Shuru
Apke Nagar Ki App…
Pradeep kumar
- Pradeep kumarबदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश🙏2 hrs ago
- Pradeep kumarबदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश🙏2 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रशासनिक लाहपरवाहीः दिल्ली हाइवे पर गड्ढे भरे पानी में पलटी टैक्टर ट्राली, बाल-बाल बचे किसान बदायूं। जिले के उझानी-दिल्ली हाइवे के गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप हाइवे की सड़क पर बने पानी से भरे गहरे गड्ढों में फंस कर गुरूवार की सुबह गेंहू से भरी ट्राली पलट गयी, इस दौरान ट्राली पर के ऊपर बैठे किसानों ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई। अगर किसान ट्राली से न कूदते तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्राली में लदा गेेंहू पानी में भींग कर बड़ी मात्रा खराब हो गया। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बीबीगंज निवासी उदय शर्मा गुरूवार की सुबह गेंहू बेंचने के लिए ट्राली में लाद कर उझानी की नई मंडी ला रहे थे। बताते हैं कि ट्राली दिल्ली हाइवे के गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप पहुंची जहां हाइवे पर पानी भरा हुआ था जिसे टैªक्टर चालक ने सामान्य समझा और अपने वाहन को आगे बढ़ा दिया तभी अचानक ट्राली का पहिया सड़क पर बने पानी भरे गहरे गड्ढे में चला गया जिससे गेंहू से भरी ट्राली पलट गई और गंेहू से भरी बोरियां पानी में जा गिरी। बताते हैं कि इस दौरान ट्राली पर बैठे किसानों ने कूद कर अपनी जान बचाई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।1
- जनपद बदायूं जिले के कस्बा उझानी के कुड़ा नरसिंहपुर ग्राम में आज 5 फरवरी 2026 को प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा खामियाजा एक किसान को भुगतना पड़ा। दिल्ली रोड नेशनल हाईवे पर बने गहरे गड्ढे में किसान की ट्रॉली गिर गई, जिससे ट्रॉली में लदा पूरा गेहूं पानी में डूब गया। इस हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गड्ढा कई महीनों से सड़क पर बना हुआ है। बारिश व पानी भराव के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे आए दिन वाहन फंस रहे हैं और हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि “आखिर प्रशासन किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? कब तक किसानों और राहगीरों का नुकसान होता रहेगा?” ग्रामीणों की मांग है कि गड्ढे को तत्काल भरवाया जाए, सड़क की मरम्मत व जलनिकासी की व्यवस्था की जाए, और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। अगर समय रहते सड़क की हालत नहीं सुधारी गई, तो आने वाले दिनों में बड़ा जान-माल का नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता। खबर का असर सबसे पहले आप तक संवाददाता: नवीन गोस्वामी जनपद न्यूज 24 यूपी1
- जनपद बरेली की तहसील आंवला के थाना अलीगंज पुलिस ने अपराध और अपराधियों की रोकथाम के अभियान के तहत 5 फरवरी 2026 को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर हुई इस कार्रवाई में नरेश पुत्र दुलीचन्द्र (22 वर्ष), निवासी तिगाईदत्त नगर, थाना अलीगंज, जिला बरेली को पकड़ा गया।1
- Post by Thakur Subodh Singh1
- मंडी-सुंदरनगर फोरलेन (चार-लेन हाईवे) पर एक उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड पर्यटक कार (नंबर UP-14-FH-8572) में सवार महिला पर्यटक (या युवतियां) चलती गाड़ी के दौरान खिड़कियों/सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट कर रही थीं, शोर-शराबा मचा रही थीं और हुड़दंग कर रही थीं। यह हरकत बेहद खतरनाक थी, क्योंकि इससे खुद उनकी और अन्य वाहनों की जान को खतरा हो सकता था।1
- श्री अनुरुद्ध जी महराज 🙏1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- खबर का असर सबसे पहले आप तक जनपद न्यूज 24 यूपी से नवीन गोस्वामी की रिपोर्ट बदायूं। बदायूं जिले के कस्बा उझानी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। कछला रोड स्थित सनी मंदिर के पीछे किशोर वर्मा की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 5 से 6 हजार रुपये नकद व साड़ियों समेत लगभग 50 से 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित दुकानदार ने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। — जनपद न्यूज 24 यूपी1
- ➡️ बदायूँ के बिल्सी तहसील क्षेत्र के सहसपुर गांव में एक घर में निकला कोबरा सांप ➡️ 7 घंटे से एक ही स्थान पर बैठा रहा, ग्रामीणों ने इसे चमत्कार मान लिया ➡️ दावा – ‘गुड़िया’ नाम की महिला से सांप के “बात करने” का दावा ➡️ दूध चढ़ाने और रुपए चढ़ाने पहुंच रहे लोग, मौके पर भारी भीड़।1