Shuru
Apke Nagar Ki App…
*थाना देहलीगेट एवं स्वॉट टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में बुढ़ाना गेट चौकी क्षेत्रान्तर्गत जुआ गिरोह का पर्दाफाश कर 26 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर, मेरठ की बाइट।*
Ground News 24x7
*थाना देहलीगेट एवं स्वॉट टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में बुढ़ाना गेट चौकी क्षेत्रान्तर्गत जुआ गिरोह का पर्दाफाश कर 26 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर, मेरठ की बाइट।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *थाना देहलीगेट एवं स्वॉट टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में बुढ़ाना गेट चौकी क्षेत्रान्तर्गत जुआ गिरोह का पर्दाफाश कर 26 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर, मेरठ की बाइट।*1
- बदायूं में महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, तीन नवजात और जच्चा सुरक्षित बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इस दुर्लभ प्रसव की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। महिला का नाम एकता बताया गया है। ऑपरेशन के माध्यम से चारों बच्चों की डिलीवरी कराई गई। हालांकि, दुखद पहलू यह रहा कि एक बच्चे की गर्भ में ही मौत हो चुकी थी, जबकि तीन नवजात जीवित पैदा हुए। जानकारी के अनुसार, करौलिया गांव निवासी रामबाबू की पत्नी एकता अल्ट्रासाउंड कराने बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित सुधीर नर्सिंग होम पहुंची थीं। जांच के दौरान चिकित्सकों ने तत्काल भर्ती कर प्रसव कराने की सलाह दी। इसके बाद ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, जच्चा और तीनों जीवित नवजात सुरक्षित हैं। बेहतर देखभाल के लिए तीनों बच्चों को आईसीयू में रखा गया है। एक साथ चार बच्चों के जन्म का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- गरीबी से उठकर बने हजारों जरूरतमंदों का सहारा, सोनू सूद ने हर्ष राठी को किया सम्मानित1
- *ग्राम रहावती-खालिदपुर में राष्ट्रीय लोकदल का युवा संवाद एवं सदस्यता अभियान आयोजित, सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन* *युवाओं, किसानों, महिलाओं और सर्वसमाज की भागीदारी से मजबूत हो रहा है राष्ट्रीय लोकदल : तरसपाल मलिक* राष्ट्रीय लोकदल युवाओं को नेतृत्व और आगे बढ़ने का अवसर देने वाली पार्टी है : तरसपाल मलिक रहावती-खालिदपुर। राष्ट्रीय लोकदल (युवा प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में ग्राम रहावती-खालिदपुर में युवा संवाद एवं सदस्यता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ किसानों, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। *कार्यक्रम के आयोजक युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक बाफर रहे और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने की।* कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल युवाओं की पार्टी है और पार्टी हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने तथा उन्हें नेतृत्व का अवसर देने का कार्य करती है। किसानों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना राष्ट्रीय लोकदल की पहचान रही है। पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी ने कहा था कि एक आंख खेत पर और एक आंख दिल्ली में रखो। यह विचार आज भी किसानों, नौजवानों और देश की राजनीति के लिए प्रासंगिक है। राष्ट्रीय लोकदल (सामाजिक न्याय मंच) की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री संगीता दोहरे ने कहा कि आज राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी बराबर का भागीदार बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठन और नेतृत्व में उचित अवसर मिलना चाहिए। विनय प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के साथ सर्वसमाज के लोग जुड़ रहे हैं। पार्टी की किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता ही इसकी पहचान है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात कही। पूर्व प्रदेश महासचिव (संगठन)/प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय लोकदल (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) आतिर रिज़वी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज हमेशा से राष्ट्रीय लोकदल के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सभी वर्गों के सम्मान की विचारधारा है। राष्ट्रीय लोकदल ने हमेशा किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की बात की है। राष्ट्रीय महासचिव (महिला) ऋचा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति में महिलाओं की आधी आबादी के अनुरूप उनकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। महिलाओं को संगठन और राजनीतिक नेतृत्व में समान अवसर मिलना चाहिए। राष्ट्रीय लोकदल (युवा प्रकोष्ठ) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक विवेक बाफर ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों और युवाओं की पार्टी है। पार्टी की नीतियां हमेशा गांव, किसान, मजदूर और नौजवान के हितों को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं। युवा संवाद और सदस्यता अभियान का उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ना तथा उन्हें सामाजिक और राजनीतिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबू राम प्रजापति ने कहा कि पिछड़ा समाज बड़ी तादाद में राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ रहा है। चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों से प्रभावित होकर पिछड़े वर्ग के लोग पार्टी के साथ अपनी भागीदारी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ने हमेशा पिछड़े समाज के अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी की बात की है। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि एनडीए गठबंधन जनसमर्थन के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहा है और उत्तर प्रदेश में तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय लोकदल (किसान प्रकोष्ठ) के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय पनवाड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पूरे उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। पार्टी एनडीए का एक महत्वपूर्ण घटक दल है और किसानों, युवाओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज उठाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल अनिकेत भारद्वाज ने करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल युवा की सोच को आगे लेकर चलने वाली पार्टी है और इसका सबसे बड़ा उदहारण मुझे जिला अध्यक्ष के रूप में मेरठ जनपद की कमान देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी ने साबित करने का काम किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तरसपाल मलिक,जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज,संगीता दोहरे, विनय प्रधान, ऋचा सिंह,विवेक बाफ़र,आतिर रिज़वी,संजय पनवाड़ी, अभी सिंघल, देवेंद्र गुर्जर, बाबूराम प्रजापति, मेहरपाल काकरान, आशीष उर्फ़ पिंटू,युँगाश राणा,अर्जुन काली,नरेश मल्लापुर,अशोक खेपड,अशोक चौधरी, जयराज एडवोकेट, गोविन्द प्रजापति आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। सैकड़ों लोगों का पार्टी से जुड़ना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया।1
- जेडी फाइनेंस कंपनी पर पुलिस का छापा, 22 गिरफ्तार; 4.98 लाख रुपये बरामद मेरठ। थाना देहली गेट पुलिस और एसओजी टीम ने बुढ़ाना गेट चौकी क्षेत्र स्थित जेडी फाइनेंस कंपनी पर छापेमारी कर 22 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 4,98,302 रुपये नकद, 22 मोबाइल फोन, चार कार और 18 बाइक-स्कूटी बरामद कीं। बताया गया कि कंपनी में जुआ खेलने के साथ क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी की जा रही थी। सूचना पर एसपी सिटी और सीओ कोतवाली संग्राम सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- दिवाली से पहले खाद विभाग पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप, समाजवादी व्यापार सभा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन दिवाली से पहले खाद विभाग पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप, समाजवादी व्यापार सभा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों को अनावश्यक परेशान करने पर रोक लगाने की मांग मेरठ। दिवाली त्योहार के मद्देनजर खाद्य विभाग द्वारा व्यापारियों को कथित रूप से अकारण परेशान एवं उत्पीड़ित किए जाने के विरोध में आज समाजवादी व्यापार सभा, मेरठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि त्योहार के दौरान व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और खाद्य विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने कहा कि नियमों के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान ऊमा शंकर खटीक एडवोकेट ने व्यापारियों के हितों की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि विभागीय कार्रवाई निष्पक्ष एवं नियमानुसार होनी चाहिए, ताकि व्यापारियों को बेवजह परेशानी का सामना न करना पड़े। ऊमा शंकर खटीक एडवोकेट जिला अध्यक्ष मेरठ खटीक संघ, जिला मंत्री मेरठ व्यापार मंडल एवं उपाध्यक्ष कैंट विधानसभा समाजवादी पार्टी, मेरठ हैं।1
- बिजनौर: नगीना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार; ₹11,500 की ठगी की रकम बरामद बिजनौर (उत्तर प्रदेश): क्राइम रिपोर्टर। जनपद बिजनौर के थाना नगीना पुलिस ने धोखाधड़ी और छलपूर्वक रुपये ऐंठने के एक मामले में तत्परता दिखाते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से छलपूर्वक हड़पी गई ₹11,500 की शत-प्रतिशत धनराशि भी बरामद कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना नगीना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 350/2026, धारा 318(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत दर्ज मुकदमे की विवेचना के क्रम में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोचा। पुलिस अधीक्षक बिजनौर (के. के. विश्नोई) का बयान (बाइट): "थाना नगीना में धारा 318(2) बीएनएस के तहत दर्ज मु0अ0सं0 350/2026 में पुलिस टीम ने त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से वादी से छलपूर्वक ली गई ₹11,500 की पूरी धनराशि बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। जनपद में अपराध और आमजन के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ बिजनौर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।" अपराध का विवरण संक्षेप में: थाना: नगीना (जनपद बिजनौर) मुकदमा अपराध संख्या: 350/2026 संबंधित धारा: 318(2) बीएनएस (धोखाधड़ी/छल) गिरफ्तारी: 02 अभियुक्त बरामदगी: ₹11,500/- नकद1
- मेरठ परतापुर थाने के भीतर धन सिंह कोतवाल किसान यूनियन का बेकाबू हंगामा, शांति बनाए रखने की अपील करते रहे पुलिसकर्मी, बदसलूकी करते रहे उग्र कार्यकर्ता, हाथ जोड़कर समझती रही खाकी,पवन गुर्जर के समर्थक थाने में मचाते रहे गदर, वर्दी का खौफ हुआ पूरी तरह खत्म, कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों से की धक्का-मुक्की, थाने के अंदर कानून की धज्जियां उड़ाकर खाकी के सम्मान पर सीधा प्रहार, घटना के बाद थाना परिसर में चरम पर पहुंचा तनाव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप,1