*नगर निकाय चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दौसा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद* दौसा। आगामी 9 सितम्बर 2026 को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर कस्बा भांडारेज में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन एवं मतदाताओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आज शाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकर लाल मीणा, आरपीएस के नेतृत्व में पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेना, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों में कानून का भय बनाए रखना तथा आम मतदाताओं को यह विश्वास दिलाना रहा कि वे बिना किसी डर, दबाव अथवा भय के अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से प्रयोग कर सकें। इस दौरान वृत्ताधिकारी वृत्त दौसा, थानाधिकारी थाना सदर,थानाधिकारी कोतवाली दौसा, थानाधिकारी महिला थाना, QRT टीम दौसा सहित पुलिस जाब्ता एवं अन्य पुलिसकर्मी फ्लैग मार्च में शामिल रहे। पुलिस टीम द्वारा कस्बा भांडारेज के मुख्य बाजार, होलीपाड़ा, भंडाना दरवाजा, खेडली दरवाजा, मीना दरवाजा, बावड़ी दरवाजा, लालासर रोड एवं बाग की ढाणी सहित विभिन्न प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान का संदेश दिया गया तथा विश्वास दिलाया गया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दौसा पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था भंग करने अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। दौसा पुलिस नगर निकाय चुनाव-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
*नगर निकाय चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दौसा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद* दौसा। आगामी 9 सितम्बर 2026 को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर कस्बा भांडारेज में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन एवं मतदाताओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आज शाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकर लाल मीणा, आरपीएस के नेतृत्व में पुलिस
द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेना, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों में कानून का भय बनाए रखना तथा आम मतदाताओं को यह विश्वास दिलाना रहा कि वे बिना किसी डर, दबाव अथवा भय के अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से प्रयोग कर सकें। इस दौरान वृत्ताधिकारी वृत्त दौसा, थानाधिकारी थाना सदर,थानाधिकारी कोतवाली दौसा, थानाधिकारी महिला थाना, QRT
टीम दौसा सहित पुलिस जाब्ता एवं अन्य पुलिसकर्मी फ्लैग मार्च में शामिल रहे। पुलिस टीम द्वारा कस्बा भांडारेज के मुख्य बाजार, होलीपाड़ा, भंडाना दरवाजा, खेडली दरवाजा, मीना दरवाजा, बावड़ी दरवाजा, लालासर रोड एवं बाग की ढाणी सहित विभिन्न प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान का संदेश दिया गया तथा विश्वास दिलाया गया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा एवं
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दौसा पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था भंग करने अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। दौसा पुलिस नगर निकाय चुनाव-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
- जयकारों से गूंजा रामपुरा, दांत माता जमारामगढ़ की 11वीं पदयात्रा रवाना गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य यात्रा, भजनों पर थिरकीं महिलाएं; जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ श्रद्धालुओं का स्वागत दौसा/बाँदीकुई के ग्राम पंचायत गादरवाड़ा गुजरान के रामपुरा गांव से रविवार सुबह आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दांत माता जमारामगढ़ के लिए आयोजित 11वीं पदयात्रा गाजे-बाजे और माता के जयकारों के बीच धूमधाम से रवाना हुई। पदयात्रा को लेकर ग्रामीणों में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। पदयात्रा रवाना होने से पूर्व मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता का पूजन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके बाद रामेश्वर प्रसाद मीना ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। महिलाएं भजनों पर नृत्य करती हुई चल रही थीं, वहीं पुरुष हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर ‘दांत माता के जयकारे’ लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जयकारों और भक्ति संगीत से रामपुरा गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। पदयात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालुओं में माता के दरबार तक पहुंचने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। आयोजकों के अनुसार यह पदयात्रा पिछले वर्षों की धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित की जा रही है। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति और अनुशासन के साथ दांत माता जमारामगढ़ की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।4
- लालसोट में दौसा पुलिस का व्यापक फ्लैग मार्च: निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा बल मुस्तैद, निर्भीक मतदान के लिए मतदाताओं में जगा भरोसा लालसोट (दौसा)। आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पूरी तरह भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए दौसा पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में लालसोट नगर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त बाजारों में पुलिस बल ने अनुशासित और भव्य फ्लैग मार्च निकाला। जवानों की सशक्त कदमताल ने जहां आम नागरिकों और मतदाताओं में सुरक्षा की भावना मजबूत की, वहीं चुनावी व्यवस्था में खलल डालने की नीयत रखने वाले असामाजिक तत्वों को भी कड़ा संदेश दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में वृत्त के थानों का भारी जाप्ता उतरा सड़कों पर फ्लैग मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनोद सिपा और वृत्ताधिकारी (डीवाईएसपी) सत्यनारायण यादव ने किया। इस दौरान लालसोट वृत्त के सभी थानों की पुलिस पूरी मजबूती के साथ एक मंच पर दिखाई दी। मार्च में लालसोट थानाधिकारी हरलाल मीणा, मंडावरी थानाधिकारी जगदीश प्रधान, रामगढ़ पचवारा पुलिस थाना, राहुवास पुलिस थाना सहित वृत्त के समस्त थानों का जाप्ता और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस बल के इस व्यापक तालमेल ने लालसोट नगर में सुरक्षा व्यवस्था की अभेद्य स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाया। मतदाताओं में बढ़ा उत्साह, शहर के बाजारों में दिखा सकारात्मक माहौल पुलिस जवानों की अनुशासित कदमताल लालसोट के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरी, जिसे देखकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में भारी उत्साह और संतोष देखा गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी दबाव, प्रलोभन या डर के अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। फ्लैग मार्च से नगर में सकारात्मक माहौल बना और लोगों में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को लेकर गहरा विश्वास कायम हुआ। शांति भंग करने वालों पर रहेगी पैनी नजर फ्लैग मार्च के जरिए प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि निकाय चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। वृत्त के सभी थाना क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि मतदाता आनंद और उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभा सकें। ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़📍💥4
- बस्सी क्षेत्र से बड़ी खबर बस्सी नगर पालिका में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा बस्सी कस्बे में पैदल मार्च निकाला गया और सभी को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जागरूक किया1
- लालसोट में पुलिस का पैदल मार्च, मतदाताओं को निर्भीक मतदान का संदेश लालसोट। नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर पुलिस ने कस्बे में पैदल मार्च निकालकर मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा एवं वृत्ताधिकारी सत्यनारायण यादव के हमराह थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा, थानाधिकारी मंडावरी जगदीश प्रधान तथा थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार सहित पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में मार्च किया। पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अधिक से अधिक मतदान की अपील की।1
- जमवारामगढ़ विधानसभा में गांव रानियावास, पाटिया की ढाणी में रोड की हालत1
- नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाला पैदल मार्च, निर्भीक निडर मतदान करने की की अपील लालसोट शहर में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय लालसोट विनोद कुमार सीपा एवं वृताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा, थानाधिकारी मंडावरी जगदीश प्रधान, थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार द्वारा मतदाता को नगर निकाय चुनाव 2026 में निर्भीक ओर जागरूक होकर मतदान करने के लिय प्रेरित करने व सुरक्षा का संकल्प निभाने हेतु मतदाता में निडरता पैदा करने लिए कस्बे में पैदल मार्च निकला गया। ओर सभी मतदाताओं को निकाय चुनाव में मतदान करने ओर उनकी सुरक्षा संरक्षा का संदेश दिया गया।3
- Post by Yogesh Kumar Gupta3
- japan me aai ye pani ka shelab bhut dardnak hor in logo ke saahtbhut bura huwa h1