धंबोला विद्यालय में ओजोन दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा ओजोन दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा धंबोला। स्थानीय विद्यालय में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उप प्राचार्य अजितपाल सिंह चौहान एवं इको क्लब प्रभारी बापूलाल रोत के सानिध्य में हुआ। विद्यालय के शिक्षक एवं समस्त छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर स्थित नक्षत्र वाटिका में एकत्रित हुए। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी, क्विज, निबंध लेखन एवं चार्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर ओजोन परत के संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व, पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका तथा इसके संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। आयोजन में अनिरुद्ध पंड्या, विद्या पंड्या, मधुसूदन, उदय पंड्या, राकेश पंड्या, मुकेश पंड्या, लक्ष्मी पाण्डोर, मंजुला रोत एवं आशा रोत सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।
धंबोला विद्यालय में ओजोन दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा ओजोन दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा धंबोला। स्थानीय विद्यालय में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उप प्राचार्य अजितपाल सिंह चौहान एवं इको क्लब प्रभारी बापूलाल रोत के सानिध्य में हुआ। विद्यालय के
शिक्षक एवं समस्त छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर स्थित नक्षत्र वाटिका में एकत्रित हुए। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी, क्विज, निबंध लेखन एवं चार्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर ओजोन परत के संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व, पर्यावरण संरक्षण में
इसकी भूमिका तथा इसके संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। आयोजन में अनिरुद्ध पंड्या, विद्या पंड्या, मधुसूदन, उदय पंड्या, राकेश पंड्या, मुकेश पंड्या, लक्ष्मी पाण्डोर, मंजुला रोत एवं आशा रोत सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।
- धंबोला विद्यालय में ओजोन दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा ओजोन दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा धंबोला। स्थानीय विद्यालय में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उप प्राचार्य अजितपाल सिंह चौहान एवं इको क्लब प्रभारी बापूलाल रोत के सानिध्य में हुआ। विद्यालय के शिक्षक एवं समस्त छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर स्थित नक्षत्र वाटिका में एकत्रित हुए। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी, क्विज, निबंध लेखन एवं चार्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर ओजोन परत के संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व, पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका तथा इसके संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। आयोजन में अनिरुद्ध पंड्या, विद्या पंड्या, मधुसूदन, उदय पंड्या, राकेश पंड्या, मुकेश पंड्या, लक्ष्मी पाण्डोर, मंजुला रोत एवं आशा रोत सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।3
- कालीबाई भील राजस्थान के डूंगरपुर जिले के रास्तापाल गांव की एक वीर भील बालिका थीं, जिन्हें गुरु भक्ति और शिक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली साक्षरता की देवी के रूप में जाना कालीबाई भील राजस्थान के डूंगरपुर जिले के रास्तापाल गांव की एक वीर भील बालिका थीं, जिन्हें गुरु भक्ति और शिक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली साक्षरता की देवी के रूप में जाना1
- जनजाति क्षेत्र में भक्त जन जागरण से हो रहा है बहुत बड़ा परिवर्तन । आदिवासी संत महापुरुषो से प्रेरित होकर के कई युवा भक्ति मार्ग से जुड़ रहे हैं समाज से भी दिनेश आहारी की मेहनत रंग ला रही है।। भक्ति से समाज में संस्कारों का समावेश होगा जिससे समाज और समाज का युवा जेनरेशन उससे लाभान्वित होगा भक्ति से प्रभावित व्यक्ति अपराध की दुनिया से अपने आप दूर हो जाता है गलत कामों से अपने आप मुक्त हो जाता है इसलिए भक्ति बहुत जरूरी है जिस समाज में भक्ति है वह समाज सबसे आगे होगा समाज सेवी दिनेश चंद्र अहारी।।1
- भाजपा ने किया सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष का चेहरा सार्वजनिक सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026: भाजपा ने आशा पाटीदार को अध्यक्ष पद का चेहरा घोषित किया, उपाध्यक्ष पद पर संशय बरकरार डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका में वर्ष 2026 के चुनावों के बाद अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी को नगर पालिका में बहुमत मिलने के बाद पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए अपना चेहरा सार्वजनिक कर दिया है, जबकि उपाध्यक्ष पद को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रानोली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि संगठन की ओर से अध्यक्ष पद के लिए आशा पाटीदार, श्रद्धा पांचाल और रीना कंसारा के नाम तय कर उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन विभाग को भेजे गए थे। हालांकि पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ने आशा पाटीदार को नगर पालिका अध्यक्ष पद का अधिकृत चेहरा घोषित किया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए भूमिका पांचाल का नाम उपखंड कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रानोली, सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव प्रभारी एवं आसपुर के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत दादा पाठक, पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, पूर्व प्रधान हितेश रावल तथा वार्ड संख्या 4 के पार्षद योगेश जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस की ओर से नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांचाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरज मेहता, भूमिका पांचाल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले कांग्रेस ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया, जिसके बाद लगभग दोपहर 12:35 बजे भारतीय जनता पार्टी ने अपना आवेदन जमा कराया। अब नगर पालिका अध्यक्ष पद की औपचारिक घोषणा एवं शपथ ग्रहण समारोह 21 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष पद को लेकर अभी भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है और सभी की नजरें आगामी निर्णय पर टिकी हुई हैं।1
- भंडारिया घाटा पर हुई बस दुर्घटना, प्रशासन पुलिस दिखे मुस्तैद, मौके पर पहुंचे क्विक रिस्पांस टीम, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के साथ अधिकारी संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। शहर के भंडारिया घाटा पर बुधवार को बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस का राहत-बचाव तंत्र सक्रिय हो गया। जिला कलक्टर देशलदान और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस, सिविल डिफेंस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाने की कार्रवाई की गई। दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का हिस्सा था। अभ्यास में बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने और यात्रियों के घायल होने की स्थिति को आधार बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों का परीक्षण किया गया। जिला कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद संबंधित विभागों और आवश्यक सेवाओं को तत्काल अलर्ट किया गया। जिला कलक्टर देशलदान ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार मॉक ड्रिल का उद्देश्य सड़क दुर्घटना जैसी आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी राहत-बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करना है। साथ ही अभ्यास के दौरान सामने आने वाली संभावित कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने का प्रयास किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर नगर परिषद: सभापति पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा ने भरा नामांकन, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर नगर परिषद: सभापति पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा ने भरा नामांकन, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय । डूंगरपुर। डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति के निर्वाचन को लेकर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशी के रूप में भरत नागदा ने नगर परिषद सभापति पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रस्तावकों की मौजूदगी में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष औपचारिक रूप से अपना पर्चा प्रस्तुत किया। हाल ही में घोषित हुए 40 वार्डों के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 24, कांग्रेस को 12, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 3 और निर्दलीय को 1 सीट पर जीत मिली है। यद्यपि आंकड़ों के लिहाज से भाजपा बहुमत के करीब है, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। प्रमुख बिंदु: कांग्रेस का पर्चा दाखिल: भरत नागदा ने समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ पहुंचकर सभापति पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। त्रिकोणीय/दिलचस्प मुकाबला: सभापति पद के लिए अन्य प्रत्याशियों के बाद अब कांग्रेस की ओर से भी नामांकन दाखिल होने से चुनावी सरगर्मी चरम पर है। आगे का शेड्यूल: नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) और नाम वापसी की अवधि पूरी होने के बाद अंतिम प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी और मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। नामांकन पत्र भरने के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी रणनीति के अनुसार आगे बढ़ने और जीत के प्रति प्रतिबद्धता जताई है।1
- उपखंड कार्यालय बिछीवाडा का जिला कलेक्टर देशलदान ने किया निरीक्षण कार्यालय सम्बन्धित कार्य की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 उपखंड कार्यालय बिछीवाड़ा का जिला कलक्टर देशलदान ने किया निरीक्षण कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश उपखंड अधिकारी बिछीवाड़ा शाहीन अंजुम ने कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों के साथ-साथ उपखंड क्षेत्र में विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्मिकों की विस्तृत जानकारी दी। जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान पटवारियों से संबंधित कार्यों की जानकारी, खसरा संबंधी कार्यों, फार्मर आईडी के पंजीयन, म्यूटेशन (नामांतरण) तथा आई एलआर से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए वीरबाला कालीबाई राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास का किया निरीक्षण2
- कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, बिछीवाड़ा छात्रावास वार्डन को हटाने के दिए निर्देश संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला कलेक्टर देशलदान ने बुधवार को बिछीवाड़ा उपखंड क्षेत्र का सघन दौरा कर उपखंड कार्यालय, वीरबाला कालीबाई राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में लापरवाही और अभिलेख अधूरे मिलने पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए बालिका छात्रावास की वार्डन को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। उपखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर देशलदान ने राजस्व प्रकरणों, नामांतरण, फार्मर आईडी पंजीयन और खसरा संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय कार्यों में अनावश्यक देरी न करने और सीएमएस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही offline रिकॉर्ड को जल्द से जल्द online पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश दिए। बालिका छात्रावास के निरीक्षण के दौरान भोजन, पेयजल व साफ-सफाई की व्यवस्थाओं में कमियां मिलने और आवश्यक अभिलेख समय पर प्रस्तुत न किए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश देकर उन्होंने वार्डन को हटाने और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के आदेश दिए। अंत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी, आईपीडी, लेब, महिला-पुरुष वार्ड और प्रसूति कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने मौसमी बीमारियों के दृष्टिगत दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और चिकित्सकों को समय पर उपस्थित रहकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी शाहीन अंजुम, तहसीलदार माधवलाल सरपोटा और बीसीएमओ डॉ. नितेश डेंडोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1