logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भदौली पंचायत भवन में प्रवासी मजदूरों के निबंधन के लिए लगाया गया शिविर सिसई प्रखंड के पंचायत भवन भदौली में मंगलवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से प्रवासी मजदूरों एवं दूसरे राज्यों में काम करने जाने वाले श्रमिकों के निबंधन के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड श्रमिक मित्र धनेश्वर गोप ने बताया कि पंजीकृत एवं अपंजीकृत प्रवासी श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का निबंधन आवश्यक है। निबंधन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर तथा नॉमिनी का विवरण आवश्यक है। उन्होंने मनरेगा मजदूरों एवं प्रवासी श्रमिकों से शिविर में पहुंचकर अपना निबंधन कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि सिसई प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग तिथियों पर निबंधन शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त को पुसो, 14 अगस्त को सिसई, 18 अगस्त को बोंडो, 19 अगस्त को कुदरा, 21 अगस्त को लरंगों, 25 अगस्त को रेड़वा, 1 सितंबर को भुरसो, 2 सितंबर को शिवनाथपुर, 8 सितंबर को लकेया, 9 सितंबर को ओलमुंडा, 11 सितंबर को छारदा, 12 सितंबर को घाघरा, 15 सितंबर को मुर्गू, 25 सितंबर को पंडरिया, 26 सितंबर को नगर, 29 सितंबर को बरगांव उत्तरी तथा 30 सितंबर को बरगांव दक्षिणी पंचायत भवन में शिविर लगाया जाएगा। श्रमिक मित्र ने श्रमिकों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर निबंधन कराने की अपील की है।

15 hrs ago
user_कृष्णा कुमार साहु
कृष्णा कुमार साहु
रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
15 hrs ago

भदौली पंचायत भवन में प्रवासी मजदूरों के निबंधन के लिए लगाया गया शिविर सिसई प्रखंड के पंचायत भवन भदौली में मंगलवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से प्रवासी मजदूरों एवं दूसरे राज्यों में काम करने जाने वाले श्रमिकों के निबंधन के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड श्रमिक मित्र धनेश्वर गोप ने बताया कि पंजीकृत एवं अपंजीकृत प्रवासी श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का निबंधन आवश्यक है। निबंधन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर तथा नॉमिनी का विवरण आवश्यक है। उन्होंने मनरेगा मजदूरों एवं प्रवासी श्रमिकों से शिविर में पहुंचकर अपना निबंधन कराने की

4fe6c76a-4744-4fe0-bf77-a6be81d9d829

अपील की। उन्होंने बताया कि सिसई प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग तिथियों पर निबंधन शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त को पुसो, 14 अगस्त को सिसई, 18 अगस्त को बोंडो, 19 अगस्त को कुदरा, 21 अगस्त को लरंगों, 25 अगस्त को रेड़वा, 1 सितंबर को भुरसो, 2 सितंबर को शिवनाथपुर, 8 सितंबर को लकेया, 9 सितंबर को ओलमुंडा, 11 सितंबर को छारदा, 12 सितंबर को घाघरा, 15 सितंबर को मुर्गू, 25 सितंबर को पंडरिया, 26 सितंबर को नगर, 29 सितंबर को बरगांव उत्तरी तथा 30 सितंबर को बरगांव दक्षिणी पंचायत भवन में शिविर लगाया जाएगा। श्रमिक मित्र ने श्रमिकों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर निबंधन कराने की अपील की है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • भदौली पंचायत भवन में प्रवासी मजदूरों के निबंधन के लिए लगाया गया शिविर सिसई प्रखंड के पंचायत भवन भदौली में मंगलवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से प्रवासी मजदूरों एवं दूसरे राज्यों में काम करने जाने वाले श्रमिकों के निबंधन के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड श्रमिक मित्र धनेश्वर गोप ने बताया कि पंजीकृत एवं अपंजीकृत प्रवासी श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का निबंधन आवश्यक है। निबंधन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर तथा नॉमिनी का विवरण आवश्यक है। उन्होंने मनरेगा मजदूरों एवं प्रवासी श्रमिकों से शिविर में पहुंचकर अपना निबंधन कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि सिसई प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग तिथियों पर निबंधन शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त को पुसो, 14 अगस्त को सिसई, 18 अगस्त को बोंडो, 19 अगस्त को कुदरा, 21 अगस्त को लरंगों, 25 अगस्त को रेड़वा, 1 सितंबर को भुरसो, 2 सितंबर को शिवनाथपुर, 8 सितंबर को लकेया, 9 सितंबर को ओलमुंडा, 11 सितंबर को छारदा, 12 सितंबर को घाघरा, 15 सितंबर को मुर्गू, 25 सितंबर को पंडरिया, 26 सितंबर को नगर, 29 सितंबर को बरगांव उत्तरी तथा 30 सितंबर को बरगांव दक्षिणी पंचायत भवन में शिविर लगाया जाएगा। श्रमिक मित्र ने श्रमिकों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर निबंधन कराने की अपील की है।
    2
    भदौली पंचायत भवन में प्रवासी मजदूरों के निबंधन के लिए लगाया गया शिविर
सिसई प्रखंड के पंचायत भवन भदौली में मंगलवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से प्रवासी मजदूरों एवं दूसरे राज्यों में काम करने जाने वाले श्रमिकों के निबंधन के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में प्रखंड श्रमिक मित्र धनेश्वर गोप ने बताया कि पंजीकृत एवं अपंजीकृत प्रवासी श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का निबंधन आवश्यक है। निबंधन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर तथा नॉमिनी का विवरण आवश्यक है।
उन्होंने मनरेगा मजदूरों एवं प्रवासी श्रमिकों से शिविर में पहुंचकर अपना निबंधन कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि सिसई प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग तिथियों पर निबंधन शिविर आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त को पुसो, 14 अगस्त को सिसई, 18 अगस्त को बोंडो, 19 अगस्त को कुदरा, 21 अगस्त को लरंगों, 25 अगस्त को रेड़वा, 1 सितंबर को भुरसो, 2 सितंबर को शिवनाथपुर, 8 सितंबर को लकेया, 9 सितंबर को ओलमुंडा, 11 सितंबर को छारदा, 12 सितंबर को घाघरा, 15 सितंबर को मुर्गू, 25 सितंबर को पंडरिया, 26 सितंबर को नगर, 29 सितंबर को बरगांव उत्तरी तथा 30 सितंबर को बरगांव दक्षिणी पंचायत भवन में शिविर लगाया जाएगा।
श्रमिक मित्र ने श्रमिकों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर निबंधन कराने की अपील की है।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
  • JPSC-JSSC CGL छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद फूटा गुस्सा: 'सरकार हमें लाठी नहीं गोली मार दे, जब तक जिंदा हैं विरोध करेंगे' ​रांची। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन और विधानसभा घेराव करने पहुंचे JPSC और JSSC CGL के अभ्यर्थियों पर 10 अगस्त को हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद छात्रों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पर अपना दर्द और कड़ा विरोध दर्ज कराया है। ​लाठीचार्ज की घटना से आहत अभ्यर्थियों ने सरकार की इस कार्रवाई पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। गुस्साए छात्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, "सरकार हमें लाठी मारने के बजाय सीधे गोली मार दे, ताकि विरोध ही समाप्त हो जाए। जब तक हम जिंदा रहेंगे, अपने हक और रोजगार के लिए विरोध करते रहेंगे। जब हम मर जाएंगे, तो विरोध करने वाला ही कोई नहीं बचेगा।" ​शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता का आरोप छात्रों का कहना है कि वे 10 अगस्त को अत्यंत शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। लेकिन प्रशासन ने संवाद कायम करने के बजाय उन पर लाठियां बरसाईं, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि अपनी वाजिब मांगों और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की आवाज उठाने पर सरकार लाठी के बल पर उनकी आवाज दबाना चाहती है। ​जारी रहेगा आंदोलन छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि पुलिसिया कार्रवाई से डरकर वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार की इस दमनकारी नीति के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह लड़ाई केवल परीक्षा की नहीं, बल्कि उनके भविष्य और आत्मसम्मान की है।
    1
    JPSC-JSSC CGL छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद फूटा गुस्सा: 'सरकार हमें लाठी नहीं गोली मार दे, जब तक जिंदा हैं विरोध करेंगे'
​रांची। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन और विधानसभा घेराव करने पहुंचे JPSC और JSSC CGL के अभ्यर्थियों पर 10 अगस्त को हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद छात्रों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पर अपना दर्द और कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
​लाठीचार्ज की घटना से आहत अभ्यर्थियों ने सरकार की इस कार्रवाई पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। गुस्साए छात्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, "सरकार हमें लाठी मारने के बजाय सीधे गोली मार दे, ताकि विरोध ही समाप्त हो जाए। जब तक हम जिंदा रहेंगे, अपने हक और रोजगार के लिए विरोध करते रहेंगे। जब हम मर जाएंगे, तो विरोध करने वाला ही कोई नहीं बचेगा।"
​शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता का आरोप
छात्रों का कहना है कि वे 10 अगस्त को अत्यंत शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। लेकिन प्रशासन ने संवाद कायम करने के बजाय उन पर लाठियां बरसाईं, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि अपनी वाजिब मांगों और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की आवाज उठाने पर सरकार लाठी के बल पर उनकी आवाज दबाना चाहती है।
​जारी रहेगा आंदोलन
छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि पुलिसिया कार्रवाई से डरकर वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार की इस दमनकारी नीति के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह लड़ाई केवल परीक्षा की नहीं, बल्कि उनके भविष्य और आत्मसम्मान की है।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
    7 min ago
  • ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया की गठबंधन की छात्रों के साथ है ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया की गठबंधन की छात्रों के साथ है
    1
    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया की गठबंधन की छात्रों के साथ है
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया की गठबंधन की छात्रों के साथ है
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • भारत का दूसरा केदारनाथ इस अद्भुत धाम की झलक.? #shorts #kedarnath #jai #dham #puja #mandir #news
    1
    भारत का दूसरा केदारनाथ इस अद्भुत धाम की झलक.? #shorts #kedarnath #jai #dham #puja #mandir #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    34 min ago
  • परिसीमन के मुद्दे को लेकर 30 अगस्त को रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। परिसीमन के मुद्दे को लेकर 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आयोजित की जाएगी। ‘समस्त आदिवासी समाज, झारखंड’ के बैनर तले होने वाली इस रैली की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पूर्व मंत्री बंधु तिर्की खूंटी पहुंचे। उन्होंने आदिवासी समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर रैली की रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद स्थानीय परिसदन में प्रेस कांफ्रेंस कर परिसीमन को आदिवासी समाज के लिए बड़ी चुनौती बताया। बंधु तिर्की ने कहा कि देशभर में आदिवासी समाज गंभीर संकट से गुजर रहा है। कई राज्यों में आदिवासियों को उनकी जमीन और अधिकारों से बेदखल किया जा रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश के सिंगरौली और छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि आदिवासियों के विस्थापन के बाद बड़े उद्योगपतियों को बसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी परिसीमन का खतरा मंडरा रहा है। वर्ष 2006-07 में परिसीमन की चर्चा के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर इसे रोका गया था। अब करीब दो दशक बाद फिर वही स्थिति सामने है। उन्होंने कहा कि परिसीमन जनगणना के आधार पर होता है, जिसका झारखंड के आदिवासी समाज पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड का गठन आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए हुआ है। यहां जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और परंपरा की सुरक्षा के लिए पांचवीं अनुसूची लागू है। उन्होंने आशंका जताई कि परिसीमन में आदिवासी सीटों की संख्या कम होने से राज्य की राजनीति पर इसका असर पड़ेगा। पांच-छह सीटों की कमी भी भविष्य में आदिवासी नेतृत्व को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने परिसीमन को लेकर भाजपा पर षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी समाज को समय रहते एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि परिसीमन होने की स्थिति में आदिवासी सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि की जानी चाहिए। बंधु तिर्की ने बताया कि परिसीमन के मुद्दे पर एक ड्राफ्टिंग कमिटी गठित की गई है। इसमें हाईकोर्ट के सुभाषिष सोरेन और नेशनल लॉ कॉलेज के रामचंद्र उरांव शामिल हैं। कमिटी की ओर से तैयार ड्राफ्ट को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के माध्यम से संसद तक पहुंचाने की तैयारी है। प्रेस कांफ्रेंस में रैली आयोजन समिति के शशि पन्ना ने भी संबोधित किया। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता गोप, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विल्सन तोपनो, पीटर मुंडू, कांग्रेस जिला महासचिव प्रणीत तोपनो, आदिवासी समन्वय समिति के मार्शल बारला, बिनसाय मुंडा सहित कई आदिवासी नेता मौजूद थे।
    1
    परिसीमन के मुद्दे को लेकर 30 अगस्त को रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
परिसीमन के मुद्दे को लेकर 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आयोजित की जाएगी। ‘समस्त आदिवासी समाज, झारखंड’ के बैनर तले होने वाली इस रैली की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पूर्व मंत्री बंधु तिर्की खूंटी पहुंचे। उन्होंने आदिवासी समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर रैली की रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद स्थानीय परिसदन में प्रेस कांफ्रेंस कर परिसीमन को आदिवासी समाज के लिए बड़ी चुनौती बताया।
बंधु तिर्की ने कहा कि देशभर में आदिवासी समाज गंभीर संकट से गुजर रहा है। कई राज्यों में आदिवासियों को उनकी जमीन और अधिकारों से बेदखल किया जा रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश के सिंगरौली और छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि आदिवासियों के विस्थापन के बाद बड़े उद्योगपतियों को बसाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में भी परिसीमन का खतरा मंडरा रहा है। वर्ष 2006-07 में परिसीमन की चर्चा के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर इसे रोका गया था। अब करीब दो दशक बाद फिर वही स्थिति सामने है। उन्होंने कहा कि परिसीमन जनगणना के आधार पर होता है, जिसका झारखंड के आदिवासी समाज पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड का गठन आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए हुआ है। यहां जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और परंपरा की सुरक्षा के लिए पांचवीं अनुसूची लागू है। उन्होंने आशंका जताई कि परिसीमन में आदिवासी सीटों की संख्या कम होने से राज्य की राजनीति पर इसका असर पड़ेगा। पांच-छह सीटों की कमी भी भविष्य में आदिवासी नेतृत्व को प्रभावित कर सकती है।
उन्होंने परिसीमन को लेकर भाजपा पर षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी समाज को समय रहते एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि परिसीमन होने की स्थिति में आदिवासी सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि की जानी चाहिए।
बंधु तिर्की ने बताया कि परिसीमन के मुद्दे पर एक ड्राफ्टिंग कमिटी गठित की गई है। इसमें हाईकोर्ट के सुभाषिष सोरेन और नेशनल लॉ कॉलेज के रामचंद्र उरांव शामिल हैं। कमिटी की ओर से तैयार ड्राफ्ट को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के माध्यम से संसद तक पहुंचाने की तैयारी है। प्रेस कांफ्रेंस में रैली आयोजन समिति के शशि पन्ना ने भी संबोधित किया।
मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता गोप, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विल्सन तोपनो, पीटर मुंडू, कांग्रेस जिला महासचिव प्रणीत तोपनो, आदिवासी समन्वय समिति के मार्शल बारला, बिनसाय मुंडा सहित कई आदिवासी नेता मौजूद थे।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    1 hr ago
  • मां बेटा जमीन विवाद पर मां का बयान, मां ने कहा हमारे बेटे हमारे साथ... बेटों पर मां का गंभीर आरोप—दुर्व्यवहार कर जेवर अपने कब्जे में रखने का लगाया आरोप...
    1
    मां बेटा जमीन विवाद पर मां का बयान, मां ने कहा हमारे बेटे हमारे साथ...
बेटों पर मां का गंभीर आरोप—दुर्व्यवहार कर जेवर अपने कब्जे में रखने का लगाया आरोप...
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • समावेशी नेत्र जांच शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा सिसई प्रखंड के पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को जेएसएलपीएस एवं साइटसेवर्स इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में तथा निराला आई हॉस्पिटल, कुम्हार टोली, लोहरदगा रोड, गुमला के सहयोग से एक दिवसीय समावेशी नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। जांच टीम ने बताया कि शिविर में 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की नेत्र जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। जांच के बाद मरीजों की आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवा एवं चश्मा उपलब्ध कराया गया। वहीं, जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनका निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जाएगा। शिविर में आंखों से संबंधित गंभीर समस्याओं वाले मरीजों की भी जांच की गई। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर बीडीओ रमेश कुमार यादव, बीपीएम रिजवाना, जन विकास ट्रस्ट के सचिव अशोक कुमार निराला, सीईओ आर.एन. मोहंती, प्रोग्राम ऑफिसर देवाशीष पाल, स्टेट प्रोजेक्ट लीड सपना सुरीन, डीएम मंसूर वक्त, विजय कुमार एवं बिपिन बिहारी झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
    1
    समावेशी नेत्र जांच शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा 

सिसई प्रखंड के पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को जेएसएलपीएस एवं साइटसेवर्स इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में तथा निराला आई हॉस्पिटल, कुम्हार टोली, लोहरदगा रोड, गुमला के सहयोग से एक दिवसीय समावेशी नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।
जांच टीम ने बताया कि शिविर में 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की नेत्र जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। जांच के बाद मरीजों की आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवा एवं चश्मा उपलब्ध कराया गया। वहीं, जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनका निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जाएगा।
शिविर में आंखों से संबंधित गंभीर समस्याओं वाले मरीजों की भी जांच की गई। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
मौके पर बीडीओ रमेश कुमार यादव, बीपीएम रिजवाना, जन विकास ट्रस्ट के सचिव अशोक कुमार निराला, सीईओ आर.एन. मोहंती, प्रोग्राम ऑफिसर देवाशीष पाल, स्टेट प्रोजेक्ट लीड सपना सुरीन, डीएम मंसूर वक्त, विजय कुमार एवं बिपिन बिहारी झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • भाजपाइयों ने छात्रों के समर्थन में झारखंड बंद का किया आवाह्न सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में दिख असर बंदी का असर लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड में दिखा। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के निर्देश पर छात्राओं के समर्थन में जगह जगह प्रदर्शन कर छात्र पर हुई लाठी चार्ज का निंदा किया और समर्थन में निजी संस्थान एवं सड़क जाम कर राज्य सरकार के कार्यकाल पर उठाया सवाल कार्यकर्ताओं ने जम कर किया नारेबाजी थाना प्रभारी वर्तालाप कर यातायात आरम्भ कराया
    1
    भाजपाइयों ने छात्रों के समर्थन में झारखंड बंद का किया आवाह्न सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में दिख असर
बंदी का असर लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड में दिखा।  भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के निर्देश पर छात्राओं के समर्थन में जगह जगह प्रदर्शन कर छात्र पर हुई लाठी चार्ज का निंदा किया और समर्थन में निजी संस्थान एवं सड़क जाम कर राज्य सरकार के कार्यकाल पर उठाया सवाल कार्यकर्ताओं ने जम कर किया नारेबाजी थाना प्रभारी वर्तालाप कर यातायात आरम्भ कराया
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.