जलाभिषेक को निकले कावड़ियों पर बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडे और उनके मातहतों ने बरसाया फूल। अयोध्या। कांवड़ियों पर बीकापुर क्षेत्र में पुष्प वर्षा के साथ बिदा किया गया। सिरोहीया हैदरगंज से निकले कावड़ियों पर बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडे, आरक्षियों ने पुष्प वर्षा करके रवाना किया और कोतवाल ने यह भी अपील किया है धार्मिक रीति रिवाज के साथ ही कावड़िया अपने अपने साइड से सुरक्षित चले जिससे उनकी भक्ति पर कोई उंगली न उठा सके। कोतवाल की यह अनूठी परम्परा से कावड़ियों में उत्साह देखा गया। *कोतवाल देवेंद्र पांडेय की आम लोगों से अपील* कोतवाल ने आम लोगों से अपील किया है कि इस समय सड़कों पर नंगे पांव और वाहनों से शिव भक्त निकल रहे है उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो अगर कोई घटना दुर्घटना होती है तो आसपास के लोग तुरंत सूचना दे और उनकी मदद करते हुए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करे।
जलाभिषेक को निकले कावड़ियों पर बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडे और उनके मातहतों ने बरसाया फूल। अयोध्या। कांवड़ियों पर बीकापुर क्षेत्र में पुष्प वर्षा के साथ बिदा किया गया। सिरोहीया हैदरगंज से निकले कावड़ियों पर बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडे, आरक्षियों ने पुष्प वर्षा करके रवाना किया और कोतवाल ने यह भी अपील किया है धार्मिक रीति रिवाज के साथ ही कावड़िया अपने अपने साइड से सुरक्षित चले जिससे उनकी भक्ति पर कोई उंगली न उठा सके। कोतवाल की यह अनूठी परम्परा से कावड़ियों में उत्साह देखा गया। *कोतवाल देवेंद्र पांडेय की आम लोगों से अपील* कोतवाल ने आम लोगों से अपील किया है कि इस समय सड़कों पर नंगे पांव और वाहनों से शिव भक्त निकल रहे है उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो अगर कोई घटना दुर्घटना होती है तो आसपास के लोग तुरंत सूचना दे और उनकी मदद करते हुए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करे।
- हैदराबाद से आए कलासाधकों की टोली ने कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से की प्रभु राम की आराधना हैदराबाद से आए कलासाधकों की टोली ने प्रस्तुत की मनोहारी कुचिपुड़ी नृत्य कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से प्रभु राम की की आराधना श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में हुआ यह आयोजन अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज रविवार को द्वितीय बेला में हैदराबाद से आई कलासाधकों की टोली ने मनोहारी कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आराधना की। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि डा.रम्या के नेतृत्व में आई कलासाधिकाओं की टोली ने नृत्य आराधना के उपरांत भगवान श्रीराम समेत मन्दिर परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन, पूजन किया।1
- जलाभिषेक को निकले कावड़ियों पर बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडे और उनके मातहतों ने बरसाया फूल। अयोध्या। कांवड़ियों पर बीकापुर क्षेत्र में पुष्प वर्षा के साथ बिदा किया गया। सिरोहीया हैदरगंज से निकले कावड़ियों पर बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडे, आरक्षियों ने पुष्प वर्षा करके रवाना किया और कोतवाल ने यह भी अपील किया है धार्मिक रीति रिवाज के साथ ही कावड़िया अपने अपने साइड से सुरक्षित चले जिससे उनकी भक्ति पर कोई उंगली न उठा सके। कोतवाल की यह अनूठी परम्परा से कावड़ियों में उत्साह देखा गया। *कोतवाल देवेंद्र पांडेय की आम लोगों से अपील* कोतवाल ने आम लोगों से अपील किया है कि इस समय सड़कों पर नंगे पांव और वाहनों से शिव भक्त निकल रहे है उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो अगर कोई घटना दुर्घटना होती है तो आसपास के लोग तुरंत सूचना दे और उनकी मदद करते हुए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करे।1
- बीस लाख की चेन पड़ी मिली, सेवादार ने लौटाया....!!!!!! अयोध्या,9 अगस्त। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर दर्शन करने आई एक महिला की हीरायुक्त सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के एक सेवादार ध्रुवेश मिश्रा ने लगभग बीस लाख मूल्य की यह चेन मिलने पर भरपूर प्रयास करके परेशान महिला को ढूंढ कर चेन वापस किया और अमूल्य आशीष पाया। ध्रुवेश मिश्रा श्रीराम मंदिर में सेवा देते हैं। बीते दिवस अमावा मंदिर के समीप हनुमान गढ़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर उन्हें हीरायुक्त एक सोने की चेन पड़ी मिली। श्री मिश्रा ने पीएफसी आफिस जाकर वहां से उद्घोषणा कराई। इस पर मुजफ्फरनगर की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु निर्मला देवी पत्नी मोहन कुमार जो गंगाराम पुरा मुजफ्फरनगर की रहने वाली थीं आईं। पुलिसजनों के माध्यम से पूछताछ कर संतुष्टि के पश्चात चेन उन्हें सौंप दी गई। निर्मला देवी ने बताया कि उनके पति (अब स्वर्गीय) द्वारा दी गई निशानी होने के कारण इस चेन का महत्व इसकी कीमत से बहुत अधिक था।1
- अयोध्या जानलेवा हमले के मामले में कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई कैंट पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में 25 वर्षीय आरोपी राजू निषाद को किया गिरफ्तार ब्रेकिंग अयोध्या जानलेवा हमले के मामले में कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई कैंट पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में 25 वर्षीय आरोपी राजू निषाद को किया गिरफ्तार। ककरही बाजार से मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पटरा बरामद। ईंट उठाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोप है कि विवाद के बाद वादी और उसके परिवार पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। हमले में परिवार के कई सदस्यों को गंभीर चोटें आने का आरोप, साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप। मामले में थाना कैंट में BNS की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- डीजल चोरी के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई अयोध्या। थाना कैंट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने डीजल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का डीजल और घटना में इस्तेमाल सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी किए जाने के मामले में थाना कैंट में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस और एसओजी की टीम ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस द्वारा बरामदगी और गिरफ्तारी से जुड़ी पूरी जानकारी साझा की गई है। वीडियो के माध्यम से बयान जारी कर क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्रीयश त्रिपाठी ने मामले में पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी दी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने संदिग्ध मांस से लदी बाइक पकड़ी, एक हिरासत में। मिल्कीपुर-अयोध्या ।क्षअयोध्या जनपद के थाना खंडासा क्षेत्र के भखौली गांव के पास रविवार की भोर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने संदिग्ध मांस से लदी बाइक पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके से एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने बरामद मांस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भखौली गांव के करीब एक दर्जन युवक रविवार सुबह लगभग 5 बजे पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान भखौली और भैयाराम का पुरवा के बीच अड़बड़ बगिया के पास उन्हें कुछ लोग बाइक से बोरी में सामान लादकर जाते दिखाई दिए। उन्होंने पकड़ लिया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बरामद मांस नीलगाय का होने की पुष्टि तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- कूटरचना व जालसाजी करने वाले अभियक्तगण गिरफ्तार भेजे गए जेल कूटरचना व जालसाजी करने वाले अभियक्तगण गिरफ्तार भेजे गए जेल अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, डा० गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में उ0नि0 संजय कुमार यादव मय हमराह के दिनांक 18.03.2026 को वादी हरप्रीत सिंह उर्फ रकी पुत्र श्री करतार सिंह निवासी आलमबाग, लखनऊ के तहरीर पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 138/26 धारा 318(4),338,336(3), 340 (2), 61 (2) ए बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या से संबधित अभियुक्तगण 1. अखिलेश सिंह पुत्र शिव प्रताप नरायण सिंह निवासी गौरा पट्टी नियावा थाना जनपद अयोध्या उम्र 46 वर्ष 2. वीरेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र रामसजीवन मिश्रा निवासी सगरा सुंदरपुर थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ उम्र 34 वर्ष 3. प्रितेश कुमार तिवारी पुत्र अरुण कुमार तिवारी निवासी मिश्रपुर पूरे नन्दू थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ उम्र 29 वर्ष को दिनांक 08/08/26 समय 18.15 बजे रायबरेली रोड मोहल्ला उसरू में शराब की गोदाम के पास से कारण गिरफ्तारी बता कर गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।1