JPSC-JSSC CGL छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद फूटा गुस्सा: 'सरकार हमें लाठी नहीं गोली मार दे, जब तक जिंदा हैं विरोध करेंगे' रांची। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन और विधानसभा घेराव करने पहुंचे JPSC और JSSC CGL के अभ्यर्थियों पर 10 अगस्त को हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद छात्रों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पर अपना दर्द और कड़ा विरोध दर्ज कराया है। लाठीचार्ज की घटना से आहत अभ्यर्थियों ने सरकार की इस कार्रवाई पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। गुस्साए छात्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, "सरकार हमें लाठी मारने के बजाय सीधे गोली मार दे, ताकि विरोध ही समाप्त हो जाए। जब तक हम जिंदा रहेंगे, अपने हक और रोजगार के लिए विरोध करते रहेंगे। जब हम मर जाएंगे, तो विरोध करने वाला ही कोई नहीं बचेगा।" शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता का आरोप छात्रों का कहना है कि वे 10 अगस्त को अत्यंत शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। लेकिन प्रशासन ने संवाद कायम करने के बजाय उन पर लाठियां बरसाईं, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि अपनी वाजिब मांगों और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की आवाज उठाने पर सरकार लाठी के बल पर उनकी आवाज दबाना चाहती है। जारी रहेगा आंदोलन छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि पुलिसिया कार्रवाई से डरकर वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार की इस दमनकारी नीति के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह लड़ाई केवल परीक्षा की नहीं, बल्कि उनके भविष्य और आत्मसम्मान की है।

- समावेशी नेत्र जांच शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा सिसई प्रखंड के पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को जेएसएलपीएस एवं साइटसेवर्स इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में तथा निराला आई हॉस्पिटल, कुम्हार टोली, लोहरदगा रोड, गुमला के सहयोग से एक दिवसीय समावेशी नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। जांच टीम ने बताया कि शिविर में 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की नेत्र जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। जांच के बाद मरीजों की आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवा एवं चश्मा उपलब्ध कराया गया। वहीं, जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनका निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जाएगा। शिविर में आंखों से संबंधित गंभीर समस्याओं वाले मरीजों की भी जांच की गई। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर बीडीओ रमेश कुमार यादव, बीपीएम रिजवाना, जन विकास ट्रस्ट के सचिव अशोक कुमार निराला, सीईओ आर.एन. मोहंती, प्रोग्राम ऑफिसर देवाशीष पाल, स्टेट प्रोजेक्ट लीड सपना सुरीन, डीएम मंसूर वक्त, विजय कुमार एवं बिपिन बिहारी झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।1
- बड़ी खबर झारखंड की मिट्टी में जो प्यार और अपनापन है वो और कहीं नहीं। आई चेक वैन ले कर जब हमलोग गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने इस तरह अपना आभार प्रकट किया जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सेवा का इससे बड़ा इनाम कुछ भी नहीं हो सकता झारखंड की मिट्टी में जो प्यार और अपनापन है वो और कहीं नहीं। आई चेक वैन ले कर जब हमलोग गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने इस तरह अपना आभार प्रकट किया जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सेवा का इससे बड़ा इनाम कुछ भी नहीं हो सकता1
- RATO 7.5 HP Power Weeder Full Review | खरीदने से पहले ये वीडियो जरूर देखें1
- विधानसभा पहुंचे छात्र,अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन.? #shorts #shortvideo #short #viral #vidhansabha1
- एक कहानी ....... फैसले की तारीख ........A story of a poor farmer and indian court.1
- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में खूंटी बंद, सड़क पर उतरे पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। झारखंड के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को खूंटी बंद कराया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में घूम-घूमकर प्रतिष्ठानों को बंद कराया और हेमंत सरकार के खिलाफ विरोध जताया। बंद के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा खुद कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे और बंद को सफल बनाने में जुटे रहे। हालांकि बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला । वहीं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर कार्रवाई का विरोध किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, भाजपा नेता रूपेश जायसवाल, कंचन सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- छात्रों पर जमकर बरसी लाठियां, प्रदर्शन के दौरान मचा हड़कंप.? #ranchi #vidhansabha #students #news1
- विधायक Rajesh कच्छप और भाजपा MLA नीरा Yadav के बीच पत्रकारों के सामने तीखा बहस JPSC मुद्दा और विधानसभा घेराव फिर गरमाया1
- भाजपाइयों ने छात्रों के समर्थन में झारखंड बंद का किया आवाह्न सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में दिख असर बंदी का असर लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड में दिखा। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के निर्देश पर छात्राओं के समर्थन में जगह जगह प्रदर्शन कर छात्र पर हुई लाठी चार्ज का निंदा किया और समर्थन में निजी संस्थान एवं सड़क जाम कर राज्य सरकार के कार्यकाल पर उठाया सवाल कार्यकर्ताओं ने जम कर किया नारेबाजी थाना प्रभारी वर्तालाप कर यातायात आरम्भ कराया1