहे सिंगोड़ी में पटाखा बाजार सूना, दुकानदार बोले - इस बार दिवाली फीकी सिंगोड़ी दिवाली आ गई, दुकानें सज गईं, पटाखे भी आ गए लेकिन ग्राहक नहीं आए सिंगोड़ी में इस बार पटाखा बाजार की रौनक ही गायब हो गई। हर साल बस स्टैंड के पीछे मुख्यमंत्री हाट बाजार के टीन शेडों में पटाखों की दुकानें लगती थीं। बस स्टैंड से लेकर पूरे मार्केट तक भीड़, शोर और रोशनी दिवाली का असली मजा वहीं दिखता था। लेकिन इस बार प्रशासन ने पटाखा बाजार को उठाकर हाई स्कूल ग्राउंड में पहुंचा दिया। नतीजा दुकानें सजी हैं, पटाखे रखे हैं, व्यापारी बैठे हैं और ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। बस स्टैंड से अधिक दूर होने के कारण लोग वहां तक पहुंच ही नहीं पा रहे। व्यापारी कहते हैं, सुबह से शाम हो जाती है, गिने चुने ग्राहक ही आते हैं। व्यापारियों में इस फैसले को लेकर भारी असंतोष है। उनका कहना है कि जगह बदलने से उनका धंधा चौपट हो गया है। दिवाली का सीजन हाथ से निकलता जा रहा है और दुकानों में रखा माल ही उनका दर्द बयां कर रहा है। वही फटाका व्यापारियों ने सभी ग्राहकों से निवेदन किया है कि वह हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचकर पटाखे की खरीदारी जरूर करें सिंगोड़ी में पटाखा बाजार हुआ बेरौनक, व्यापारी बोले ग्राहक ही नहीं पहुंच रहे सिंगोड़ी में पटाखा बाजार सूना, दुकानदार बोले - इस बार दिवाली फीकी सिंगोड़ी दिवाली आ गई, दुकानें सज गईं, पटाखे भी आ गए लेकिन ग्राहक नहीं आए सिंगोड़ी में इस बार पटाखा बाजार की रौनक ही गायब हो गई। हर साल बस स्टैंड के पीछे मुख्यमंत्री हाट बाजार के टीन शेडों में पटाखों की दुकानें लगती थीं। बस स्टैंड से लेकर पूरे मार्केट तक भीड़, शोर और रोशनी दिवाली का असली मजा वहीं दिखता था। लेकिन इस बार प्रशासन ने पटाखा बाजार को उठाकर हाई स्कूल ग्राउंड में पहुंचा दिया। नतीजा दुकानें सजी हैं, पटाखे रखे हैं, व्यापारी बैठे हैं और ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। बस स्टैंड से अधिक दूर होने के कारण लोग वहां तक पहुंच ही नहीं पा रहे। व्यापारी कहते हैं, सुबह से शाम हो जाती है, गिने चुने ग्राहक ही आते हैं। व्यापारियों में इस फैसले को लेकर भारी असंतोष है। उनका कहना है कि जगह बदलने से उनका धंधा चौपट हो गया है। दिवाली का सीजन हाथ से निकलता जा रहा है और दुकानों में रखा माल ही उनका दर्द बयां कर रहा है। वही फटाका व्यापारियों ने सभी ग्राहकों से निवेदन किया है कि वह हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचकर पटाखे की खरीदारी जरूर करें1
- बिसनेस खबर,, धन तेरस में जमकर खरीदी हुई शहर के बिसनेस खबर बिसनेस खबर में धन तेरस के दिन शहर के शोरूम ऑटोमोबाइल्स बाजार में अच्छी बिक्री हुई ।।।। ग्राहकों की संतुष्टि के लिए उपहार और डिनर नास्ते की व्यवस्था किया गया डिलीवरी प्वाइंट में ढोल बाजे के साथ गाड़ी डिडेलीव्ड किया गया । शहर के हुंडई मोटर्स, संघी brothers, कामटी मोटर्स, सुनील बजाज , निशान शोरूम में अच्छा कारोबार हुआ1
- Seoni News: मिठाई की गुणवत्ता से पटाखों के नियमों तक होगी जांच, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी!1