गणेश पंडालों में नगर परिषद ने कराई फॉगिंग, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर उठाया कदम गणेश पंडालों में नगर परिषद ने कराई फॉगिंग, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर उठाया कदम रामपुरा। नगर में इन दिनों 10 दिवसीय गणेश उत्सव का उल्लास छाया हुआ है। जगह-जगह रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं विराजमान हैं। गणेश पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और प्रतिदिन आरती सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी बीच श्रद्धालुओं को मच्छरजनित बीमारियों से बचाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद रामपुरा द्वारा मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को नगर के विभिन्न गणेश पंडालों में फॉगिंग मशीन से धुआं कराया गया। नगर परिषद की टीम ने किले वाला दरवाजा, कुशलपुरा, ललिया की पाल, गायरी मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, गढ़िया महादेव, पंजाबी मोहल्ला, मानक चौक, बड़ा बाजार, जगदीश मंदिर, भोई मोहल्ला चवरिया, भोई मोहल्ला काला चबूतरा, बाबा मोहल्ला, भोई कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर फॉगिंग की। गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर परिषद द्वारा किए गए इस प्रयास का उद्देश्य मच्छरों के प्रकोप को कम करना और लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। नगरवासियों ने गणेश पंडालों में फॉगिंग कराए जाने की पहल का स्वागत किया है।
गणेश पंडालों में नगर परिषद ने कराई फॉगिंग, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर उठाया कदम गणेश पंडालों में नगर परिषद ने कराई फॉगिंग, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर उठाया कदम रामपुरा। नगर में इन दिनों 10 दिवसीय गणेश उत्सव का उल्लास छाया हुआ है। जगह-जगह रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं विराजमान हैं। गणेश पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और प्रतिदिन आरती सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी बीच श्रद्धालुओं को मच्छरजनित बीमारियों से बचाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद रामपुरा द्वारा मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को नगर के विभिन्न गणेश पंडालों में फॉगिंग मशीन से धुआं कराया गया। नगर परिषद की टीम ने किले वाला दरवाजा, कुशलपुरा, ललिया की पाल, गायरी मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, गढ़िया महादेव, पंजाबी मोहल्ला, मानक चौक, बड़ा बाजार, जगदीश मंदिर, भोई मोहल्ला चवरिया, भोई मोहल्ला काला चबूतरा, बाबा मोहल्ला, भोई कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर फॉगिंग की। गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर परिषद द्वारा किए गए इस प्रयास का उद्देश्य मच्छरों के प्रकोप को कम करना और लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। नगरवासियों ने गणेश पंडालों में फॉगिंग कराए जाने की पहल का स्वागत किया है।
- MP -मक्का में पहली बार मिसाइल अटैक का इमरजेंसी अलर्ट: हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए मक्का में पहली बार मिसाइल अटैक का इमरजेंसी अलर्ट: हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए1
- *खुला आसमान ही श्मशान: मरने के बाद भी सुकून से अंतिम संस्कार नसीब नहीं, आदर्श श्मशान योजना कागजों में* रिपोर्टर प्रकाश सोलंकी पीपलवास *बिलड़ी / ग्राम पंचायत गरदाना (चित्तौड़गढ़)।* ग्रामीण अंचल में विकास के तमाम दावों के बीच जमीनी हकीकत बेहद दर्दनाक है। यहां व्यक्ति को जीते जी तो सुविधाएं नहीं मिलती, मरने के बाद भी सुकून से अंतिम संस्कार तक नसीब नहीं हो रहा है। ताजा मामला ग्राम पंचायत गरदाना के ग्राम *बिलड़ी* का है। यहां आज भी अंतिम संस्कार के लिए कोई व्यवस्थित श्मशान घाट नहीं है। ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे, खेतों के बीच, झाड़ियों में चिता लगाकर दाह संस्कार करना पड़ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारिश के मौसम में गीली लकड़ियों से चिता जल ही नहीं रही है और परिजनों को घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है। इस संबंध में *सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल मेघवाल, बिलड़ी* ने बताया कि राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में *आदर्श श्मशान (मोक्षधाम)* बनाने की योजना शुरू की थी, जिसके लिए लाखों रुपये का बजट भी आता है, लेकिन जमीनी स्तर पर यह योजना पूरी तरह फेल है। बिलड़ी में आज तक न तो टीन शेड बना, न चारदीवारी और न ही श्मशान तक पहुंचने का रास्ता है। बरसात में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल मेघवाल ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेकर बिलड़ी गांव में तत्काल सर्वसुविधायुक्त आदर्श मोक्षधाम का निर्माण करवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को इस पीड़ादायक स्थिति से न गुजरना पड़े।1
- भारतीय_जनता_पार्टी_पिछड़ा_मोर्चा_मंडल_शामगढ़ की बैठक प्रथम संगठनात्मक व बूथ इकाई को लेकर संपन्न हुई भारतीय_जनता_पार्टी_पिछड़ा_मोर्चा_मंडल_शामगढ़ की बैठक प्रथम संगठनात्मक व बूथ इकाई को लेकर संपन्न हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष भाई नंदू जी कुमावत मंडल के प्रभारी व जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह जी राणा भाषा मंडल अध्यक्ष नीलकमल जी मेहता को भाजपा जिला मन की बात की प्रभारी राहुल जी मुजावदिया पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश जी खुराना भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री शेर सिंह जी मोयल भाजपा मंडल महामंत्री अरुण जी कासट का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जी प्रजापति ने किया1
- मंदसौर पुलिस, थाना नईआबादी की सिंथेटिक ड्रग्स के विरुद्ध कार्रवाई आरोपीयो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचूरा जप्त मन्दसौर पुलिस :: प्रेस नोटः: दिनांक:- 15.09.2026 थाना नईआबादी मंदसौर पुलिस की सिंथेटिक ड्रग्स के विरुद्ध कार्रवाई आरोपीयो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचूरा जप्त > कार्य का विवरणः- पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेंद्रसिंह भास्कर के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नई आबादी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में तस्करो से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचुरा जप्त किया गया। ➤ घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 15.09.2026 को थाना नई आबादी पुलिस को प्राप्त विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपीगणो मोईन पिता इरफान मेवाती निवासी खानपुरा मंदसोर व शेरु पिता युनुस खान निवासी नारायण नगर खानपुरा मंदसोर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचुरा जप्त कर आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 159/26 धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। जप्त मश्रुका - 01. 100 ग्राम एमडी (MD) ड्रग 02. 4.7 किलोग्राम डोडाचुरा 03. एक हिरो स्पलेण्डर मोटर सायकल MP14ZA1036 किमती 70000 रुपए 04. एक विवो कंपनी व एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल किमती 20000 रुपए अक्लि • जन गिरफ्तार आरोपी - 01. मोईन पिता इरफान मेवाती उम्र 21 साल निवासी खानपुरा मंदसौर 02. शेरु पिता युनुस खान उम्र 21 साल निवासी नारायण नगर खानपुरा मंदसौर फरार आरोपी - 01. मजीद खान पिता ईफ्तीकार खान निवासी काजी चौक, मन्दसोर > पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में थाना नई आबादी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। मंदसौर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।1
- श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏✨ सेठ जी की ओर से आप सभी को क्षमावाणी पर्व ‘खामणा’ की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री सांवरिया सेठ जी! 🙏 श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏✨ सेठ जी की ओर से आप सभी को क्षमावाणी पर्व ‘खामणा’ की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री सांवरिया सेठ जी! 🙏1
- चित्तौडगढ: राशमी उपखंड क्षेत्र के अडाना से डिंडोली तक सड़क का ये हालत,दुर्घटनाग्रस्त का बना एरिया।1
- ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 237 ड्रोन किए तबाह भारत की पश्चिमी सीमा पर साल 2025 में कुल 863 घुसपैठ दर्ज हुईं, जिनमें से भारतीय सेना ने 237 ड्रोन मार गिराए. ये ड्रोन जासूसी, हथियार और ड्रग्स तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे. भारत की पश्चिमी सीमा पर बढ़ते ड्रोन खतरे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 2025 में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन घुसपैठ की कुल 863 घटनाएं दर्ज की गईं. इनमें जम्मू-कश्मीर के इंटरनेशनल बॉर्डर पर 9 और पंजाब-राजस्थान सेक्टर में 854 घटनाएं शामिल हैं. भारतीय सेना ने काउंटर-ड्रोन सिस्टम, स्पूफर और जैमर का प्रभावी इस्तेमाल कर इस चुनौती का सामना किया. इस दौरान भारतीय सेना ने कुल 237 ड्रोन मार गिराए. ये ड्रोन जासूसी, हथियार और ड्रग्स तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे. 5 ड्रोन पर युद्ध जैसे सामान, 72 पर नशीले पदार्थ रिपोर्ट के मुताबिक, गिराए गए 237 ड्रोनों में 5 ड्रोन पर युद्ध जैसे सामान (War-like Stores) थे. 72 ड्रोन से नशीले पदार्थ बरामद हुए जबकि बचे 161 ड्रोन बिना किसी पेलोड के थे. सीमा के आसपास ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाने की कोशिश थी. सुरक्षा बलों ने इंटरनेशनल बॉर्डर के पास 2 AK-47 राइफल, 75 पिस्तौल और 281.41 किलोग्राम प्रतिबंधित सामान बरामद किया. आशंका है कि इन सामानों को ड्रोन की मदद से सीमा पार से पहुंचाया गया था. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दुश्मन की ओर से जासूसी, हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे अवैध कामों के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की कोशिशें बढ़ी हैं. खासकर पंजाब सेक्टर में ड्रोन का इस्तेमाल एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 233 UXO नष्ट ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की Counter Explosives Device Units (CEDU) की टीमों ने भी अहम भूमिका निभाई. उत्तरी कमान के ऑपरेशनल क्षेत्र में 220 Unexploded Ordnances (UXOs) यानी ऐसे बम/गोला-बारूद जो फट नहीं पाए थे, उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया. वहीं पश्चिमी कमान के क्षेत्र में 13 UXOs को सफलतापूर्वक डिस्पोज किया गया. इसके अलावा, उत्तरी कमान की टीमों ने 3 ड्रोन के मलबे को सुरक्षित तरीके से सैनिटाइज किया और आगे की तकनीकी जांच के लिए सौंपा. इन ड्रोन के वारहेड को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. तुर्किये में निर्मित एक ड्रोन की पहचान इनमें से एक ड्रोन की पहचान तुर्किये में निर्मित Baykar YIHA III के रूप में हुई.पश्चिमी कमान की CEDU टीम ने तुर्की के Bayraktar TB-2 ड्रोन से गिराए गए MAM (Mini Akıllı Mühimmat) हथियारों को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया. इसके अलावा टीम ने दो PL-15 मिसाइलों को भी सैनिटाइज किया. चिल्लम फील्ड फायरिंग रेंज को किया सैनिटाइज भारतीय सेना ने 2025 में चिल्लम फील्ड फायरिंग रेंज की सफाई और सैनिटाइजेशन का काम भी पूरा किया. करीब 1,27,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया. इस दौरान 29 UXOs और बड़ी संख्या में धातु के टुकड़े (splinters) बरामद किए गए. इन्हें नियंत्रित विस्फोट (Controlled Explosion) तकनीक के जरिए सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया. पश्चिमी मोर्चे पर ऑपरेशनल तैयारी मजबूत रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पश्चिमी मोर्चे पर तैनात भारतीय सेना की फॉर्मेशन ने अपनी ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूत करने के लिए व्यापक प्रशिक्षण किया.इसके अलावा 5 से 7 फरवरी 2025 के बीच जयपुर में ऑपरेशनल चर्चाएं आयोजित की गईं. इनमें भारतीय सेना के अलावा अन्य सेनाओं, Integrated Defence Staff (IDS), रक्षा विभाग (DoD), सैन्य मामलों के विभाग (DMA), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और सेना के वरिष्ठ पूर्व अधिकारियों ने हिस्सा लिया.इन बैठकों में पश्चिमी सीमा पर बदलती सुरक्षा चुनौतियों और ऑपरेशनल तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई.2
- सुवासरा शामगढ़ मेंभारतीय किसान संघ द्वारा मंगलवार को तहसील कार्यालय के सामने बीमा कंपनी का पुतला दहन किया, व प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया, मांगे नहीं मानी तो आगे से और उग्र आंदोलन किया जाएगा...1
- राजस्थान के जयपुर नगर निगम चुनाव में AAP की प्रचंड जीत🧹 कुल वार्ड: 150 AAP – 82 BJP – 37 INC – 18 Others – 13 Big Breaking 🚨🔥 राजस्थान के जयपुर नगर निगम चुनाव में AAP की प्रचंड जीत🧹 कुल वार्ड: 150 AAP – 82 BJP – 37 INC – 18 Others – 13 82 सीटों के साथ AAP ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। जयपुर की जनता ने बड़ा जनादेश दिया है।1