Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sonu Jhansi
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rinkuu lakshkar1
- गुरसराय। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गुरसराय का राज्य द्वारा नामित क्वालिटी कंसंट्रेट टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल जिला सलाहकार डॉ. तारिक अंसारी एवं डॉ. सुभाष पटेरिया ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत अस्पताल की साफ-सफाई, वार्ड व्यवस्था, दवा वितरण, प्रसूति कक्ष, शौचालय, परिसर की स्वच्छता सहित विभिन्न बिंदुओं पर बारीकी से जांच की। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार किया जा सके। इस मौके पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. ओपी राठौर, सतेंद्र तिवारी, मुकेश सोनी सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया और कायाकल्प के मानकों के अनुरूप कार्य करने की बात कही। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- नया पटेल नगर में कांच के मंदिर के पीछे दो माह पहले डाली गई पाइपलाइन, अब तक नहीं शुरू हुई पानी सप्लाई, उखड़ी सड़कें और कीचड़ से लोग परेशान1
- Post by पत्रकार अरबाज हाशमी1
- Post by UttarPradeski takat newspaper1
- कदौरा में बीच सड़क बंद हुई थाने की गाड़ी! पुलिस कर्मियों ने लोगों के साथ लगाया धक्का, वीडियो वायरल!!..... थाना क्षेत्र पर एक सरकारी गाड़ी खराब हो गई जिसे धक्के लगाकर स्टार्ट कराया गया!!1
- Post by Sonu Jhansi1
- Post by Rinkuu lakshkar1
- गुरसराय (झांसी)। थाना गुरसराय पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा प्रभु दयाल जूनियर हाई स्कूल गुरसराय में चौपाल लगाकर बालिकाओं को स्वावलंबन एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया, महिला कांस्टेबल प्रतिमा पटेल आरक्षी आशीष सिंह मौजूद रहे। इस दौरान मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—जैसे विधवा पेंशन, सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाएं एवं बाल मजदूरी रोकथाम—के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी, जिनमें 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा एवं 112 पुलिस आपातकालीन सेवा शामिल हैं। इसके अलावा डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, अनचाहे लिंक से बचाव एवं ऑनलाइन ठगी के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही “नो हेलमेट, नो फ्यूल” जैसे यातायात नियमों के पालन पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए और उन्हें सतर्क रहकर सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1