Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमारे रास्तापाल गांव में हनुमानजी का मंदिर हर मनोकामना पूरी होती हे वागड़ की नियुज चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले
Dheeraj Roat
हमारे रास्तापाल गांव में हनुमानजी का मंदिर हर मनोकामना पूरी होती हे वागड़ की नियुज चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले
More news from राजस्थान and nearby areas
- बिजली कटौती से नाराज विधायक गणेश घोघरा फिर बेठे एसई कार्यालय के बाहर धरने पर, मांगें पूरी होने तक बेमियादी धरने की चेतावनी संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के गांवों में लगातार बिजली कटौती से नाराज कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा गुरुवार शाम एक बार फिर बिजली निगम के एसई कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल के पास स्थित एसई कार्यालय पहुंचे विधायक ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। इसके बाद गेट के सामने गद्दे लगाकर धरना शुरू कर दिया। विधायक घोघरा ने कहा कि पिछले महीनों में बिजली समस्या को लेकर धरना दिया था। उस दौरान एसई ने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया था, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या अब भी बनी हुई है। दिन-रात बिजली गुल रहने से ग्रामीणों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रात में बिजली कटने से अंधेरे में जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता है। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से उनकी समस्याएं बढ़ रही हैं। विधायक ने जीएसएस पर पर्याप्त स्टाफ नहीं होने का आरोप लगाते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बिजली निगम के एसई वीके दोषी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हुए थे। एसई ने बताया कि विधायक को बातचीत के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि विधायक अपनी समस्याएं बताएंगे तो बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, विधायक ने मांगें पूरी होने तक बेमियादी धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नेशनल हाईवे-8 पर दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत से माथुगामड़ा पाल में शोक । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नेशनल हाईवे-8 पर दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत से माथुगामड़ा पाल में शोक । डूंगरपुर। माथुगामड़ा पाल के हरियात फला क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। प्रसाद के पास नेशनल हाईवे-8 पर हुए हादसे में दो युवकों की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है और हर किसी की आंखें नम नजर आईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दो युवकों की असमय मौत से माथुगामड़ा पाल सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।1
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा mo 7976727929 हेड लाइन खेलकूद प्रतियोगिता विधायकगणेश गोगरा ने विजेता एवं उप विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोगरा आज विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवल खास पी ई ई ओ देवल खास में 70 वी ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्तर खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपस्थित होकर कबड्डी एवं खो खो खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता एवं उप विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नर्वदा देवी कोटेड, पंचायत समिति सदस्य शंकर मनात, पूर्व सरपंच नवलराम कटारा, कांग्रेस कार्यकर्ता छगन कोटेड, लक्ष्मण मनात, बंशीलाल घोघरा, कावाराम जी, बंशीलाल कोटेड, हरीश बोहा, गोविंद जी कोटेड, मदन जी कोटेड, शिक्षा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं देवल खास एवं आस पास के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।2
- डूंगरपुर सभापति पर सस्पेंस खत्म, सुशीला गुप्ता के नाम पर भाजपा की मुहर डूंगरपुर। नगर परिषद के सभापति पद को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। भाजपा ने सभापति पद के लिए सुशीला गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी है। सुशीला गुप्ता पूर्व सभापति के.के. गुप्ता की पत्नी हैं। सभापति पद के लिए भाजपा में सुशीला गुप्ता और प्रभु पंड्या के नाम को लेकर लंबे समय से मंथन चल रहा था। आखिरकार बंद लिफाफा खुला और सुशीला गुप्ता के नाम पर फैसला सामने आया। शहर में भी पिछले दिनों से सुशीला गुप्ता के नाम को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। भाजपा को नगर परिषद चुनाव में मिले जनादेश के बाद पार्टी ने सभापति पद के लिए अपना चेहरा लगभग तय कर दिया है। हालांकि सभापति का औपचारिक चुनाव 21 सितंबर को पार्षदों के मतदान से होगा। चुनाव मैदान में कांग्रेस के भारत नागदा और निर्दलीय प्रभु पंड्या भी दावेदारी में हैं। सभापति पद पर वही उम्मीदवार चुना जाएगा, जिसे पार्षदों के मतदान में बहुमत मिलेगा। वहीं, सभापति पद के नामांकन वापस लेने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। इसके बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। सुशीला गुप्ता के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती डूंगरपुर शहर के विकास को आगे बढ़ाने की होगी। उनके पति के.के. गुप्ता के सभापति कार्यकाल में शहर के विकास कार्यों को लेकर उनकी अलग पहचान बनी थी। ऐसे में अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या सुशीला गुप्ता उस विकास की विरासत को आगे बढ़ाते हुए शहर को नई रफ्तार दे पाएंगी। 21 सितंबर को होने वाला सभापति चुनाव अब औपचारिकता के करीब माना जा रहा है, हालांकि अंतिम फैसला पार्षदों के मतदान से ही होगा।1
- डुंगरपुर राजभोई समाज के 101 पदयात्री का जत्था अंबाजी के लिए पैदल हुआ रवाना। डुंगरपुर संवाददाता.तेजसिंह राठौड 9929285157 राजभोई समाज के 101 पदयात्रियों का जत्था अंबाजी के लिए रवाना नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद निकली शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत डूंगरपुर। राजभोई समाज की ओर से गुरुवार को गुजरात स्थित प्रसिद्ध अंबाजी माता मंदिर के लिए 101 युवक-युवतियों का पदयात्री जत्था रवाना हुआ। शहर के भोईवाड़ा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना के बाद पदयात्रियों ने अंबाजी माता के जयकारे लगाए। इसके बाद डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच शोभायात्रा के रूप में जत्था रवाना हुआ। शोभायात्रा में महिलाएं, युवक-युवतियां और समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान 151 और 152 मीटर की दो धर्म पताकाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए अंबाजी के लिए रवाना हुए। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान जगह-जगह शहरवासियों ने पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। पदयात्री अंबाजी पहुंचकर माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।3
- *151 दीपमालिकाओं से जगमगाया सलारेश्वर धाम, भाजपा विधानसभा चौरासी मंडल कार्यकताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया पीएम मोदी का 76 वा जन्मदिवस। सलारेश्वर महादेव मंदिर परिसर पीठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 151 दीपमालिकाएं प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा और श्रद्धालुओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु एवं लम्बी उम्र की कामनाएं भी की । मंदिर प्रांगण में भाजपा के कयी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता बन्धुगण उपस्थित रहे,और उत्साहपूर्वक भाग लिया।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 जिला कलक्टर देशलदान ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पारड़ा चुंडावत का किया निरीक्षण विद्यालय में नामांकन, शैक्षणिक व्यवस्था एवं छात्रावास की सुविधाओं का लिया जायजा । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 जिला कलक्टर देशलदान ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पारड़ा चुंडावत का किया निरीक्षण विद्यालय में नामांकन, शैक्षणिक व्यवस्था एवं छात्रावास की सुविधाओं का लिया जायजा । डूंगरपुर, 17 सितंबर। जिला कलक्टर देशलदान ने गुरुवार को उपखंड क्षेत्र साबला में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पारड़ा चुंडावत का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य से छात्राओं के नामांकन, कार्यरत विषय अध्यापकों एवं अन्य कार्मिकों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।जिला कलक्टर ने छात्रावास स्थित भोजनशाला का निरीक्षण करते हुए भोजन की व्यवस्था, निर्धारित मेन्यू एवं भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भोजन कर रही छात्राओं से छात्रावास में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता तथा अल्पाहार एवं भोजन समय पर मिलने के संबंध में संवाद कर फीडबैक लिया। छात्राओं ने जिला कलक्टर को बताया कि छात्रावास में उपलब्ध करवाई जा रही व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं तथा उन्हें निर्धारित समय पर अल्पाहार एवं गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिला कलक्टर ने छात्रावास परिसर के चारों ओर निर्मित चारदीवारी के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय एवं छात्रावास में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार साबला उज्ज्वल जैन, विकास अधिकारी पंचायत समिति साबला, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संस्था प्रधान, छात्रावास अधीक्षक एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।2
- देवल खास में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विधायक घोगरा ने विजेताओं को किया पुरस्कृत संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवल खास में आयोजित 70वीं ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम में डूंगरपुर विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश घोगरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह के दौरान विधायक घोगरा ने कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नर्वदा देवी कोटेड, पंचायत समिति सदस्य शंकर मनात, पूर्व सरपंच नवलराम कटारा, कांग्रेस कार्यकर्ता छगन कोटेड, लक्ष्मण मनात, बंशीलाल घोघरा, कावाराम, बंशीलाल कोटेड, हरीश बोहा, गोविंद कोटेड, मदन कोटेड सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।1
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी 76वा जन्म दिन मनाया लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी 76वा जन्म दिन मनाया एंकर इंट्रो भाजपा कार्यकर्ताओं ने व भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76जन्म दिन पुराने बस स्टैंड चौराए पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी भाजपा विधायक प्रत्याशी बंसीलाल कटारा , व भाजपा कार्यकर्ताओं रहे मौजूद4