उपखंड कार्यालय बिछीवाडा का जिला कलेक्टर देशलदान ने किया निरीक्षण कार्यालय सम्बन्धित कार्य की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 उपखंड कार्यालय बिछीवाड़ा का जिला कलक्टर देशलदान ने किया निरीक्षण कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश उपखंड अधिकारी बिछीवाड़ा शाहीन अंजुम ने कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों के साथ-साथ उपखंड क्षेत्र में विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्मिकों की विस्तृत जानकारी दी। जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान पटवारियों से संबंधित कार्यों की जानकारी, खसरा संबंधी कार्यों, फार्मर आईडी के पंजीयन, म्यूटेशन (नामांतरण) तथा आई एलआर से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए वीरबाला कालीबाई राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास का किया निरीक्षण
उपखंड कार्यालय बिछीवाडा का जिला कलेक्टर देशलदान ने किया निरीक्षण कार्यालय सम्बन्धित कार्य की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 उपखंड कार्यालय बिछीवाड़ा का जिला कलक्टर देशलदान ने किया निरीक्षण कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश उपखंड अधिकारी बिछीवाड़ा शाहीन अंजुम ने कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों के साथ-साथ उपखंड क्षेत्र में विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्मिकों की विस्तृत जानकारी दी। जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान पटवारियों से संबंधित कार्यों की जानकारी, खसरा संबंधी कार्यों, फार्मर आईडी के पंजीयन, म्यूटेशन (नामांतरण) तथा आई एलआर से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए वीरबाला कालीबाई राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास का किया निरीक्षण
- डुंगरपुर नगर परिषद: सुशीला गुप्ता ने सभापति पद के लिए दाखिल किया नामांकन। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 डूंगरपुर नगर परिषद: सुशीला गुप्ता ने सभापति पद के लिए दाखिल किया नामांकन, । भाजपा खेमे में बढ़ी हलचल डूंगरपुर। डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में सुशीला गुप्ता ने नगर परिषद सभापति पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष समर्थकों की मौजूदगी में उन्होंने अपना पर्चा भरा। हाल ही में संपन्न हुए नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 40 में से 24 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। बहुमत का आंकड़ा पास होने के बाद अब सभापति पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया के साथ ही शहर की भावी नगर सरकार की तस्वीर साफ होने लगी है। मुख्य बिंदु: नामांकन दाखिल: सुशीला गुप्ता ने समर्थकों के साथ पहुंचकर सभापति पद के लिए अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। बहुमत का गणित: 40 वार्डों वाली नगर परिषद में भाजपा के पास 24 पार्षद हैं, जिससे उनका पलड़ा भारी माना जा रहा है। राजनीतिक सरगर्मी: नामांकन दाखिल होने के बाद अब स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया पर नजरें टिकी हुई हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित रहे। पर्चा भरने के बाद समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और जीत का दावा किया।2
- वार्ड 37 से रिकॉर्ड जीत के बाद प्रभु पंड्या ने सभापति पद के लिए दाखिल किया नामांकन डूंगरपुर। नगर परिषद चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वार्ड नंबर 37 से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी प्रभु पंड्या ने अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों के अंतर से परास्त कर प्रचंड जीत दर्ज की है। इस एकतरफा जीत के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है। वार्ड में मिली इस ऐतिहासिक जीत के तुरंत बाद, प्रभु पंड्या ने नगर परिषद के शीर्ष पद की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के भारी हुजूम के साथ प्रभु पंड्या आज नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी (RO) के समक्ष सभापति पद के प्रत्याशी के रूप में अपना आधिकारिक नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चौकस रही। पर्चा दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रभु पंड्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय वार्ड नंबर 37 के मतदाताओं के अटूट विश्वास और भाजपा कार्यकर्ताओं की अनथक मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य डूंगरपुर नगर परिषद क्षेत्र में चौमुखी विकास, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और जन-समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगा। सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल होने के बाद अब शहर का सियासी पारा चढ़ गया है, और सभी की निगाहें आगामी चुनाव प्रक्रिया व आधिकारिक घोषणा पर टिक गई हैं।2
- सभापति चुनाव: कांग्रेस के भरत नागदा ने दाखिल किया नामांकन, बोले- अंतरात्मा की आवाज पर वोट करें पार्षद डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव के बाद सभापति चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कांग्रेस की ओर से सभापति पद के प्रत्याशी भरत नागदा ने अपना नामांकन दाखिल किया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे भरत नागदा नगर परिषद पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा सभा कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी सोनू गुर्जर के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन दाखिल करने के बाद भरत नागदा ने कहा कि पार्टी के आदेश पर उन्होंने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वहीं कांग्रेस के पास सभापति चुनाव के लिए बहुमत नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे नगर परिषद के सभी 40 वार्डों के पार्षदों से अपील करेंगे कि वे अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करें। भरत नागदा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से जनता के लिए 50 संकल्प लिए गए हैं। वे सभी 40 पार्षदों से कांग्रेस के इन संकल्पों को पढ़ने और उसके आधार पर मतदान करने की अपील करेंगे। अब सभापति चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा के सामने भाजपा की ओर से प्रत्याशी उतारे जाने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।1
- शिव शक्ति धाम पुनाली में गणेश उत्सवश्रद्धालु भजन करते चा आरती की बोली प्रसाद का वितरण सभी भक्तों ने भाग लिया1
- कालीबाई भील राजस्थान के डूंगरपुर जिले के रास्तापाल गांव की एक वीर भील बालिका थीं, जिन्हें गुरु भक्ति और शिक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली साक्षरता की देवी के रूप में जाना कालीबाई भील राजस्थान के डूंगरपुर जिले के रास्तापाल गांव की एक वीर भील बालिका थीं, जिन्हें गुरु भक्ति और शिक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली साक्षरता की देवी के रूप में जाना1
- पुजा अर्चना के साथ आठ दिवसीय पर्यूषण महापर्व का समापन। पुजा अर्चना के साथ आठ दिवसीय पर्यूषण महापर्व का समापन। पूंजपुर में तपस्वियों का जुलूस निकला कराया पारणा । जुलूस में सावक साविकाओ रंग बिरंगी पोशाक पहनकर गरबा रास किया पूंजपुर । गांव में जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के पर्यूषण महापर्व में अठ्ठाई तप करने वाले तीन तपस्वियों का बुधवार को जुलूस निकाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर भक्तगण झूमते हुए चल रहे थे। वही जगह जगह गरबा खेला गया। शोभायात्रा संभवनाथ जिनालय से रवाना हुआ। जिसमें रथ में भगवान की प्रतिमा विराजित कर बग्गी में तपस्वी हेंसी पुत्री मनोज घाटिया,प्रियांशी पत्नी अर्चिन घाटिया, मानसी पुत्री हेमेंद्र जैन सवार थे। बैंड बाजे के साथ भक्ति गीतों पर शोभायात्रा निकाली गई जो गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः जिनालय पहुंची। जहां पर उपाश्रय में तपस्वियों का पारणा कराया गया। इससे पूर्व जिनालय में भगवान की विशेष आंगी कर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद थे।1
- खेरवाड़ा टोल नाके के पास सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 घायल डूंगरपुर। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 पर मंगलवार देर रात खेरवाड़ा टोल नाके के पास सड़क हादसा हो गया। उदयपुर से अहमदाबाद जा रही इनोवा कार हाईवे किनारे खड़ी एक अन्य कार से जा टकराई। हादसे में इनोवा सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार गुजरात के जमालपुरा नाडियावाड़ निवासी अतीक पुत्र अवेश भाई सोजतवाला, आसिफ पुत्र अब्दुल रहमान केलावाला, अशरफ पुत्र आसिफ, नफीसा पत्नी अवेश भाई, अस्मा पत्नी आसिफ और अवेश पुत्र शमशुद्दीन अहमदाबाद से उदयपुर घूमने आए थे। देर रात सभी इनोवा कार से वापस अहमदाबाद लौट रहे थे। खेरवाड़ा टोल नाके के पास पहुंचते ही इनोवा कार हाईवे किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में सवार सभी छह लोगों को चोटें आईं। सूचना पर हाईवे एंबुलेंस 1033 मौके पर पहुंची और घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां सभी घायलों का उपचार जारी है।1
- सोमेश्वर महादेव मंदिर में गणपति की स्थापना के साथ भजन संध्या जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से भजन करते हुए सोमेश्वर महादेव मंदिर पुनाली1
- जनजाति क्षेत्र में भक्त जन जागरण से हो रहा है बहुत बड़ा परिवर्तन । आदिवासी संत महापुरुषो से प्रेरित होकर के कई युवा भक्ति मार्ग से जुड़ रहे हैं समाज से भी दिनेश आहारी की मेहनत रंग ला रही है।। भक्ति से समाज में संस्कारों का समावेश होगा जिससे समाज और समाज का युवा जेनरेशन उससे लाभान्वित होगा भक्ति से प्रभावित व्यक्ति अपराध की दुनिया से अपने आप दूर हो जाता है गलत कामों से अपने आप मुक्त हो जाता है इसलिए भक्ति बहुत जरूरी है जिस समाज में भक्ति है वह समाज सबसे आगे होगा समाज सेवी दिनेश चंद्र अहारी।।1