तेंदूखेड़ा में खाद नहीं मिलने से किसानों का हाईवे पर चक्का जाम तेंदूखेड़ा (दमोह)। खाद की भारी किल्लत से परेशान किसानों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। समय पर खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने तेंदूखेड़ा में हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में किसान सड़क पर बैठ गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ। किसानों का कहना है कि कई दिनों से खाद के लिए सहकारी समितियों और वितरण केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई और फसल प्रबंधन प्रभावित हो रहा है। चक्का जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर यातायात बहाल किया

- स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की तैयारियां शुरू, तहसील ग्राउंड में परेड रिहर्सल का हुआ शुभारंभ दमोह। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जिले में शुरू हो गई हैं। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में आज गुरुवार शाम 5 बजे शहर के तहसील ग्राउंड पर परेड का नियमित रिहर्सल कराया जा रहा है। रक्षित निरीक्षक राघवेंद्र सिंह और प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली की मौजूदगी में विभिन्न विभागों की 10 से 12 टुकड़ियां परेड अभ्यास में भाग ले रही हैं। रिहर्सल के दौरान जवानों को अनुशासन, कदमताल की एकरूपता, समयबद्धता तथा राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से आयोजित करना है। इसके लिए परेड के साथ-साथ सुरक्षा, मंच व्यवस्था, अतिथि स्वागत एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।1
- पाखड़ी के चक्कर में कब तक रहोगे हाथ में कटोरा लिए कब तक रहोगे1
- दमोह टोकन न मिलने से नाराज किसानों ने जबलपुर दमोह मुख्य मार्ग के तेंदूखेड़ा बस स्टैंड पर लगाया जाम।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ Jabalpur News: गौर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरा मशीन और लकड़ी का गोदाम सील...जांच शुरू1
- दमोह तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप, पीड़ित परेशान, कार्रवाई की मांग।"1