क्षमा याचना पर्व पर सेवा का संदेश, 200 जरूरतमंदों को भोजन और कंबल श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में आयोजन, मेहता परिवार ने किया सेवा कार्य पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला। क्षमा याचना पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में सेवा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहता परिवार डूंगला की ओर से निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए। जरूरतमंदों की सेवा को बनाया पर्व का माध्यम 16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतलाल, कनक मल एवं वीरेंद्र कुमार मेहता, निवासी डूंगला, के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए। भोजन एवं कंबल मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम में श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ, सचिव उत्सव कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा सहित अजीत कुमार, कनक मल मेहता, मनीष मेहता एवं कुंदन मोगरा उपस्थित रहे। मेहता परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सहयोग से सफल हुआ सेवा आयोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार विमल नलवाया , राजेंद्र कुमार मोगरा का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।
क्षमा याचना पर्व पर सेवा का संदेश, 200 जरूरतमंदों को भोजन और कंबल श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में आयोजन, मेहता परिवार ने किया सेवा कार्य पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला। क्षमा याचना पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में सेवा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहता परिवार डूंगला की ओर से निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए। जरूरतमंदों की सेवा को बनाया पर्व का माध्यम 16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतलाल, कनक मल एवं वीरेंद्र कुमार मेहता, निवासी डूंगला, के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित
हुए। भोजन एवं कंबल मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम में श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ, सचिव उत्सव कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा सहित अजीत कुमार, कनक मल मेहता, मनीष मेहता एवं कुंदन मोगरा उपस्थित रहे। मेहता परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सहयोग से सफल हुआ सेवा आयोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार विमल नलवाया , राजेंद्र कुमार मोगरा का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।
- चित्तौड़गढ़ की 6 बड़ी खबरें: साँवलिया मंदिर की सफाई से निकाय चुनाव और तेजाजी मेले तक साँवलिया सेठ मंदिर परिसर में गंदगी का मुद्दा, निम्बाहेड़ा में भाजपा-कांग्रेस के नामांकन, निकाय चुनाव के बाद आक्या-कृपलानी की चर्चा, धाकड़-दक-जीनगर के क्षेत्रों के परिणाम, दिनेश गवारिया को उपसभापति बनाने की मांग, संवत्सरी पर सामूहिक क्षमायाचना और 19 सितंबर से तेजाजी महाराज का मेला—जानिए चित्तौड़गढ़ जिले की प्रमुख खबरें1
- नीमच में बदहाल सड़कों का दंश! पुलिया के अभाव में गांवों का संपर्क कटने का खतरा, कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण मध्यप्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील से यह तस्वीरें विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। देवरी परदा, मालाहेड़ा, सुंडी और मोखमपुरा गांव के ग्रामीण लंबे समय से बदहाल सड़कों और पुलिया की समस्या से जूझ रहे हैं।मालाहेड़ा से देवरी परदा, सुंडी से चारभुजा की बारद और मोखमपुरा से देवरी परदा तक के संपर्क मार्गों की हालत बेहद खराब है। बारिश के दिनों में उफनते नालों पर पुलिया नहीं होने से कई गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कटने का खतरा बना रहता है।सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। कीचड़, गड्ढों और जलभराव के बीच मासूम जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो जाती है।समस्या से परेशान आर. कछावा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर पक्की सड़कों तथा आरसीसी पुलिया निर्माण की तत्काल मांग की।अब सवाल यही है—आखिर प्रशासन कब जागेगा और ग्रामीणों को इस बदहाल व्यवस्था से कब राहत मिलेगी?1
- महिला आरक्षण बिल: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट, 9वीं दफा मोदी सरकार के हाथ प्रोजेक्ट, पास हुआ तो ऐसे बदलेगी तस्वीर ☰ news24 logo Live TVn24app linkEnglish news24 logo होम लेटेस्ट न्यूज देश दुनिया खेल एंटरटेनमेंट Photos बिजनेस हेल्थ लाइफस्टाइल प्रदेश ऑटो ज्योतिष धर्म ओपीनियन More follow us on google news Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source English हिन्दी E24 Isomes लेटेस्ट न्यूज Live TV देश प्रदेश दुनिया खेल एंटरटेनमेंट Photos बिजनेस हेल्थ लाइफस्टाइल ऑटो गैजेट्स ट्रेंडिंग ओपीनियन धर्म शिक्षा वीडियो Upcoming Elections BRICSBigg Boss 20Weather देश महिला आरक्षण बिल: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट, 9वीं दफा मोदी सरकार के हाथ प्रोजेक्ट, पास हुआ तो ऐसे बदलेगी तस्वीर Women’s Reservation Bill 2023 Benefits: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट होने के बाद 9वीं बार महिला आरक्षण बिल भारतीय संसद में पेश होने जा रहा है। इस बार बिल मोदी सरकार के हाथ में है, जिसे मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह मुद्दा 27 साल से लटका हुआ था। 8 सालों में […] Edited By : Khushbu Goyal Updated: Sep 20, 2023 07:21 Share : fbtwitter whatsapp telegram Add news 24 as a Preferred Source Women's Reservation Bill 2023 Women's Reservation Bill 2023 ---विज्ञापन--- Women’s Reservation Bill 2023 Benefits: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट होने के बाद 9वीं बार महिला आरक्षण बिल भारतीय संसद में पेश होने जा रहा है। इस बार बिल मोदी सरकार के हाथ में है, जिसे मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह मुद्दा 27 साल से लटका हुआ था। 8 सालों में कभी यह राज्यसभा में ही रिजेक्ट हो गया तो कभी लोकसभा में विरोध के कारण पास नहीं हो पाया। अब उम्मीद की जा रही है कि मोदी सरकार इस बिल को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। वहीं बिल पास होते ही महिलाओं को काफी फायदा होगा। यह भी पढ़ें: 13 साल पहले मुलायम सिंह ने महिला आरक्षण बिल का किया था विरोध, जानिए अब कौन है खिलाफ में? महिला आरक्षण बिल से ये फायदे होंगे महिला आरक्षण बिल को 15 साल के लागू किया जाना है। इस बिल का लक्ष्य महिलाओं के लिए लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करना है। बिल में 33 प्रतिशत कोटे में भी SCST, एंग्लो-इंडियन के लिए उप-आरक्षण के लिए भी सुझाव हैं। हर बार आम चुनाव के बाद आरक्षित सीटों को रोटेट किए जाने का प्रावधान भी बिल में रहेगा, लेकिन इस बिल में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं है, जिस कारण विपक्षी दलों द्वारा इस बिल का विरोध किया जाता रहा है।3
- अमिझरा पार्श्वनाथ जिनालय से धर्मनाथ दादा का धूमधाम से निकला वरघोड़ा *आठ दिवसीय पर्यूषण महापर्व का आज होगा समापन* जैन समाज श्री संघ ने आठ दिवसीय पुजा पाठ अर्चना कर धार्मिक विधी विधान के साथ दादा के लगें जयकारे जैन श्वेताम्बर संघ के आठ दिन प्रर्युषण महापर्व की रही धूम संघ के द्वारा तीर्थंकरों की पक्षाल पुजा केशर पुजा स्नात्र पुजा, पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पुजा नवकार महामंत्र की संगीतमय अनुगूंज के वातावरण के साथ भक्ति भाव से धार्मिक आयोजन हुआ आसपुर - जैन श्वेताम्बर जैन श्वेताम्बर पोरवाल संघ के तत्वाधान में बुधवार को अमिझरा पार्श्वनाथ दादा के जिनालय से बैंड बाजों के साथ महावीर भगवान का वरघोड़ा जैन देरासर, गणपति चौक पर दादा की पुजा अर्चना कर आरती व दिपक किया गया वहीं दादा के वरघोड़ा के आगे श्रद्धालुओं ने गउली कर दादा को वदाया गया इसके बाद तहसील कार्यालय से बस स्टैंड महाराणा प्रताप सर्कल व होली चोक पहुंचा वहीं सावक साविकाओ के द्वारा गरबा रास किया गया व दादा के जयकारों से गूंज उठा मार्ग अमिझरा पार्श्वनाथ जिनालय से धर्मनाथ दादा का धूमधाम से निकला वरघोड़ा *आठ दिवसीय पर्यूषण महापर्व का आज होगा समापन* जैन समाज श्री संघ ने आठ दिवसीय पुजा पाठ अर्चना कर धार्मिक विधी विधान के साथ दादा के लगें जयकारे जैन श्वेताम्बर संघ के आठ दिन प्रर्युषण महापर्व की रही धूम संघ के द्वारा तीर्थंकरों की पक्षाल पुजा केशर पुजा स्नात्र पुजा, पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पुजा नवकार महामंत्र की संगीतमय अनुगूंज के वातावरण के साथ भक्ति भाव से धार्मिक आयोजन हुआ आसपुर - जैन श्वेताम्बर जैन श्वेताम्बर पोरवाल संघ के तत्वाधान में बुधवार को अमिझरा पार्श्वनाथ दादा के जिनालय से बैंड बाजों के साथ महावीर भगवान का वरघोड़ा जैन देरासर, गणपति चौक पर दादा की पुजा अर्चना कर आरती व दिपक किया गया वहीं दादा के वरघोड़ा के आगे श्रद्धालुओं ने गउली कर दादा को वदाया गया इसके बाद तहसील कार्यालय से बस स्टैंड महाराणा प्रताप सर्कल व होली चोक पहुंचा वहीं सावक साविकाओ के द्वारा गरबा रास किया गया व दादा के जयकारों से गूंज उठा मार्ग विभिन्न मार्गों से निकला वरघोड़ा सदर बाजार से होते हुए अमिझरा पार्श्वनाथ जिनालय पहुचा संघ अध्यक्ष सन्तोष सेमलावत,अशोक भमावत, रजनीकांत भमावत, प्रवीण भमावत, नवयुवक मंडल अध्यक्ष जैकी सेमलालत,जयप्रकाश सुरावत,पवन कोठारी,रोनिक सेमलावत,अखिल सुरावत, नवीन कोठारी, महिला मंडल अध्यक्ष संगीता बेन सुरावत, राजेश्वरी भमावत,मनिशा,ठिना भमावत, आराधना भमावत,शिला बेन, नेहा कोठारी,अनु भमावत,कीरण भमावत,स्वीटी सुरावत, आदि मौजूद रहे1
- पिल्लुखेड़ा में वार्ड परिसीमन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, पुनः परिसीमन की मांग पिल्लुखेड़ा में वार्ड परिसीमन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, पुनः परिसीमन की मांग (ब्यूरो चीफ अनिल जटिया) प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत पिल्लु के ग्राम पिल्लुखेड़ा में वार्डों के परिसीमन को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए इसे निरस्त कर नियमानुसार नए सिरे से परिसीमन कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में 16 सितंबर 2026 को ज्ञापन प्रस्तुत किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पिल्लुखेड़ा में वार्डों का परिसीमन नियमों के विपरीत तरीके से किया गया है। उनका कहना है कि पिल्लुखेड़ा के कुछ लोगों को गांव भाटखेड़ी में जोड़ दिया गया है। वहीं वार्ड संख्या 8 के मतदाताओं को वार्ड 9 तथा वार्ड 9 के मतदाताओं को वार्ड 10 में जोड़ने सहित एक ही मोहल्ले में रहने वाले लोगों को अलग-अलग वार्डों में शामिल किया गया है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में वार्डों का परिसीमन व्यवस्थित तरीके से किया गया था। यदि नए सिरे से परिसीमन आवश्यक था तो क्षेत्र की सीमा में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता था, लेकिन लोगों को अलग-अलग वार्डों में शामिल करने से ग्रामीणों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत पिल्लु के ग्राम पिल्लुखेड़ा के वार्डों का पुनः नियमानुसार परिसीमन कराया जाए तथा जिन मतदाताओं के नाम पूर्व वार्ड से हटाकर दूसरे वार्डों में जोड़े गए हैं, उन्हें वापस उनके पूर्व वार्ड में शामिल किया जाए। ग्रामीणों ने निष्पक्ष एवं नियमानुसार परिसीमन की मांग को लेकर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।2
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोर का खेड़ा में शौचालय नहीं होने से बालक बालिका सड़को पर पेशाब करते दिखाई दिया प्रतापगढ़/राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोर का खेड़ा में विद्यालय में शौचालय नहीं होने से बालक बालिका सड़को पर पेशाब करते हुए दिखाई दिया ग्रामीण लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा की हमारे आदिवासी इलाके में कोई विकास नही नहीं और चुनाव के समय में नेता बड़े बड़े वादा करके जाते पर वापिस लौटकर नहीं आते आगर गाँव विकास नही तो स्कूलों में कहां से विकास करेगा इस प्रकार लोगों के अंदर नाजगी जताई रिपोर्टर मुकेश निनामा1
- चिकारड़ा में गणपति महोत्सव की धूम, 10 दिनों तक गूंजेगी भक्ति और गरबा की खनक प्रेम नगर के पिपलेश्वर महादेव मंदिर में 7 फीट की गणपति प्रतिमा स्थापित पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। डूंगला उपखंड क्षेत्र में गणपति महोत्सव को लेकर इस बार खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में विधि-विधान के साथ भगवान गणपति की स्थापना की गई है। कहीं सार्वजनिक पंडाल सजाए गए हैं तो कहीं ग्रामीणों ने अपने घरों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की है। दस दिवसीय गणपति महोत्सव के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आ रहा है। जहां देखो, वहां गणपति बप्पा की प्रतिमाएं क्षेत्र में जगह-जगह गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। सुबह-शाम आरती और पूजा के साथ श्रद्धालु गणपति बप्पा की सेवा में जुटे हुए हैं। रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गरबा और डांडिया आयोजन भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। डांडियों की खनक से गांवों की गलियां देर रात तक गूंज रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गणपति महोत्सव अब धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक उत्सव का भी माध्यम बन गया है। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग उत्साह के साथ आयोजनों में भाग ले रहे हैं। प्रेम नगर में 7 फीट की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र डूंगला निवासी उदयलाल गायरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रेम नगर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है। गरबा मंडल की ओर से यहां दस दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार मंदिर परिसर में 7 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण भगवान गणपति के दर्शन एवं आरती में शामिल हो रहे हैं। शाम 8 बजे बाद उमड़ता है भक्तों का सैलाब आयोजक मंडल के अनुसार शाम करीब 8 बजे से कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ने लगती है। आरती के बाद गरबा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्रामीण उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं में गरबा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। आयोजक मंडल ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में डूंगला क्षेत्र के ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से इस आयोजन को हर वर्ष और अधिक भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थापना से विसर्जन तक भक्ति में डूबा रहेगा क्षेत्र क्षेत्र के कई स्थानों पर ग्रामीणों ने अपनी परंपरा के अनुसार गणपति स्थापना एवं विसर्जन की तैयारियां की हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वे स्थापना के दिन ही विधि-विधान के साथ गणपति का विसर्जन करेंगे, जबकि सार्वजनिक रूप से स्थापित प्रतिमाओं का दस दिवसीय आयोजन के बाद श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया जाएगा। गणपति महोत्सव के चलते इन दिनों डूंगला उपखंड क्षेत्र में हर तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक रंग में रंगा यह आयोजन ग्रामीणों के बीच उत्साह, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश दे रहा है।1
- चित्तौड़गढ़ में सभापति पद पर भाजपा का बड़ा फैसला! अनिल ईनाणी के नाम पर मुहर 🚨 तीन नामों की चर्चाओं पर लगा ब्रेक… सिंबल सौंपते ही खुला राज! भाजपा ने अनिल ईनाणी को बनाया सभापति पद का प्रत्याशी, अब चित्तौड़गढ़ की सियासत में आगे क्या होगा? 👀1
- पूर्व जवानों के सम्मान संग CRPF नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक लोकेशन – नीमच, मध्यप्रदेश नीमच के ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ में मंगलवार को महाराणा प्रताप भवन में वेटरन्स-डे एवं कल्याण एवं पुनर्वास यानी वार्ब बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप महानिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने की। इसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में निवासरत सीएपीएफ पेंशनधारी, शहीद एवं दिवंगत जवानों के आश्रित शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व जवानों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का समाधान करना रहा। पेंशन संबंधी मामलों को छोड़कर अन्य समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया। डीआईजी ने कहा कि सेवानिवृत्त जवान सीआरपीएफ परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं और विभाग उनकी हरसंभव सहायता के लिए सदैव तत्पर है।1