Shuru
Apke Nagar Ki App…
पाली: खिंवाड़ा के निकट डायलाना गांव में बारिश के साथ ओले गिरे
मनोज शर्मा
पाली: खिंवाड़ा के निकट डायलाना गांव में बारिश के साथ ओले गिरे
More news from राजस्थान and nearby areas
- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पाली पश्चिम बंगाल व असम मे भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी विजय होने पर जिला कार्यालय मे जालमुरी मिठाई व आतिशबाज़ी कर कार्यकर्ताओ ने खुशी व्यक्त की जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी ने बताया की भारी बहुमत से विजय होने पर कार्यकर्ताओ मे जोश-उत्साह से जश्न मनाया जिला अध्यक्ष सुनिल भंडारी के नेतृत्व मे आतिशबाजी कर व जालमुरी खिलाकर एक दुसरे को बधाई दी इस अवसर पर पुर्व विधायक ज्ञानचंद पारख पुर्व सभापति महेंद्र बोहरा जिला उपाध्यक्ष देविलाल मेघवाल नारायण कुमावत रामकिशोर साबु मुलसिह भाटी सिवपकाश पजापत प्रतापसिंहजौधा राहुल मेवाडा सुरेश पवार मानवेंद्र सिंह भाटी सुदर्शनसिह उदावत गुमान सिंह रावत कैलाश गौड कमलेश मेवाड़ा दिपक सोनी सहित उपस्थित रहे1
- *पाली से बड़ी खबर मनीष राठौड़* पाली जिले के खिवाड़ा थाना क्षेत्र में आस्था और तंत्र-मंत्र की आड़ में चल रहे एक रोंगटे खड़े कर देने वाले काले कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। एक अघोरी तांत्रिक पर गांव की ही युवती को अगवा करने, घर में लाखों की चोरी करने और युवतियों को देह व्यापार के दलदल में धकेलने के सनसनीखेज आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। *आधी रात को वारदात, लाखों के जेवरात पार* खिवाड़ा निवासी पीड़ित शैतानराम देवासी ने बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब 1 बजे गांव का तथाकथित तांत्रिक माणकचंद सिरवी (उर्फ भोपा) उसकी पुत्री मनीषा (उर्फ रेखा) को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोपी अपने साथ घर में रखे 45 ग्राम सोने के गहने, साढ़े तीन तोला सोना, ढाई किलो चांदी और 1.50 लाख रुपये नकद भी ले उड़ा। *ठिकाने पर मिले इंसानी खोपड़ी और कंकाल* मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब आरोपी के ठिकाने की जांच की गई। वहां भारी मात्रा में इंसानी खोपड़ियां, नरमुंड और तंत्र-मंत्र की संदिग्ध सामग्री मिली है। सामाजिक कार्यकर्ता भागीरथ देवासी ने आरोप लगाया कि आरोपी के भाई के मोबाइल से कई अन्य लड़कियों की तस्वीरें और ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं, जो एक बड़े देह व्यापार गिरोह की ओर इशारा करती हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस गंभीर मामले को महज 'गुमशुदगी' मानकर ठंडे बस्ते में डाल रही है। तांत्रिक और उसके साथी खुलेआम परिवार को धमकी दे रहे हैं कि वे अपनी शक्तियों से उन्हें बर्बाद कर देंगे। पीड़ित समुदाय ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और लड़की की बरामदगी नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। पीड़ित ने मुख्य आरोपी माणकचंद सिरवी, भोपी अयोध्या देवी और उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता भागीरथ देवासी व युवा कांग्रेस नेता गोवर्धन देवासी ने कहा कि यह केवल एक लड़की के गायब होने का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा संगठित गिरोह काम कर रहा है जो तांत्रिक विद्या के नाम पर मासूमों का शिकार करता है। पुलिस को इसकी गहराई से जांच करनी चाहिए-4
- पाली के रतनचंद लोढ़ा स्कूल पाली आयोजित हुई राज्य स्तरीय विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान परीक्षा में भीषण गर्मी के बावजूद पाली जिले के 123 परिक्षार्थी परीक्षा में बैठे। परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार जांगिड़ ने बताया की पाली जिले से जांगिड़ समाज के 177 विधार्थियों ने पुरस्कार जीतने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 123 विधार्थियो ने परीक्षा दी। उसमें जूनियर वर्ग से 58 और सिनियर वर्ग से 60 परीक्षार्थीयों ने भाग्य अजमाया। पाली के केन्द्र अधीक्षक पारस मल बरड़वा एवं विजय जांगिड़ ने बताया कि समाज के वरिष्ठ आई आर एस अधिकारी डाॅ दिनेश कुमार सारंग की प्रेरणा से अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रादेशिक सभा जयपुर के मार्गदर्शन में आयोजित हुई जांगिड समाज की यह पहली परीक्षा है जिसमें 63 लड़के तथा 60 लड़कीयों ने परीक्षा दी जो समाज में स्त्री पुरूष की समानता को दर्शाता है। परीक्षा सम्पन्न करवाने में इन शिक्षाविदों का रहा सहयोग सीएस प्रधानाचार्य पारसमल सुथार, वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष विजय कुमार, व्याख्याता वर्ग से किरण बाला जांगिड़, जगदीश चन्द्र, ओमप्रकाश बरड़वा, हरीश कुमार एदलावास, कम्प्यूटर अनुदेशक नितिन कुमार, वरिष्ठ अध्यापक वर्ग से रामदयाल जांगिड़, महेंद्र राज, विष्णु जांगिड़, राजेश जांगिड़, हरीश जांगिड़, कार्यालय सहायक धनराज सायल, शारिरिक शिक्षक मदनलाल जांगिड़, प्रकाशचंद जांगिड़, श्रवण कुमार, अशोक पारखवड। प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि परीक्षा पश्चात सभी परीक्षार्थियों को श्री विश्वकर्मा शिक्षा समिति सम्पूर्ण पाली जिला की और से प्रत्येक विधार्थी को 9 कोपी का एक सेट वितरण किया गया। साथ ही परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था स्मृति शेष मांगीलाल लूंजा परिवार और से की गई। परीक्षा सम्पन्न करवाने, कापीया वितरण करने और भोजन व्यवस्था में समाज अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़, मंत्री ओमप्रकाश लूजा, कोषाध्यक्ष अमरचंद शर्मा, रामेश्वर लूंजा, घेवरचन्द आर्य, विनोद जोपिग, शेषाराम पारखवड, हनुमान जांगिड़, दिनेश पडिहारिया, प्रवीण बेगड, भंवरलाल सायल, प्रदीप बेगड, अशोक किंजा, प्रकाश पिडवा, राजेन्द्र जोपिग, गणेश किंजा, दिपक जांगिड़, आदि का सहयोग रहा।1
- विधानसभा चुनाव में बंगाल व असम सहित अन्य राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर विजय उत्सव मनाया गया रानी गांव – भारतीय जनता पार्टी बिजोवा मंडल द्वारा विधानसभा चुनाव में बंगाल व असम सहित अन्य राज्यों में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में रानी गांव बस स्टैंड में विजय उत्सव मनाया गया। मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह राजपुरोहित एवं कार्यक्रम संयोजक उपसरपंच नरेश आगरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की जीत पर उत्साह व्यक्त करते हुए इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व की सफलता बताया। सूचना – भारतीय जनता पार्टी, बिजोवा मंडल2
- भाजपा की प्रचंड जीत पर रानी में जश्न लाल चौक व मेन बाजारों में आतिशबाजी कर मनाया विजय उत्सव रिपोर्टर संवाददाता भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी भारतीय जनता पार्टी भाजपा मंडल रानी की ओर से विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल असम सहित अन्य राज्यों में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में शहर में भव्य विजय उत्सव मनाया गया मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रताप बाजार के लाल चौक व मैन बाजार में आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर जीत की बधाई दी पूरे क्षेत्र में वंदे मातरम और भाजपा जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा विशेष रूप से बंगाल में मिली जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम के दूसरे चरण में मैन बाजार में भी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और आपसी सौहार्द के साथ जीत का जश्न मनाया इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष डालचंद चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष जयन्तिलाल वैष्णव दिनेश जैन सहित अनेक वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी भरत जीनगर मुकेश राठौड़ जीवनराज जैन जोधाराम कुमावत पदम सिंह राठौड़ अशोक अरोड़ा सवाराम मेघवाल महेश भील रोहित वैष्णव विक्रम सोलंकी रवि धोका गौरव सोनी निलेश सोनी जगदीश खारवाल हरीश माली नगराज मेहता मोंटू सोलंकी इंतजार अली डायाराम चौधरी वकील गणेशराम चौधरी देवराज कुमावत गोपीचंद माली तेजाराम, अशोक माली सेबी सरदार दिनेश पारंगी अली मोहम्मद मूलाराम माली अशोक माली किशोर वैष्णव मुकेश सुथार जसवंत राज जैन हेम सिंह लोकेश सोनी पप्पू चौधरी बसंत सोनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे समापन पर मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया1
- जोधपुर क्षेत्र के ओसियां तहसील में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का सफलतापूर्वक समापन सोमवार को पूर्ण हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन का मुख्य फोकस जनगणना कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, प्रभावी भाषण कौशल तथा व्यवहारिक अभ्यास (प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) पर केंद्रित रहा। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों आदुराम चौधरी एवं कुम्भाराम जाखड़ ने जानकारी में बताया कि घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करते समय गणनाकर्ताओं को विशेष सतर्कता बरतनी अति आवश्यक है। नागरिकों से विनम्र और स्पष्ट संवाद स्थापित करना, उनकी गोपनीयता का सम्मान करना तथा जानकारी को सत्य और पूर्ण रूप से दर्ज करना प्रमुख जिम्मेदारियों में भी शामिल है। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या अनुमान के आधार पर डेटा भरने से बचने की पूर्ण रुप से हिदायत दी गई। अंतिम सत्र में प्रतिभागियों को भाषण कौशल विकसित करने के लिए बिरमाराम बेंदा एवं छगनाराम परिहार ने प्रेरित किया, जिससे वे आमजन से सहजता से संवाद कर सकें और जनगणना के महत्व को प्रभावी ढंग से समझा सकें। इसके साथ ही विभिन्न परिस्थितियों में आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान के लिए व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया गया। प्रशिक्षण के दौरान पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) एवं प्रगणक के दायित्वों और कर्तव्यों का भी विस्तार से साझा किया गया। पर्यवेक्षकों को निगरानी, मार्गदर्शन एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि प्रगणकों को सटीक डेटा संग्रहण, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने और नियमों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को इंचार्ज अधिकारी वीरेंद्र सिंह शेखावत द्वारा शपथ भी दिलाई गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा,ईमानदारी एवं जिम्मेदारीपूर्वक करेंगे तथा जनगणना कार्य को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करेंगे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे जनगणना कार्य को गंभीरता से लेते हुए देशहित में अपना योगदान दें,क्योंकि जनगणना भविष्य की योजनाओं और नीतियों के निर्माण का आधार होती है। मूला राम जाखड़ ओसियां जिला ब्यूरो चीफ, जोधपुर (भारत संवाद न्यूज नेटवर्क)6
- पाली रोड पर जालमन सर्कल से पहले नवदुर्गा कॉलोनी के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार में आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 👉 प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे तेज रफ्तार से बचें और सावधानीपूर्वक1
- Post by मनोज शर्मा1