logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन में बड़ा हादसा जालौन: यमुना नदी में डूबी 12 वर्षीय मासूम, गांव में मातम — तलाश जारी जनपद जालौन के ग्राम भदेख़ में गुरुवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। 12 वर्षीय गीता पुत्री गयाप्रसाद निषाद नहाते समय गहरे पानी में समा गई। साथ गए बच्चे कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मासूम लापता हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। डायल 112 टीम मौके पर पहुंची है, ग्रामीणों के साथ सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने गोताखोर बुलाने की तैयारी शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक बच्ची का कोई सुराग नहीं। मासूम की तलाश में हर नजर नदी की लहरों पर टिकी है…

5 hrs ago
user_Dev Patel
Dev Patel
रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

जालौन में बड़ा हादसा जालौन: यमुना नदी में डूबी 12 वर्षीय मासूम, गांव में मातम — तलाश जारी जनपद जालौन के ग्राम भदेख़ में गुरुवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। 12 वर्षीय गीता पुत्री गयाप्रसाद निषाद नहाते समय गहरे पानी में समा गई। साथ गए बच्चे कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मासूम लापता हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। डायल 112 टीम मौके पर पहुंची है, ग्रामीणों के साथ सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने गोताखोर बुलाने की तैयारी शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक बच्ची का कोई सुराग नहीं। मासूम की तलाश में हर नजर नदी की लहरों पर टिकी है…

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर देहात से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गोगुमऊ क्रॉसिंग पर भारी वाहनों के चलते भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि स्कूल बसें, एंबुलेंस और रोज़मर्रा के यात्री घंटों तक फंसे रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या अब रोज़ का संकट बन चुकी है। खासकर बीमार मरीजों के लिए यह जाम जानलेवा साबित हो रहा है, क्योंकि समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। दुकानदारों और राहगीरों के कामकाज पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी साफ देखी जा रही है। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू न होने से अराजकता जैसे हालात बन गए हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध रोक लगाई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
    1
    कानपुर देहात से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गोगुमऊ क्रॉसिंग पर भारी वाहनों के चलते भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि स्कूल बसें, एंबुलेंस और रोज़मर्रा के यात्री घंटों तक फंसे रहने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या अब रोज़ का संकट बन चुकी है। खासकर बीमार मरीजों के लिए यह जाम जानलेवा साबित हो रहा है, क्योंकि समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। दुकानदारों और राहगीरों के कामकाज पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है।
लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी साफ देखी जा रही है। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू न होने से अराजकता जैसे हालात बन गए हैं।
स्थानीय लोगों की मांग है कि भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध रोक लगाई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कानपुर देहात, सन्दलपुर क्षेत्र अंतर्गत आराजी बिछियापुर गांव में एक पीड़ित परिवार की मदद के लिए शिक्षकों ने मानवीय पहल करते हुए सराहनीय उदाहरण पेश किया। बीते दिनों परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। 19 फरवरी को पिता और 26 फरवरी को छह वर्षीय पुत्र ईशु निषाद की मृत्यु के बाद परिवार पूरी तरह आर्थिक संकट में घिर गया। घर में असहाय मां और तीन बेटियां—नेहा (12 वर्ष), दिव्यांशी (10 वर्ष) और कंचन (8 वर्ष)—के सामने भरण-पोषण और शिक्षा का गंभीर संकट खड़ा हो गया था। ऐसे कठिन समय में “आओ हम सब मिलकर करें मदद” संकल्प के साथ चल रही “होली में भर लो झोली” मुहिम के तहत ग्रामीण शिक्षा उत्थान एवं मानव सेवा समिति के शिक्षकों ने परिवार को आर्थिक व आवश्यक सामग्री की सहायता प्रदान की। समिति की ओर से तीन हजार रुपये नकद, डेढ़ कुंतल गेहूं, एक कुंतल चावल, 20 किलो आलू समेत दाल, तेल, साबुन, चीनी आदि राशन सामग्री दी गई। बेटियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर जैसी शैक्षणिक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही मां और बच्चियों को वस्त्र भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया गया। होली के पर्व पर मिली इस सहायता से परिवार को न सिर्फ आर्थिक सहारा मिला, बल्कि यह भरोसा भी जगा कि समाज उनके साथ खड़ा है। समिति के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। इस दौरान संस्थापक शिक्षक महेन्द्र वर्मा सहित सादाब अली, दीपक कटियार, आशीष राजपूत, मनोज श्रीवास्तव, गौरव राजपूत, अमित कटियार, जितेंद्र मिश्रा, प्रदीप तिवारी, विश्वदीपक मिश्रा और रविन्द्र राठौर मौजूद रहे। समिति के सदस्य दीपक कटियार ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार संसाधनों के अभाव में त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे।
    4
    कानपुर देहात, सन्दलपुर क्षेत्र अंतर्गत आराजी बिछियापुर गांव में एक पीड़ित परिवार की मदद के लिए शिक्षकों ने मानवीय पहल करते हुए सराहनीय उदाहरण पेश किया। बीते दिनों परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। 19 फरवरी को पिता और 26 फरवरी को छह वर्षीय पुत्र ईशु निषाद की मृत्यु के बाद परिवार पूरी तरह आर्थिक संकट में घिर गया। घर में असहाय मां और तीन बेटियां—नेहा (12 वर्ष), दिव्यांशी (10 वर्ष) और कंचन (8 वर्ष)—के सामने भरण-पोषण और शिक्षा का गंभीर संकट खड़ा हो गया था।
ऐसे कठिन समय में “आओ हम सब मिलकर करें मदद” संकल्प के साथ चल रही “होली में भर लो झोली” मुहिम के तहत ग्रामीण शिक्षा उत्थान एवं मानव सेवा समिति के शिक्षकों ने परिवार को आर्थिक व आवश्यक सामग्री की सहायता प्रदान की। समिति की ओर से तीन हजार रुपये नकद, डेढ़ कुंतल गेहूं, एक कुंतल चावल, 20 किलो आलू समेत दाल, तेल, साबुन, चीनी आदि राशन सामग्री दी गई।
बेटियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर जैसी शैक्षणिक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही मां और बच्चियों को वस्त्र भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
होली के पर्व पर मिली इस सहायता से परिवार को न सिर्फ आर्थिक सहारा मिला, बल्कि यह भरोसा भी जगा कि समाज उनके साथ खड़ा है। समिति के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
इस दौरान संस्थापक शिक्षक महेन्द्र वर्मा सहित सादाब अली, दीपक कटियार, आशीष राजपूत, मनोज श्रीवास्तव, गौरव राजपूत, अमित कटियार, जितेंद्र मिश्रा, प्रदीप तिवारी, विश्वदीपक मिश्रा और रविन्द्र राठौर मौजूद रहे।
समिति के सदस्य दीपक कटियार ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार संसाधनों के अभाव में त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जालौन में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर लाखों रूपए का घोटाला, भूमि संरक्षण के दो लिपिकों पर मुकदमा दर्ज, अब कई विभाग रडार पर!!..... बड़ा सवाल : जिस विभाग के कर्मचारी भ्रष्टाचार में सम्मिलित उन अधिकारियों को जांच टीम का सदस्य बनना बना चर्चा का विषय!! क्या भूमि संरक्षण ऑफिस तक ही जांच सीमित या फिर जिले के अन्य विभागों में भी चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामले का होगा खुलासा?!!..
    1
    जालौन में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर लाखों रूपए का घोटाला, भूमि संरक्षण के दो लिपिकों पर मुकदमा दर्ज, अब कई विभाग रडार पर!!.....
बड़ा सवाल : जिस विभाग के कर्मचारी भ्रष्टाचार में सम्मिलित उन अधिकारियों को जांच टीम का सदस्य बनना बना चर्चा का विषय!!
क्या भूमि संरक्षण ऑफिस तक ही जांच सीमित या फिर जिले के अन्य विभागों में भी चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामले का होगा खुलासा?!!..
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • किशवापुर गांव में बजबजाती नालियां व गंदगी से ग्रामीण परेशान । बीमारी फैलने का खतरा
    1
    किशवापुर गांव में बजबजाती नालियां व गंदगी से ग्रामीण परेशान ।
बीमारी फैलने का खतरा
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • * रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र के कोरिया चौराहे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ईंटों से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बाइक सवार को कुचलती हुई निकल गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सजेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभ में युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी, जिसके चलते पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना प्रसारित की। कई घंटों की मशक्कत के बाद कोरिया चौकी प्रभारी कृपा शंकर सिंह ने मृतक की पहचान रामसिंह पुत्र कप्तान सिंह निवासी छौकी पोस्ट छतरापुर, थाना बिधनू के रूप में कराई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    *
रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र के कोरिया चौराहे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ईंटों से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बाइक सवार को कुचलती हुई निकल गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही सजेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभ में युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी, जिसके चलते पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना प्रसारित की। कई घंटों की मशक्कत के बाद कोरिया चौकी प्रभारी कृपा शंकर सिंह ने मृतक की पहचान रामसिंह पुत्र कप्तान सिंह निवासी छौकी पोस्ट छतरापुर, थाना बिधनू के रूप में कराई।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश अपडेट थाना नौबस्ता क्षेत्र के विराटनगर चौकी अंतर्गत गुप्ता भोजनालय के पास नाले से निकले लगभग ढाई मीटर लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है। सूचना पर पहुंची विराट नगर चौकी पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। काफी देर तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
    1
    कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश अपडेट
थाना नौबस्ता क्षेत्र के विराटनगर चौकी अंतर्गत गुप्ता भोजनालय के पास नाले से निकले लगभग ढाई मीटर लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है।
सूचना पर पहुंची विराट नगर चौकी पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
रेस्क्यू के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली।
काफी देर तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Ghatampur, Kanpur Nagar•
    1 hr ago
  • जनपद जालौन के उरई स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को अव्यवस्थाओं की पोल खोलती तस्वीर सामने आई। ओपीडी के बाहर सुबह से मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन ड्यूटी चार्ट में नाम होने के बावजूद कई डॉक्टर अपनी सीटों पर मौजूद नहीं मिले। कुछ चिकित्सक थोड़ी देर बैठकर चले गए, जिससे मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। परिजन एक कमरे से दूसरे कमरे तक जानकारी के लिए दौड़ते रहे, लेकिन कोई जिम्मेदार कर्मचारी स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं दिखा। ड्यूटी के दौरान कई कर्मचारी मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आए। सबसे बड़ी लापरवाही तब दिखी जब अस्पताल परिसर में एक घायल कुत्ता वार्डों के आसपास घूमता मिला, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया। वहीं मरीजों ने दवाइयाँ बाहर से खरीदने की शिकायत भी की। स्थानीय विधायक गौरी शंकर भगवान पहले भी निरीक्षण कर अधिकारियों को फटकार लगा चुके हैं, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं दिख रहा। अब सवाल ये है कि मरीजों की जान से जुड़े इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी
    1
    जनपद जालौन के उरई स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को अव्यवस्थाओं की पोल खोलती तस्वीर सामने आई।
ओपीडी के बाहर सुबह से मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन ड्यूटी चार्ट में नाम होने के बावजूद कई डॉक्टर अपनी सीटों पर मौजूद नहीं मिले।
कुछ चिकित्सक थोड़ी देर बैठकर चले गए, जिससे मरीज इलाज के लिए भटकते रहे।
परिजन एक कमरे से दूसरे कमरे तक जानकारी के लिए दौड़ते रहे, लेकिन कोई जिम्मेदार कर्मचारी स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं दिखा।
ड्यूटी के दौरान कई कर्मचारी मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आए।
सबसे बड़ी लापरवाही तब दिखी जब अस्पताल परिसर में एक घायल कुत्ता वार्डों के आसपास घूमता मिला, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया।
वहीं मरीजों ने दवाइयाँ बाहर से खरीदने की शिकायत भी की।
स्थानीय विधायक गौरी शंकर भगवान पहले भी निरीक्षण कर अधिकारियों को फटकार लगा चुके हैं, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं दिख रहा।
अब सवाल ये है कि मरीजों की जान से जुड़े इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हिस्ट्रीशीटर वा उसके पिता लल्लन द्विवेदी कर रहे है ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा ll ब्रेकिंग....कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ में अंकुर द्विवेदी नाम का हिस्ट्रीशीटर वा उसके पिता लल्लन द्विवेदी कर रहे है ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा ll दबंगों ने ग्रामसमाज के साथ मंदिर की जमीन पर भी कर रखा है अवैध कब्जा भूमाफियाओं ने मंदिर की जमीन कब्जा करने के लिए मंदिर में लगा सरकारी नल और सरकारी खड़ंजे को भी तोड़ डाला क्षेत्रीय लोगों ने इस मामले को क्षेत्र के लेखपाल को प्रकरण की जानकारी दी तो लेखपाल का कहना ग्राम समाज जमीन पर स्टे है आस पास के लोगों ने लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप लगाया कई जगह शिकायत के बाद भी भूमाफिया खुलेआम कर रहे है ग्राम समाज और मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा क्या योगी सरकार में भूमाफियाओं को नहीं है कोई डर इसी तरह से भूमाफिया खुलेआम बेखौफ हिस्ट्रीशीटर सरकारी जमीन पर करते रहेंगे कब्जा
    1
    हिस्ट्रीशीटर वा उसके पिता लल्लन द्विवेदी कर रहे  है ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा ll
ब्रेकिंग....कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll
बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ में अंकुर द्विवेदी नाम का हिस्ट्रीशीटर वा उसके पिता लल्लन द्विवेदी कर रहे  है ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा ll
दबंगों ने ग्रामसमाज के साथ मंदिर की जमीन पर भी कर रखा है अवैध कब्जा 
भूमाफियाओं ने मंदिर की जमीन कब्जा करने के लिए मंदिर में लगा सरकारी नल और सरकारी खड़ंजे को भी तोड़ डाला
क्षेत्रीय लोगों ने इस मामले को क्षेत्र के लेखपाल को प्रकरण की जानकारी दी तो लेखपाल का कहना ग्राम समाज जमीन पर स्टे है
आस पास के लोगों ने लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप लगाया
कई जगह शिकायत के बाद भी भूमाफिया खुलेआम कर रहे है ग्राम समाज और मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा 
क्या योगी सरकार में भूमाफियाओं को नहीं है कोई डर इसी तरह से भूमाफिया खुलेआम बेखौफ हिस्ट्रीशीटर सरकारी जमीन पर करते रहेंगे कब्जा
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Ghatampur, Kanpur Nagar•
    2 hrs ago
  • औरैया के थाना सहार के अंतर्गत गांव पुरवा विष्णु निवासी एक लड़की ने थाना में शिकायत की कि गांव के प्रखर उर्फ आयुष ने उसके साथ गाली गलौज किया और खेत में गिरा लिया और उसके साथ मारपीट की और उसके कपडे फाड दिए। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर प्रखर को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।
    1
    औरैया के थाना सहार के अंतर्गत गांव पुरवा विष्णु निवासी एक लड़की ने थाना में शिकायत की कि गांव के प्रखर उर्फ आयुष ने उसके साथ गाली गलौज किया  और खेत में गिरा लिया और उसके साथ मारपीट की और उसके कपडे फाड दिए।
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर प्रखर को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.