logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद जालौन के उरई स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को अव्यवस्थाओं की पोल खोलती तस्वीर सामने आई। ओपीडी के बाहर सुबह से मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन ड्यूटी चार्ट में नाम होने के बावजूद कई डॉक्टर अपनी सीटों पर मौजूद नहीं मिले। कुछ चिकित्सक थोड़ी देर बैठकर चले गए, जिससे मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। परिजन एक कमरे से दूसरे कमरे तक जानकारी के लिए दौड़ते रहे, लेकिन कोई जिम्मेदार कर्मचारी स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं दिखा। ड्यूटी के दौरान कई कर्मचारी मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आए। सबसे बड़ी लापरवाही तब दिखी जब अस्पताल परिसर में एक घायल कुत्ता वार्डों के आसपास घूमता मिला, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया। वहीं मरीजों ने दवाइयाँ बाहर से खरीदने की शिकायत भी की। स्थानीय विधायक गौरी शंकर भगवान पहले भी निरीक्षण कर अधिकारियों को फटकार लगा चुके हैं, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं दिख रहा। अब सवाल ये है कि मरीजों की जान से जुड़े इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी

9 hrs ago
user_Dev Patel
Dev Patel
रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

जनपद जालौन के उरई स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को अव्यवस्थाओं की पोल खोलती तस्वीर सामने आई। ओपीडी के बाहर सुबह से मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन ड्यूटी चार्ट में नाम होने के बावजूद कई डॉक्टर अपनी सीटों पर मौजूद नहीं मिले। कुछ चिकित्सक थोड़ी देर बैठकर चले गए, जिससे मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। परिजन एक कमरे से दूसरे कमरे तक जानकारी के लिए दौड़ते रहे, लेकिन कोई जिम्मेदार कर्मचारी स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं दिखा। ड्यूटी के दौरान कई कर्मचारी मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आए। सबसे बड़ी लापरवाही तब दिखी जब अस्पताल परिसर में एक घायल कुत्ता वार्डों के आसपास घूमता मिला, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया। वहीं मरीजों ने दवाइयाँ बाहर से खरीदने की शिकायत भी की। स्थानीय विधायक गौरी शंकर भगवान पहले भी निरीक्षण कर अधिकारियों को फटकार लगा चुके हैं, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं दिख रहा। अब सवाल ये है कि मरीजों की जान से जुड़े इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रॉन्ग साइड आ रहे डंपर की हुई दूसरे डंपर से भिड़ंत कालपी (जालौन) झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 में स्थित गल्ला मंडी के पास दूसरी साइड से आ रहे डंपर की बैलेंस से दोनों डंपर में नुकसान हुआ है। गाड़ियों का लगा लम्बा जाम भिड़ंत की सूचना पाकर मौके पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी की गाड़ी आई। दूसरी तरफ से आ रहे डंपर से हुई भिड़ंत के बाद मौके पर पहुंचे । विशाल भड़ाना सिपाही अभिषेक कुमार ने मौके का जायजा लिया। जाम की समस्या को किया कन्ट्रोल।
    4
    रॉन्ग साइड आ रहे डंपर की हुई दूसरे डंपर से भिड़ंत 
कालपी (जालौन) 
झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 में स्थित गल्ला मंडी के पास दूसरी साइड से आ रहे डंपर की बैलेंस से दोनों डंपर में नुकसान हुआ है। गाड़ियों का लगा लम्बा जाम भिड़ंत की सूचना पाकर मौके पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी की गाड़ी आई। दूसरी तरफ से आ रहे डंपर से हुई भिड़ंत के बाद मौके पर पहुंचे । 
विशाल भड़ाना सिपाही अभिषेक कुमार ने मौके का जायजा लिया।
जाम की समस्या को किया कन्ट्रोल।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • यूजीसी एक्ट लागू करने की मांग को लेकर भीम आर्मी का प्रदर्शन ➡️ बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार को कथित कब्जे से मुक्त कराने की मांग ➡️ अकबरपुर ब्लॉक क्षेत्र में पैदल मार्च निकालकर सौंपा ज्ञापन ➡️ माती ओवरब्रिज से डीएम कार्यालय तक निकाला गया जुलूस ➡️ राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम अधिकारियों को दिया गया ज्ञापन ➡️ जिलाध्यक्ष जय गौतम बोले – उच्च शिक्षा में यूजीसी की भूमिका अहम
    1
    यूजीसी एक्ट लागू करने की मांग को लेकर भीम आर्मी का प्रदर्शन
➡️ बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार को कथित कब्जे से मुक्त कराने की मांग
➡️ अकबरपुर ब्लॉक क्षेत्र में पैदल मार्च निकालकर सौंपा ज्ञापन
➡️ माती ओवरब्रिज से डीएम कार्यालय तक निकाला गया जुलूस
➡️ राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम अधिकारियों को दिया गया ज्ञापन
➡️ जिलाध्यक्ष जय गौतम बोले – उच्च शिक्षा में यूजीसी की भूमिका अहम
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कानपुर देहात: स्कूली वाहनों की व्यवस्था पर उठे सवाल कानपुर देहात। जनपद में कुछ स्कूलों के वाहनों की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि कई निजी स्कूलों में संचालित कुछ वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं दिख रहे हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। क्षेत्रीय सूत्रों के अनुसार, थाना मंगलपुर क्षेत्र के संदलपुर इलाके में स्थित एक इंटर कॉलेज सहित आसपास के कुछ विद्यालयों में उपयोग हो रहे वाहनों में फिटनेस, परमिट तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति पर प्रश्नचिह्न लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग द्वारा नहीं की गई है। कुछ अभिभावकों ने यह भी आशंका जताई है कि कई वाहनों में अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार किट जैसी अनिवार्य व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं हैं। साथ ही चालकों के दस्तावेजों की नियमित जांच की मांग भी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते संबंधित विभाग द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं तो किसी भी संभावित जोखिम से बचा जा सकता है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, ऐसे में अभिभावक चाहते हैं कि प्रशासन और परिवहन विभाग समय-समय पर जांच अभियान चलाकर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करें, ताकि विद्यार्थी सुरक्षित वातावरण में स्कूल आ-जा सकें।
    1
    कानपुर देहात: स्कूली वाहनों की व्यवस्था पर उठे सवाल
कानपुर देहात। जनपद में कुछ स्कूलों के वाहनों की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि कई निजी स्कूलों में संचालित कुछ वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं दिख रहे हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।
क्षेत्रीय सूत्रों के अनुसार, थाना मंगलपुर क्षेत्र के संदलपुर इलाके में स्थित एक इंटर कॉलेज सहित आसपास के कुछ विद्यालयों में उपयोग हो रहे वाहनों में फिटनेस, परमिट तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति पर प्रश्नचिह्न लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग द्वारा नहीं की गई है।
कुछ अभिभावकों ने यह भी आशंका जताई है कि कई वाहनों में अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार किट जैसी अनिवार्य व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं हैं। साथ ही चालकों के दस्तावेजों की नियमित जांच की मांग भी की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते संबंधित विभाग द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं तो किसी भी संभावित जोखिम से बचा जा सकता है।
बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, ऐसे में अभिभावक चाहते हैं कि प्रशासन और परिवहन विभाग समय-समय पर जांच अभियान चलाकर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करें, ताकि विद्यार्थी सुरक्षित वातावरण में स्कूल आ-जा सकें।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रॉन्ग साइड आ रहे डंपर की हुई दूसरे डंपर से भिड़ंत कालपी (जालौन) झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 में स्थित गल्ला मंडी के पास दूसरी साइड से आ रहे डंपर की बैलेंस से दोनों डंपर में नुकसान हुआ है। भिड़ंत की सूचना पाकर मौके पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी की गाड़ी आई। दूसरी तरफ से आ रहे डंपर से हुई भिड़ंत के बाद मौके पर पहुंचे सिपाही अभिषेक कुमार ने मौके का जायजा लिया।
    1
    रॉन्ग साइड आ रहे डंपर की हुई दूसरे डंपर से भिड़ंत 
कालपी (जालौन) 
झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 में स्थित गल्ला मंडी के पास दूसरी साइड से आ रहे डंपर की बैलेंस से दोनों डंपर में नुकसान हुआ है। भिड़ंत की सूचना पाकर मौके पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी की गाड़ी आई। दूसरी तरफ से आ रहे डंपर से हुई भिड़ंत के बाद मौके पर पहुंचे सिपाही अभिषेक कुमार ने मौके का जायजा लिया।
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Sarkar , tak ye meri news , hai ki ye lite chalu kiye , jaye
    1
    Sarkar , tak ye meri news , hai ki ye lite chalu kiye , jaye
    user_Shivam kushwaha
    Shivam kushwaha
    Engineer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लोकेशन --- कानपुर देहात रिपोर्टर --- सागर भारतीय फोनो --8400269504 कानपुर देहात जिले के माती मुख्यालय में यूजीसी बिल लागू करने के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया भीम आर्मी जय भीम संगठन के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का हुआ आयोजन जिसमें भीम आर्मी जय भीम संगठन के सैकड़ो समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए यूजीसी बिल लागू करने की मांग की उक्त प्रदर्शन जिला मुख्यालय में डीएम कार्यालय के बाहर किया गया इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा मीडिया से बात करते हुए भीम आर्मी जय भीम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र बहुजन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है और बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर आगे भी यूजीसी बिल के समर्थन में धरना प्रदर्शन किए जाएंगे और यूजीसी बिल्कुल लागू कराया जाएगा बाइट --- बीरेंद्र बहुजन (प्रदेश अध्यक्ष भीम आर्मी जय भीम)
    2
    लोकेशन --- कानपुर देहात
रिपोर्टर --- सागर भारतीय 
फोनो --8400269504
कानपुर देहात जिले के माती मुख्यालय में यूजीसी बिल लागू करने के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया भीम आर्मी जय भीम संगठन के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का हुआ आयोजन जिसमें भीम आर्मी जय भीम संगठन के सैकड़ो समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए यूजीसी बिल लागू करने की मांग की उक्त प्रदर्शन जिला मुख्यालय में डीएम कार्यालय के बाहर किया गया इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा मीडिया से बात करते हुए भीम आर्मी जय भीम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र बहुजन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है और बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर आगे भी यूजीसी बिल के समर्थन में धरना प्रदर्शन किए जाएंगे और यूजीसी बिल्कुल लागू कराया जाएगा
बाइट --- बीरेंद्र बहुजन (प्रदेश अध्यक्ष भीम आर्मी जय भीम)
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जालौन में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त और जनहितैषी बनाने की कवायद के तहत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को तहसील कौंच एवं नगर पालिका परिषद उरई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण, राजस्व वसूली में तेजी लाने और नगर की बुनियादी सुविधाओं में सुधार के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी सबसे पहले तहसील कौंच पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न पटलों का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने पत्रावलियों के रख-रखाव, अभिलेखों की स्थिति और रिकॉर्ड संधारण व्यवस्था को परखा। सर्विस बुक और जीपीएफ पासबुक के अवलोकन के दौरान कुछ विसंगतियां पाए जाने पर उन्होंने नायब तहसीलदार को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने जनसुनवाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर बल दिया। इसी कड़ी में उन्होंने शिकायत पंजिका में दर्ज चार शिकायतकर्ताओं से स्वयं दूरभाष पर संपर्क कर उनकी समस्या के निस्तारण की वास्तविक स्थिति जानी, जिसमें सभी ने संतुष्टि जताई। तहसील न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने तीन वर्ष एवं पांच वर्ष से अधिक पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरसीसीएमएस पोर्टल पर लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने और रियल टाइम खतौनी पोर्टल पर अभिलेखों को अद्यतन रखने पर जोर दिया। राजस्व वसूली को लेकर डीएम ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने 10 सबसे बड़े बकायेदारों की सूची तलब करते हुए उनकी संपत्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली शासन की प्राथमिकता है और इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खतौनी कक्ष, लिपिक कार्यालय और संग्रह अमीन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रखने और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने की बात कही। तहसील का निरीक्षण समाप्त करने के बाद जिलाधिकारी नगर पालिका परिषद उरई पहुंचे। यहां उन्होंने नगर क्षेत्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी वार्डों के सभासदों के साथ संवाद किया। सभासदों ने खराब सड़कों, स्ट्रीट लाइट की कमी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित के कार्यों में लापरवाही न बरती जाए और अंधेरे वाले क्षेत्रों में शीघ्र स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई जाएं। डीएम ने नगर विकास कार्यों को गति देने के लिए पालिका की आय बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने गृहकर, दुकानाता, लाइसेंस फीस, ई-रिक्शा/ऑटो लाइसेंस शुल्क, विज्ञापन शुल्क और पार्किंग शुल्क की दरों की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे पालिका के संसाधन बढ़ेंगे और नागरिकों को बेहतर सड़क एवं प्रकाश जैसी सुविधाएं दी जा सकेंगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह, उप जिलाधिकारी बिरेन्द्र गुप्ता, अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील सहित विभिन्न वार्डों के सभासद और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    जालौन में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त और जनहितैषी बनाने की कवायद के तहत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को तहसील कौंच एवं नगर पालिका परिषद उरई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण, राजस्व वसूली में तेजी लाने और नगर की बुनियादी सुविधाओं में सुधार के सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सबसे पहले तहसील कौंच पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न पटलों का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने पत्रावलियों के रख-रखाव, अभिलेखों की स्थिति और रिकॉर्ड संधारण व्यवस्था को परखा। सर्विस बुक और जीपीएफ पासबुक के अवलोकन के दौरान कुछ विसंगतियां पाए जाने पर उन्होंने नायब तहसीलदार को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने जनसुनवाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर बल दिया। इसी कड़ी में उन्होंने शिकायत पंजिका में दर्ज चार शिकायतकर्ताओं से स्वयं दूरभाष पर संपर्क कर उनकी समस्या के निस्तारण की वास्तविक स्थिति जानी, जिसमें सभी ने संतुष्टि जताई।
तहसील न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने तीन वर्ष एवं पांच वर्ष से अधिक पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरसीसीएमएस पोर्टल पर लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने और रियल टाइम खतौनी पोर्टल पर अभिलेखों को अद्यतन रखने पर जोर दिया। राजस्व वसूली को लेकर डीएम ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने 10 सबसे बड़े बकायेदारों की सूची तलब करते हुए उनकी संपत्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली शासन की प्राथमिकता है और इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खतौनी कक्ष, लिपिक कार्यालय और संग्रह अमीन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रखने और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने की बात कही।
तहसील का निरीक्षण समाप्त करने के बाद जिलाधिकारी नगर पालिका परिषद उरई पहुंचे। यहां उन्होंने नगर क्षेत्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी वार्डों के सभासदों के साथ संवाद किया। सभासदों ने खराब सड़कों, स्ट्रीट लाइट की कमी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित के कार्यों में लापरवाही न बरती जाए और अंधेरे वाले क्षेत्रों में शीघ्र स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई जाएं। डीएम ने नगर विकास कार्यों को गति देने के लिए पालिका की आय बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने गृहकर, दुकानाता, लाइसेंस फीस, ई-रिक्शा/ऑटो लाइसेंस शुल्क, विज्ञापन शुल्क और पार्किंग शुल्क की दरों की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे पालिका के संसाधन बढ़ेंगे और नागरिकों को बेहतर सड़क एवं प्रकाश जैसी सुविधाएं दी जा सकेंगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह, उप जिलाधिकारी बिरेन्द्र गुप्ता, अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील सहित विभिन्न वार्डों के सभासद और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जालौन में बड़ा हादसा जालौन: यमुना नदी में डूबी 12 वर्षीय मासूम, गांव में मातम — तलाश जारी जनपद जालौन के ग्राम भदेख़ में गुरुवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। 12 वर्षीय गीता पुत्री गयाप्रसाद निषाद नहाते समय गहरे पानी में समा गई। साथ गए बच्चे कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मासूम लापता हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। डायल 112 टीम मौके पर पहुंची है, ग्रामीणों के साथ सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने गोताखोर बुलाने की तैयारी शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक बच्ची का कोई सुराग नहीं। मासूम की तलाश में हर नजर नदी की लहरों पर टिकी है…
    1
    जालौन में बड़ा हादसा 
जालौन: यमुना नदी में डूबी 12 वर्षीय मासूम, गांव में मातम — तलाश जारी
जनपद जालौन के ग्राम भदेख़ में गुरुवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। 12 वर्षीय गीता पुत्री गयाप्रसाद निषाद नहाते समय गहरे पानी में समा गई। साथ गए बच्चे कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मासूम लापता हो गई।
घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। डायल 112 टीम मौके पर पहुंची है, ग्रामीणों के साथ सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने गोताखोर बुलाने की तैयारी शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक बच्ची का कोई सुराग नहीं।
मासूम की तलाश में हर नजर नदी की लहरों पर टिकी है…
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.