नकब लगाकर वस्त्र विक्रेता ज्वेलर्स की दुकान से डीवीआर सहित चोरों ने चुराया 50 हजार का माल उझानी /बीती रात नगर के मौहल्ला बाजार कलां में अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलर्स क्लाथ स्टोर की ऊपरी मंजिल में नकब लगाकर दुकान के अंदर से लगभग चालीस हजार रुपये की साड़ियां, लगभग पांच हजार रुपये नगदी और डीवीआर चोरी कर फरार हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजारकलां निवासी किशोर वर्मा की दुकान गऊशाला रोड स्थित रुद्र ज्वैलर्स एंड क्लाथ स्टोर को बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया दुकानदार किशोर ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोर जीने का कुंडा हटाकर नीचे आऐ और सीसीटीवी की डीवीआर सहित 50 हजार रुपए का सामान चुरा कर ले गये आज सुबह-सवेर जब वह दुकान खोलने गये और जब दुकान का शटर उठाया तो उन्हें चोरी का एहसास हुआ। दुकानदार किशोर का कहना है कि चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी को तोडने,खोलने की कोशिश की। गनीमत रही तिजोरी नहीं खुली नहीं तो लाखों रुपयों का नुकसान हो सकता था क्योंकि तिजोरी में सोने चांदी के आभूषण रखे हुए थे पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंप कार्रवाई की गुहार लगाई है !पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मौका-मुआयना कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरु कर दी है

- Post by Pradeep kumar1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- हेलीकॉप्टर से पहुंचे दूल्हा-दुल्हन1
- प्रशासनिक लाहपरवाहीः दिल्ली हाइवे पर गड्ढे भरे पानी में पलटी टैक्टर ट्राली, बाल-बाल बचे किसान बदायूं। जिले के उझानी-दिल्ली हाइवे के गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप हाइवे की सड़क पर बने पानी से भरे गहरे गड्ढों में फंस कर गुरूवार की सुबह गेंहू से भरी ट्राली पलट गयी, इस दौरान ट्राली पर के ऊपर बैठे किसानों ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई। अगर किसान ट्राली से न कूदते तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्राली में लदा गेेंहू पानी में भींग कर बड़ी मात्रा खराब हो गया। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बीबीगंज निवासी उदय शर्मा गुरूवार की सुबह गेंहू बेंचने के लिए ट्राली में लाद कर उझानी की नई मंडी ला रहे थे। बताते हैं कि ट्राली दिल्ली हाइवे के गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप पहुंची जहां हाइवे पर पानी भरा हुआ था जिसे टैªक्टर चालक ने सामान्य समझा और अपने वाहन को आगे बढ़ा दिया तभी अचानक ट्राली का पहिया सड़क पर बने पानी भरे गहरे गड्ढे में चला गया जिससे गेंहू से भरी ट्राली पलट गई और गंेहू से भरी बोरियां पानी में जा गिरी। बताते हैं कि इस दौरान ट्राली पर बैठे किसानों ने कूद कर अपनी जान बचाई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।1
- यूपी के बदायूं जिले में सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड पर गोपीनाथ मंदिर के पास एक पेड़ है अधिक वजन होने की वजह से पेड़ एक साइड में झुक गया है जिसके गिरने की संभावना बनी हुई है पेड़ के गिरने से कोई भी बड़ी जन हानी हो सकती है।1
- जनपद बदायूं जिले के कस्बा उझानी के कुड़ा नरसिंहपुर ग्राम में आज 5 फरवरी 2026 को प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा खामियाजा एक किसान को भुगतना पड़ा। दिल्ली रोड नेशनल हाईवे पर बने गहरे गड्ढे में किसान की ट्रॉली गिर गई, जिससे ट्रॉली में लदा पूरा गेहूं पानी में डूब गया। इस हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गड्ढा कई महीनों से सड़क पर बना हुआ है। बारिश व पानी भराव के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे आए दिन वाहन फंस रहे हैं और हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि “आखिर प्रशासन किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? कब तक किसानों और राहगीरों का नुकसान होता रहेगा?” ग्रामीणों की मांग है कि गड्ढे को तत्काल भरवाया जाए, सड़क की मरम्मत व जलनिकासी की व्यवस्था की जाए, और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। अगर समय रहते सड़क की हालत नहीं सुधारी गई, तो आने वाले दिनों में बड़ा जान-माल का नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता। खबर का असर सबसे पहले आप तक संवाददाता: नवीन गोस्वामी जनपद न्यूज 24 यूपी1
- माघ मेला पुलिस—सुरक्षा भी, संवेदना भी। भीड़ में पति से बिछड़ी महिला श्रद्धालु को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत मदद कर सकुशल मिलवाया। चिंता की जगह राहत लौटी—क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस सिर्फ़ कर्तव्य का प्रतीक नहीं, भरोसे और अपनत्व का भी नाम है।1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1