Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालसोट में पुलिस का पैदल मार्च, मतदाताओं को निर्भीक मतदान का संदेश लालसोट। नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर पुलिस ने कस्बे में पैदल मार्च निकालकर मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा एवं वृत्ताधिकारी सत्यनारायण यादव के हमराह थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा, थानाधिकारी मंडावरी जगदीश प्रधान तथा थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार सहित पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में मार्च किया। पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अधिक से अधिक मतदान की अपील की।
Girdhari lal Sahu
लालसोट में पुलिस का पैदल मार्च, मतदाताओं को निर्भीक मतदान का संदेश लालसोट। नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर पुलिस ने कस्बे में पैदल मार्च निकालकर मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा एवं वृत्ताधिकारी सत्यनारायण यादव के हमराह थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा, थानाधिकारी मंडावरी जगदीश प्रधान तथा थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार सहित पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में मार्च किया। पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अधिक से अधिक मतदान की अपील की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- लालसोट में पुलिस का पैदल मार्च, मतदाताओं को निर्भीक मतदान का संदेश लालसोट। नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर पुलिस ने कस्बे में पैदल मार्च निकालकर मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा एवं वृत्ताधिकारी सत्यनारायण यादव के हमराह थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा, थानाधिकारी मंडावरी जगदीश प्रधान तथा थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार सहित पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में मार्च किया। पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अधिक से अधिक मतदान की अपील की।1
- नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाला पैदल मार्च, निर्भीक निडर मतदान करने की की अपील लालसोट शहर में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय लालसोट विनोद कुमार सीपा एवं वृताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा, थानाधिकारी मंडावरी जगदीश प्रधान, थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार द्वारा मतदाता को नगर निकाय चुनाव 2026 में निर्भीक ओर जागरूक होकर मतदान करने के लिय प्रेरित करने व सुरक्षा का संकल्प निभाने हेतु मतदाता में निडरता पैदा करने लिए कस्बे में पैदल मार्च निकला गया। ओर सभी मतदाताओं को निकाय चुनाव में मतदान करने ओर उनकी सुरक्षा संरक्षा का संदेश दिया गया।3
- लालसोट में दौसा पुलिस का व्यापक फ्लैग मार्च: निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा बल मुस्तैद, निर्भीक मतदान के लिए मतदाताओं में जगा भरोसा लालसोट (दौसा)। आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पूरी तरह भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए दौसा पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में लालसोट नगर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त बाजारों में पुलिस बल ने अनुशासित और भव्य फ्लैग मार्च निकाला। जवानों की सशक्त कदमताल ने जहां आम नागरिकों और मतदाताओं में सुरक्षा की भावना मजबूत की, वहीं चुनावी व्यवस्था में खलल डालने की नीयत रखने वाले असामाजिक तत्वों को भी कड़ा संदेश दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में वृत्त के थानों का भारी जाप्ता उतरा सड़कों पर फ्लैग मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनोद सिपा और वृत्ताधिकारी (डीवाईएसपी) सत्यनारायण यादव ने किया। इस दौरान लालसोट वृत्त के सभी थानों की पुलिस पूरी मजबूती के साथ एक मंच पर दिखाई दी। मार्च में लालसोट थानाधिकारी हरलाल मीणा, मंडावरी थानाधिकारी जगदीश प्रधान, रामगढ़ पचवारा पुलिस थाना, राहुवास पुलिस थाना सहित वृत्त के समस्त थानों का जाप्ता और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस बल के इस व्यापक तालमेल ने लालसोट नगर में सुरक्षा व्यवस्था की अभेद्य स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाया। मतदाताओं में बढ़ा उत्साह, शहर के बाजारों में दिखा सकारात्मक माहौल पुलिस जवानों की अनुशासित कदमताल लालसोट के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरी, जिसे देखकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में भारी उत्साह और संतोष देखा गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी दबाव, प्रलोभन या डर के अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। फ्लैग मार्च से नगर में सकारात्मक माहौल बना और लोगों में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को लेकर गहरा विश्वास कायम हुआ। शांति भंग करने वालों पर रहेगी पैनी नजर फ्लैग मार्च के जरिए प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि निकाय चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। वृत्त के सभी थाना क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि मतदाता आनंद और उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभा सकें। ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़📍💥4
- जयकारों से गूंजा रामपुरा, दांत माता जमारामगढ़ की 11वीं पदयात्रा रवाना गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य यात्रा, भजनों पर थिरकीं महिलाएं; जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ श्रद्धालुओं का स्वागत दौसा/बाँदीकुई के ग्राम पंचायत गादरवाड़ा गुजरान के रामपुरा गांव से रविवार सुबह आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दांत माता जमारामगढ़ के लिए आयोजित 11वीं पदयात्रा गाजे-बाजे और माता के जयकारों के बीच धूमधाम से रवाना हुई। पदयात्रा को लेकर ग्रामीणों में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। पदयात्रा रवाना होने से पूर्व मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता का पूजन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके बाद रामेश्वर प्रसाद मीना ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। महिलाएं भजनों पर नृत्य करती हुई चल रही थीं, वहीं पुरुष हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर ‘दांत माता के जयकारे’ लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जयकारों और भक्ति संगीत से रामपुरा गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। पदयात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालुओं में माता के दरबार तक पहुंचने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। आयोजकों के अनुसार यह पदयात्रा पिछले वर्षों की धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित की जा रही है। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति और अनुशासन के साथ दांत माता जमारामगढ़ की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।4
- *कुछ पल संवाद के…* *कुछ पल आत्मीयता के…* *और कुछ नए संकल्पों के!* *माननीय केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार जी ने आज दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) का दौरा किया।* इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आत्मीय मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम पूछा और विभागीय कार्यों एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। #सशक्तदिव्यांगजन_समर्थभारत #DEPwD #DivyangjanEmpowerment #InclusiveIndia *कुछ पल संवाद के…* *कुछ पल आत्मीयता के…* *और कुछ नए संकल्पों के!* *माननीय केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार जी ने आज दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) का दौरा किया।* इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आत्मीय मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम पूछा और विभागीय कार्यों एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। #सशक्तदिव्यांगजन_समर्थभारत #DEPwD #DivyangjanEmpowerment #InclusiveIndia1
- वारिश व तेज हवा से बाजरा-तिल्ली की फसल को नुकसान: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिले वारिश व तेज हवा से बाजरा गिरा आडा तिल्ली में भी नुकसान मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिले वारिश व तेज हवा से बाजरा गिरा आडा तिल्ली में भी नुकसान क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में पर्याप्त नमी होने से खरीफ की फसलों को फायदा मिला है और किसान इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं लगातार बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र के कई गांवों में तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी बाजरे की फसल गिरकर आड़ी पड़ गई है। इसके अलावा लगातार बारिश से तिल्ली की फसल में भी नुकसान होने की स्थिति बनी हुई है। खेतों में पानी भरने और फसल के लगातार बारिश की चपेट में रहने से तिल्ली की फसल प्रभावित होने लगी है। किसानों का कहना है कि बारिश फसलों के लिए काफी लाभदायक रही है, लेकिन अब लगातार बारिश और तेज हवा फसलों पर भारी पड़ रही है। बाजरे की फसल जमीन पर गिरने से कटाई में परेशानी के साथ पैदावार प्रभावित होने की आशंका है, वहीं तिल्ली की फसल में भी नुकसान होने लगा है। किसानों ने बताया कि यदि अब मौसम साफ होता है और तेज हवाओं का दौर थमता है तो फसलों को कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल किसान खेतों में खड़ी फसलों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।1
- वार्ड नंबर 51 में बीजेपी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान विरोध 👉जनता ने आरोप लगाया कि भाजपा के पार्षद खुद स्ट्रीट लाइट खोलकर ले जाते हैं, वार्ड नंबर 51 में बीजेपी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान विरोध 👉जनता ने आरोप लगाया कि भाजपा के पार्षद खुद स्ट्रीट लाइट खोलकर ले जाते हैं,😆 वार्ड नंबर 51 में बीजेपी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक एवं वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मानसिंह गुर्जर को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों को लेकर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाए। जनता का आरोप है कि विकास के नाम पर वार्ड नंबर 51 में अपेक्षित कार्य नहीं कराए गए, जिसके चलते लोगों में काफी आक्रोश दिखाई दिया। वहीं, पूर्व पार्षद श्री गोविंद पाराशर को भी जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान जनता की नाराजगी और विरोध चर्चा का विषय बना रहा।1
- घुमन्तु जाति के मतदाताओं से संवाद, शत-प्रतिशत मतदान का संदेश निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का संदेश लालसोट। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को घुमन्तु समुदाय के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम ने गाड़िया लौहार सहित घुमन्तु परिवारों से व्यक्तिगत संपर्क कर मतदान के महत्व की जानकारी दी और शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। इस दौरान नारे, स्लोगन एवं तख्तियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया तथा लोकतंत्र में जिम्मेदार नागरिक के रूप में मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में अविनाश शर्मा, सुमित पीटीआई, श्रीकांत शर्मा, विनोद राजस्थानी, महेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।1