logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झुके पेड़ गिरने की वजह से हो सकती है कभी भी जन हानी यूपी के बदायूं जिले में सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड पर गोपीनाथ मंदिर के पास एक पेड़ है अधिक वजन होने की वजह से पेड़ एक साइड में झुक गया है जिसके गिरने की संभावना बनी हुई है पेड़ के गिरने से कोई भी बड़ी जन हानी हो सकती है।

4 hrs ago
user_Journalist
Journalist
Journalist बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

झुके पेड़ गिरने की वजह से हो सकती है कभी भी जन हानी यूपी के बदायूं जिले में सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड पर गोपीनाथ मंदिर के पास एक पेड़ है अधिक वजन होने की वजह से पेड़ एक साइड में झुक गया है जिसके गिरने की संभावना बनी हुई है पेड़ के गिरने से कोई भी बड़ी जन हानी हो सकती है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • हेलीकॉप्टर से पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
    1
    हेलीकॉप्टर से पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
    user_Union 28 News
    Union 28 News
    Media company Budaun, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by राजेश कुमार वर्मा
    1
    Post by राजेश कुमार वर्मा
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रशासनिक लाहपरवाहीः दिल्ली हाइवे पर गड्ढे भरे पानी में पलटी टैक्टर ट्राली, बाल-बाल बचे किसान बदायूं। जिले के उझानी-दिल्ली हाइवे के गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप हाइवे की सड़क पर बने पानी से भरे गहरे गड्ढों में फंस कर गुरूवार की सुबह गेंहू से भरी ट्राली पलट गयी, इस दौरान ट्राली पर के ऊपर बैठे किसानों ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई। अगर किसान ट्राली से न कूदते तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्राली में लदा गेेंहू पानी में भींग कर बड़ी मात्रा खराब हो गया। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बीबीगंज निवासी उदय शर्मा गुरूवार की सुबह गेंहू बेंचने के लिए ट्राली में लाद कर उझानी की नई मंडी ला रहे थे। बताते हैं कि ट्राली दिल्ली हाइवे के गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप पहुंची जहां हाइवे पर पानी भरा हुआ था जिसे टैªक्टर चालक ने सामान्य समझा और अपने वाहन को आगे बढ़ा दिया तभी अचानक ट्राली का पहिया सड़क पर बने पानी भरे गहरे गड्ढे में चला गया जिससे गेंहू से भरी ट्राली पलट गई और गंेहू से भरी बोरियां पानी में जा गिरी। बताते हैं कि इस दौरान ट्राली पर बैठे किसानों ने कूद कर अपनी जान बचाई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
    1
    प्रशासनिक लाहपरवाहीः दिल्ली हाइवे पर गड्ढे भरे पानी में पलटी टैक्टर ट्राली, बाल-बाल बचे किसान
बदायूं। जिले के उझानी-दिल्ली हाइवे के गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप हाइवे की सड़क पर बने पानी से भरे गहरे गड्ढों में फंस कर गुरूवार की सुबह गेंहू से भरी ट्राली पलट गयी, इस दौरान ट्राली पर के ऊपर बैठे किसानों ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई। अगर किसान ट्राली से न कूदते तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्राली में लदा गेेंहू पानी में भींग कर बड़ी मात्रा खराब हो गया। 
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बीबीगंज निवासी उदय शर्मा गुरूवार की सुबह गेंहू बेंचने के लिए ट्राली में लाद कर उझानी की नई मंडी ला रहे थे। बताते हैं कि ट्राली दिल्ली हाइवे के गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप पहुंची जहां हाइवे पर पानी भरा हुआ था जिसे टैªक्टर चालक ने सामान्य समझा और अपने वाहन को आगे बढ़ा दिया तभी अचानक ट्राली का पहिया सड़क पर बने पानी भरे गहरे गड्ढे में चला गया जिससे गेंहू से भरी ट्राली पलट गई और गंेहू से भरी बोरियां पानी में जा गिरी। बताते हैं कि इस दौरान ट्राली पर बैठे किसानों ने कूद कर अपनी जान बचाई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यूपी के बदायूं जिले में सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड पर गोपीनाथ मंदिर के पास एक पेड़ है अधिक वजन होने की वजह से पेड़ एक साइड में झुक गया है जिसके गिरने की संभावना बनी हुई है पेड़ के गिरने से कोई भी बड़ी जन हानी हो सकती है।
    1
    यूपी के बदायूं जिले में सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड पर गोपीनाथ मंदिर के पास एक पेड़ है अधिक वजन होने की वजह से पेड़ एक साइड में झुक गया है जिसके गिरने की संभावना बनी हुई है पेड़ के गिरने से कोई भी बड़ी जन हानी हो सकती है।
    user_Journalist
    Journalist
    Journalist बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जनपद बदायूं जिले के कस्बा उझानी के कुड़ा नरसिंहपुर ग्राम में आज 5 फरवरी 2026 को प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा खामियाजा एक किसान को भुगतना पड़ा। दिल्ली रोड नेशनल हाईवे पर बने गहरे गड्ढे में किसान की ट्रॉली गिर गई, जिससे ट्रॉली में लदा पूरा गेहूं पानी में डूब गया। इस हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गड्ढा कई महीनों से सड़क पर बना हुआ है। बारिश व पानी भराव के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे आए दिन वाहन फंस रहे हैं और हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि “आखिर प्रशासन किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? कब तक किसानों और राहगीरों का नुकसान होता रहेगा?” ग्रामीणों की मांग है कि गड्ढे को तत्काल भरवाया जाए, सड़क की मरम्मत व जलनिकासी की व्यवस्था की जाए, और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। अगर समय रहते सड़क की हालत नहीं सुधारी गई, तो आने वाले दिनों में बड़ा जान-माल का नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता। खबर का असर सबसे पहले आप तक संवाददाता: नवीन गोस्वामी जनपद न्यूज 24 यूपी
    1
    जनपद बदायूं जिले के कस्बा उझानी के कुड़ा नरसिंहपुर ग्राम में आज 5 फरवरी 2026 को प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा खामियाजा एक किसान को भुगतना पड़ा। दिल्ली रोड नेशनल हाईवे पर बने गहरे गड्ढे में किसान की ट्रॉली गिर गई, जिससे ट्रॉली में लदा पूरा गेहूं पानी में डूब गया। इस हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह गड्ढा कई महीनों से सड़क पर बना हुआ है। बारिश व पानी भराव के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे आए दिन वाहन फंस रहे हैं और हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि
“आखिर प्रशासन किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? कब तक किसानों और राहगीरों का नुकसान होता रहेगा?”
ग्रामीणों की मांग है कि
गड्ढे को तत्काल भरवाया जाए,
सड़क की मरम्मत व जलनिकासी की व्यवस्था की जाए,
और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
अगर समय रहते सड़क की हालत नहीं सुधारी गई, तो आने वाले दिनों में बड़ा जान-माल का नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
खबर का असर सबसे पहले आप तक 
संवाददाता: नवीन गोस्वामी
जनपद न्यूज 24 यूपी
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • माघ मेला पुलिस—सुरक्षा भी, संवेदना भी। भीड़ में पति से बिछड़ी महिला श्रद्धालु को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत मदद कर सकुशल मिलवाया। चिंता की जगह राहत लौटी—क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस सिर्फ़ कर्तव्य का प्रतीक नहीं, भरोसे और अपनत्व का भी नाम है।
    1
    माघ मेला पुलिस—सुरक्षा भी, संवेदना भी।
भीड़ में पति से बिछड़ी महिला श्रद्धालु को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत मदद कर सकुशल मिलवाया।
चिंता की जगह राहत लौटी—क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस सिर्फ़ कर्तव्य का प्रतीक नहीं, भरोसे और अपनत्व का भी नाम है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • किसान, महिला और युवाओं तीनों के भविष्य को सुरक्षित करता बजट :- गुलाब देवी विकसित भारत के लक्ष्य को आर्थिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने वाला बजट है :- गुलाब देवी केंद्रीय बजट से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार :- गुलाब देवी शिक्षा, कृषि और उद्योग के लिए ऐतिहासिक बजट :- गुलाब देवी विकसित भारत की ओर बढ़ते भारत की आर्थिक तस्वीर बजट में साफ दिखाई देती है :- गुलाब देवी बदायूँ l भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय बजट 2026-27 के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा एवं जनपद प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने संबोधित किया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी, संतुलित और सुधारोन्मुख बजट है। यह बजट केवल घोषणाओं का नहीं, बल्कि ठोस निर्णयों, स्पष्ट कार्ययोजना और जनकल्याण को केंद्र में रखने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में देश की उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, आम नागरिक को विकास का भागीदार बनाने तथा सबका साथ-सबका विकास के माध्यम से हर वर्ग और हर क्षेत्र तक अवसर पहुँचाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि बजट में राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हुए विकास को गति दी गई है। वित्त वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.3 प्रतिशत रखा गया है। 12.2 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय से सड़क, रेल, परिवहन, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी ढांचों का विस्तार होगा, जिससे आर्थिक मजबूती के साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। *किसान, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था* उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कृषि क्षेत्र में भारत-विस्तार कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंच के माध्यम से किसानों को फसल, मौसम और बाजार से जुड़ी सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादकता बढ़ेगी। फसल विविधीकरण, मत्स्य पालन, ग्रामीण उद्यमिता और कृषि से जुड़े नए अवसर किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होंगे। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सस्ती और सुलभ ऋण सुविधा को और मजबूत किया गया है, जिससे किसानों को समय पर वित्तीय सहायता मिल सकेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। महिला सशक्तिकरण उन्होंने बताया कि बजट में महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की धुरी के रूप में देखा गया है। स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता से जोड़ने, प्रत्येक जनपद में बालिका छात्रावास की व्यवस्था तथा शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े प्रावधान महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे। युवा, शिक्षा और कौशल विकास उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए देशभर में पंद्रह हजार विद्यालयों और पाँच सौ महाविद्यालयों में एनीमेशन, गेमिंग और वीएफएक्स जैसी आधुनिक तकनीक आधारित प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इससे युवा भविष्य की तकनीकी नौकरियों के लिए तैयार होंगे और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। उद्योग, एमएसएमई और रोजगार उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का एमएसएमई विकास कोष बनाया गया है, जिससे कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, हथकरघा, चमड़ा और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही देशभर में 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के आधुनिकीकरण से परंपरागत उद्योगों को नई तकनीक और वैश्विक बाजारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य और जीवनरक्षक दवाएं उन्होंने कहा कि बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी गई है। कैंसर और गंभीर बीमारियों में उपयोग होने वाली 36 जीवनरक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट से आम जनता के इलाज का खर्च कम होगा। इसके साथ ही बायोफार्मा शक्ति योजना से फार्मा और मेडिकल डिवाइस निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन और रोजगार उन्होंने कहा धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10,000 टूर गाइड को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज जैसे पर्यटन स्थलों पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। *उत्तर प्रदेश के लिए विशेष रूप से लाभकारी बजट* उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, रेलवे आधुनिकीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स और फ्रेट कॉरिडोर से प्रदेश को लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। गंगा नदी पर राष्ट्रीय जलमार्ग के अंतर्गत वाराणसी में इनलैंड वॉटरवे शिप रिपेयर इकोसिस्टम की स्थापना से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पूर्वांचल और बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में यह बजट निर्णायक भूमिका निभाएगा। साथ ही शहरों को आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने से उत्तर प्रदेश निवेश और स्टार्टअप का प्रमुख केंद्र बनेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने उपस्थित समस्त पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त और ऐतिहासिक कदम है। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शारदेन्दु पाठक, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, अनुभव उपाध्याय उपस्थित रहे।
    1
    किसान, महिला और युवाओं तीनों के भविष्य को सुरक्षित करता बजट :- गुलाब देवी
विकसित भारत के लक्ष्य को आर्थिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने वाला बजट है :- गुलाब देवी
केंद्रीय बजट से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार :- गुलाब देवी
शिक्षा, कृषि और उद्योग के लिए ऐतिहासिक बजट :- गुलाब देवी
विकसित भारत की ओर बढ़ते भारत की आर्थिक तस्वीर बजट में साफ दिखाई देती है :- गुलाब देवी
बदायूँ l  भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय बजट 2026-27 के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा एवं जनपद प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने संबोधित किया।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी, संतुलित और सुधारोन्मुख बजट है। यह बजट केवल घोषणाओं का नहीं, बल्कि ठोस निर्णयों, स्पष्ट कार्ययोजना और जनकल्याण को केंद्र में रखने वाला बजट है।
उन्होंने कहा कि बजट में देश की उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, आम नागरिक को विकास का भागीदार बनाने तथा सबका साथ-सबका विकास के माध्यम से हर वर्ग और हर क्षेत्र तक अवसर पहुँचाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
उन्होंने बताया कि बजट में राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हुए विकास को गति दी गई है। वित्त वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.3 प्रतिशत रखा गया है। 12.2 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय से सड़क, रेल, परिवहन, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी ढांचों का विस्तार होगा, जिससे आर्थिक मजबूती के साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
*किसान, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था*
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कृषि क्षेत्र में भारत-विस्तार कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंच के माध्यम से किसानों को फसल, मौसम और बाजार से जुड़ी सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादकता बढ़ेगी।
फसल विविधीकरण, मत्स्य पालन, ग्रामीण उद्यमिता और कृषि से जुड़े नए अवसर किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होंगे। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सस्ती और सुलभ ऋण सुविधा को और मजबूत किया गया है, जिससे किसानों को समय पर वित्तीय सहायता मिल सकेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
महिला सशक्तिकरण
उन्होंने बताया कि बजट में महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की धुरी के रूप में देखा गया है। स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता से जोड़ने, प्रत्येक जनपद में बालिका छात्रावास की व्यवस्था तथा शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े प्रावधान महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे।
युवा, शिक्षा और कौशल विकास
उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए देशभर में पंद्रह हजार विद्यालयों और पाँच सौ महाविद्यालयों में एनीमेशन, गेमिंग और वीएफएक्स जैसी आधुनिक तकनीक आधारित प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इससे युवा भविष्य की तकनीकी नौकरियों के लिए तैयार होंगे और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
उद्योग, एमएसएमई और रोजगार
उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का एमएसएमई विकास कोष बनाया गया है, जिससे कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, हथकरघा, चमड़ा और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही देशभर में 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के आधुनिकीकरण से परंपरागत उद्योगों को नई तकनीक और वैश्विक बाजारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य और जीवनरक्षक दवाएं
उन्होंने कहा कि बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी गई है। कैंसर और गंभीर बीमारियों में उपयोग होने वाली 36 जीवनरक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट से आम जनता के इलाज का खर्च कम होगा। इसके साथ ही बायोफार्मा शक्ति योजना से फार्मा और मेडिकल डिवाइस निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।
पर्यटन और रोजगार
उन्होंने कहा धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10,000 टूर गाइड को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज जैसे पर्यटन स्थलों पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
*उत्तर प्रदेश के लिए विशेष रूप से लाभकारी बजट*
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, रेलवे आधुनिकीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स और फ्रेट कॉरिडोर से प्रदेश को लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
गंगा नदी पर राष्ट्रीय जलमार्ग के अंतर्गत वाराणसी में इनलैंड वॉटरवे शिप रिपेयर इकोसिस्टम की स्थापना से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पूर्वांचल और बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में यह बजट निर्णायक भूमिका निभाएगा। साथ ही शहरों को आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने से उत्तर प्रदेश निवेश और स्टार्टअप का प्रमुख केंद्र बनेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने उपस्थित समस्त पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त और ऐतिहासिक कदम है।
इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शारदेन्दु पाठक, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, अनुभव उपाध्याय उपस्थित रहे।
    user_संजय शर्मा पत्रकार बदायूं उत्तर प्रदेश
    संजय शर्मा पत्रकार बदायूं उत्तर प्रदेश
    पत्रकारिता Budaun, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • खबर का असर सबसे पहले आप तक जनपद न्यूज 24 यूपी से नवीन गोस्वामी की रिपोर्ट बदायूं। बदायूं जिले के कस्बा उझानी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। कछला रोड स्थित सनी मंदिर के पीछे किशोर वर्मा की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 5 से 6 हजार रुपये नकद व साड़ियों समेत लगभग 50 से 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित दुकानदार ने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। — जनपद न्यूज 24 यूपी
    1
    खबर का असर सबसे पहले आप तक
जनपद न्यूज 24 यूपी से नवीन गोस्वामी की रिपोर्ट
बदायूं।
बदायूं जिले के कस्बा उझानी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। कछला रोड स्थित सनी मंदिर के पीछे किशोर वर्मा की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 5 से 6 हजार रुपये नकद व साड़ियों समेत लगभग 50 से 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित दुकानदार ने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
— जनपद न्यूज 24 यूपी
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.