logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में खूंटी बंद, सड़क पर उतरे पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। झारखंड के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को खूंटी बंद कराया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में घूम-घूमकर प्रतिष्ठानों को बंद कराया और हेमंत सरकार के खिलाफ विरोध जताया। बंद के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा खुद कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे और बंद को सफल बनाने में जुटे रहे। हालांकि बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला । वहीं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर कार्रवाई का विरोध किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, भाजपा नेता रूपेश जायसवाल, कंचन सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

14 hrs ago
user_Durga Baraik
Durga Baraik
Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
14 hrs ago

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में खूंटी बंद, सड़क पर उतरे पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। झारखंड के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को खूंटी बंद कराया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में घूम-घूमकर प्रतिष्ठानों को बंद कराया और हेमंत सरकार के खिलाफ विरोध जताया। बंद के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा खुद कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे और बंद को सफल बनाने में जुटे रहे। हालांकि बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला । वहीं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर कार्रवाई का विरोध किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, भाजपा नेता रूपेश जायसवाल, कंचन सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • परिसीमन के मुद्दे को लेकर 30 अगस्त को रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। परिसीमन के मुद्दे को लेकर 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आयोजित की जाएगी। ‘समस्त आदिवासी समाज, झारखंड’ के बैनर तले होने वाली इस रैली की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पूर्व मंत्री बंधु तिर्की खूंटी पहुंचे। उन्होंने आदिवासी समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर रैली की रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद स्थानीय परिसदन में प्रेस कांफ्रेंस कर परिसीमन को आदिवासी समाज के लिए बड़ी चुनौती बताया। बंधु तिर्की ने कहा कि देशभर में आदिवासी समाज गंभीर संकट से गुजर रहा है। कई राज्यों में आदिवासियों को उनकी जमीन और अधिकारों से बेदखल किया जा रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश के सिंगरौली और छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि आदिवासियों के विस्थापन के बाद बड़े उद्योगपतियों को बसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी परिसीमन का खतरा मंडरा रहा है। वर्ष 2006-07 में परिसीमन की चर्चा के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर इसे रोका गया था। अब करीब दो दशक बाद फिर वही स्थिति सामने है। उन्होंने कहा कि परिसीमन जनगणना के आधार पर होता है, जिसका झारखंड के आदिवासी समाज पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड का गठन आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए हुआ है। यहां जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और परंपरा की सुरक्षा के लिए पांचवीं अनुसूची लागू है। उन्होंने आशंका जताई कि परिसीमन में आदिवासी सीटों की संख्या कम होने से राज्य की राजनीति पर इसका असर पड़ेगा। पांच-छह सीटों की कमी भी भविष्य में आदिवासी नेतृत्व को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने परिसीमन को लेकर भाजपा पर षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी समाज को समय रहते एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि परिसीमन होने की स्थिति में आदिवासी सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि की जानी चाहिए। बंधु तिर्की ने बताया कि परिसीमन के मुद्दे पर एक ड्राफ्टिंग कमिटी गठित की गई है। इसमें हाईकोर्ट के सुभाषिष सोरेन और नेशनल लॉ कॉलेज के रामचंद्र उरांव शामिल हैं। कमिटी की ओर से तैयार ड्राफ्ट को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के माध्यम से संसद तक पहुंचाने की तैयारी है। प्रेस कांफ्रेंस में रैली आयोजन समिति के शशि पन्ना ने भी संबोधित किया। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता गोप, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विल्सन तोपनो, पीटर मुंडू, कांग्रेस जिला महासचिव प्रणीत तोपनो, आदिवासी समन्वय समिति के मार्शल बारला, बिनसाय मुंडा सहित कई आदिवासी नेता मौजूद थे।
    1
    परिसीमन के मुद्दे को लेकर 30 अगस्त को रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
परिसीमन के मुद्दे को लेकर 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आयोजित की जाएगी। ‘समस्त आदिवासी समाज, झारखंड’ के बैनर तले होने वाली इस रैली की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पूर्व मंत्री बंधु तिर्की खूंटी पहुंचे। उन्होंने आदिवासी समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर रैली की रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद स्थानीय परिसदन में प्रेस कांफ्रेंस कर परिसीमन को आदिवासी समाज के लिए बड़ी चुनौती बताया।
बंधु तिर्की ने कहा कि देशभर में आदिवासी समाज गंभीर संकट से गुजर रहा है। कई राज्यों में आदिवासियों को उनकी जमीन और अधिकारों से बेदखल किया जा रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश के सिंगरौली और छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि आदिवासियों के विस्थापन के बाद बड़े उद्योगपतियों को बसाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में भी परिसीमन का खतरा मंडरा रहा है। वर्ष 2006-07 में परिसीमन की चर्चा के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर इसे रोका गया था। अब करीब दो दशक बाद फिर वही स्थिति सामने है। उन्होंने कहा कि परिसीमन जनगणना के आधार पर होता है, जिसका झारखंड के आदिवासी समाज पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड का गठन आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए हुआ है। यहां जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और परंपरा की सुरक्षा के लिए पांचवीं अनुसूची लागू है। उन्होंने आशंका जताई कि परिसीमन में आदिवासी सीटों की संख्या कम होने से राज्य की राजनीति पर इसका असर पड़ेगा। पांच-छह सीटों की कमी भी भविष्य में आदिवासी नेतृत्व को प्रभावित कर सकती है।
उन्होंने परिसीमन को लेकर भाजपा पर षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी समाज को समय रहते एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि परिसीमन होने की स्थिति में आदिवासी सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि की जानी चाहिए।
बंधु तिर्की ने बताया कि परिसीमन के मुद्दे पर एक ड्राफ्टिंग कमिटी गठित की गई है। इसमें हाईकोर्ट के सुभाषिष सोरेन और नेशनल लॉ कॉलेज के रामचंद्र उरांव शामिल हैं। कमिटी की ओर से तैयार ड्राफ्ट को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के माध्यम से संसद तक पहुंचाने की तैयारी है। प्रेस कांफ्रेंस में रैली आयोजन समिति के शशि पन्ना ने भी संबोधित किया।
मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता गोप, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विल्सन तोपनो, पीटर मुंडू, कांग्रेस जिला महासचिव प्रणीत तोपनो, आदिवासी समन्वय समिति के मार्शल बारला, बिनसाय मुंडा सहित कई आदिवासी नेता मौजूद थे।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    2 hrs ago
  • खूंटी जिला में SIS सीधी भर्ती 16 अगस्त 26 से लेकर 6 सितम्बर 26 तक हर थाना परिसर में होगी।
    1
    खूंटी जिला में SIS सीधी भर्ती 16 अगस्त 26 से लेकर 6 सितम्बर 26 तक हर थाना परिसर में होगी।
    user_LAKHINDRA SARDAR
    LAKHINDRA SARDAR
    Security guard service Khunti, Jharkhand•
    16 min ago
  • JPSC-JSSC CGL छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद फूटा गुस्सा: 'सरकार हमें लाठी नहीं गोली मार दे, जब तक जिंदा हैं विरोध करेंगे' ​रांची। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन और विधानसभा घेराव करने पहुंचे JPSC और JSSC CGL के अभ्यर्थियों पर 10 अगस्त को हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद छात्रों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पर अपना दर्द और कड़ा विरोध दर्ज कराया है। ​लाठीचार्ज की घटना से आहत अभ्यर्थियों ने सरकार की इस कार्रवाई पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। गुस्साए छात्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, "सरकार हमें लाठी मारने के बजाय सीधे गोली मार दे, ताकि विरोध ही समाप्त हो जाए। जब तक हम जिंदा रहेंगे, अपने हक और रोजगार के लिए विरोध करते रहेंगे। जब हम मर जाएंगे, तो विरोध करने वाला ही कोई नहीं बचेगा।" ​शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता का आरोप छात्रों का कहना है कि वे 10 अगस्त को अत्यंत शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। लेकिन प्रशासन ने संवाद कायम करने के बजाय उन पर लाठियां बरसाईं, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि अपनी वाजिब मांगों और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की आवाज उठाने पर सरकार लाठी के बल पर उनकी आवाज दबाना चाहती है। ​जारी रहेगा आंदोलन छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि पुलिसिया कार्रवाई से डरकर वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार की इस दमनकारी नीति के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह लड़ाई केवल परीक्षा की नहीं, बल्कि उनके भविष्य और आत्मसम्मान की है।
    1
    JPSC-JSSC CGL छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद फूटा गुस्सा: 'सरकार हमें लाठी नहीं गोली मार दे, जब तक जिंदा हैं विरोध करेंगे'
​रांची। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन और विधानसभा घेराव करने पहुंचे JPSC और JSSC CGL के अभ्यर्थियों पर 10 अगस्त को हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद छात्रों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पर अपना दर्द और कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
​लाठीचार्ज की घटना से आहत अभ्यर्थियों ने सरकार की इस कार्रवाई पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। गुस्साए छात्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, "सरकार हमें लाठी मारने के बजाय सीधे गोली मार दे, ताकि विरोध ही समाप्त हो जाए। जब तक हम जिंदा रहेंगे, अपने हक और रोजगार के लिए विरोध करते रहेंगे। जब हम मर जाएंगे, तो विरोध करने वाला ही कोई नहीं बचेगा।"
​शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता का आरोप
छात्रों का कहना है कि वे 10 अगस्त को अत्यंत शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। लेकिन प्रशासन ने संवाद कायम करने के बजाय उन पर लाठियां बरसाईं, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि अपनी वाजिब मांगों और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की आवाज उठाने पर सरकार लाठी के बल पर उनकी आवाज दबाना चाहती है।
​जारी रहेगा आंदोलन
छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि पुलिसिया कार्रवाई से डरकर वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार की इस दमनकारी नीति के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह लड़ाई केवल परीक्षा की नहीं, बल्कि उनके भविष्य और आत्मसम्मान की है।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
  • RATO POWER WEEDER +91 7667913218 address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand u
    2
    RATO POWER WEEDER +91 7667913218
address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand
u
    user_Rishi Kisan Machine
    Rishi Kisan Machine
    Farmer तोरपा, खूंटी, झारखंड•
    3 hrs ago
  • विधायक Rajesh कच्छप और भाजपा MLA नीरा Yadav के बीच पत्रकारों के सामने तीखा बहस JPSC मुद्दा और विधानसभा घेराव फिर गरमाया
    1
    विधायक Rajesh कच्छप और भाजपा MLA नीरा Yadav के बीच पत्रकारों के सामने तीखा बहस
JPSC मुद्दा और विधानसभा घेराव फिर गरमाया
    user_News 4 Public
    News 4 Public
    Newspaper publisher नामकुम, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
  • झारखंड बंद का कर्रा में मिला जुला असर, पुलिस प्रशासन मुस्तैद के साथ थे। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। सोमवार को छात्रों द्वारा विधानसभा मार्च के क्रम में पुलिस द्वारा लाठी से पीटने के विरोध में मंगलवार को भाजपा द्वारा झारखंड बंद को लेकर कर्रा में मिला जुला असर रहा। सुबह से ही अधिकार दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे तो एक दूक्का दुकानें खुली रही। फल और सब्जियां की दुकानें के अलावा, दवा दुकान, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय खुला रहा। लम्बी दूरी की गाड़ियां नहीं चली । समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की अप्रिय घाटना की सूचना नहीं थी।
    1
    झारखंड बंद का कर्रा में मिला जुला असर, पुलिस प्रशासन मुस्तैद के साथ थे।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
सोमवार को छात्रों द्वारा विधानसभा मार्च के क्रम में पुलिस द्वारा लाठी से पीटने के विरोध में मंगलवार को भाजपा द्वारा झारखंड बंद को लेकर कर्रा में मिला जुला असर रहा।
सुबह से ही अधिकार दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे तो एक दूक्का दुकानें खुली रही। फल और सब्जियां की दुकानें के अलावा, दवा दुकान, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय खुला रहा। लम्बी दूरी की गाड़ियां नहीं चली ।
समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की अप्रिय घाटना की सूचना नहीं थी।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    14 hrs ago
  • महिला पुलिस ने छात्रा को घेरा, छात्रा ने पूछा- नेम टैग कहाँ है ? #jpsc #jssc #jpscnews महिला पुलिस ने छात्रा को घेरा, छात्रा ने पूछा- नेम टैग कहाँ है ? #jpsc #jssc #jpscnews JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के दौरान एक छात्रा को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा घेरकर रोकने का दृश्य सामने आया। छात्रा ने महिला पुलिसकर्मियों से उनके Name Tag को लेकर सवाल किया और पूछा कि अगर उन्हें पकड़ा जा रहा है तो पुलिसकर्मियों का नेम टैग क्यों दिखाई नहीं दे रहा। छात्रा के सवाल पर मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों की ओर से कोई स्पष्ट जवाब सुनाई नहीं दिया। यह घटनाक्रम 10 अगस्त के विधानसभा घेराव के दौरान सामने आया एक खास दृश्य रहा। नोट: नेम टैग को लेकर यह विवरण मौके के वीडियो/दृश्य और छात्रा द्वारा लगाए गए सवाल के आधार पर है। JPSC JSSC Protest, JPSC JSSC Protest LIVE, JPSC JSSC Andolan, JPSC JSSC Live, Ranchi Live, Ranchi News, Ranchi Breaking News, Jharkhand News, Student Protest Ranchi, Jharkhand Student Protest, Female Student Protest, Girl Student Ranchi, Woman Police Ranchi, Female Police Ranchi, Police Student Protest, Student Questions Police, Name Tag Police, Police Name Tag Question, Ranchi Protest LIVE, Vidhan Sabha Gherao, Assembly Gherao Ranchi, JPSC Protest Ranchi, JSSC Protest Ranchi, JPSC JSSC Student Protest, Jharkhand Student Movement, Ranchi Student Protest, झारखंड छात्र आंदोलन, जेपीएससी जेएसएससी आंदोलन, छात्रा का सवाल, महिला पुलिस, पुलिस नेम टैग, विधानसभा घेराव, रांची लाइव, Ranchi Club TV #JPSC #JSSC #JPSCJSSC #RanchiLive #JharkhandNews #StudentProtest #FemaleStudent #WomanPolice #PoliceNameTag #JPSCProtest #JSSCProtest #VidhanSabhaGherao #RanchiProtest #JharkhandStudentMovement #RanchiClubTV
    1
    महिला पुलिस ने छात्रा को घेरा, छात्रा ने पूछा- नेम टैग कहाँ है ? #jpsc #jssc #jpscnews
महिला पुलिस ने छात्रा को घेरा, छात्रा ने पूछा- नेम टैग कहाँ है ? #jpsc #jssc #jpscnews
JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के दौरान एक छात्रा को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा घेरकर रोकने का दृश्य सामने आया। छात्रा ने महिला पुलिसकर्मियों से उनके Name Tag को लेकर सवाल किया और पूछा कि अगर उन्हें पकड़ा जा रहा है तो पुलिसकर्मियों का नेम टैग क्यों दिखाई नहीं दे रहा।
छात्रा के सवाल पर मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों की ओर से कोई स्पष्ट जवाब सुनाई नहीं दिया। यह घटनाक्रम 10 अगस्त के विधानसभा घेराव के दौरान सामने आया एक खास दृश्य रहा।
नोट: नेम टैग को लेकर यह विवरण मौके के वीडियो/दृश्य और छात्रा द्वारा लगाए गए सवाल के आधार पर है।
JPSC JSSC Protest, JPSC JSSC Protest LIVE, JPSC JSSC Andolan, JPSC JSSC Live, Ranchi Live, Ranchi News, Ranchi Breaking News, Jharkhand News, Student Protest Ranchi, Jharkhand Student Protest, Female Student Protest, Girl Student Ranchi, Woman Police Ranchi, Female Police Ranchi, Police Student Protest, Student Questions Police, Name Tag Police, Police Name Tag Question, Ranchi Protest LIVE, Vidhan Sabha Gherao, Assembly Gherao Ranchi, JPSC Protest Ranchi, JSSC Protest Ranchi, JPSC JSSC Student Protest, Jharkhand Student Movement, Ranchi Student Protest, झारखंड छात्र आंदोलन, जेपीएससी जेएसएससी आंदोलन, छात्रा का सवाल, महिला पुलिस, पुलिस नेम टैग, विधानसभा घेराव, रांची लाइव, Ranchi Club TV
#JPSC #JSSC #JPSCJSSC #RanchiLive #JharkhandNews #StudentProtest #FemaleStudent #WomanPolice #PoliceNameTag #JPSCProtest #JSSCProtest #VidhanSabhaGherao #RanchiProtest #JharkhandStudentMovement #RanchiClubTV
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.