logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जगतपाल की मौत पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, शव के साथ सड़क पर धरने की तैयारी आरोपियों की गिरफ्तारी, सुरक्षा और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण; पुलिस व जनप्रतिनिधियों के समझाने पर शांत हुआ मामला चैनपुर। चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा पंचायत अंतर्गत बसाईर टोली गांव में दंपती पर हुए जानलेवा हमले के बाद मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। हमले में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय जगतपाल रौतिया की रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान मौत के बाद सैकड़ों ग्रामीण शव के साथ चैनपुर बस स्टैंड पहुंचे और धरने पर बैठने की तैयारी करने लगे।

12 hrs ago
user_Sachin public news
Sachin public news
Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
12 hrs ago

जगतपाल की मौत पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, शव के साथ सड़क पर धरने की तैयारी आरोपियों की गिरफ्तारी, सुरक्षा और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण; पुलिस व जनप्रतिनिधियों के समझाने पर शांत हुआ मामला चैनपुर। चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा पंचायत अंतर्गत बसाईर टोली गांव में दंपती पर हुए जानलेवा हमले के बाद मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। हमले में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय जगतपाल रौतिया की रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान मौत के बाद सैकड़ों ग्रामीण शव के साथ चैनपुर बस स्टैंड पहुंचे और धरने पर बैठने की तैयारी करने लगे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, खाद्यान्न वितरण एवं e-KYC में तेजी लाने के निर्देश गुमला: उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में आज जिला आपूर्ति विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, ग्रीन राशन कार्ड, मुख्यमंत्री चना दाल एवं नमक वितरण, e-KYC, आधार एवं मोबाइल सीडिंग, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना सहित अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में माह अगस्त से अक्टूबर 2026 तक NFSA खाद्यान्न के उठाव एवं DSD, अगस्त माह के खाद्यान्न वितरण, ग्रीन खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण, मुख्यमंत्री चना दाल एवं मुख्यमंत्री नमक वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही Rightful Targeting Dashboard (KPI) के अंतर्गत लाभुकों के सत्यापन, राशन कार्ड में लाभुकों के कास्ट अपडेशन, e-KYC, आधार सीडिंग एवं मोबाइल सीडिंग तथा जन वितरण प्रणाली दुकानों की निलंबित अनुज्ञप्तियों की स्थिति की भी जानकारी ली गई। *समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश* समीक्षा के दौरान आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सरकार के निर्देशानुसार सितंबर एवं अक्टूबर माह के खाद्यान्न का उठाव एक साथ किया जाना है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि चालू माह के खाद्यान्न का FCI से उठाव पूर्ण कर लिया गया है। इस पर उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को खाद्यान्न का समय पर उठाव एवं वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से विशुनपुर प्रखंड में खाद्यान्न वितरण की प्रगति लगभग 59 प्रतिशत पाए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया। गेहूं एवं बीएस के वितरण में कमी को दूर करते हुए लंबित खाद्यान्न का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही विशुनपुर में नमक एवं दाल वितरण की खराब प्रगति को देखते हुए अगस्त माह के लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। पाठ क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण की स्थिति की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *FCI गोदाम एवं राशन दुकानों की नियमित जांच के निर्देश* उपायुक्त ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विशुनपुर स्थित FCI गोदाम के सामने सड़क पर कीचड़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित BSO को सड़क को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी BSO को जन वितरण प्रणाली की दुकानों के पंजी एवं POS मशीनों की सूक्ष्मता से जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी खाद्यान्न गोदामों का नियमित निरीक्षण करते हुए सीपेज एवं सीलन की स्थिति पर विशेष ध्यान देने तथा खाद्यान्न की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि लाभुकों को निम्न गुणवत्ता का खाद्यान्न वितरित नहीं किया जाए। राशन डीलरों को खाद्यान्न की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में आवश्यक हिदायत देने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित जांच एवं कठोर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। *e-KYC एवं Aadhaar-Mobile Seeding में तेजी लाने पर जोर* बैठक में e-KYC की प्रगति की समीक्षा के क्रम में वर्तमान उपलब्धि लगभग 76 प्रतिशत पाई गई। उपायुक्त ने e-KYC की प्रगति में तेजी लाने के लिए विशेष कैंप एवं अभियान संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लाभुकों का e-KYC निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जा सके। Aadhaar Seeding एवं Mobile Seeding की भी प्रखंडवार समीक्षा की गई। विशुनपुर में UID Seeding की स्थिति में सुधार लाने तथा सभी प्रखंडों में सीडिंग का प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया गया। साथ ही Mobile Seeding से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण करने को कहा गया। रायडीह प्रखंड में Mobile Seeding की प्रगति को बढ़ाकर 16 प्रतिशत तक करने हेतु विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया गया। *अपात्र लाभुकों के राशन कार्डों के सत्यापन एवं विलोपन की कार्रवाई* उपायुक्त ने Rightful Targeting Dashboard (KPI), आय समूह एवं निर्धारित मानदंडों के आधार पर अपात्र राशन कार्डधारियों के सत्यापन एवं आवश्यकतानुसार राशन कार्ड से नाम विलोपन की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि निर्धारित मानदंडों के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के एकल/अपात्र कार्डधारी, बिना सत्यापन के 100 वर्ष से अधिक आयु दर्शाए गए कार्डधारी, पिछले छह माह से राशन का उठाव नहीं करने वाले लाभुक, ₹6 लाख से अधिक वार्षिक आय वाले करदाता, ₹25 लाख से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारी तथा सरकारी एवं पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों से संबंधित अपात्र राशन कार्डों की जांच कर नियमानुसार विलोपन की कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि राशन कार्ड से संबंधित सभी प्रक्रियाओं में निर्धारित मानकों का पालन करते हुए पात्र लाभुकों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ निर्बाध रूप से उपलब्ध कराया जाए तथा अपात्र लाभुकों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
    3
    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, खाद्यान्न वितरण एवं e-KYC में तेजी लाने के निर्देश

गुमला: उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में आज जिला आपूर्ति विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, ग्रीन राशन कार्ड, मुख्यमंत्री चना दाल एवं नमक वितरण, e-KYC, आधार एवं मोबाइल सीडिंग, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना सहित अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में माह अगस्त से अक्टूबर 2026 तक NFSA खाद्यान्न के उठाव एवं DSD, अगस्त माह के खाद्यान्न वितरण, ग्रीन खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण, मुख्यमंत्री चना दाल एवं मुख्यमंत्री नमक वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही Rightful Targeting Dashboard (KPI) के अंतर्गत लाभुकों के सत्यापन, राशन कार्ड में लाभुकों के कास्ट अपडेशन, e-KYC, आधार सीडिंग एवं मोबाइल सीडिंग तथा जन वितरण प्रणाली दुकानों की निलंबित अनुज्ञप्तियों की स्थिति की भी जानकारी ली गई।
*समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश*
समीक्षा के दौरान आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सरकार के निर्देशानुसार सितंबर एवं अक्टूबर माह के खाद्यान्न का उठाव एक साथ किया जाना है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि चालू माह के खाद्यान्न का FCI से उठाव पूर्ण कर लिया गया है। इस पर उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को खाद्यान्न का समय पर उठाव एवं वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विशेष रूप से विशुनपुर प्रखंड में खाद्यान्न वितरण की प्रगति लगभग 59 प्रतिशत पाए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया। गेहूं एवं बीएस के वितरण में कमी को दूर करते हुए लंबित खाद्यान्न का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही विशुनपुर में नमक एवं दाल वितरण की खराब प्रगति को देखते हुए अगस्त माह के लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। पाठ क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण की स्थिति की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*FCI गोदाम एवं राशन दुकानों की नियमित जांच के निर्देश*
उपायुक्त ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विशुनपुर स्थित FCI गोदाम के सामने सड़क पर कीचड़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित BSO को सड़क को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी BSO को जन वितरण प्रणाली की दुकानों के पंजी एवं POS मशीनों की सूक्ष्मता से जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी खाद्यान्न गोदामों का नियमित निरीक्षण करते हुए सीपेज एवं सीलन की स्थिति पर विशेष ध्यान देने तथा खाद्यान्न की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।
उपायुक्त ने  निर्देश दिया कि लाभुकों को निम्न गुणवत्ता का खाद्यान्न वितरित नहीं किया जाए। राशन डीलरों को खाद्यान्न की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में आवश्यक हिदायत देने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित जांच एवं कठोर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।
*e-KYC एवं Aadhaar-Mobile Seeding में तेजी लाने पर जोर*
बैठक में e-KYC की प्रगति की समीक्षा के क्रम में वर्तमान उपलब्धि लगभग 76 प्रतिशत पाई गई। उपायुक्त ने e-KYC की प्रगति में तेजी लाने के लिए विशेष कैंप एवं अभियान संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लाभुकों का e-KYC निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जा सके।
Aadhaar Seeding एवं Mobile Seeding की भी प्रखंडवार समीक्षा की गई। विशुनपुर में UID Seeding की स्थिति में सुधार लाने तथा सभी प्रखंडों में सीडिंग का प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया गया। साथ ही Mobile Seeding से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण करने को कहा गया। रायडीह प्रखंड में Mobile Seeding की प्रगति को बढ़ाकर 16 प्रतिशत तक करने हेतु विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया गया।
*अपात्र लाभुकों के राशन कार्डों के सत्यापन एवं विलोपन की कार्रवाई*
उपायुक्त ने Rightful Targeting Dashboard (KPI), आय समूह एवं निर्धारित मानदंडों के आधार पर अपात्र राशन कार्डधारियों के सत्यापन एवं आवश्यकतानुसार राशन कार्ड से नाम विलोपन की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि निर्धारित मानदंडों के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के एकल/अपात्र कार्डधारी, बिना सत्यापन के 100 वर्ष से अधिक आयु दर्शाए गए कार्डधारी, पिछले छह माह से राशन का उठाव नहीं करने वाले लाभुक, ₹6 लाख से अधिक वार्षिक आय वाले करदाता, ₹25 लाख से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारी तथा सरकारी एवं पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों से संबंधित अपात्र राशन कार्डों की जांच कर नियमानुसार विलोपन की कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि राशन कार्ड से संबंधित सभी प्रक्रियाओं में निर्धारित मानकों का पालन करते हुए पात्र लाभुकों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ निर्बाध रूप से उपलब्ध कराया जाए तथा अपात्र लाभुकों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • सदन में बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन -TDPL से कराई गई सभी परीक्षाओं की जांच को तैयार
    1
    सदन में बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन -TDPL से कराई गई सभी परीक्षाओं की जांच को तैयार
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
  • भारत का दूसरा केदारनाथ इस अद्भुत धाम की झलक.? #shorts #kedarnath #jai #dham #puja #mandir #news
    1
    भारत का दूसरा केदारनाथ इस अद्भुत धाम की झलक.? #shorts #kedarnath #jai #dham #puja #mandir #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • भदौली पंचायत भवन में प्रवासी मजदूरों के निबंधन के लिए लगाया गया शिविर सिसई प्रखंड के पंचायत भवन भदौली में मंगलवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से प्रवासी मजदूरों एवं दूसरे राज्यों में काम करने जाने वाले श्रमिकों के निबंधन के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड श्रमिक मित्र धनेश्वर गोप ने बताया कि पंजीकृत एवं अपंजीकृत प्रवासी श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का निबंधन आवश्यक है। निबंधन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर तथा नॉमिनी का विवरण आवश्यक है। उन्होंने मनरेगा मजदूरों एवं प्रवासी श्रमिकों से शिविर में पहुंचकर अपना निबंधन कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि सिसई प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग तिथियों पर निबंधन शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त को पुसो, 14 अगस्त को सिसई, 18 अगस्त को बोंडो, 19 अगस्त को कुदरा, 21 अगस्त को लरंगों, 25 अगस्त को रेड़वा, 1 सितंबर को भुरसो, 2 सितंबर को शिवनाथपुर, 8 सितंबर को लकेया, 9 सितंबर को ओलमुंडा, 11 सितंबर को छारदा, 12 सितंबर को घाघरा, 15 सितंबर को मुर्गू, 25 सितंबर को पंडरिया, 26 सितंबर को नगर, 29 सितंबर को बरगांव उत्तरी तथा 30 सितंबर को बरगांव दक्षिणी पंचायत भवन में शिविर लगाया जाएगा। श्रमिक मित्र ने श्रमिकों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर निबंधन कराने की अपील की है।
    2
    भदौली पंचायत भवन में प्रवासी मजदूरों के निबंधन के लिए लगाया गया शिविर
सिसई प्रखंड के पंचायत भवन भदौली में मंगलवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से प्रवासी मजदूरों एवं दूसरे राज्यों में काम करने जाने वाले श्रमिकों के निबंधन के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में प्रखंड श्रमिक मित्र धनेश्वर गोप ने बताया कि पंजीकृत एवं अपंजीकृत प्रवासी श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का निबंधन आवश्यक है। निबंधन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर तथा नॉमिनी का विवरण आवश्यक है।
उन्होंने मनरेगा मजदूरों एवं प्रवासी श्रमिकों से शिविर में पहुंचकर अपना निबंधन कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि सिसई प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग तिथियों पर निबंधन शिविर आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त को पुसो, 14 अगस्त को सिसई, 18 अगस्त को बोंडो, 19 अगस्त को कुदरा, 21 अगस्त को लरंगों, 25 अगस्त को रेड़वा, 1 सितंबर को भुरसो, 2 सितंबर को शिवनाथपुर, 8 सितंबर को लकेया, 9 सितंबर को ओलमुंडा, 11 सितंबर को छारदा, 12 सितंबर को घाघरा, 15 सितंबर को मुर्गू, 25 सितंबर को पंडरिया, 26 सितंबर को नगर, 29 सितंबर को बरगांव उत्तरी तथा 30 सितंबर को बरगांव दक्षिणी पंचायत भवन में शिविर लगाया जाएगा।
श्रमिक मित्र ने श्रमिकों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर निबंधन कराने की अपील की है।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया की गठबंधन की छात्रों के साथ है ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया की गठबंधन की छात्रों के साथ है
    1
    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया की गठबंधन की छात्रों के साथ है
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया की गठबंधन की छात्रों के साथ है
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • समावेशी नेत्र जांच शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा सिसई प्रखंड के पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को जेएसएलपीएस एवं साइटसेवर्स इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में तथा निराला आई हॉस्पिटल, कुम्हार टोली, लोहरदगा रोड, गुमला के सहयोग से एक दिवसीय समावेशी नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। जांच टीम ने बताया कि शिविर में 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की नेत्र जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। जांच के बाद मरीजों की आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवा एवं चश्मा उपलब्ध कराया गया। वहीं, जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनका निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जाएगा। शिविर में आंखों से संबंधित गंभीर समस्याओं वाले मरीजों की भी जांच की गई। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर बीडीओ रमेश कुमार यादव, बीपीएम रिजवाना, जन विकास ट्रस्ट के सचिव अशोक कुमार निराला, सीईओ आर.एन. मोहंती, प्रोग्राम ऑफिसर देवाशीष पाल, स्टेट प्रोजेक्ट लीड सपना सुरीन, डीएम मंसूर वक्त, विजय कुमार एवं बिपिन बिहारी झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
    1
    समावेशी नेत्र जांच शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा 

सिसई प्रखंड के पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को जेएसएलपीएस एवं साइटसेवर्स इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में तथा निराला आई हॉस्पिटल, कुम्हार टोली, लोहरदगा रोड, गुमला के सहयोग से एक दिवसीय समावेशी नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।
जांच टीम ने बताया कि शिविर में 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की नेत्र जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। जांच के बाद मरीजों की आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवा एवं चश्मा उपलब्ध कराया गया। वहीं, जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनका निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जाएगा।
शिविर में आंखों से संबंधित गंभीर समस्याओं वाले मरीजों की भी जांच की गई। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
मौके पर बीडीओ रमेश कुमार यादव, बीपीएम रिजवाना, जन विकास ट्रस्ट के सचिव अशोक कुमार निराला, सीईओ आर.एन. मोहंती, प्रोग्राम ऑफिसर देवाशीष पाल, स्टेट प्रोजेक्ट लीड सपना सुरीन, डीएम मंसूर वक्त, विजय कुमार एवं बिपिन बिहारी झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • जगतपाल की मौत पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, शव के साथ सड़क पर धरने की तैयारी आरोपियों की गिरफ्तारी, सुरक्षा और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण; पुलिस व जनप्रतिनिधियों के समझाने पर शांत हुआ मामला चैनपुर। चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा पंचायत अंतर्गत बसाईर टोली गांव में दंपती पर हुए जानलेवा हमले के बाद मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। हमले में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय जगतपाल रौतिया की रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान मौत के बाद सैकड़ों ग्रामीण शव के साथ चैनपुर बस स्टैंड पहुंचे और धरने पर बैठने की तैयारी करने लगे।
    1
    जगतपाल की मौत पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, शव के साथ सड़क पर धरने की तैयारी
आरोपियों की गिरफ्तारी, सुरक्षा और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण; पुलिस व जनप्रतिनिधियों के समझाने पर शांत हुआ मामला
चैनपुर। चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा पंचायत अंतर्गत बसाईर टोली गांव में दंपती पर हुए जानलेवा हमले के बाद मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। हमले में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय जगतपाल रौतिया की रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान मौत के बाद सैकड़ों ग्रामीण शव के साथ चैनपुर बस स्टैंड पहुंचे और धरने पर बैठने की तैयारी करने लगे।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.