Shuru
Apke Nagar Ki App…
सदन में बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन -TDPL से कराई गई सभी परीक्षाओं की जांच को तैयार
Sunderam Keshri
सदन में बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन -TDPL से कराई गई सभी परीक्षाओं की जांच को तैयार
More news from झारखंड and nearby areas
- विधानसभा पहुंचे छात्र,अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन.? #shorts #shortvideo #short #viral #vidhansabha1
- ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया की गठबंधन की छात्रों के साथ है ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया की गठबंधन की छात्रों के साथ है1
- मां बेटा जमीन विवाद पर मां का बयान, मां ने कहा हमारे बेटे हमारे साथ... बेटों पर मां का गंभीर आरोप—दुर्व्यवहार कर जेवर अपने कब्जे में रखने का लगाया आरोप...1
- *JSSC-JPSC में अनियमितताओं के खिलाफ लातेहार की महिलाओं ने खोला मोर्चा, SDO को सौंपा ज्ञापन, CBI जांच और कड़े कानून की मांग* *लातेहार। संवाददाता* *17 अगस्त 2026* JSSC और JPSC सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में लातेहार की महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं ने रविवार को अनुमण्डल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने कहा कि पिछले कई वर्षों से झारखण्ड के बेरोजगार युवा और छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली, पेपर लीक और फर्जी रिजल्ट से परेशान हैं। इससे न सिर्फ अभ्यर्थियों का भविष्य बर्बाद हो रहा है, बल्कि राज्य में अयोग्य लोगों की नियुक्ति का खतरा भी बढ़ गया है। *5 सूत्री मांगें सौंपीं* ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं ने प्रशासन से निम्न मांगें की हैं: 1. *CBI जांच* - संदिग्ध परीक्षाओं की CBI से निष्पक्ष जांच कराई जाए। 2. *कड़ा कानून* - पेपर लीक और नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कानून लागू हो। 3. *परीक्षा रद्द* - जिन परीक्षाओं में अनियमितता पाई गई है उन्हें रद्द कर पुनः कराया जाए। 4. *पारदर्शिता* - परीक्षा के बाद OMR शीट और Answer Key सार्वजनिक की जाए। 5. *राजनीतिक हस्तक्षेप मुक्त आयोग* - JSSC और JPSC को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखा जाए। *महिलाओं ने जताई नाराजगी* ज्ञापन देने वालों में *प्रमिला कुमारी, कल्याणी पाण्डेय, संगीता कुमारी और अर्पणा सिंह* सहित कई महिला समूह की सदस्याएं शामिल थीं। महिलाओं ने कहा कि योग्य अभ्यर्थी मेहनत करके भी पीछे रह जा रहे हैं और भ्रष्टाचार के कारण उनका हक मारा जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले और जल्द ठोस कदम उठाए। ज्ञापन प्राप्त कर अनुमण्डल पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि महिलाओं की मांगों को वरीय अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।1
- JPSC-JSSC CGL छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद फूटा गुस्सा: 'सरकार हमें लाठी नहीं गोली मार दे, जब तक जिंदा हैं विरोध करेंगे' रांची। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन और विधानसभा घेराव करने पहुंचे JPSC और JSSC CGL के अभ्यर्थियों पर 10 अगस्त को हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद छात्रों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पर अपना दर्द और कड़ा विरोध दर्ज कराया है। लाठीचार्ज की घटना से आहत अभ्यर्थियों ने सरकार की इस कार्रवाई पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। गुस्साए छात्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, "सरकार हमें लाठी मारने के बजाय सीधे गोली मार दे, ताकि विरोध ही समाप्त हो जाए। जब तक हम जिंदा रहेंगे, अपने हक और रोजगार के लिए विरोध करते रहेंगे। जब हम मर जाएंगे, तो विरोध करने वाला ही कोई नहीं बचेगा।" शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता का आरोप छात्रों का कहना है कि वे 10 अगस्त को अत्यंत शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। लेकिन प्रशासन ने संवाद कायम करने के बजाय उन पर लाठियां बरसाईं, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि अपनी वाजिब मांगों और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की आवाज उठाने पर सरकार लाठी के बल पर उनकी आवाज दबाना चाहती है। जारी रहेगा आंदोलन छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि पुलिसिया कार्रवाई से डरकर वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार की इस दमनकारी नीति के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह लड़ाई केवल परीक्षा की नहीं, बल्कि उनके भविष्य और आत्मसम्मान की है।1
- छात्रों पर जमकर बरसी लाठियां, प्रदर्शन के दौरान मचा हड़कंप.? #ranchi #vidhansabha #students #news1
- बड़ी खबर झारखंड की मिट्टी में जो प्यार और अपनापन है वो और कहीं नहीं। आई चेक वैन ले कर जब हमलोग गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने इस तरह अपना आभार प्रकट किया जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सेवा का इससे बड़ा इनाम कुछ भी नहीं हो सकता झारखंड की मिट्टी में जो प्यार और अपनापन है वो और कहीं नहीं। आई चेक वैन ले कर जब हमलोग गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने इस तरह अपना आभार प्रकट किया जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सेवा का इससे बड़ा इनाम कुछ भी नहीं हो सकता1
- झारखंड में नाश्ते पर हिरासत में लिया गया? आज सुबह रांची में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बढ़ने के दौरान पत्रकार अमन चोपड़ा को नाश्ता करते समय हिरासत में लिया गया। CJP प्रोटेस्ट के दौरान, किसी भी पत्रकार को गिरफ्तार नहीं किया गया। झारखंड स्टूडेंट मार्च: मार्च शुरू भी नहीं हुआ था, फिर भी चोपड़ा को कथित तौर पर हिरासत में ले लिया गया। प्रोटेस्ट शुरू होने से पहले ही एक पत्रकार को हिरासत में क्यों लिया गया? झारखंड सरकार को कुछ गंभीर सवालों के जवाब देने हैं। परेशान झारखंड पुलिस और सरकार अब मीडिया के पीछे पड़ गई है। रांची पुलिस पत्रकार अमन चोपड़ा से पूछताछ करने उनके होटल पहुंची। वह सिर्फ़ स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट को कवर कर रहे थे। भारत में, वे (हर नेता) या तो ऐड के पैसे से मीडिया को खरीद लेते हैं या उन्हें परेशान करना शुरू कर देते हैं। छात्रों पर लाठीचार्ज, पत्रकारों पर FIR, जो मुझपर भी हो चुकी है लेकिन तानाशाह मोदी हैं 🙏🏻1
- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपाइयों ने किया सड़क जाम लातेहार: राजधानी रांची में पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर सोमवार शाम हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद के समर्थन में लातेहार भाजपा जिला इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में सड़क जाम कर टायर जलाए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर लाठीचार्ज की निंदा की। जाम से थाना चौक पर तीनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। भाजपा नेताओं ने सरकार पर छात्र-युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए मांगों पर गंभीरता से विचार की मांग की।1