Shuru
Apke Nagar Ki App…
🌳 प्रखंड स्तरीय सरहुल महोत्सव केरेडारी में धूमधाम से संपन्न 🌿
Er Mohmd Ajruddin
🌳 प्रखंड स्तरीय सरहुल महोत्सव केरेडारी में धूमधाम से संपन्न 🌿
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Er Mohmd Ajruddin1
- कलम की धार और सच की आवाज़... आज रांची प्रेस क्लब की इन्ही सीढ़ियों से एक नया आगाज़। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का हिस्सा होना अपने आप में एक गौरव है। हाथ में माइक हो तो हर आवाज़ में एक नई उड़ान होती है। प्रेस क्लब रांची की सीढ़ियों से, सच्चाई के एक और सफर की ओर...1
- ADMISSION OPEN :✓ PRE-NURSERY TO 8 +MOB NO 9153882059 +9153882060 (BUSH FACILITY)(HOSTEL FACILITY)(HORSE RIDING)(ARCHERY)(CRICKT PLAYGROUND)(LAWN TENNIS)(BASKETBALL)1
- प्रकृति पर्व सरहुल पूजा पर पाहनो ने इष्ट देवता की पूजा कर अच्छी बारिश की कामना की। सरहुल पूजा महोत्सव सरना समिति की ओर से दिन के 12 बजे बड़का टोली से विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। जिप अध्यक्ष निर्मला भगत व सरहुल पूजा समिति के अध्यक्ष आदित्य तिर्की के नेतृत्व में निकाली गई जुलूस में रातू बड़काटोली के अलावा हुरहुरी, बाड़ी टोला,टीपु टोला, काठी टाड़, झखराटाड़, जामुन टोला,कुंबाटोली , तिलता आदि दर्जनों गावों के हजारो लोग शामिल हुए,। यहां पारम्परिक एकता की झलक देखने को मिली। शोभायात्रियों के बीच पेयजल, चना व गुड़ बांटे गये। जुलुस में सीएचसी की ओर से चिकित्सा की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किये गये थे। इसकी कमान थानेदार आदिकान्त महतो ने संभाली। । पूजा व जुलुस में शांति बनी रही। कही से किसी अप्रिय घटना की सुचना नहीं रही। देर शाम झखराटाड़ में जुलूस समाप्त कर दी गयी।इधर तिगरा सरना समिति व दलादिली में भी सरहुल पूजा महोत्सव की धूम रही। सरहुल पूजा व जुलूस की सफलता में पंचायत प्रतिनिधियो व समाज के प्रबुद्ध लोगों का सराहनीय योगदान रहा।1
- रांची में सरहुल पर्व के अवसर पर निकले भव्य जुलूस में इस बार परंपरा के साथ आधुनिकता का भी जबरदस्त संगम देखने को मिला। शहर की सड़कों पर जहां एक ओर आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते नजर आए, वहीं दूसरी ओर डीजे की तेज धुनों पर युवाओं का उत्साह चरम पर दिखा।1
- (बुढ़मू) उमेडंडा में आज 21 मार्च 2026 को आदिवासियों का प्रमुख प्रकृति पर्व सरहुल पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में एक भव्य शोभा यात्रा (जुलूस) निकाली गई। उमेडंडा के विभिन्न टोलो से ग्रामीण अपनी पारंपरिक वेशभूषा में ढोल, मांदर और नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए शोभा यात्रा में शामिल हुए। यह जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए केंद्रीय सरना स्थल तक पहुंचा। इस मौके पर मुख्य रूप में बुढ़मू प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, शिवनंदन मुंडा,रोहित मुंडा,रोहित उरांव,रत्न प्रकाश सिंह,मोहन जायसवाल,प्रदीप साहू,विजय साहू,सनोज यादव,सुदामा नायक, दारा सिंह,सुनील साहू,विकास साहू,जगजीवन महतो,महावीर नायक,विक्रांत नायक,विनोद कुमार मुंडा,सजाद अहमद,शमीम अंसारी, महेश पाहन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।2
- प्रकृति से प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक पर्व सरहुल के अवसर पर उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह पुलिस लाइन, हजारीबाग में आयोजित सरहुल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने पारंपरिक आदिवासी परिधान धारण कर स्थानीय कलाकारों के साथ पारंपरिक धुनों पर नृत्य कर उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरहुल पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति सजग रहें तथा सरहुल जैसे पर्वों के माध्यम से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पारंपरिक उत्साह एवं उल्लास के साथ सरहुल पर्व मनाया तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।1
- रातू। प्रखंड में शनिवार को ईद उल फितर का नमाज धार्मिक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। त्योहार को लेकर मस्जिदो व ईदगाहो को सजाया गया। चारो और चहल पहल का माहौल रहा। क्षेत्र के हुरहुरी, सीमलिया, परहेपाट, पिर्रा, बड़काटोली,काठीटांड,बिजुलिया,अगड़ू, पाली,तिगरा,फुटकलटोली, बनापिरी,जाड़ी आदि जगहों पर तय समय पर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद देश की अमन चैन के लिए हजारों लोगों ने दुआ मांगी। त्योहार में सभी वर्ग के लोगो ने मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद दी। ईद को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे। थाना प्रभारी आदिकान्त के नेतृत्व में पुलिस बल सक्रिय रही। कहीं से भी कोई भी अप्रिय स्थिति की सूचना नही है । फ़ोटो। हुरहुरी के ईदगाह में नमाज अदा करते1