logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत का दूसरा केदारनाथ इस अद्भुत धाम की झलक.? #shorts #kedarnath #jai #dham #puja #mandir #news

1 hr ago
user_AAM JANATA
AAM JANATA
लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
1 hr ago

भारत का दूसरा केदारनाथ इस अद्भुत धाम की झलक.? #shorts #kedarnath #jai #dham #puja #mandir #news

More news from झारखंड and nearby areas
  • बड़ी खबर झारखंड की मिट्टी में जो प्यार और अपनापन है वो और कहीं नहीं। आई चेक वैन ले कर जब हमलोग गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने इस तरह अपना आभार प्रकट किया जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सेवा का इससे बड़ा इनाम कुछ भी नहीं हो सकता झारखंड की मिट्टी में जो प्यार और अपनापन है वो और कहीं नहीं। आई चेक वैन ले कर जब हमलोग गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने इस तरह अपना आभार प्रकट किया जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सेवा का इससे बड़ा इनाम कुछ भी नहीं हो सकता
    1
    बड़ी खबर झारखंड की मिट्टी में जो प्यार और अपनापन है वो और कहीं नहीं। आई चेक वैन ले कर जब हमलोग गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने इस तरह अपना आभार प्रकट किया जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सेवा का इससे बड़ा इनाम कुछ भी नहीं हो सकता 
झारखंड की मिट्टी में जो प्यार और अपनापन है वो और कहीं नहीं। आई चेक वैन ले कर जब हमलोग गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने इस तरह अपना आभार प्रकट किया जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सेवा का इससे बड़ा इनाम कुछ भी नहीं हो सकता
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • *JSSC-JPSC में अनियमितताओं के खिलाफ लातेहार की महिलाओं ने खोला मोर्चा, SDO को सौंपा ज्ञापन, CBI जांच और कड़े कानून की मांग* *लातेहार। संवाददाता* *17 अगस्त 2026* JSSC और JPSC सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में लातेहार की महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं ने रविवार को अनुमण्डल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने कहा कि पिछले कई वर्षों से झारखण्ड के बेरोजगार युवा और छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली, पेपर लीक और फर्जी रिजल्ट से परेशान हैं। इससे न सिर्फ अभ्यर्थियों का भविष्य बर्बाद हो रहा है, बल्कि राज्य में अयोग्य लोगों की नियुक्ति का खतरा भी बढ़ गया है। *5 सूत्री मांगें सौंपीं* ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं ने प्रशासन से निम्न मांगें की हैं: 1. *CBI जांच* - संदिग्ध परीक्षाओं की CBI से निष्पक्ष जांच कराई जाए। 2. *कड़ा कानून* - पेपर लीक और नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कानून लागू हो। 3. *परीक्षा रद्द* - जिन परीक्षाओं में अनियमितता पाई गई है उन्हें रद्द कर पुनः कराया जाए। 4. *पारदर्शिता* - परीक्षा के बाद OMR शीट और Answer Key सार्वजनिक की जाए। 5. *राजनीतिक हस्तक्षेप मुक्त आयोग* - JSSC और JPSC को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखा जाए। *महिलाओं ने जताई नाराजगी* ज्ञापन देने वालों में *प्रमिला कुमारी, कल्याणी पाण्डेय, संगीता कुमारी और अर्पणा सिंह* सहित कई महिला समूह की सदस्याएं शामिल थीं। महिलाओं ने कहा कि योग्य अभ्यर्थी मेहनत करके भी पीछे रह जा रहे हैं और भ्रष्टाचार के कारण उनका हक मारा जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले और जल्द ठोस कदम उठाए। ज्ञापन प्राप्त कर अनुमण्डल पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि महिलाओं की मांगों को वरीय अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
    1
    *JSSC-JPSC में अनियमितताओं के खिलाफ लातेहार की महिलाओं ने खोला मोर्चा, SDO को सौंपा ज्ञापन, CBI जांच और कड़े कानून की मांग*

*लातेहार। संवाददाता*  
*17 अगस्त 2026*  
JSSC और JPSC सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में लातेहार की महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं ने रविवार को अनुमण्डल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
महिलाओं ने कहा कि पिछले कई वर्षों से झारखण्ड के बेरोजगार युवा और छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली, पेपर लीक और फर्जी रिजल्ट से परेशान हैं। इससे न सिर्फ अभ्यर्थियों का भविष्य बर्बाद हो रहा है, बल्कि राज्य में अयोग्य लोगों की नियुक्ति का खतरा भी बढ़ गया है।
*5 सूत्री मांगें सौंपीं*  
ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं ने प्रशासन से निम्न मांगें की हैं:
1. *CBI जांच* - संदिग्ध परीक्षाओं की CBI से निष्पक्ष जांच कराई जाए।  
2. *कड़ा कानून* - पेपर लीक और नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कानून लागू हो।  
3. *परीक्षा रद्द* - जिन परीक्षाओं में अनियमितता पाई गई है उन्हें रद्द कर पुनः कराया जाए।  
4. *पारदर्शिता* - परीक्षा के बाद OMR शीट और Answer Key सार्वजनिक की जाए।  
5. *राजनीतिक हस्तक्षेप मुक्त आयोग* - JSSC और JPSC को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखा जाए।
*महिलाओं ने जताई नाराजगी*  
ज्ञापन देने वालों में *प्रमिला कुमारी, कल्याणी पाण्डेय, संगीता कुमारी और अर्पणा सिंह* सहित कई महिला समूह की सदस्याएं शामिल थीं। 
महिलाओं ने कहा कि योग्य अभ्यर्थी मेहनत करके भी पीछे रह जा रहे हैं और भ्रष्टाचार के कारण उनका हक मारा जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले और जल्द ठोस कदम उठाए।
ज्ञापन प्राप्त कर अनुमण्डल पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि महिलाओं की मांगों को वरीय अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    5 min ago
  • छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू कार्यकर्ताओं ने NH-39 जाम किया *छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू कार्यकर्ताओं ने NH-39 जाम किया
    3
    छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू कार्यकर्ताओं ने NH-39 जाम किया
*छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू कार्यकर्ताओं ने NH-39 जाम किया
    user_Nihit Kumar
    Nihit Kumar
    Latehar, Jharkhand•
    14 hrs ago
  • भदौली पंचायत भवन में प्रवासी मजदूरों के निबंधन के लिए लगाया गया शिविर सिसई प्रखंड के पंचायत भवन भदौली में मंगलवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से प्रवासी मजदूरों एवं दूसरे राज्यों में काम करने जाने वाले श्रमिकों के निबंधन के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड श्रमिक मित्र धनेश्वर गोप ने बताया कि पंजीकृत एवं अपंजीकृत प्रवासी श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का निबंधन आवश्यक है। निबंधन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर तथा नॉमिनी का विवरण आवश्यक है। उन्होंने मनरेगा मजदूरों एवं प्रवासी श्रमिकों से शिविर में पहुंचकर अपना निबंधन कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि सिसई प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग तिथियों पर निबंधन शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त को पुसो, 14 अगस्त को सिसई, 18 अगस्त को बोंडो, 19 अगस्त को कुदरा, 21 अगस्त को लरंगों, 25 अगस्त को रेड़वा, 1 सितंबर को भुरसो, 2 सितंबर को शिवनाथपुर, 8 सितंबर को लकेया, 9 सितंबर को ओलमुंडा, 11 सितंबर को छारदा, 12 सितंबर को घाघरा, 15 सितंबर को मुर्गू, 25 सितंबर को पंडरिया, 26 सितंबर को नगर, 29 सितंबर को बरगांव उत्तरी तथा 30 सितंबर को बरगांव दक्षिणी पंचायत भवन में शिविर लगाया जाएगा। श्रमिक मित्र ने श्रमिकों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर निबंधन कराने की अपील की है।
    2
    भदौली पंचायत भवन में प्रवासी मजदूरों के निबंधन के लिए लगाया गया शिविर
सिसई प्रखंड के पंचायत भवन भदौली में मंगलवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से प्रवासी मजदूरों एवं दूसरे राज्यों में काम करने जाने वाले श्रमिकों के निबंधन के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में प्रखंड श्रमिक मित्र धनेश्वर गोप ने बताया कि पंजीकृत एवं अपंजीकृत प्रवासी श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का निबंधन आवश्यक है। निबंधन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर तथा नॉमिनी का विवरण आवश्यक है।
उन्होंने मनरेगा मजदूरों एवं प्रवासी श्रमिकों से शिविर में पहुंचकर अपना निबंधन कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि सिसई प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग तिथियों पर निबंधन शिविर आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त को पुसो, 14 अगस्त को सिसई, 18 अगस्त को बोंडो, 19 अगस्त को कुदरा, 21 अगस्त को लरंगों, 25 अगस्त को रेड़वा, 1 सितंबर को भुरसो, 2 सितंबर को शिवनाथपुर, 8 सितंबर को लकेया, 9 सितंबर को ओलमुंडा, 11 सितंबर को छारदा, 12 सितंबर को घाघरा, 15 सितंबर को मुर्गू, 25 सितंबर को पंडरिया, 26 सितंबर को नगर, 29 सितंबर को बरगांव उत्तरी तथा 30 सितंबर को बरगांव दक्षिणी पंचायत भवन में शिविर लगाया जाएगा।
श्रमिक मित्र ने श्रमिकों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर निबंधन कराने की अपील की है।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू ने NH-39 किया जाम लातेहार। विधानसभा घेराव के दौरान छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में मंगलवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने लातेहार समाहरणालय के समीप NH-39 जाम कर दिया। जिलाध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया। अमित पांडेय ने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में उन पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों का समाधान करने की मांग की। सड़क जाम के कारण NH-39 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर अंचल अधिकारी नंदकुमार राम और एसआई रामाकांत गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
    1
    छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू ने NH-39 किया जाम
लातेहार। विधानसभा घेराव के दौरान छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में मंगलवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने लातेहार समाहरणालय के समीप NH-39 जाम कर दिया। जिलाध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया।
अमित पांडेय ने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में उन पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों का समाधान करने की मांग की।
सड़क जाम के कारण NH-39 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर अंचल अधिकारी नंदकुमार राम और एसआई रामाकांत गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    16 hrs ago
  • छात्रों पर जमकर बरसी लाठियां, प्रदर्शन के दौरान मचा हड़कंप.? #ranchi #vidhansabha #students #news
    1
    छात्रों पर जमकर बरसी लाठियां, प्रदर्शन के दौरान मचा हड़कंप.? #ranchi #vidhansabha #students #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • *छात्र आंदोलन की आड़ में भाजपा ने झारखंड को अराजकता में झोंकने की कोशिश की : सौरभ श्रीवास्तव* *बोले JMM के फायरब्रांड नेता—गांधीवादी आंदोलन को सड़क जाम और उग्र प्रदर्शन में बदलकर भाजपा ने राजनीतिक रोटी सेंकने का किया प्रयास* चंदवा/रांची। झारखंड में भाजपा द्वारा आहूत राज्यव्यापी बंद को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के फायरब्रांड युवा नेता सौरभ श्रीवास्तव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी आंदोलन को राजनीतिक स्वार्थ के लिए हाईजैक कर भाजपा ने पूरे राज्य को अराजकता की स्थिति में धकेलने का प्रयास किया। सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि जिस छात्र आंदोलन की शुरुआत आमरण अनशन जैसे पूर्णतः अहिंसक और गांधीवादी तरीके से हुई थी, उसे अंततः उग्र विरोध-प्रदर्शन और सड़क जाम तक पहुंचा देना भाजपा की राजनीतिक मंशा को स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा, “छात्रों का आंदोलन अपनी शुरुआत से ही शांतिपूर्ण रहा। आमरण अनशन लोकतांत्रिक और गांधीवादी तरीके से अपनी मांग रखने का माध्यम है। लेकिन भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए इस आंदोलन को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया और पूरे राज्य में जगह-जगह सड़क एवं यातायात बाधित किया।” भाजपा के बंद और सड़क जाम के कारण राज्य के कई हिस्सों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि यातायात बाधित होने से आम यात्रियों, मरीजों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, “जब सड़कें बंद होती हैं तो सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं रुकते, बल्कि आम आदमी रुकता है। मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस रुकती है, नौकरी-पेशा लोग फंसते हैं, विद्यार्थी परेशान होते हैं और जरूरी सेवाओं पर असर पड़ता है। सौरभ ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को राजनीतिक हथियार बनाकर भाजपा अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटी है।राजनीतिक जमीन खिसकने के बाद छात्रों के कंधे पर बंदूक चला रही भाजपा। उन्होंने कहा, “भाजपा छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए नहीं, बल्कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए सड़क पर उतरी है। शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को सड़क जाम और टकराव का रूप देना छात्रों के साथ भी अन्याय है और झारखंड की जनता के साथ भी। *JPSC पर भी भाजपा को घेरा* JPSC में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि JPSC से जुड़ी अनियमितताओं के सवाल नए नहीं हैं और पूर्ववर्ती भाजपा सरकारों के कार्यकाल में भी इस तरह के सवाल उठते रहे हैं। जब भाजपा सत्ता में थी, तब इन सवालों पर उसके नेता चुप्पी साधे बैठे थे। आज जब झारखंड में लोकप्रिय सरकार जनता के हित में काम कर रही है, तो राजनीतिक लाभ के लिए लगातार सरकार को बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है।” *जनता भाजपा के मंसूबों को समझे और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दे* सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “झारखंड की जनता को भाजपा के इस राजनीतिक खेल को समझने की जरूरत है। छात्रों के नाम पर राजनीति करने और जनता की परेशानी बढ़ाने की राजनीति को जनता स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा को यदि वास्तव में छात्रों की चिंता है, तो वह सड़क जाम और बंद की राजनीति छोड़कर समाधान की राजनीति करे।
    1
    *छात्र आंदोलन की आड़ में भाजपा ने झारखंड को अराजकता में झोंकने की कोशिश की : सौरभ श्रीवास्तव*
*बोले JMM के फायरब्रांड नेता—गांधीवादी आंदोलन को सड़क जाम और उग्र प्रदर्शन में बदलकर भाजपा ने राजनीतिक रोटी सेंकने का किया प्रयास*
चंदवा/रांची। झारखंड में भाजपा द्वारा आहूत राज्यव्यापी बंद को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के फायरब्रांड युवा नेता सौरभ श्रीवास्तव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी आंदोलन को राजनीतिक स्वार्थ के लिए हाईजैक कर भाजपा ने पूरे राज्य को अराजकता की स्थिति में धकेलने का प्रयास किया।
सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि जिस छात्र आंदोलन की शुरुआत आमरण अनशन जैसे पूर्णतः अहिंसक और गांधीवादी तरीके से हुई थी, उसे अंततः उग्र विरोध-प्रदर्शन और सड़क जाम तक पहुंचा देना भाजपा की राजनीतिक मंशा को स्पष्ट करता है।
उन्होंने कहा, “छात्रों का आंदोलन अपनी शुरुआत से ही शांतिपूर्ण रहा। आमरण अनशन लोकतांत्रिक और गांधीवादी तरीके से अपनी मांग रखने का माध्यम है। लेकिन भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए इस आंदोलन को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया और पूरे राज्य में जगह-जगह सड़क एवं यातायात बाधित किया।”
भाजपा के बंद और सड़क जाम के कारण राज्य के कई हिस्सों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि यातायात बाधित होने से आम यात्रियों, मरीजों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा, “जब सड़कें बंद होती हैं तो सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं रुकते, बल्कि आम आदमी रुकता है। मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस रुकती है, नौकरी-पेशा लोग फंसते हैं, विद्यार्थी परेशान होते हैं और जरूरी सेवाओं पर असर पड़ता है।
सौरभ ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को राजनीतिक हथियार बनाकर भाजपा अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटी है।राजनीतिक जमीन खिसकने के बाद छात्रों के कंधे पर बंदूक चला रही भाजपा।
उन्होंने कहा, “भाजपा छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए नहीं, बल्कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए सड़क पर उतरी है। शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को सड़क जाम और टकराव का रूप देना छात्रों के साथ भी अन्याय है और झारखंड की जनता के साथ भी।
*JPSC पर भी भाजपा को घेरा*
JPSC में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि JPSC से जुड़ी अनियमितताओं के सवाल नए नहीं हैं और पूर्ववर्ती भाजपा सरकारों के कार्यकाल में भी इस तरह के सवाल उठते रहे हैं।
जब भाजपा सत्ता में थी, तब इन सवालों पर उसके नेता चुप्पी साधे बैठे थे। आज जब झारखंड में लोकप्रिय सरकार जनता के हित में काम कर रही है, तो राजनीतिक लाभ के लिए लगातार सरकार को बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है।”
*जनता भाजपा के मंसूबों को समझे और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दे*
सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “झारखंड की जनता को भाजपा के इस राजनीतिक खेल को समझने की जरूरत है। छात्रों के नाम पर राजनीति करने और जनता की परेशानी बढ़ाने की राजनीति को जनता स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा को यदि वास्तव में छात्रों की चिंता है, तो वह सड़क जाम और बंद की राजनीति छोड़कर समाधान की राजनीति करे।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    14 hrs ago
  • समावेशी नेत्र जांच शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा सिसई प्रखंड के पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को जेएसएलपीएस एवं साइटसेवर्स इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में तथा निराला आई हॉस्पिटल, कुम्हार टोली, लोहरदगा रोड, गुमला के सहयोग से एक दिवसीय समावेशी नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। जांच टीम ने बताया कि शिविर में 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की नेत्र जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। जांच के बाद मरीजों की आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवा एवं चश्मा उपलब्ध कराया गया। वहीं, जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनका निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जाएगा। शिविर में आंखों से संबंधित गंभीर समस्याओं वाले मरीजों की भी जांच की गई। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर बीडीओ रमेश कुमार यादव, बीपीएम रिजवाना, जन विकास ट्रस्ट के सचिव अशोक कुमार निराला, सीईओ आर.एन. मोहंती, प्रोग्राम ऑफिसर देवाशीष पाल, स्टेट प्रोजेक्ट लीड सपना सुरीन, डीएम मंसूर वक्त, विजय कुमार एवं बिपिन बिहारी झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
    1
    समावेशी नेत्र जांच शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा 

सिसई प्रखंड के पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को जेएसएलपीएस एवं साइटसेवर्स इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में तथा निराला आई हॉस्पिटल, कुम्हार टोली, लोहरदगा रोड, गुमला के सहयोग से एक दिवसीय समावेशी नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।
जांच टीम ने बताया कि शिविर में 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की नेत्र जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। जांच के बाद मरीजों की आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवा एवं चश्मा उपलब्ध कराया गया। वहीं, जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनका निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जाएगा।
शिविर में आंखों से संबंधित गंभीर समस्याओं वाले मरीजों की भी जांच की गई। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
मौके पर बीडीओ रमेश कुमार यादव, बीपीएम रिजवाना, जन विकास ट्रस्ट के सचिव अशोक कुमार निराला, सीईओ आर.एन. मोहंती, प्रोग्राम ऑफिसर देवाशीष पाल, स्टेट प्रोजेक्ट लीड सपना सुरीन, डीएम मंसूर वक्त, विजय कुमार एवं बिपिन बिहारी झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • लातेहार छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू ने एनएच-39 किया जाम लातेहार छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू ने एनएच-39 किया जाम लातेहार विधानसभा घेराव के दौरान छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में मंगलवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में शहर के समाहरणालय के समीप एनएच-39 को जाम कर दिया। इस दौरान आजसू कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया। आजसू जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में उनके खिलाफ लाठीचार्ज करना, पानी की बौछार करना और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों के साथ भाजपा मजबूती से खड़ी है और सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। सड़क जाम के कारण एनएच-39 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन प्रभावित रहा। जाम की सूचना मिलने पर अंचल अधिकारी नंदकुमार राम, एसआई रामाकांत गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। जाम समाप्त होने के बाद एनएच-39 पर यातायात सामान्य हुआ। मौके पर आजसू नेता रवि वर्मा, विकास साहू समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
    1
    लातेहार

छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू ने एनएच-39 किया जाम
लातेहार
छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू ने एनएच-39 किया जाम
लातेहार
विधानसभा घेराव के दौरान छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में मंगलवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में शहर के समाहरणालय के समीप एनएच-39 को जाम कर दिया। इस दौरान आजसू कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया। आजसू जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में उनके खिलाफ लाठीचार्ज करना, पानी की बौछार करना और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों के साथ भाजपा मजबूती से खड़ी है और सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। सड़क जाम के कारण एनएच-39 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन प्रभावित रहा। जाम की सूचना मिलने पर अंचल अधिकारी नंदकुमार राम, एसआई रामाकांत गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। जाम समाप्त होने के बाद एनएच-39 पर यातायात सामान्य हुआ। मौके पर आजसू नेता रवि वर्मा, विकास साहू समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_Manish
    Manish
    लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.