विंढमगंज में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया विंढमगंज में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया विंढमगंज। विंढमगंज में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मौलाना रुस्तम अली मिस्बाही की सदारत में महफिले मिलाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। महफिले मिलाद में मौलाना अनीश अहमद कादरी ने हुजूर-ए-अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की विलादत और उनके जीवन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान नात-ए-पाक पेश की गई। मौलाना इमरान मिस्बाही और अदनान वारिश सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके बाद जामा मस्जिद से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद से विंढमगंज थाना पहुंचा। यहां से हलवाई गली, बैंक रोड, खान मोहल्ला और नाई मोहल्ला होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे और पूरे मार्ग में माहौल अकीदत से भरा रहा। इस मौके पर इस्लामिया मिल्लत सोसाइटी के सदर सुहेल अहमद खान, तंजीम रजा-ए-मुस्तफा के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित आरफीन अंसारी सेक्रेट्री ,शाहरुख खान, सबलू खां, अली राजा, नसीम अंसारी, इफ्तेखार अहमद, नन्हे खान, सदाम सिद्दीकी और सोयब सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।जुलूस को लेकर प्रशासन और पुलिस की टीम भी पूरी तरह मुस्तैद रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विंढमगंज में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया विंढमगंज में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया विंढमगंज। विंढमगंज में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मौलाना रुस्तम अली मिस्बाही की सदारत में महफिले मिलाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। महफिले मिलाद में मौलाना अनीश अहमद कादरी ने हुजूर-ए-अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की विलादत और उनके
जीवन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान नात-ए-पाक पेश की गई। मौलाना इमरान मिस्बाही और अदनान वारिश सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके बाद जामा मस्जिद से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद से विंढमगंज थाना पहुंचा। यहां से हलवाई गली, बैंक रोड, खान मोहल्ला और नाई मोहल्ला होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे और पूरे मार्ग में माहौल अकीदत
से भरा रहा। इस मौके पर इस्लामिया मिल्लत सोसाइटी के सदर सुहेल अहमद खान, तंजीम रजा-ए-मुस्तफा के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित आरफीन अंसारी सेक्रेट्री ,शाहरुख खान, सबलू खां, अली राजा, नसीम अंसारी, इफ्तेखार अहमद, नन्हे खान, सदाम सिद्दीकी और सोयब सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।जुलूस को लेकर प्रशासन और पुलिस की टीम भी पूरी तरह मुस्तैद रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
- महुली में भुगतान रुका, शौचालय हैंडपंप ठपः ग्रामीणों को पेयजल व स्वच्छता के लिए जूझना पड़ रहा महुली में भुगतान रुका, शौचालय हैंडपंप ठपः ग्रामीणों को पेयजल व स्वच्छता के लिए जूझना पड़ रहा1
- बारिश और जल निकासी के विवाद में जर्जर हुआ गरीब महिला का आशियाना, घर गिरने का मंडरा रहा खतरा विंढमगंज सोनभद्र/घिवही। लगातार हो रही बारिश ने घिवही टोला बैरियाखाड़ निवासी बसंती देवी पत्नी अनिल राम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उनका कच्चा मकान लगातार बारिश और आसपास पानी जमा होने के कारण पूरी तरह जर्जर हो चुका है। परिवार को आशंका है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो मकान कभी भी गिर सकता है। ऐसे में महिला ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधान से तत्काल संज्ञान लेकर उनके आशियाने को बचाने की गुहार लगाई है। बसंती देवी का आरोप है कि उनके छोटे ससुर सुबेदार राम द्वारा अपने घर का पानी बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण पानी उनके मकान की ओर जमा हो रहा है। महिला का कहना है कि कच्ची दीवारें लगातार पानी की चपेट में आने से कमजोर हो गई हैं। यदि मकान गिर गया तो वह अपने परिवार के साथ कहां रहेंगी, यह सबसे बड़ा सवाल है। महिला के मुताबिक, घर से पानी बाहर निकालने के लिए रास्ता बनाया गया था, लेकिन आरोप है कि सुबेदार राम ने पानी निकासी के उस रास्ते को दोबारा मिट्टी डालकर बंद कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों की मौजूदगी में पानी निकासी के लिए मिट्टी काटकर करहा बनाने का प्रयास किया गया, ताकि बारिश का पानी मकान से दूर निकल सके। विवाद बढ़ने पर बसंती देवी ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद दोनों पक्षों को विंढमगंज थाने बुलाया गया। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में जल निकासी की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाना जरूरी है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। प्रशासन, ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जल निकासी की व्यवस्था कराएं और गरीब महिला के जर्जर मकान को गिरने से बचाने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाएं—यही पीड़ित परिवार की मांग है।4
- कचनरवा में मोटरसाइकिल की टक्कर से युवती की मौत, चालक के खिलाफ मुकदमा कचनरवा में मोटरसाइकिल की टक्कर से युवती की मौत, चालक के खिलाफ मुकदमा कोन/कचनरवा, सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा में सोमवार को सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। हादसा शाम करीब चार बजे कचनरवा कस्बे से आगे गैस गोदाम आसनाबांध से पहले मेन रोड पर हुआ। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कचनरवा गांव के टोला बैसाहूखाड़ी निवासी किरण कुमारी (21) पुत्री भुनेश्वर उरांव सोमवार शाम कचनरवा बाजार से सब्जी व घरेलू सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गैस गोदाम आसनाबांध से पहले विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल संख्या UP64BD4419 ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की तहरीर पर मुकदमा घटना के संबंध में मृतका के पिता भुनेश्वर उरांव ने कोन थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 140/26 में धारा 281/106(1) बीएनएस के तहत मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चालक का नाम-पता अभी अज्ञात बताया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शिवनारायण यादव कर रहे हैं। पुलिस वाहन चालक की पहचान और तलाश के साथ ही हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा शव मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिवार में मचा कोहराम युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी के बाद कचनरवा और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच विवेचना के दौरान की जा रही है। नोट: हादसे से संबंधित अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की विवेचना और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।1
- निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी सरितानंद गिरि जी के सानिध्य में संपन्न हुआ भव्य धार्मिक अनुष्ठान* *रॉबर्ट्सगंज में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजी धर्मनगरी* *निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी सरितानंद गिरि जी के सानिध्य में संपन्न हुआ भव्य धार्मिक अनुष्ठान* *शीतला मंदिर से महाकाल शिवालय तक उमड़ा शिवभक्तों का हुजूम महिलाओं ने भी उठाई कांवड़* *कथा व भजन संध्या के बाद वितरित हुआ रुद्राक्ष प्रसाद बरौली चौराहे पर जरूरतमंदों को बांटा गया भोजन* सोनभद्र । जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में सावन के पावन अवसर पर आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर निरंजनी अखाड़ा साध्वी सरितानंद गिरि जी के पावन तत्वावधान एवं दिव्य सानिध्य में भव्य कांवड़ यात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत धूमधाम व श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। भव्य कांवड़ यात्रा का शुभारंभ नगर के ऐतिहासिक शीतला मंदिर से हुआ। यात्रा में स्थानीय श्रद्धालुओं, युवाओं एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कांवड़ उठाए श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखते ही बन रहा था। शीतला मंदिर से प्रारंभ होकर कांवड़ यात्रा विजयगढ़ टॉकीज और रामलीला मैदान रोड होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। कांवड़ियों का जत्था महाकाल शिवालय पहुँचा, जहाँ श्रद्धालुओं ने पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान पूरा नगर हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ और बम-बम भोले के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। कांवड़ यात्रा के समापन के उपरांत रामलीला मैदान (राम मंदिर मैदान) परिसर में भव्य शिव कथा एवं धार्मिक भजन संध्या का आयोजन किया गया। पूज्य महामंडलेश्वर साध्वी सरितानंद गिरि जी ने अपने ओजस्वी प्रवचन से उपस्थित जनसमूह को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कथा एवं आरती के उपरांत साध्वी जी द्वारा उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं को आशीर्वाद स्वरूप एक केला, पुष्प एवं पवित्र रुद्राक्ष प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ साध्वी सरितानंद गिरि जी ने समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। कार्यक्रम के उपरांत वे बरौली चौराहे पहुँचीं, जहाँ उन्होंने ठेला चालकों, असहायों, निर्धनों एवं भिक्षाटन करने वाले लोगों के बीच पैक किया हुआ शुद्ध भोजन वितरित किया। इस दौरान साध्वी जी ने संदेश देते हुए कहा समाज के प्रत्येक जन प्रतिनिधि और सक्षम नागरिक को यह सोच रखनी चाहिए कि हमारे आसपास कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। जो असहाय या भीख मांगने को मजबूर हैं, उन्हें कम से कम एक वक्त का सम्मानजनक भोजन अवश्य नसीब होना चाहिए। नर सेवा ही नारायण की सच्ची सेवा है। भोजन व रुद्राक्ष प्रसाद वितरण के साथ ही इस भव्य कांवड़ यात्रा एवं धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान रॉबर्ट्सगंज नगर पूर्णत भक्तिमय और आध्यात्मिक माहौल में सराबोर रहा।1
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र 🎀 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार कीं राखियां रक्षाबंधन को लेकर करीब 150 समूहों की महिलाएं 20–30 हजार राखियां तैयार करने में जुटीं। अब तक 5 हजार से अधिक राखियां बन चुकी हैं। हिंदूवादी क्लस्टर की महिलाओं ने डीएम चर्चित गौड़ को राखी बांधकर सुरक्षा व सहयोग का संदेश दिया। डीएम ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं के उत्पादों की ब्रांडिंग पर जोर दिया। #Sonbhadra #Rakhi #SelfHelpGroup #WomenEmpowerment1
- जंगली हाथी का तांडव: दो बैलों को पटककर एक की ली जान, धान की फसल भी रौंदी चिनिया से हेमंत कुमारकी रिपोर्ट चिनियां थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में बुधवार की अहले सुबह करीब 3 बजे एक जंगली हाथी घुस आया और जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने सबसे पहले गांव निवासी इंद्रदेव सिंह और चंद्रिका सिंह के एक-एक बैल को उठाकर पटक दिया। घटना में एक बैल की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों के हल्ला-गुल्ला करने पर हाथी जंगल की ओर भाग गया। इस दौरान उसने कई किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को भी रौंदकर बर्बाद कर दिया। घटना से ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रभावित किसानों ने वन विभाग से अविलंब क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 8 बजे बन समिति अध्यक्ष संतोष यादव, वार्ड सदस्य शिवनाथ कोरवा, गोवर्धन यादव, सईया राधिका देवी, वासुदेव यादव, सूरजपुर वाले देवकी सिंह, योगेंद्र यादव और सूर्यवानी देवी समेत अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लेते हुए पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिया।1
- बिहार का एक 6 साल का बच्चा छात्र आंदोलन में दहाड़ा l शिक्षा एक ऐसा शेरनी का दुध है जो जितना पीयेगा उतना दहाड़ेगा या तो ये बच्चा अब्दुल कलाम बनेगा या नहीं तो नटवरलाल 420, इसलिए अभिभावक और अन्य समाजसेवी से विनम्र आग्रह है कि इसके पॉजिटिव एनर्जी को किसी बढ़िया स्कूल के माध्यम से निखारने में योगदान दीजिए और इसका भविष्य संवारिए अन्यथा ? मनीष जी अन्यथा ना लीजियेगा आप ही नहीं कोई और भी संक्षम व्यक्ति आपकी जानकारी में हो तो इस बच्चे की अच्छी शिक्षा के लिए व्यवस्था करवा दीजिए, पढ़ाई में इसकी गरीबी आड़े ना आए ,प्रखर जीनियस बुद्धि का धनी है, बहुत आगे जाएगा देश और समाज के काम आएगा l यह मेरा बिहार का भविष्य है यह मेरा देश का भविष्य है हमें इन पर गर्व है हमें बिहारी होने पर गर्व है बिहार दुनिया को बहुत कुछ दिया शायद यह बच्चा भी दुनिया को कुछ भी दे सकता है हमारे बाद यही संभालेंगे हमारे बिहार को और हमारे देश को l जियो मेरे शेर तुम्हारे जैसे हर घर में बच्चा होना चाहिए तुम्हारे मां-बाप को मैं सलाम करता हू यह बच्चा के बारे में कोई जाती तो नहीं पूछ रहा है हमको तो नहीं लगता है कोई कमेंट में जाति पूछेगा कि कौन सा जात का बच्चा है जो अच्छा है अच्छा है l जिस पुलिसकर्मी ने इस बच्चे के साथ अत्याचार किया है, वक्त आने पर यही बच्चा उसे सलाम करवाएगा—और उस दिन इतिहास गवाह होगा। आज यह बच्चा छोटा है, लेकिन जो कुछ इसके साथ हुआ है, उसे यह कभी नहीं भूलेगा। ऐसे अनुभव इंसान को अंदर से मजबूत बनाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में यह बच्चा अपनी मेहनत और हौसले से एक बड़ा मुकाम हासिल करेगा और समाज के लिए एक मजबूत आवाज बनेगा। आज जो अन्याय सह रहा है, कल वही अपने हक के लिए खड़ा होकर इतिहास लिख l मनीष भैया ये बच्चा एक दिन भविष्य में कुछ बड़ा करेगा। इसकी बौद्धिक क्षमता, यादाश्त एवं बेबाक बोलने का अंदाज बहुत प्रशंसनीय है। और भीड़ के बाहर बच्चों की स्थिति और सच्चाई दिखाने के लिए मनीष भैया आपको सलाम । पुलिस ने इनके माता पिता के साथ जो टॉर्चर किया ये बहुत निंदनीय है।इसको हमलोग फुल सपोर्ट करते हैं। जय हिंद ❤️📍1
- थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत अमवार बंधे में डूबने से एक युवती की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकार दुद्धी सोनभद्र श्री विनय प्रभाकर साहनी की बाइट- थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत अमवार बंधे में डूबने से एक युवती की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकार दुद्धी सोनभद्र श्री विनय प्रभाकर साहनी की बाइट-1