logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*होटल कस्तूरी के कमरे से 2 तोला सोना अनुमानित कीमत ₹ 3 लाख गायब, मैनेजर ने बिना सूचना के खोला कमरा* अगर आप किसी होटल में ठहरते हैं तो सावधान हो जाइए कहीं आपके कमरे की डुप्लीकेट चाबी होटल के मैनेजर या मालिक के पास तो नहीं है इस चीज की पूरी तरह से आप तहकीकात कर लीजिए फिर अपने कमरे पर कोई भी कीमती सामान या नगद रुपए छोड़कर जाएगा दरअसल विगत 19 अप्रैल को मैहर शहर के कस्तूरी होटल में ठहरे दंपति के कमरे से 2 तोला (₹3 लाख) सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना ने होटल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल को छतरपुर से एक दंपति शादी समारोह में शामिल होने मैहर आया था। उन्होंने होटल कस्तूरी में कमरा लिया और अपने कमरे में 2 तोला सोना का समान कमरे मे छोड़कर चला गया जिसकी अनुमानित कीमत ₹3 लाख रखकर आनंदम गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में चले गए। कुछ समय बाद दंपति को याद आया कि वे सोने का समान कमरे में ही छोड़ आए हैं। जब वे वापस होटल पहुंचे और कमरे में गए, तो वहां रखा समान गायब मिला। यह देख उनके होश उड़ गए। मामला सामने आने पर होटल मैनेजर ने स्वीकार किया कि उसने कमरे को लॉक बदलने के लिए खोला था। वहीं होटल मालिक ने इसे मैनेजर की गलती बताते हुए कार्रवाई की बात कही। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना ग्राहक की जानकारी के होटल का कमरा खोला ही क्यों गया। यह घटना न केवल होटल प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि ग्राहकों के विश्वास के साथ भी गंभीर खिलवाड़ है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मामला “अमानत में खयानत” और चोरी की श्रेणी में आ सकता है। पुलिस को इस घटना का संज्ञान लेकर जांच करनी चाहिए। सवाल यह भी है: क्या होटल संघ अपने बनाए नियमों का पालन कर रहे हैं? क्या ग्राहकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है? होटल में ठहरने वाले लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। कमरे में कीमती सामान छोड़ने से पहले उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।

2 hrs ago
user_Sharda Shrivastava
Sharda Shrivastava
पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Sharda Shrivastava
    1
    Post by Sharda Shrivastava
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    40 min ago
  • Post by मीडिया
    1
    Post by मीडिया
    user_मीडिया
    मीडिया
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कच्चे मकान की दीवार गिरी, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र के कुम्हारी गांव में बड़ा हादसा हो गया। एक कच्चे मकान की दीवार अचानक गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
    2
    कच्चे मकान की दीवार गिरी, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल
मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र के कुम्हारी गांव में बड़ा हादसा हो गया। एक कच्चे मकान की दीवार अचानक गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियाँ 💯 लापरवाही या हत्या जिम्मेदार कौन? 8 वर्ष के मासूम की जान 📍
    1
    सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियाँ 💯
लापरवाही या हत्या जिम्मेदार कौन?
8 वर्ष के मासूम की जान 📍
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    6 hrs ago
  • ​स्थान: उचेहरा (सतना) ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़ ​सतना। जिले के उचेहरा तहसील अंतर्गत आने वाले लालपुर गांव में बुधवार दोपहर एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। खेतों में लगी नरवाई की आग इतनी विकराल हो गई कि देखते ही देखते उसने गांव को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में करीब 10 मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि किसानों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। ​तेज हवाओं ने आग को बनाया बेकाबू ​मिली जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत खेतों में कटी फसल के अवशेष (नरवाई) में जलने से हुई थी। तेज हवाओं के कारण लपटें तेजी से फैलती हुई रिहायशी इलाके तक पहुंच गईं। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाने की कोशिश करते, तब तक आग ने कई घरों और मवेशी शेड (तबेले) को अपनी गिरफ्त में ले लिया। ​लाखों का नुकसान, दाने-दाने को मोहताज किसान ​इस अग्निकांड में न केवल बेजुबान जानवरों की जान गई, बल्कि किसानों की मेहनत की कमाई भी राख हो गई। मवेशी शेड में बंधे पशुओं को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला। साथ ही, घरों में रखा भारी मात्रा में अनाज और भूसा पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। प्रभावित किसानों का कहना है कि उनके पास अब न तो पशु बचे हैं और न ही परिवार के पेट पालने के लिए अनाज। ​प्रशासन से मुआवजे की मांग ​घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसानों के नुकसान का उचित आकलन किया जाए और उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस भारी संकट से उबर सकें। ​ताजा खबरों के लिए बने रहें 'मध्य भारत न्यूज़' के साथ।
    1
    ​स्थान: उचेहरा (सतना)
ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़
​सतना। जिले के उचेहरा तहसील अंतर्गत आने वाले लालपुर गांव में बुधवार दोपहर एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। खेतों में लगी नरवाई की आग इतनी विकराल हो गई कि देखते ही देखते उसने गांव को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में करीब 10 मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि किसानों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
​तेज हवाओं ने आग को बनाया बेकाबू
​मिली जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत खेतों में कटी फसल के अवशेष (नरवाई) में जलने से हुई थी। तेज हवाओं के कारण लपटें तेजी से फैलती हुई रिहायशी इलाके तक पहुंच गईं। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाने की कोशिश करते, तब तक आग ने कई घरों और मवेशी शेड (तबेले) को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
​लाखों का नुकसान, दाने-दाने को मोहताज किसान
​इस अग्निकांड में न केवल बेजुबान जानवरों की जान गई, बल्कि किसानों की मेहनत की कमाई भी राख हो गई। मवेशी शेड में बंधे पशुओं को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला। साथ ही, घरों में रखा भारी मात्रा में अनाज और भूसा पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। प्रभावित किसानों का कहना है कि उनके पास अब न तो पशु बचे हैं और न ही परिवार के पेट पालने के लिए अनाज।
​प्रशासन से मुआवजे की मांग
​घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसानों के नुकसान का उचित आकलन किया जाए और उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस भारी संकट से उबर सकें।
​ताजा खबरों के लिए बने रहें 'मध्य भारत न्यूज़' के साथ।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बड़ी खबर गांव में घुसा तेंदुआ, चार लोगों पर किया हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद क्षेत्र में तेंदुए के हमले से एक वनकर्मी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पहुंची थी, भीषण गर्मी में तेंदुआ घर के पास कीचड़ में बैठा हुआ था, वन विभाग की टीम ने घेराबंदी शुरू की तो तेंदुआ सतर्क हो गया । पकड़ने की कोशिश में उसने वन विभाग के कर्मचारी समेत चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया । जान बचाने के लिए घरों में छिपे लोग नजर देकर चीख-पुकार मचाने लगे। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
    1
    बड़ी खबर
गांव में घुसा तेंदुआ, चार लोगों पर किया हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद क्षेत्र में तेंदुए के हमले से एक वनकर्मी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पहुंची थी, भीषण गर्मी में तेंदुआ घर के पास कीचड़ में बैठा हुआ था, वन विभाग की टीम ने घेराबंदी शुरू की तो तेंदुआ सतर्क हो गया । पकड़ने की कोशिश में उसने वन विभाग के कर्मचारी समेत चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया । जान बचाने के लिए घरों में छिपे लोग नजर देकर चीख-पुकार मचाने लगे। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Neeraj Ravi
    1
    Post by Neeraj Ravi
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Sharda Shrivastava
    1
    Post by Sharda Shrivastava
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.