छात्राओं ने एसएसबी जवानों को बांधा रक्षासूत्र भिनगा श्रावस्ती। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशानिर्देशन में वाहिनी परिसर में किया गया।इस अवसर पर सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, बहराइच से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय की छात्राओं ने वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाई। इसके प्रत्युत्तर में वाहिनी की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को उपहार भेंट किए गए।इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट एवं द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर ने सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, स्नेह, सुरक्षा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने छात्र-छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया। इस आयोजन से सुरक्षा बल एवं समाज के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे और भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूती मिली।इस अवसर पर गोबर्धन पुजारी, उप कमांडें, गौतम आजाद, सहायक कमांडेंट,अविनाश कुमार, अध्यापक, सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।रक्षाबंधन का यह आयोजन भाईचारे, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करने वाला रहा।
छात्राओं ने एसएसबी जवानों को बांधा रक्षासूत्र भिनगा श्रावस्ती। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशानिर्देशन में वाहिनी परिसर में किया गया।इस अवसर पर सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, बहराइच से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय की छात्राओं ने वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाई। इसके प्रत्युत्तर में वाहिनी की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को उपहार भेंट किए गए।इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट एवं द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर ने सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, स्नेह, सुरक्षा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने छात्र-छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया। इस आयोजन से सुरक्षा बल एवं समाज के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे और भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूती मिली।इस अवसर पर गोबर्धन पुजारी, उप कमांडें, गौतम आजाद, सहायक कमांडेंट,अविनाश कुमार, अध्यापक, सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।रक्षाबंधन का यह आयोजन भाईचारे, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करने वाला रहा।
- प्रधानमंत्री आवास के नाम पर छह हजार रुपये लेने का आरोप, डीएम से जांच की मांग1
- ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ "समय आने पर जिन अधिकारियों ने इतना बड़ा भ्रष्टाचार किया है उनकी जांच होगी।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- नेपाल के जलप्रलय से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, नारायणी किनारे एक दर्जन गांवों में दहशत BREAKING NEWS कुशीनगर खड्डा और तमकुहीराज तहसील के गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार ने की समीक्षा, संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर ग्रामीणों से की बातचीत, संभावित बाढ़ स्थलों पर SDRF की टीम तैनात,राहत-बचाव दल और संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर, आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी का दावा किया1
- नेपाल में आए भयंकर बाढ़ मे सैकड़ों घरों के सामान बहाओ में बह गए। नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में सैकड़ों घर नदी की तेज धारा में बह गए और हजारों परिवारों का जीवनभर का सामान पलभर में उजड़ गया। कई लोग अभी भी सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं, जबकि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में बाढ़ के पानी में बहकर आए गैस सिलेंडरों को कुछ लोग उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि आपदा की इस घड़ी में भी कुछ लोग राहत की बजाय गैस सिलेंडर लूटने में जुट गए। हालांकि वायरल वीडियो के सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। आपदा के समय मानवता और संवेदनशीलता सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।1
- रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलरही.... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हो रही प्रशंसा.... उत्तर प्रदेश,बहराइच- रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। 27, 28 और 31 अगस्त 2026 को महिलाओं को निःशुल्क यात्रा का लाभ मिल रहा महिलाओं के साथ एक सहयोगी को भी यात्रा की सुविधा दी जा रही है l बहराइच से नानपारा - रुपैडीहा की ओर जा रही रोडवेज बस संख्या 38 99 में यात्रा के दौरान स्टाफ से जानकारी ली गई बताया कि बस में पांच महिलाएं निःशुल्क यात्रा कर रही हैं। उन्हें विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित तिथियों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। निःशुल्क यात्रा करने वाली महिलाओं को नियमानुसार अलग से टिकट भी जारी किया जा रहा है। इसके अलावा 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए सरकार की ओर से रक्षाबंधन के बाद भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। महिलाओं को मिली इस विशेष सुविधा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं ने सरकार की इस पहल पर खुशी जताई है।1
- क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशा कारोबार पर नियंत्रण के लिए जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण विषयक जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाया बहराइच 27 अगस्त , सरयू नदी तट (बरुहा घाट) शिव मंदिर परिसर में आज क्षेत्रीय सामाजिक व धार्मिक संगठनों के तत्वावधान में क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशा कारोबार पर नियंत्रण के लिए जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण विषयक जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाया गया। आयोजन में गायत्री परिवार, संघ परिवार , समाजसेवियों के अलावा तमाम स्थानीय ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे। महामना मालवीय मिशन (अवध) , व गायत्री परिवार , शिव चर्चा परिवार तथा अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित जन-जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि, क्षेत्रीय इलाकों में अवैध नशा क्रय-विक्रय उपभोग व उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है अब तक इसकी चपेट में आकर सैकड़ों तरुण व नवजवान बर्बाद हो गए हैं सैकड़ों महिलाएं विधवा हो गई हैं। अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण न लगाया गया तो हालात भयावह होंगे। उन्होंने बताया कि , अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जगह जगह जन जागरण चौपाल का आयोजन कर लोगों को अवैध नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया जा रहा है। संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने अवैध नशा उपभोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि , अवैध नशा कारोबारी तरूणों व युवाओं को अपने संजाल में फंसाकर उनकी जिंदगियां बर्बाद कर रहे हैं इसपर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है तभी इसपर विराम संभव हो सकेगा।क्षेत्रीय समाजसेवी डॉ० राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि , अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जन सहभागिता की आवश्यकता है तभी अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विद संजय चौहान ने किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा समाजसेवी प्रदीप गुप्ता , प्रियांशु गुप्ता , रामवतार , रक्षाराम केवट , जितेंद्र चौहान , संदीप , जय राम , रामानंद , विजय , नंदू चौहान , राकेश जायसवाल , प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव , समाजसेवी बी०के तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने सरयू नदी तट (बरुहा घाट) पर अवैध नशा कारोबार क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सामूहिक शपथ भी लिया।1
- लालपुर खदरा में धूमधाम से निकला जुलुसे मोहम्मदी, गूंजे नारे-ए-तकबीर इकौना (श्रावस्ती)। थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम लालपुर खदरा में 12 रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर जुलुसे मोहम्मदी का आयोजन धूमधाम और अकीदत के साथ किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर झंडे लेकर 12 रबीउल अव्वल की मुबारकबाद पेश की। गांव में पूरे दिन धार्मिक उत्साह और भाईचारे का माहौल बना रहा। लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मुबारक दिन की खुशी मनाते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने, अमन, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम फैलाने का संकल्प लिया।बताया गया कि रबीउल अव्वल इस्लामी कैलेंडर का महत्वपूर्ण महीना है और 12 रबीउल अव्वल को मुस्लिम समाज में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की विलादत की खुशी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में लालपुर खदरा में भी जुलुसे मोहम्मदी निकाला गया।जुलूस में अतहर खान, इब्राहिम खान, रहमत हुसैन, अजमत हुसैन खान, फरियाद खान, लकी खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ श्रावस्ती देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ श्रावस्ती के नौबस्ता क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और इंसानियत की मिसाल देखने को मिली। पूर्व सैनिक कमांडो निजाम खान उर्फ राशिद खान के सौजन्य से अयोध्या तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से करीब 600 से 700 श्रद्धालु शामिल हुए। 6 से 7 बसों के जरिए श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया तस्वीरें श्रावस्ती के नौबस्ता क्षेत्र की हैं, जहां बुधवार को हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का अनूठा संदेश देखने को मिला। परसौरा, कयापुर, अचलपुर, नौबस्ता समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छ पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस पहल के आयोजक पूर्व सैनिक कमांडो निजाम खान उर्फ राशिद खान ने भारतीय सेना में करीब 16 वर्षों तक सेवा की है। उन्होंने कहा कि सेना ने उन्हें देशभक्ति, अनुशासन और सभी धर्मों के सम्मान की सीख दी। इसी भावना को समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया गया1
- मोतीगंज के बेलावाँ नाऊ पुरवा में बारावफात जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी के आरोप में पुलिस की कार्रवाई। रियाज अहमद गिरफ्तार, DJ लगे वाहन को भी किया गया सीज। पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुरू की विधिक कार्रवाई। ASP पूर्वी अजीत कुमार रजक ने दी जानकारी। मोतीगंज के बेलावाँ नाऊ पुरवा में बारावफात जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी के आरोप में पुलिस की कार्रवाई। रियाज अहमद गिरफ्तार, DJ लगे वाहन को भी किया गया सीज। पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुरू की विधिक कार्रवाई। ASP पूर्वी अजीत कुमार रजक ने दी जानकारी।1