डूंगरपुर सभापति पर सस्पेंस खत्म, सुशीला गुप्ता के नाम पर भाजपा की मुहर डूंगरपुर। नगर परिषद के सभापति पद को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। भाजपा ने सभापति पद के लिए सुशीला गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी है। सुशीला गुप्ता पूर्व सभापति के.के. गुप्ता की पत्नी हैं। सभापति पद के लिए भाजपा में सुशीला गुप्ता और प्रभु पंड्या के नाम को लेकर लंबे समय से मंथन चल रहा था। आखिरकार बंद लिफाफा खुला और सुशीला गुप्ता के नाम पर फैसला सामने आया। शहर में भी पिछले दिनों से सुशीला गुप्ता के नाम को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। भाजपा को नगर परिषद चुनाव में मिले जनादेश के बाद पार्टी ने सभापति पद के लिए अपना चेहरा लगभग तय कर दिया है। हालांकि सभापति का औपचारिक चुनाव 21 सितंबर को पार्षदों के मतदान से होगा। चुनाव मैदान में कांग्रेस के भारत नागदा और निर्दलीय प्रभु पंड्या भी दावेदारी में हैं। सभापति पद पर वही उम्मीदवार चुना जाएगा, जिसे पार्षदों के मतदान में बहुमत मिलेगा। वहीं, सभापति पद के नामांकन वापस लेने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। इसके बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। सुशीला गुप्ता के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती डूंगरपुर शहर के विकास को आगे बढ़ाने की होगी। उनके पति के.के. गुप्ता के सभापति कार्यकाल में शहर के विकास कार्यों को लेकर उनकी अलग पहचान बनी थी। ऐसे में अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या सुशीला गुप्ता उस विकास की विरासत को आगे बढ़ाते हुए शहर को नई रफ्तार दे पाएंगी। 21 सितंबर को होने वाला सभापति चुनाव अब औपचारिकता के करीब माना जा रहा है, हालांकि अंतिम फैसला पार्षदों के मतदान से ही होगा।
डूंगरपुर सभापति पर सस्पेंस खत्म, सुशीला गुप्ता के नाम पर भाजपा की मुहर डूंगरपुर। नगर परिषद के सभापति पद को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। भाजपा ने सभापति पद के लिए सुशीला गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी है। सुशीला गुप्ता पूर्व सभापति के.के. गुप्ता की पत्नी हैं। सभापति पद के लिए भाजपा में सुशीला गुप्ता और प्रभु पंड्या के नाम को लेकर लंबे समय से मंथन चल रहा था। आखिरकार बंद लिफाफा खुला और सुशीला गुप्ता के नाम पर फैसला सामने आया। शहर में भी पिछले दिनों से सुशीला गुप्ता के नाम को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। भाजपा को नगर परिषद चुनाव में मिले जनादेश के बाद पार्टी ने सभापति पद के लिए अपना चेहरा लगभग तय कर दिया है। हालांकि सभापति का औपचारिक चुनाव 21 सितंबर को पार्षदों के मतदान से होगा। चुनाव मैदान में कांग्रेस के भारत नागदा और निर्दलीय प्रभु पंड्या भी दावेदारी में हैं। सभापति पद पर वही उम्मीदवार चुना जाएगा, जिसे पार्षदों के मतदान में बहुमत मिलेगा। वहीं, सभापति पद के नामांकन वापस लेने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। इसके बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। सुशीला गुप्ता के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती डूंगरपुर शहर के विकास को आगे बढ़ाने की होगी। उनके पति के.के. गुप्ता के सभापति कार्यकाल में शहर के विकास कार्यों को लेकर उनकी अलग पहचान बनी थी। ऐसे में अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या सुशीला गुप्ता उस विकास की विरासत को आगे बढ़ाते हुए शहर को नई रफ्तार दे पाएंगी। 21 सितंबर को होने वाला सभापति चुनाव अब औपचारिकता के करीब माना जा रहा है, हालांकि अंतिम फैसला पार्षदों के मतदान से ही होगा।
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी 76वा जन्म दिन मनाया लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी 76वा जन्म दिन मनाया एंकर इंट्रो भाजपा कार्यकर्ताओं ने व भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76जन्म दिन पुराने बस स्टैंड चौराए पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी भाजपा विधायक प्रत्याशी बंसीलाल कटारा , व भाजपा कार्यकर्ताओं रहे मौजूद4
- डुंगरपुर राजभोई समाज के 101 पदयात्री का जत्था अंबाजी के लिए पैदल हुआ रवाना। डुंगरपुर संवाददाता.तेजसिंह राठौड 9929285157 राजभोई समाज के 101 पदयात्रियों का जत्था अंबाजी के लिए रवाना नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद निकली शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत डूंगरपुर। राजभोई समाज की ओर से गुरुवार को गुजरात स्थित प्रसिद्ध अंबाजी माता मंदिर के लिए 101 युवक-युवतियों का पदयात्री जत्था रवाना हुआ। शहर के भोईवाड़ा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना के बाद पदयात्रियों ने अंबाजी माता के जयकारे लगाए। इसके बाद डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच शोभायात्रा के रूप में जत्था रवाना हुआ। शोभायात्रा में महिलाएं, युवक-युवतियां और समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान 151 और 152 मीटर की दो धर्म पताकाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए अंबाजी के लिए रवाना हुए। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान जगह-जगह शहरवासियों ने पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। पदयात्री अंबाजी पहुंचकर माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।3
- भंडारिया घाटा पर हुई बस दुर्घटना, प्रशासन पुलिस दिखे मुस्तैद, मौके पर पहुंचे क्विक रिस्पांस टीम, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के साथ अधिकारी संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। शहर के भंडारिया घाटा पर बुधवार को बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस का राहत-बचाव तंत्र सक्रिय हो गया। जिला कलक्टर देशलदान और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस, सिविल डिफेंस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाने की कार्रवाई की गई। दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का हिस्सा था। अभ्यास में बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने और यात्रियों के घायल होने की स्थिति को आधार बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों का परीक्षण किया गया। जिला कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद संबंधित विभागों और आवश्यक सेवाओं को तत्काल अलर्ट किया गया। जिला कलक्टर देशलदान ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार मॉक ड्रिल का उद्देश्य सड़क दुर्घटना जैसी आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी राहत-बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करना है। साथ ही अभ्यास के दौरान सामने आने वाली संभावित कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने का प्रयास किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- भाजपा ने किया सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष का चेहरा सार्वजनिक सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026: भाजपा ने आशा पाटीदार को अध्यक्ष पद का चेहरा घोषित किया, उपाध्यक्ष पद पर संशय बरकरार डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका में वर्ष 2026 के चुनावों के बाद अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी को नगर पालिका में बहुमत मिलने के बाद पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए अपना चेहरा सार्वजनिक कर दिया है, जबकि उपाध्यक्ष पद को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रानोली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि संगठन की ओर से अध्यक्ष पद के लिए आशा पाटीदार, श्रद्धा पांचाल और रीना कंसारा के नाम तय कर उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन विभाग को भेजे गए थे। हालांकि पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ने आशा पाटीदार को नगर पालिका अध्यक्ष पद का अधिकृत चेहरा घोषित किया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए भूमिका पांचाल का नाम उपखंड कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रानोली, सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव प्रभारी एवं आसपुर के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत दादा पाठक, पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, पूर्व प्रधान हितेश रावल तथा वार्ड संख्या 4 के पार्षद योगेश जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस की ओर से नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांचाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरज मेहता, भूमिका पांचाल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले कांग्रेस ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया, जिसके बाद लगभग दोपहर 12:35 बजे भारतीय जनता पार्टी ने अपना आवेदन जमा कराया। अब नगर पालिका अध्यक्ष पद की औपचारिक घोषणा एवं शपथ ग्रहण समारोह 21 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष पद को लेकर अभी भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है और सभी की नजरें आगामी निर्णय पर टिकी हुई हैं।1
- नाराज फूफाओं... UPI पर झूठ फैलाने से पहले सच भी जान लो !😂 UPI को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम का सच साफ है: आम यूजर पर कोई अलग ट्रांजैक्शन फीस नहीं P2P UPI भुगतान पूरी तरह मुफ्त कांग्रेस के झूठ का फिर पर्दाफाश हो गया है!1
- banswada ke najdeek chidiya bhasha gali kya motira ke pass hernia gaon mein ek hamara gaon hai udhar Pani pada tha1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 जिला कलक्टर देशलदान ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पारड़ा चुंडावत का किया निरीक्षण विद्यालय में नामांकन, शैक्षणिक व्यवस्था एवं छात्रावास की सुविधाओं का लिया जायजा । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 जिला कलक्टर देशलदान ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पारड़ा चुंडावत का किया निरीक्षण विद्यालय में नामांकन, शैक्षणिक व्यवस्था एवं छात्रावास की सुविधाओं का लिया जायजा । डूंगरपुर, 17 सितंबर। जिला कलक्टर देशलदान ने गुरुवार को उपखंड क्षेत्र साबला में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पारड़ा चुंडावत का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य से छात्राओं के नामांकन, कार्यरत विषय अध्यापकों एवं अन्य कार्मिकों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।जिला कलक्टर ने छात्रावास स्थित भोजनशाला का निरीक्षण करते हुए भोजन की व्यवस्था, निर्धारित मेन्यू एवं भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भोजन कर रही छात्राओं से छात्रावास में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता तथा अल्पाहार एवं भोजन समय पर मिलने के संबंध में संवाद कर फीडबैक लिया। छात्राओं ने जिला कलक्टर को बताया कि छात्रावास में उपलब्ध करवाई जा रही व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं तथा उन्हें निर्धारित समय पर अल्पाहार एवं गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिला कलक्टर ने छात्रावास परिसर के चारों ओर निर्मित चारदीवारी के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय एवं छात्रावास में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार साबला उज्ज्वल जैन, विकास अधिकारी पंचायत समिति साबला, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संस्था प्रधान, छात्रावास अधीक्षक एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।2
- नेशनल हाइवे 8 पर दर्दनाक सड़क हादसे मे दो युवको की मौत से माथुगामडा के हरियात फला मे शोक डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 नेशनल हाईवे-8 पर दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत से माथुगामड़ा पाल में शोक डूंगरपुर। माथुगामड़ा पाल के हरियात फला क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। प्रसाद के पास नेशनल हाईवे-8 पर हुए हादसे में दो युवकों की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है और हर किसी की आंखें नम नजर आईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दो युवकों की असमय मौत से माथुगामड़ा पाल सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।2
- कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, बिछीवाड़ा छात्रावास वार्डन को हटाने के दिए निर्देश संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला कलेक्टर देशलदान ने बुधवार को बिछीवाड़ा उपखंड क्षेत्र का सघन दौरा कर उपखंड कार्यालय, वीरबाला कालीबाई राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में लापरवाही और अभिलेख अधूरे मिलने पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए बालिका छात्रावास की वार्डन को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। उपखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर देशलदान ने राजस्व प्रकरणों, नामांतरण, फार्मर आईडी पंजीयन और खसरा संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय कार्यों में अनावश्यक देरी न करने और सीएमएस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही offline रिकॉर्ड को जल्द से जल्द online पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश दिए। बालिका छात्रावास के निरीक्षण के दौरान भोजन, पेयजल व साफ-सफाई की व्यवस्थाओं में कमियां मिलने और आवश्यक अभिलेख समय पर प्रस्तुत न किए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश देकर उन्होंने वार्डन को हटाने और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के आदेश दिए। अंत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी, आईपीडी, लेब, महिला-पुरुष वार्ड और प्रसूति कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने मौसमी बीमारियों के दृष्टिगत दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और चिकित्सकों को समय पर उपस्थित रहकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी शाहीन अंजुम, तहसीलदार माधवलाल सरपोटा और बीसीएमओ डॉ. नितेश डेंडोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1