Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री आवास के नाम पर छह हजार रुपये लेने का आरोप, डीएम से जांच की मांग
गिरधारी गुप्ता पत्रकार
प्रधानमंत्री आवास के नाम पर छह हजार रुपये लेने का आरोप, डीएम से जांच की मांग
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- प्रधानमंत्री आवास के नाम पर छह हजार रुपये लेने का आरोप, डीएम से जांच की मांग1
- लालपुर खदरा में धूमधाम से निकला जुलुसे मोहम्मदी, गूंजे नारे-ए-तकबीर इकौना (श्रावस्ती)। थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम लालपुर खदरा में 12 रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर जुलुसे मोहम्मदी का आयोजन धूमधाम और अकीदत के साथ किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर झंडे लेकर 12 रबीउल अव्वल की मुबारकबाद पेश की। गांव में पूरे दिन धार्मिक उत्साह और भाईचारे का माहौल बना रहा। लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मुबारक दिन की खुशी मनाते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने, अमन, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम फैलाने का संकल्प लिया।बताया गया कि रबीउल अव्वल इस्लामी कैलेंडर का महत्वपूर्ण महीना है और 12 रबीउल अव्वल को मुस्लिम समाज में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की विलादत की खुशी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में लालपुर खदरा में भी जुलुसे मोहम्मदी निकाला गया।जुलूस में अतहर खान, इब्राहिम खान, रहमत हुसैन, अजमत हुसैन खान, फरियाद खान, लकी खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ श्रावस्ती देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ श्रावस्ती के नौबस्ता क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और इंसानियत की मिसाल देखने को मिली। पूर्व सैनिक कमांडो निजाम खान उर्फ राशिद खान के सौजन्य से अयोध्या तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से करीब 600 से 700 श्रद्धालु शामिल हुए। 6 से 7 बसों के जरिए श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया तस्वीरें श्रावस्ती के नौबस्ता क्षेत्र की हैं, जहां बुधवार को हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का अनूठा संदेश देखने को मिला। परसौरा, कयापुर, अचलपुर, नौबस्ता समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छ पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस पहल के आयोजक पूर्व सैनिक कमांडो निजाम खान उर्फ राशिद खान ने भारतीय सेना में करीब 16 वर्षों तक सेवा की है। उन्होंने कहा कि सेना ने उन्हें देशभक्ति, अनुशासन और सभी धर्मों के सम्मान की सीख दी। इसी भावना को समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया गया1
- DM ने कहा- नेपाल में बनी स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, लेकिन बलरामपुर में फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। DM ने कहा- नेपाल में बनी स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, लेकिन बलरामपुर में फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं है।1
- बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 194811.00 क्यूसेक पानी, खतरे के निशान से नीचे बह रही है सरयू बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 194811.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 68147 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 123073, सरयू बैराज से 3591 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है,1
- सपा प्रदेश अध्यक्ष के बहराइच आगमन पर सपा नेता डॉक्टर संतोष ने किया स्वागत सपा प्रदेश अध्यक्ष के बहराइच आगमन पर भव्य स्वागत समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्यामलाल पाल के बहराइच आगमन पर सपा नेता डॉ. संतोष वर्मा ने अपने साथियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे लगाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर पूरी तत्परता से जुटने का आह्वान किया। डॉ. संतोष वर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से पूरा नानपारा गूंज उठा।1
- श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जौगढ गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जौगढ गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बेचईपुरवा निवासी सूरज पुत्र लालसर मोटरसाइकिल से सिरसिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जौगढ़ निवासी राजेश कुमार पुत्र नानबाबू सड़क पार कर रहे थे। अचानक दोनों की टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, राजेश कुमार की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।4
- नेपाल फ्लैश फ्लड हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मरने वालों का आंकड़ा 157 के करीब पहुंचा. देखिए Ashutosh Mishra की रिपोर्ट1