Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिव शक्ति धाम पुनाली में गणेश उत्सवश्रद्धालु भजन करते चा आरती की बोली प्रसाद का वितरण सभी भक्तों ने भाग लिया
Yashwant Joshi
शिव शक्ति धाम पुनाली में गणेश उत्सवश्रद्धालु भजन करते चा आरती की बोली प्रसाद का वितरण सभी भक्तों ने भाग लिया
More news from राजस्थान and nearby areas
- शिव शक्ति धाम पुनाली में गणेश उत्सवश्रद्धालु भजन करते चा आरती की बोली प्रसाद का वितरण सभी भक्तों ने भाग लिया1
- खेरवाड़ा टोल नाके के पास सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 घायल डूंगरपुर। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 पर मंगलवार देर रात खेरवाड़ा टोल नाके के पास सड़क हादसा हो गया। उदयपुर से अहमदाबाद जा रही इनोवा कार हाईवे किनारे खड़ी एक अन्य कार से जा टकराई। हादसे में इनोवा सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार गुजरात के जमालपुरा नाडियावाड़ निवासी अतीक पुत्र अवेश भाई सोजतवाला, आसिफ पुत्र अब्दुल रहमान केलावाला, अशरफ पुत्र आसिफ, नफीसा पत्नी अवेश भाई, अस्मा पत्नी आसिफ और अवेश पुत्र शमशुद्दीन अहमदाबाद से उदयपुर घूमने आए थे। देर रात सभी इनोवा कार से वापस अहमदाबाद लौट रहे थे। खेरवाड़ा टोल नाके के पास पहुंचते ही इनोवा कार हाईवे किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में सवार सभी छह लोगों को चोटें आईं। सूचना पर हाईवे एंबुलेंस 1033 मौके पर पहुंची और घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां सभी घायलों का उपचार जारी है।1
- नालंदा के विद्यार्थियों ने देखा मोबाइल स्पेस डोम शो, चंद्रयान की सफ़लता और अंतरिक्ष की बारीकियों से हुए रूबरू सीमलवाड़ा। स्थानीय नालंदा विद्यापीठ स्कूल में पोलाद स्टील कंपनी की ओर से एक विशेष 'मोबाइल स्पेस डोम शो' का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली अंतरिक्ष अभियानों और चंद्रयान मिशनों के सफर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर में विशेष रूप से तैयार किए गए एयर-प्रेशर डोम के भीतर छात्रों को 30-30 के समूहों में ले जाया गया। करीब 30 मिनट के विजुअल प्रेजेंटेशन में चंद्रयान-1 से लेकर चंद्रयान-3 तक की यात्रा, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और भारतीय वैज्ञानिकों के अतुलनीय योगदान को 3D विजुअल्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। डोम के अद्भुत माहौल ने बच्चों को खुद अंतरिक्ष में होने जैसा रोमांचक अनुभव कराया। स्कूल प्रबंधन ने पोलाद स्टील की इस शैक्षणिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि केवल व्यावसायिक विज्ञापन के बजाय बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा जगाने का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है। कार्यक्रम के सफल संचालन में संजय पाटीदार के मार्गदर्शन में जिग्नेश सर एवं धवल सर ने पोलाद स्टील टीम के साथ समन्वय बनाकर सहयोग दिया।4
- बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन: मेवाड़ा से कानपुर जीएस तक निकाली रैली, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर मेवाड़ा से कानपुर जीएस तक एक विशाल रैली निकाली। रैली के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं को लेकर सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि अघोषित बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। साथ ही, किसानों को फसलों की सिंचाई करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।1
- जनजाति क्षेत्र में भक्त जन जागरण से हो रहा है बहुत बड़ा परिवर्तन । आदिवासी संत महापुरुषो से प्रेरित होकर के कई युवा भक्ति मार्ग से जुड़ रहे हैं समाज से भी दिनेश आहारी की मेहनत रंग ला रही है।। भक्ति से समाज में संस्कारों का समावेश होगा जिससे समाज और समाज का युवा जेनरेशन उससे लाभान्वित होगा भक्ति से प्रभावित व्यक्ति अपराध की दुनिया से अपने आप दूर हो जाता है गलत कामों से अपने आप मुक्त हो जाता है इसलिए भक्ति बहुत जरूरी है जिस समाज में भक्ति है वह समाज सबसे आगे होगा समाज सेवी दिनेश चंद्र अहारी।।1
- चंद्रयान-1 से चंद्रयान-3 तक का सफर, डोम शो में अंतरिक्ष से रूबरू हुए नालंदा विद्यालय के विद्यार्थी सीमलवाड़ा। नालंदा विद्यापीठ स्कूल में पोलाद स्टील कंपनी की ओर से मोबाइल स्पेस डोम शो आयोजित किया गया। डोम के अंदर विद्यार्थियों ने चंद्रयान-1 से चंद्रयान-3 तक की रोमांचक यात्रा को विजुअल इफेक्ट्स के माध्यम से देखा। कार्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अभियान और वैज्ञानिकों के योगदान की जानकारी दी गई। स्पेस डोम का अनुभव विद्यार्थियों के लिए आकर्षण और उत्साह का केंद्र रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच विकसित करना रहा।1
- लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो आपका अपना गांव की खबरें मिलते रहेगी और आप sapoot करो लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो1
- सोमेश्वर महादेव मंदिर में गणपति की स्थापना के साथ भजन संध्या जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से भजन करते हुए सोमेश्वर महादेव मंदिर पुनाली1