Shuru
Apke Nagar Ki App…
banswada ke najdeek chidiya bhasha gali kya motira ke pass hernia gaon mein ek hamara gaon hai udhar Pani pada tha
Vishnu thori
banswada ke najdeek chidiya bhasha gali kya motira ke pass hernia gaon mein ek hamara gaon hai udhar Pani pada tha
More news from Rajasthan and nearby areas
- banswada ke najdeek chidiya bhasha gali kya motira ke pass hernia gaon mein ek hamara gaon hai udhar Pani pada tha1
- भाजपा ने किया सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष का चेहरा सार्वजनिक सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026: भाजपा ने आशा पाटीदार को अध्यक्ष पद का चेहरा घोषित किया, उपाध्यक्ष पद पर संशय बरकरार डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका में वर्ष 2026 के चुनावों के बाद अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी को नगर पालिका में बहुमत मिलने के बाद पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए अपना चेहरा सार्वजनिक कर दिया है, जबकि उपाध्यक्ष पद को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रानोली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि संगठन की ओर से अध्यक्ष पद के लिए आशा पाटीदार, श्रद्धा पांचाल और रीना कंसारा के नाम तय कर उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन विभाग को भेजे गए थे। हालांकि पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ने आशा पाटीदार को नगर पालिका अध्यक्ष पद का अधिकृत चेहरा घोषित किया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए भूमिका पांचाल का नाम उपखंड कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रानोली, सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव प्रभारी एवं आसपुर के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत दादा पाठक, पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, पूर्व प्रधान हितेश रावल तथा वार्ड संख्या 4 के पार्षद योगेश जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस की ओर से नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांचाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरज मेहता, भूमिका पांचाल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले कांग्रेस ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया, जिसके बाद लगभग दोपहर 12:35 बजे भारतीय जनता पार्टी ने अपना आवेदन जमा कराया। अब नगर पालिका अध्यक्ष पद की औपचारिक घोषणा एवं शपथ ग्रहण समारोह 21 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष पद को लेकर अभी भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है और सभी की नजरें आगामी निर्णय पर टिकी हुई हैं।1
- सालमगढ़ में 37वीं जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सालमगढ़ में 37वीं जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सालमगढ़। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को दो दिवसीय 37वीं जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। समारोह की शुरुआत ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मीणा की अध्यक्षता तथा सरपंच चंद्रिका मीणा के मुख्य आतिथ्य में हुई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति समारोह में लैम्प्स अध्यक्ष अशोक चौधरी, करणी सेना अध्यक्ष अनूप सिंह राव, पूर्व सरपंच प्रकाश मीणा, भगवती विद्या मंदिर के संचालक दिनेशचंद्र शर्मा, शिक्षक संघ के सत्यनारायण भट्ट, राहुल बैरागी, कालूराम मीणा तथा कल्पेश अहारी , प्रधानाचार्य बालूराम मीणा, महेश जाड़ावत, गोपाल मीणा, कन्हैयालाल मीणा, उदयलाल आंजना एवं भगवान लाल मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मोजूद रहे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन उद्घाटन सत्र के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। दो दिवसीय इस आयोजन में जिले भर के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धाओं में अपना हुनर दिखा रहे हैं। आभार प्रधानाचार्य दिपक राठोर ने किया संचालन प्रेमसिंह राजपूत ने कि1
- अमिझरा पार्श्वनाथ जिनालय से धर्मनाथ दादा का धूमधाम से निकला वरघोड़ा *आठ दिवसीय पर्यूषण महापर्व का आज होगा समापन* जैन समाज श्री संघ ने आठ दिवसीय पुजा पाठ अर्चना कर धार्मिक विधी विधान के साथ दादा के लगें जयकारे जैन श्वेताम्बर संघ के आठ दिन प्रर्युषण महापर्व की रही धूम संघ के द्वारा तीर्थंकरों की पक्षाल पुजा केशर पुजा स्नात्र पुजा, पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पुजा नवकार महामंत्र की संगीतमय अनुगूंज के वातावरण के साथ भक्ति भाव से धार्मिक आयोजन हुआ आसपुर - जैन श्वेताम्बर जैन श्वेताम्बर पोरवाल संघ के तत्वाधान में बुधवार को अमिझरा पार्श्वनाथ दादा के जिनालय से बैंड बाजों के साथ महावीर भगवान का वरघोड़ा जैन देरासर, गणपति चौक पर दादा की पुजा अर्चना कर आरती व दिपक किया गया वहीं दादा के वरघोड़ा के आगे श्रद्धालुओं ने गउली कर दादा को वदाया गया इसके बाद तहसील कार्यालय से बस स्टैंड महाराणा प्रताप सर्कल व होली चोक पहुंचा वहीं सावक साविकाओ के द्वारा गरबा रास किया गया व दादा के जयकारों से गूंज उठा मार्ग अमिझरा पार्श्वनाथ जिनालय से धर्मनाथ दादा का धूमधाम से निकला वरघोड़ा *आठ दिवसीय पर्यूषण महापर्व का आज होगा समापन* जैन समाज श्री संघ ने आठ दिवसीय पुजा पाठ अर्चना कर धार्मिक विधी विधान के साथ दादा के लगें जयकारे जैन श्वेताम्बर संघ के आठ दिन प्रर्युषण महापर्व की रही धूम संघ के द्वारा तीर्थंकरों की पक्षाल पुजा केशर पुजा स्नात्र पुजा, पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पुजा नवकार महामंत्र की संगीतमय अनुगूंज के वातावरण के साथ भक्ति भाव से धार्मिक आयोजन हुआ आसपुर - जैन श्वेताम्बर जैन श्वेताम्बर पोरवाल संघ के तत्वाधान में बुधवार को अमिझरा पार्श्वनाथ दादा के जिनालय से बैंड बाजों के साथ महावीर भगवान का वरघोड़ा जैन देरासर, गणपति चौक पर दादा की पुजा अर्चना कर आरती व दिपक किया गया वहीं दादा के वरघोड़ा के आगे श्रद्धालुओं ने गउली कर दादा को वदाया गया इसके बाद तहसील कार्यालय से बस स्टैंड महाराणा प्रताप सर्कल व होली चोक पहुंचा वहीं सावक साविकाओ के द्वारा गरबा रास किया गया व दादा के जयकारों से गूंज उठा मार्ग विभिन्न मार्गों से निकला वरघोड़ा सदर बाजार से होते हुए अमिझरा पार्श्वनाथ जिनालय पहुचा संघ अध्यक्ष सन्तोष सेमलावत,अशोक भमावत, रजनीकांत भमावत, प्रवीण भमावत, नवयुवक मंडल अध्यक्ष जैकी सेमलालत,जयप्रकाश सुरावत,पवन कोठारी,रोनिक सेमलावत,अखिल सुरावत, नवीन कोठारी, महिला मंडल अध्यक्ष संगीता बेन सुरावत, राजेश्वरी भमावत,मनिशा,ठिना भमावत, आराधना भमावत,शिला बेन, नेहा कोठारी,अनु भमावत,कीरण भमावत,स्वीटी सुरावत, आदि मौजूद रहे1
- प्रतापगढ़ सभापति चुनाव में ज्योति सोनी और मनीषा जैन आमने-सामने1
- पिल्लुखेड़ा में वार्ड परिसीमन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, पुनः परिसीमन की मांग पिल्लुखेड़ा में वार्ड परिसीमन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, पुनः परिसीमन की मांग (ब्यूरो चीफ अनिल जटिया) प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत पिल्लु के ग्राम पिल्लुखेड़ा में वार्डों के परिसीमन को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए इसे निरस्त कर नियमानुसार नए सिरे से परिसीमन कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में 16 सितंबर 2026 को ज्ञापन प्रस्तुत किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पिल्लुखेड़ा में वार्डों का परिसीमन नियमों के विपरीत तरीके से किया गया है। उनका कहना है कि पिल्लुखेड़ा के कुछ लोगों को गांव भाटखेड़ी में जोड़ दिया गया है। वहीं वार्ड संख्या 8 के मतदाताओं को वार्ड 9 तथा वार्ड 9 के मतदाताओं को वार्ड 10 में जोड़ने सहित एक ही मोहल्ले में रहने वाले लोगों को अलग-अलग वार्डों में शामिल किया गया है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में वार्डों का परिसीमन व्यवस्थित तरीके से किया गया था। यदि नए सिरे से परिसीमन आवश्यक था तो क्षेत्र की सीमा में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता था, लेकिन लोगों को अलग-अलग वार्डों में शामिल करने से ग्रामीणों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत पिल्लु के ग्राम पिल्लुखेड़ा के वार्डों का पुनः नियमानुसार परिसीमन कराया जाए तथा जिन मतदाताओं के नाम पूर्व वार्ड से हटाकर दूसरे वार्डों में जोड़े गए हैं, उन्हें वापस उनके पूर्व वार्ड में शामिल किया जाए। ग्रामीणों ने निष्पक्ष एवं नियमानुसार परिसीमन की मांग को लेकर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।2
- धंबोला विद्यालय में ओजोन दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा ओजोन दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा धंबोला। स्थानीय विद्यालय में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उप प्राचार्य अजितपाल सिंह चौहान एवं इको क्लब प्रभारी बापूलाल रोत के सानिध्य में हुआ। विद्यालय के शिक्षक एवं समस्त छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर स्थित नक्षत्र वाटिका में एकत्रित हुए। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी, क्विज, निबंध लेखन एवं चार्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर ओजोन परत के संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व, पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका तथा इसके संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। आयोजन में अनिरुद्ध पंड्या, विद्या पंड्या, मधुसूदन, उदय पंड्या, राकेश पंड्या, मुकेश पंड्या, लक्ष्मी पाण्डोर, मंजुला रोत एवं आशा रोत सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।3
- पुजा अर्चना के साथ आठ दिवसीय पर्यूषण महापर्व का समापन। पुजा अर्चना के साथ आठ दिवसीय पर्यूषण महापर्व का समापन। पूंजपुर में तपस्वियों का जुलूस निकला कराया पारणा । जुलूस में सावक साविकाओ रंग बिरंगी पोशाक पहनकर गरबा रास किया पूंजपुर । गांव में जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के पर्यूषण महापर्व में अठ्ठाई तप करने वाले तीन तपस्वियों का बुधवार को जुलूस निकाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर भक्तगण झूमते हुए चल रहे थे। वही जगह जगह गरबा खेला गया। शोभायात्रा संभवनाथ जिनालय से रवाना हुआ। जिसमें रथ में भगवान की प्रतिमा विराजित कर बग्गी में तपस्वी हेंसी पुत्री मनोज घाटिया,प्रियांशी पत्नी अर्चिन घाटिया, मानसी पुत्री हेमेंद्र जैन सवार थे। बैंड बाजे के साथ भक्ति गीतों पर शोभायात्रा निकाली गई जो गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः जिनालय पहुंची। जहां पर उपाश्रय में तपस्वियों का पारणा कराया गया। इससे पूर्व जिनालय में भगवान की विशेष आंगी कर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद थे।1