पिल्लुखेड़ा में वार्ड परिसीमन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, पुनः परिसीमन की मांग पिल्लुखेड़ा में वार्ड परिसीमन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, पुनः परिसीमन की मांग (ब्यूरो चीफ अनिल जटिया) प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत पिल्लु के ग्राम पिल्लुखेड़ा में वार्डों के परिसीमन को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए इसे निरस्त कर नियमानुसार नए सिरे से परिसीमन कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में 16 सितंबर 2026 को ज्ञापन प्रस्तुत किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पिल्लुखेड़ा में वार्डों का परिसीमन नियमों के विपरीत तरीके से किया गया है। उनका कहना है कि पिल्लुखेड़ा के कुछ लोगों को गांव भाटखेड़ी में जोड़ दिया गया है। वहीं वार्ड संख्या 8 के मतदाताओं को वार्ड 9 तथा वार्ड 9 के मतदाताओं को वार्ड 10 में जोड़ने सहित एक ही मोहल्ले में रहने वाले लोगों को अलग-अलग वार्डों में शामिल किया गया है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में वार्डों का परिसीमन व्यवस्थित तरीके से किया गया था। यदि नए सिरे से परिसीमन आवश्यक था तो क्षेत्र की सीमा में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता था, लेकिन लोगों को अलग-अलग वार्डों में शामिल करने से ग्रामीणों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत पिल्लु के ग्राम पिल्लुखेड़ा के वार्डों का पुनः नियमानुसार परिसीमन कराया जाए तथा जिन मतदाताओं के नाम पूर्व वार्ड से हटाकर दूसरे वार्डों में जोड़े गए हैं, उन्हें वापस उनके पूर्व वार्ड में शामिल किया जाए। ग्रामीणों ने निष्पक्ष एवं नियमानुसार परिसीमन की मांग को लेकर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
पिल्लुखेड़ा में वार्ड परिसीमन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, पुनः परिसीमन की मांग पिल्लुखेड़ा में वार्ड परिसीमन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, पुनः परिसीमन की मांग (ब्यूरो चीफ अनिल जटिया) प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत पिल्लु के ग्राम पिल्लुखेड़ा में वार्डों के परिसीमन को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए इसे निरस्त कर नियमानुसार नए सिरे से परिसीमन कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में 16 सितंबर 2026 को ज्ञापन प्रस्तुत किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पिल्लुखेड़ा में वार्डों का परिसीमन नियमों के विपरीत तरीके से किया गया है। उनका कहना है कि पिल्लुखेड़ा के कुछ लोगों को गांव भाटखेड़ी में जोड़ दिया गया है। वहीं वार्ड संख्या 8 के मतदाताओं को वार्ड 9 तथा वार्ड 9 के मतदाताओं को वार्ड 10 में जोड़ने सहित एक ही
मोहल्ले में रहने वाले लोगों को अलग-अलग वार्डों में शामिल किया गया है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में वार्डों का परिसीमन व्यवस्थित तरीके से किया गया था। यदि नए सिरे से परिसीमन आवश्यक था तो क्षेत्र की सीमा में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता था, लेकिन लोगों को अलग-अलग वार्डों में शामिल करने से ग्रामीणों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत पिल्लु के ग्राम पिल्लुखेड़ा के वार्डों का पुनः नियमानुसार परिसीमन कराया जाए तथा जिन मतदाताओं के नाम पूर्व वार्ड से हटाकर दूसरे वार्डों में जोड़े गए हैं, उन्हें वापस उनके पूर्व वार्ड में शामिल किया जाए। ग्रामीणों ने निष्पक्ष एवं नियमानुसार परिसीमन की मांग को लेकर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
- MP -मक्का में पहली बार मिसाइल अटैक का इमरजेंसी अलर्ट: हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए मक्का में पहली बार मिसाइल अटैक का इमरजेंसी अलर्ट: हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए1
- सालमगढ़ में 37वीं जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सालमगढ़ में 37वीं जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सालमगढ़। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को दो दिवसीय 37वीं जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। समारोह की शुरुआत ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मीणा की अध्यक्षता तथा सरपंच चंद्रिका मीणा के मुख्य आतिथ्य में हुई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति समारोह में लैम्प्स अध्यक्ष अशोक चौधरी, करणी सेना अध्यक्ष अनूप सिंह राव, पूर्व सरपंच प्रकाश मीणा, भगवती विद्या मंदिर के संचालक दिनेशचंद्र शर्मा, शिक्षक संघ के सत्यनारायण भट्ट, राहुल बैरागी, कालूराम मीणा तथा कल्पेश अहारी , प्रधानाचार्य बालूराम मीणा, महेश जाड़ावत, गोपाल मीणा, कन्हैयालाल मीणा, उदयलाल आंजना एवं भगवान लाल मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मोजूद रहे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन उद्घाटन सत्र के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। दो दिवसीय इस आयोजन में जिले भर के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धाओं में अपना हुनर दिखा रहे हैं। आभार प्रधानाचार्य दिपक राठोर ने किया संचालन प्रेमसिंह राजपूत ने कि1
- एक पैन, दो पहचान? शाकिर के दस्तावेजों से कथित GST फर्म का मामला, 2017 से चल रही फर्म पर उठे सवाल नीमच/मनासा। मध्यप्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील से दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग और फर्जी जीएसटी पंजीयन से जुड़ा मामला सामने आया है। मनासा निवासी शाकिर खान ने आरोप लगाया है कि उनके पैन कार्ड और व्यक्तिगत दस्तावेजों का इस्तेमाल कर वर्ष 2017 में रामपुरा स्थित हाकिमी ट्रेडर्स के नाम से कथित तौर पर GST फर्म का पंजीयन करा दिया गया। शाकिर खान का कहना है कि उन्होंने न तो इस फर्म के लिए कोई आवेदन किया और न ही अपने दस्तावेजों के इस्तेमाल की किसी को अनुमति दी। इसके बावजूद उनके नाम और पैन कार्ड से जुड़ी फर्म का संचालन किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह फर्म आज भी सक्रिय बताई जा रही है और इसके माध्यम से लाखों रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शाकिर के पैन कार्ड और दस्तावेजों का इस्तेमाल किसने किया और बिना उनकी जानकारी के GST पंजीयन कैसे हो गया? शाकिर के अनुसार, उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के माध्यम से मिली। जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत 19 अगस्त 2026 को मनासा थाने में की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शाकिर खान ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कथित दस्तावेजी फर्जीवाड़े में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि फर्म का वास्तविक संचालन कौन कर रहा था, GST पंजीयन किस आधार पर हुआ और कथित लेन-देन में शाकिर के दस्तावेजों का इस्तेमाल कैसे किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।1
- गणेश पंडालों में नगर परिषद ने कराई फॉगिंग, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर उठाया कदम गणेश पंडालों में नगर परिषद ने कराई फॉगिंग, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर उठाया कदम रामपुरा। नगर में इन दिनों 10 दिवसीय गणेश उत्सव का उल्लास छाया हुआ है। जगह-जगह रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं विराजमान हैं। गणेश पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और प्रतिदिन आरती सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी बीच श्रद्धालुओं को मच्छरजनित बीमारियों से बचाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद रामपुरा द्वारा मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को नगर के विभिन्न गणेश पंडालों में फॉगिंग मशीन से धुआं कराया गया। नगर परिषद की टीम ने किले वाला दरवाजा, कुशलपुरा, ललिया की पाल, गायरी मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, गढ़िया महादेव, पंजाबी मोहल्ला, मानक चौक, बड़ा बाजार, जगदीश मंदिर, भोई मोहल्ला चवरिया, भोई मोहल्ला काला चबूतरा, बाबा मोहल्ला, भोई कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर फॉगिंग की। गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर परिषद द्वारा किए गए इस प्रयास का उद्देश्य मच्छरों के प्रकोप को कम करना और लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। नगरवासियों ने गणेश पंडालों में फॉगिंग कराए जाने की पहल का स्वागत किया है।1
- “नीमच के मनासा में PAN कार्ड के कथित दुरुपयोग का आरोप! शाकिर खान के नाम पर GST फर्म, SP ऑफिस पहुंची शिकायत नीमच जिले के मनासा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक व्यक्ति ने अपने PAN कार्ड और व्यक्तिगत दस्तावेजों का कथित रूप से दुरुपयोग कर फर्जी GST फर्म संचालित किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मनासा निवासी शाकिर खान का आरोप है कि उनके नाम और PAN कार्ड का उपयोग कर रामपुरा के लालबाग रोड स्थित हाकिमी ट्रेडर्स के नाम से वर्ष 2017 में GST पंजीयन कराया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि उन्होंने न तो यह फर्म बनाई, न इसके लिए कोई आवेदन किया और न ही अपने दस्तावेजों के इस्तेमाल की किसी को अनुमति दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, संबंधित GST फर्म आज भी सक्रिय है और उसके माध्यम से लाखों रुपये के लेन-देन किए जाने की आशंका है। मामले में शिकायतकर्ता ने 19 अगस्त 2026 को मनासा थाने में आवेदन देकर दस्तावेज, GST पोर्टल की जानकारी, फर्म का बिल और दुकान से संबंधित फोटो सहित साक्ष्य प्रस्तुत करने की बात कही है। लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी को लेकर उन्होंने अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय नीमच पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि GST और आयकर विभाग से फर्म के पंजीयन संबंधी रिकॉर्ड, KYC दस्तावेज, मोबाइल नंबर, ई-मेल, बैंक खातों और लेन-देन की जानकारी जुटाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। अब बड़ा सवाल यह है कि अगर किसी व्यक्ति के PAN और पहचान संबंधी दस्तावेजों का कथित रूप से गलत इस्तेमाल हुआ है, तो आखिर यह पंजीयन किसने कराया और वर्षों तक फर्म का संचालन कैसे होता रहा? फिलहाल मामला शिकायत और लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की वास्तविकता और किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।1
- प्रतापगढ़ में पत्नी को जिन्दा जलाने के आरोपी को आजीवन कारावास1
- नीमच में बदहाल सड़कों का दंश! पुलिया के अभाव में गांवों का संपर्क कटने का खतरा, कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण मध्यप्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील से यह तस्वीरें विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। देवरी परदा, मालाहेड़ा, सुंडी और मोखमपुरा गांव के ग्रामीण लंबे समय से बदहाल सड़कों और पुलिया की समस्या से जूझ रहे हैं।मालाहेड़ा से देवरी परदा, सुंडी से चारभुजा की बारद और मोखमपुरा से देवरी परदा तक के संपर्क मार्गों की हालत बेहद खराब है। बारिश के दिनों में उफनते नालों पर पुलिया नहीं होने से कई गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कटने का खतरा बना रहता है।सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। कीचड़, गड्ढों और जलभराव के बीच मासूम जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो जाती है।समस्या से परेशान आर. कछावा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर पक्की सड़कों तथा आरसीसी पुलिया निर्माण की तत्काल मांग की।अब सवाल यही है—आखिर प्रशासन कब जागेगा और ग्रामीणों को इस बदहाल व्यवस्था से कब राहत मिलेगी?1
- क्षमा याचना पर्व पर सेवा का संदेश, 200 जरूरतमंदों को भोजन और कंबल श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में आयोजन, मेहता परिवार ने किया सेवा कार्य पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला। क्षमा याचना पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में सेवा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहता परिवार डूंगला की ओर से निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए। जरूरतमंदों की सेवा को बनाया पर्व का माध्यम 16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतलाल, कनक मल एवं वीरेंद्र कुमार मेहता, निवासी डूंगला, के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए। भोजन एवं कंबल मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम में श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ, सचिव उत्सव कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा सहित अजीत कुमार, कनक मल मेहता, मनीष मेहता एवं कुंदन मोगरा उपस्थित रहे। मेहता परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सहयोग से सफल हुआ सेवा आयोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार विमल नलवाया , राजेंद्र कुमार मोगरा का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।2
- प्रतापगढ़ पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने वाले पति को आजीवन कारावास, 25 हजार रुपए का अर्थदंड समाचार प्लस राजस्थान1