Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क पर हंगामा करने वालों पर खूब बरसी महिला वायरल वीडियो सड़क पर हंगामा करने वालों पर खूब बरसी महिला
Devendra Journalist_Singrauli
सड़क पर हंगामा करने वालों पर खूब बरसी महिला वायरल वीडियो सड़क पर हंगामा करने वालों पर खूब बरसी महिला
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आप लोगों से नंबर निवेदन है प्लीज सपोर्ट कीजिए1
- 9 करोड़ की परियोजना में लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत, गुणवत्ता जांच के लिए समिति गठित**1
- Post by Arvind Kumar Mishra1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- सोनभद्र/दिनांक 23 अप्रैल,2026। *वृक्षारोपण जन अभियान की समीक्षा, मंत्री ने दिए सख्त निर्देश* मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन पर्यावरण जन्तु उघान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ0 अरूण कुमार सक्सेना जी ने आज सर्किट हाउस सभागार में वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा जनपद में संचालित योजनाओं एवं वृक्षारोपण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इस दौरान मा0 राज्य मंत्री (समाज कल्याण) श्री संजीव कुमार गौड, मा0 विधायक सदर श्री भूपेश चौबे एवं मा0 विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नन्दलाल गुप्ता ने सड़कों के निर्माण पटवध बसुआरी मार्ग, मंग्लेश्वर महादेव मन्दिर मार्ग, तिलहर मार्ग व बिजली के खम्भें गाड़ने में आ रही वन विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के सम्बन्ध में मंत्री जी को अवगत कराये, मंत्री जी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि धार्मिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण में यदि कोई समस्या हो, तो संबंधित कार्यदायी संस्था से आवेदन प्राप्त कर प्रवेश पोर्टल के माध्यम से उसका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वन विभाग सम्बन्धित कार्यदायी सस्था मा0 जनप्रतिनिधिगणांे की उपस्थिति में बैठक कर ली जाये और जो भी समस्यायें आ रही है उसका निराकरण अतिशीघ्र कराया जाये। बैठक के दौरान मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किए गए वृक्षारोपण की समीक्षा करते हुए कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं निगरानी अनिवार्य रूप से की जाए सभी अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करें, अन्यथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा कि वृक्षा रोपण जन अभियान के अन्तर्गत कम से कम 3 फीट ऊंचाई के पौधे लगाये तथा महुआ, चिरौंजी एवं फलदार प्रजातियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मंत्री जी ने कहा कि महुआ विक्रेताओं के विरुद्ध अनावश्यक कार्रवाई न की जाए। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि सड़कों पर फ्लाई ऐश न फैलने देने तथा प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर सख्त कार्रवाई की जाये, और उन्होंने कहा कि नियमित रूप से कम्पनियों का निरीक्षण किया जाये, पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने पर बल दिया। मा0 मंत्री जी ने सर्किट हाउस परिसर में वृक्षा रोपण जन अभियान के तहत पौध रोपण भी किये। इस मौके पर श्री सुशान्त शर्मा मुख्य वन संरक्षक मीरजापुर मंण्डल, श्री आशुतोष जायसवाल डी0एफ0ओ0 रावर्टसगंज, श्री कमल कुमार डी0एफ0ओ0 रेनूकूट, दीलीप कुमार तिवारी डी0एफ0ओ0 ओबरा, श्री तपश मिहिर डी0एफ0ओ0 कैमूर वन जीव प्रभाग उपस्थित रहें। ------------------------------------ ----------------------------------------------------- जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित। ----------------------------------------3
- आडू पांडू बाहुबली1
- निगम उपायुक्त और तहसीलदार के नेतृत्व में दुकानदारों को दी गई सख्त चेतावनी; दोबारा कब्जा करने पर होगी जब्ती और जुर्माना। सिंगरौली | 22 अप्रैल 2026 जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर के व्यस्ततम इलाके बिलौंजी रिलायंस तिराहे के आसपास बड़े स्तर पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। नगर पालिक निगम आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और आम नागरिकों को आवागमन में हो रही असुविधा से निजात दिलाना था। सड़क किनारे से हटाए अवैध कब्जे अभियान का नेतृत्व नगर निगम उपायुक्त आर.पी. बैस और तहसीलदार सविता यादव ने किया। टीम ने रिलायंस तिराहे के आसपास सड़क की पटरियों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से हटाया। कई दुकानदारों ने सड़क सीमा तक अपना सामान फैला रखा था, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए इन अवरोधों को मौके से हटवाया। दुकानदारों को समझाइश और अंतिम चेतावनी। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए समझाइश दी कि वे केवल निर्धारित स्थानों पर ही अपनी दुकानें सजाएं। उपायुक्त आर.पी. बैस ने स्पष्ट किया कि यदि दुकानदार फिर से सार्वजनिक स्थानों या सड़क किनारे अतिक्रमण करते पाए गए, तो न केवल उनका सामान जब्त किया जाएगा, बल्कि भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा। टीम में ये रहे शामिल। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण अधिकारी विपिन तिवारी, रावेंद्र सिंह, स्वच्छता निरीक्षक कैलाश शाह, विशाल सोनी, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी, धर्मेंद्र सहित नगर निगम और राजस्व विभाग के कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा। "शहर को सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। रिलायंस तिराहे जैसे व्यस्त क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।" — प्रशासनिक अधिकारी, सिंगरौली7
- यह उपाय कर लीजिए आपका भविष्य में जो भी होगा अच्छा होगा और हमेशा सपोर्ट लाइक शेयर करते रहिएगा1
- थाना प्रभारी की चुप्पी पर सवाल: क्या कबाड़ कारोबार को मिल रहा संरक्षण?1