logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समावेशी नेत्र जांच शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा सिसई प्रखंड के पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को जेएसएलपीएस एवं साइटसेवर्स इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में तथा निराला आई हॉस्पिटल, कुम्हार टोली, लोहरदगा रोड, गुमला के सहयोग से एक दिवसीय समावेशी नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। जांच टीम ने बताया कि शिविर में 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की नेत्र जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। जांच के बाद मरीजों की आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवा एवं चश्मा उपलब्ध कराया गया। वहीं, जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनका निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जाएगा। शिविर में आंखों से संबंधित गंभीर समस्याओं वाले मरीजों की भी जांच की गई। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर बीडीओ रमेश कुमार यादव, बीपीएम रिजवाना, जन विकास ट्रस्ट के सचिव अशोक कुमार निराला, सीईओ आर.एन. मोहंती, प्रोग्राम ऑफिसर देवाशीष पाल, स्टेट प्रोजेक्ट लीड सपना सुरीन, डीएम मंसूर वक्त, विजय कुमार एवं बिपिन बिहारी झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

16 hrs ago
user_कृष्णा कुमार साहु
कृष्णा कुमार साहु
रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
16 hrs ago

समावेशी नेत्र जांच शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा सिसई प्रखंड के पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को जेएसएलपीएस एवं साइटसेवर्स इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में तथा निराला आई हॉस्पिटल, कुम्हार टोली, लोहरदगा रोड, गुमला के सहयोग से एक दिवसीय समावेशी नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। जांच टीम ने बताया कि शिविर में 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की नेत्र जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। जांच के बाद मरीजों की आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवा एवं चश्मा उपलब्ध कराया गया। वहीं, जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनका निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जाएगा। शिविर में आंखों से संबंधित गंभीर समस्याओं वाले मरीजों की भी जांच की गई। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर बीडीओ रमेश कुमार यादव, बीपीएम रिजवाना, जन विकास ट्रस्ट के सचिव अशोक कुमार निराला, सीईओ आर.एन. मोहंती, प्रोग्राम ऑफिसर देवाशीष पाल, स्टेट प्रोजेक्ट लीड सपना सुरीन, डीएम मंसूर वक्त, विजय कुमार एवं बिपिन बिहारी झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • बड़ी खबर झारखंड की मिट्टी में जो प्यार और अपनापन है वो और कहीं नहीं। आई चेक वैन ले कर जब हमलोग गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने इस तरह अपना आभार प्रकट किया जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सेवा का इससे बड़ा इनाम कुछ भी नहीं हो सकता झारखंड की मिट्टी में जो प्यार और अपनापन है वो और कहीं नहीं। आई चेक वैन ले कर जब हमलोग गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने इस तरह अपना आभार प्रकट किया जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सेवा का इससे बड़ा इनाम कुछ भी नहीं हो सकता
    1
    बड़ी खबर झारखंड की मिट्टी में जो प्यार और अपनापन है वो और कहीं नहीं। आई चेक वैन ले कर जब हमलोग गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने इस तरह अपना आभार प्रकट किया जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सेवा का इससे बड़ा इनाम कुछ भी नहीं हो सकता 
झारखंड की मिट्टी में जो प्यार और अपनापन है वो और कहीं नहीं। आई चेक वैन ले कर जब हमलोग गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने इस तरह अपना आभार प्रकट किया जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सेवा का इससे बड़ा इनाम कुछ भी नहीं हो सकता
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • झारखंड बंद का कर्रा में मिला जुला असर, पुलिस प्रशासन मुस्तैद के साथ थे। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। सोमवार को छात्रों द्वारा विधानसभा मार्च के क्रम में पुलिस द्वारा लाठी से पीटने के विरोध में मंगलवार को भाजपा द्वारा झारखंड बंद को लेकर कर्रा में मिला जुला असर रहा। सुबह से ही अधिकार दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे तो एक दूक्का दुकानें खुली रही। फल और सब्जियां की दुकानें के अलावा, दवा दुकान, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय खुला रहा। लम्बी दूरी की गाड़ियां नहीं चली । समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की अप्रिय घाटना की सूचना नहीं थी।
    1
    झारखंड बंद का कर्रा में मिला जुला असर, पुलिस प्रशासन मुस्तैद के साथ थे।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
सोमवार को छात्रों द्वारा विधानसभा मार्च के क्रम में पुलिस द्वारा लाठी से पीटने के विरोध में मंगलवार को भाजपा द्वारा झारखंड बंद को लेकर कर्रा में मिला जुला असर रहा।
सुबह से ही अधिकार दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे तो एक दूक्का दुकानें खुली रही। फल और सब्जियां की दुकानें के अलावा, दवा दुकान, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय खुला रहा। लम्बी दूरी की गाड़ियां नहीं चली ।
समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की अप्रिय घाटना की सूचना नहीं थी।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    13 hrs ago
  • विधानसभा पहुंचे छात्र,अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन.? #shorts #shortvideo #short #viral #vidhansabha
    1
    विधानसभा पहुंचे छात्र,अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन.? #shorts #shortvideo #short #viral #vidhansabha
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • RATO POWER WEEDER +91 7667913218 address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand u
    2
    RATO POWER WEEDER +91 7667913218
address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand
u
    user_Rishi Kisan Machine
    Rishi Kisan Machine
    Farmer तोरपा, खूंटी, झारखंड•
    2 hrs ago
  • छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में खूंटी बंद, सड़क पर उतरे पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। झारखंड के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को खूंटी बंद कराया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में घूम-घूमकर प्रतिष्ठानों को बंद कराया और हेमंत सरकार के खिलाफ विरोध जताया। बंद के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा खुद कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे और बंद को सफल बनाने में जुटे रहे। हालांकि बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला । वहीं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर कार्रवाई का विरोध किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, भाजपा नेता रूपेश जायसवाल, कंचन सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में खूंटी बंद, सड़क पर उतरे पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
झारखंड के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को खूंटी बंद कराया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में घूम-घूमकर प्रतिष्ठानों को बंद कराया और हेमंत सरकार के खिलाफ विरोध जताया। बंद के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा खुद कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे और बंद को सफल बनाने में जुटे रहे। हालांकि बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला । वहीं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर कार्रवाई का विरोध किया।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, भाजपा नेता रूपेश जायसवाल, कंचन सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    14 hrs ago
  • छात्रों पर जमकर बरसी लाठियां, प्रदर्शन के दौरान मचा हड़कंप.? #ranchi #vidhansabha #students #news
    1
    छात्रों पर जमकर बरसी लाठियां, प्रदर्शन के दौरान मचा हड़कंप.? #ranchi #vidhansabha #students #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • झारखंड में नाश्ते पर हिरासत में लिया गया? आज सुबह रांची में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बढ़ने के दौरान पत्रकार अमन चोपड़ा को नाश्ता करते समय हिरासत में लिया गया। CJP प्रोटेस्ट के दौरान, किसी भी पत्रकार को गिरफ्तार नहीं किया गया। झारखंड स्टूडेंट मार्च: मार्च शुरू भी नहीं हुआ था, फिर भी चोपड़ा को कथित तौर पर हिरासत में ले लिया गया। प्रोटेस्ट शुरू होने से पहले ही एक पत्रकार को हिरासत में क्यों लिया गया? झारखंड सरकार को कुछ गंभीर सवालों के जवाब देने हैं। परेशान झारखंड पुलिस और सरकार अब मीडिया के पीछे पड़ गई है। रांची पुलिस पत्रकार अमन चोपड़ा से पूछताछ करने उनके होटल पहुंची। वह सिर्फ़ स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट को कवर कर रहे थे। भारत में, वे (हर नेता) या तो ऐड के पैसे से मीडिया को खरीद लेते हैं या उन्हें परेशान करना शुरू कर देते हैं। छात्रों पर लाठीचार्ज, पत्रकारों पर FIR, जो मुझपर भी हो चुकी है लेकिन तानाशाह मोदी हैं 🙏🏻
    1
    झारखंड में नाश्ते पर हिरासत में लिया गया?

आज सुबह रांची में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बढ़ने के दौरान पत्रकार अमन चोपड़ा को नाश्ता करते समय हिरासत में लिया गया।

CJP प्रोटेस्ट के दौरान, किसी भी पत्रकार को गिरफ्तार नहीं किया गया।

झारखंड स्टूडेंट मार्च: मार्च शुरू भी नहीं हुआ था, फिर भी चोपड़ा को कथित तौर पर हिरासत में ले लिया गया।

प्रोटेस्ट शुरू होने से पहले ही एक पत्रकार को हिरासत में क्यों लिया गया?

झारखंड सरकार को कुछ गंभीर सवालों के जवाब देने हैं।

परेशान झारखंड पुलिस और सरकार अब मीडिया के पीछे पड़ गई है।

रांची पुलिस पत्रकार अमन चोपड़ा से पूछताछ करने उनके होटल पहुंची।

वह सिर्फ़ स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट को कवर कर रहे थे।

भारत में, वे (हर नेता) या तो ऐड के पैसे से मीडिया को खरीद लेते हैं या उन्हें परेशान करना शुरू कर देते हैं।

छात्रों पर लाठीचार्ज, पत्रकारों पर FIR, जो मुझपर भी हो चुकी है लेकिन तानाशाह मोदी हैं 🙏🏻
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    11 hrs ago
  • जगतपाल की मौत पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, शव के साथ सड़क पर धरने की तैयारी आरोपियों की गिरफ्तारी, सुरक्षा और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण; पुलिस व जनप्रतिनिधियों के समझाने पर शांत हुआ मामला चैनपुर। चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा पंचायत अंतर्गत बसाईर टोली गांव में दंपती पर हुए जानलेवा हमले के बाद मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। हमले में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय जगतपाल रौतिया की रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान मौत के बाद सैकड़ों ग्रामीण शव के साथ चैनपुर बस स्टैंड पहुंचे और धरने पर बैठने की तैयारी करने लगे।
    1
    जगतपाल की मौत पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, शव के साथ सड़क पर धरने की तैयारी
आरोपियों की गिरफ्तारी, सुरक्षा और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण; पुलिस व जनप्रतिनिधियों के समझाने पर शांत हुआ मामला
चैनपुर। चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा पंचायत अंतर्गत बसाईर टोली गांव में दंपती पर हुए जानलेवा हमले के बाद मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। हमले में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय जगतपाल रौतिया की रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान मौत के बाद सैकड़ों ग्रामीण शव के साथ चैनपुर बस स्टैंड पहुंचे और धरने पर बैठने की तैयारी करने लगे।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.