logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वार्ड नंबर 5 ईसाई टोला की नालियों की सफाई की गई हवलदार रामरति द्वारा कर्मचारी लगाकर नाली की सफाई की गई अपना झाँसी बुंदेलखंड स्वच्छ बनाना है.... 🙏🙏

2 days ago
user_Surendra Kumar
Surendra Kumar
Municipal Corporation झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
2 days ago

वार्ड नंबर 5 ईसाई टोला की नालियों की सफाई की गई हवलदार रामरति द्वारा कर्मचारी लगाकर नाली की सफाई की गई अपना झाँसी बुंदेलखंड स्वच्छ बनाना है.... 🙏🙏

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Hemant Kumar Gupta
    1
    Post by Hemant Kumar Gupta
    user_Hemant Kumar Gupta
    Hemant Kumar Gupta
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Bablu Ramaiya
    1
    Post by Bablu Ramaiya
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गैस के लिए आम जनमानस हो रहे परेशान समय पर गैस नहीं हो रही उपलब्ध।
    1
    गैस के लिए आम जनमानस हो रहे परेशान समय पर गैस नहीं हो रही उपलब्ध।
    user_Pramendra kumar singh
    Pramendra kumar singh
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फर्जी बीमा गिरोह का खुलासा: सांसद के नाम का दुरुपयोग, झाँसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई झांसी में फर्जी फसल बीमा क्लेम के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है और चौंकाने वाली बात ये कि इस पूरे खेल में झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा के नाम का भी दुरुपयोग किया गया है। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। झांसी पुलिस की कार्रवाई में फर्जीवाड़े का एक संगठित नेटवर्क सामने आया है। थाना प्रेमनगर और थाना गरौठा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में करोड़ों के खेल को अंजाम दे रहे थे। आरोपी किसानों और लोगों को बहला-फुसलाकर उनके बैंक और पहचान संबंधी दस्तावेज हासिल करते थे, इसके बाद खसरा-खतौनी में नाम और पता बदलकर फर्जी बीमा क्लेम तैयार किए जाते थे। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस फर्जीवाड़े में झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा के नाम का भी इस्तेमाल किया गया साथ ही बृजेश कुमार शर्मा समेत अन्य लोगों के नाम पर भी धोखाधड़ी की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी कंप्यूटर सेंटर के जरिए ऑनलाइन खतौनी डाउनलोड कर उसमें हेरफेर करते थे और बीमा कंपनियों के पोर्टल पर अपलोड कर पैसा निकालते थे। इस गिरोह में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। बड़ा सवाल ये है कि जब जनप्रतिनिधि तक के नाम का दुरुपयोग हो सकता है, तो आम आदमी कितना सुरक्षित है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
    1
    फर्जी बीमा गिरोह का खुलासा: सांसद के नाम का दुरुपयोग, झाँसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
झांसी में फर्जी फसल बीमा क्लेम के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है और चौंकाने वाली बात ये कि इस पूरे खेल में झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा के नाम का भी दुरुपयोग किया गया है। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
झांसी पुलिस की कार्रवाई में फर्जीवाड़े का एक संगठित नेटवर्क सामने आया है। थाना प्रेमनगर और थाना गरौठा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में करोड़ों के खेल को अंजाम दे रहे थे।
आरोपी किसानों और लोगों को बहला-फुसलाकर उनके बैंक और पहचान संबंधी दस्तावेज हासिल करते थे, इसके बाद खसरा-खतौनी में नाम और पता बदलकर फर्जी बीमा क्लेम तैयार किए जाते थे।
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस फर्जीवाड़े में झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा के नाम का भी इस्तेमाल किया गया साथ ही बृजेश कुमार शर्मा समेत अन्य लोगों के नाम पर भी धोखाधड़ी की गई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी कंप्यूटर सेंटर के जरिए ऑनलाइन खतौनी डाउनलोड कर उसमें हेरफेर करते थे और बीमा कंपनियों के पोर्टल पर अपलोड कर पैसा निकालते थे। इस गिरोह में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। बड़ा सवाल ये है कि जब जनप्रतिनिधि तक के नाम का दुरुपयोग हो सकता है, तो आम आदमी कितना सुरक्षित है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
    user_अतुल वर्मा
    अतुल वर्मा
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by S News
    1
    Post by S News
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • थाना प्रेमनगर के ईदगाह ईसाई टोला और ईदगाह पुलिया नंबर 9 में सीओ सदर रामबीर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर तुलसीराम पांडे ने किया पैदल गश्त
    1
    थाना प्रेमनगर के ईदगाह ईसाई टोला और ईदगाह पुलिया नंबर 9 में सीओ सदर रामबीर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर तुलसीराम पांडे ने किया पैदल गश्त
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • झाँसी में नहीं दिखा ईद का चांद अब 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद....
    1
    झाँसी में नहीं दिखा ईद का चांद अब 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद....
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ड्राइवर से हजारों की वसूली का आरोप, नौकरी नहीं मिलने पर जिलाधिकारी से लगाई गुहार झाँसी। हंस सिटी बस में कार्यरत रहे एक ड्राइवर ने विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थी जय हिंद, निवासी चिरगांव, ने आरोप लगाया है कि नौकरी पर पुनः तैनाती के नाम पर उससे लगभग ₹50 हजार की अवैध वसूली की गई, इसके बावजूद उसे सेवा में वापस नहीं लिया गया। पीड़ित के अनुसार वह वर्ष 2023 में अपनी पत्नी के प्रसव के चलते विधिवत अवकाश पर गया था। इसी दौरान उसके पिता की तबीयत बिगड़ गई और जून 2024 में उनका निधन हो गया। पारिवारिक परिस्थितियों से उबरने के बाद जब उसने दोबारा ड्यूटी जॉइन करने का प्रयास किया, तो डिपो में तैनात एचआर अधिकारी ने उसे बार-बार आश्वासन दिया कि बस संचालन शुरू होते ही उसे वापस रख लिया जाएगा। आरोप है कि इसी आश्वासन के नाम पर एचआर ने उससे ₹40 हजार नगद और करीब ₹10 हजार अन्य खर्च के रूप में दिलवा दिए। इसके बावजूद करीब दो वर्षों तक उसे सिर्फ टालमटोल किया जाता रहा। पीड़ित का यह भी आरोप है कि हाल ही में नए एचआर ने साफ शब्दों में कह दिया कि उसे नौकरी नहीं दी जाएगी, क्योंकि उसकी पत्नी द्वारा पूर्व एचआर की शिकायत किए जाने से उनका ट्रांसफर हो गया था। साथ ही संबंधित अधिकारियों के बीच आपसी रिश्तेदारी और मिलीभगत की बात भी सामने आई है। जय हिंद ने आरोप लगाया कि विभाग में संगठित तरीके से ड्राइवरों और कंडक्टरों को फंसाकर उनसे धन उगाही की जा रही है और बाद में उन्हें नौकरी से वंचित कर दिया जाता है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने, अवैध रूप से लिए गए धन की वापसी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही स्वयं को पुनः सेवा में बहाल किए जाने की भी अपील की है।
    1
    ड्राइवर से हजारों की वसूली का आरोप, नौकरी नहीं मिलने पर जिलाधिकारी से लगाई गुहार
झाँसी। हंस सिटी बस में कार्यरत रहे एक ड्राइवर ने विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थी जय हिंद, निवासी चिरगांव, ने आरोप लगाया है कि नौकरी पर पुनः तैनाती के नाम पर उससे लगभग ₹50 हजार की अवैध वसूली की गई, इसके बावजूद उसे सेवा में वापस नहीं लिया गया।
पीड़ित के अनुसार वह वर्ष 2023 में अपनी पत्नी के प्रसव के चलते विधिवत अवकाश पर गया था। इसी दौरान उसके पिता की तबीयत बिगड़ गई और जून 2024 में उनका निधन हो गया। पारिवारिक परिस्थितियों से उबरने के बाद जब उसने दोबारा ड्यूटी जॉइन करने का प्रयास किया, तो डिपो में तैनात एचआर अधिकारी ने उसे बार-बार आश्वासन दिया कि बस संचालन शुरू होते ही उसे वापस रख लिया जाएगा।
आरोप है कि इसी आश्वासन के नाम पर एचआर ने उससे ₹40 हजार नगद और करीब ₹10 हजार अन्य खर्च के रूप में दिलवा दिए। इसके बावजूद करीब दो वर्षों तक उसे सिर्फ टालमटोल किया जाता रहा।
पीड़ित का यह भी आरोप है कि हाल ही में नए एचआर ने साफ शब्दों में कह दिया कि उसे नौकरी नहीं दी जाएगी, क्योंकि उसकी पत्नी द्वारा पूर्व एचआर की शिकायत किए जाने से उनका ट्रांसफर हो गया था। साथ ही संबंधित अधिकारियों के बीच आपसी रिश्तेदारी और मिलीभगत की बात भी सामने आई है। जय हिंद ने आरोप लगाया कि विभाग में संगठित तरीके से ड्राइवरों और कंडक्टरों को फंसाकर उनसे धन उगाही की जा रही है और बाद में उन्हें नौकरी से वंचित कर दिया जाता है।
पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने, अवैध रूप से लिए गए धन की वापसी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही स्वयं को पुनः सेवा में बहाल किए जाने की भी अपील की है।
    user_अतुल वर्मा
    अतुल वर्मा
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.