Shuru
Apke Nagar Ki App…
झारखंड बंद का कर्रा में मिला जुला असर, पुलिस प्रशासन मुस्तैद के साथ थे। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। सोमवार को छात्रों द्वारा विधानसभा मार्च के क्रम में पुलिस द्वारा लाठी से पीटने के विरोध में मंगलवार को भाजपा द्वारा झारखंड बंद को लेकर कर्रा में मिला जुला असर रहा। सुबह से ही अधिकार दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे तो एक दूक्का दुकानें खुली रही। फल और सब्जियां की दुकानें के अलावा, दवा दुकान, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय खुला रहा। लम्बी दूरी की गाड़ियां नहीं चली । समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की अप्रिय घाटना की सूचना नहीं थी।
Durga Baraik
झारखंड बंद का कर्रा में मिला जुला असर, पुलिस प्रशासन मुस्तैद के साथ थे। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। सोमवार को छात्रों द्वारा विधानसभा मार्च के क्रम में पुलिस द्वारा लाठी से पीटने के विरोध में मंगलवार को भाजपा द्वारा झारखंड बंद को लेकर कर्रा में मिला जुला असर रहा। सुबह से ही अधिकार दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे तो एक दूक्का दुकानें खुली रही। फल और सब्जियां की दुकानें के अलावा, दवा दुकान, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय खुला रहा। लम्बी दूरी की गाड़ियां नहीं चली । समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की अप्रिय घाटना की सूचना नहीं थी।
More news from झारखंड and nearby areas
- परिसीमन के मुद्दे को लेकर 30 अगस्त को रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। परिसीमन के मुद्दे को लेकर 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आयोजित की जाएगी। ‘समस्त आदिवासी समाज, झारखंड’ के बैनर तले होने वाली इस रैली की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पूर्व मंत्री बंधु तिर्की खूंटी पहुंचे। उन्होंने आदिवासी समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर रैली की रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद स्थानीय परिसदन में प्रेस कांफ्रेंस कर परिसीमन को आदिवासी समाज के लिए बड़ी चुनौती बताया। बंधु तिर्की ने कहा कि देशभर में आदिवासी समाज गंभीर संकट से गुजर रहा है। कई राज्यों में आदिवासियों को उनकी जमीन और अधिकारों से बेदखल किया जा रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश के सिंगरौली और छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि आदिवासियों के विस्थापन के बाद बड़े उद्योगपतियों को बसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी परिसीमन का खतरा मंडरा रहा है। वर्ष 2006-07 में परिसीमन की चर्चा के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर इसे रोका गया था। अब करीब दो दशक बाद फिर वही स्थिति सामने है। उन्होंने कहा कि परिसीमन जनगणना के आधार पर होता है, जिसका झारखंड के आदिवासी समाज पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड का गठन आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए हुआ है। यहां जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और परंपरा की सुरक्षा के लिए पांचवीं अनुसूची लागू है। उन्होंने आशंका जताई कि परिसीमन में आदिवासी सीटों की संख्या कम होने से राज्य की राजनीति पर इसका असर पड़ेगा। पांच-छह सीटों की कमी भी भविष्य में आदिवासी नेतृत्व को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने परिसीमन को लेकर भाजपा पर षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी समाज को समय रहते एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि परिसीमन होने की स्थिति में आदिवासी सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि की जानी चाहिए। बंधु तिर्की ने बताया कि परिसीमन के मुद्दे पर एक ड्राफ्टिंग कमिटी गठित की गई है। इसमें हाईकोर्ट के सुभाषिष सोरेन और नेशनल लॉ कॉलेज के रामचंद्र उरांव शामिल हैं। कमिटी की ओर से तैयार ड्राफ्ट को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के माध्यम से संसद तक पहुंचाने की तैयारी है। प्रेस कांफ्रेंस में रैली आयोजन समिति के शशि पन्ना ने भी संबोधित किया। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता गोप, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विल्सन तोपनो, पीटर मुंडू, कांग्रेस जिला महासचिव प्रणीत तोपनो, आदिवासी समन्वय समिति के मार्शल बारला, बिनसाय मुंडा सहित कई आदिवासी नेता मौजूद थे।1
- JPSC-JSSC CGL छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद फूटा गुस्सा: 'सरकार हमें लाठी नहीं गोली मार दे, जब तक जिंदा हैं विरोध करेंगे' रांची। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन और विधानसभा घेराव करने पहुंचे JPSC और JSSC CGL के अभ्यर्थियों पर 10 अगस्त को हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद छात्रों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पर अपना दर्द और कड़ा विरोध दर्ज कराया है। लाठीचार्ज की घटना से आहत अभ्यर्थियों ने सरकार की इस कार्रवाई पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। गुस्साए छात्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, "सरकार हमें लाठी मारने के बजाय सीधे गोली मार दे, ताकि विरोध ही समाप्त हो जाए। जब तक हम जिंदा रहेंगे, अपने हक और रोजगार के लिए विरोध करते रहेंगे। जब हम मर जाएंगे, तो विरोध करने वाला ही कोई नहीं बचेगा।" शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता का आरोप छात्रों का कहना है कि वे 10 अगस्त को अत्यंत शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। लेकिन प्रशासन ने संवाद कायम करने के बजाय उन पर लाठियां बरसाईं, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि अपनी वाजिब मांगों और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की आवाज उठाने पर सरकार लाठी के बल पर उनकी आवाज दबाना चाहती है। जारी रहेगा आंदोलन छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि पुलिसिया कार्रवाई से डरकर वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार की इस दमनकारी नीति के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह लड़ाई केवल परीक्षा की नहीं, बल्कि उनके भविष्य और आत्मसम्मान की है।1
- RATO POWER WEEDER +91 7667913218 address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand u2
- भदौली पंचायत भवन में प्रवासी मजदूरों के निबंधन के लिए लगाया गया शिविर सिसई प्रखंड के पंचायत भवन भदौली में मंगलवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से प्रवासी मजदूरों एवं दूसरे राज्यों में काम करने जाने वाले श्रमिकों के निबंधन के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड श्रमिक मित्र धनेश्वर गोप ने बताया कि पंजीकृत एवं अपंजीकृत प्रवासी श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का निबंधन आवश्यक है। निबंधन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर तथा नॉमिनी का विवरण आवश्यक है। उन्होंने मनरेगा मजदूरों एवं प्रवासी श्रमिकों से शिविर में पहुंचकर अपना निबंधन कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि सिसई प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग तिथियों पर निबंधन शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त को पुसो, 14 अगस्त को सिसई, 18 अगस्त को बोंडो, 19 अगस्त को कुदरा, 21 अगस्त को लरंगों, 25 अगस्त को रेड़वा, 1 सितंबर को भुरसो, 2 सितंबर को शिवनाथपुर, 8 सितंबर को लकेया, 9 सितंबर को ओलमुंडा, 11 सितंबर को छारदा, 12 सितंबर को घाघरा, 15 सितंबर को मुर्गू, 25 सितंबर को पंडरिया, 26 सितंबर को नगर, 29 सितंबर को बरगांव उत्तरी तथा 30 सितंबर को बरगांव दक्षिणी पंचायत भवन में शिविर लगाया जाएगा। श्रमिक मित्र ने श्रमिकों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर निबंधन कराने की अपील की है।2
- छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का विपक्ष को करारा जवाब! सदन में बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन— “TDPL से कराई गई सभी परीक्षाओं की जांच कराने को सरकार तैयार है।” JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सदन में सीएम का बड़ा ऐलान, विपक्ष के सवालों पर सरकार ने जांच की पेशकश की।1
- झारखंड बंद का कर्रा में मिला जुला असर, पुलिस प्रशासन मुस्तैद के साथ थे। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। सोमवार को छात्रों द्वारा विधानसभा मार्च के क्रम में पुलिस द्वारा लाठी से पीटने के विरोध में मंगलवार को भाजपा द्वारा झारखंड बंद को लेकर कर्रा में मिला जुला असर रहा। सुबह से ही अधिकार दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे तो एक दूक्का दुकानें खुली रही। फल और सब्जियां की दुकानें के अलावा, दवा दुकान, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय खुला रहा। लम्बी दूरी की गाड़ियां नहीं चली । समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की अप्रिय घाटना की सूचना नहीं थी।1
- महिला पुलिस ने छात्रा को घेरा, छात्रा ने पूछा- नेम टैग कहाँ है ? #jpsc #jssc #jpscnews महिला पुलिस ने छात्रा को घेरा, छात्रा ने पूछा- नेम टैग कहाँ है ? #jpsc #jssc #jpscnews JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के दौरान एक छात्रा को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा घेरकर रोकने का दृश्य सामने आया। छात्रा ने महिला पुलिसकर्मियों से उनके Name Tag को लेकर सवाल किया और पूछा कि अगर उन्हें पकड़ा जा रहा है तो पुलिसकर्मियों का नेम टैग क्यों दिखाई नहीं दे रहा। छात्रा के सवाल पर मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों की ओर से कोई स्पष्ट जवाब सुनाई नहीं दिया। यह घटनाक्रम 10 अगस्त के विधानसभा घेराव के दौरान सामने आया एक खास दृश्य रहा। नोट: नेम टैग को लेकर यह विवरण मौके के वीडियो/दृश्य और छात्रा द्वारा लगाए गए सवाल के आधार पर है। JPSC JSSC Protest, JPSC JSSC Protest LIVE, JPSC JSSC Andolan, JPSC JSSC Live, Ranchi Live, Ranchi News, Ranchi Breaking News, Jharkhand News, Student Protest Ranchi, Jharkhand Student Protest, Female Student Protest, Girl Student Ranchi, Woman Police Ranchi, Female Police Ranchi, Police Student Protest, Student Questions Police, Name Tag Police, Police Name Tag Question, Ranchi Protest LIVE, Vidhan Sabha Gherao, Assembly Gherao Ranchi, JPSC Protest Ranchi, JSSC Protest Ranchi, JPSC JSSC Student Protest, Jharkhand Student Movement, Ranchi Student Protest, झारखंड छात्र आंदोलन, जेपीएससी जेएसएससी आंदोलन, छात्रा का सवाल, महिला पुलिस, पुलिस नेम टैग, विधानसभा घेराव, रांची लाइव, Ranchi Club TV #JPSC #JSSC #JPSCJSSC #RanchiLive #JharkhandNews #StudentProtest #FemaleStudent #WomanPolice #PoliceNameTag #JPSCProtest #JSSCProtest #VidhanSabhaGherao #RanchiProtest #JharkhandStudentMovement #RanchiClubTV1