logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बसोमा के रजत विद्या मन्दिर में हुआ क्रिकेट मैच का आयोजन उझानी :- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोमा स्थित रजत बाल विद्या मन्दिर के प्रांगण में सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ इस मैच का उदघाटन कोतवाली उझानी के उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह ने टॉस उछाल कर किया । खेल प्रारंभ होने से पूर्व विद्यालय प्रबन्धक शिव कुमार व अनीत चौहान ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया  यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बनाम सुपर किंग टीम के मध्य खेला गया जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के खिलाड़ियों ने पहले टॉस जीतकर 08 ओवर में 48 रन बनाए । चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के खिलाड़ियों के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स टीम के खिलाड़ी 08 ओवर में सिर्फ 40 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम यह मैच 08 रन से जीत गयी । मैच के अंत में  रजत गुप्ता ने विजयी टीम को शुभकामनाएं देते हुए पुरुस्कार वितरण किया। इस अवसर पर सौरभ गुप्ता  वीरेंद्र कुमार, रिहान,  शिशुपाल, पूजा गुप्ता ,पूनम, नेहा, हेमा, काजल, पूजा,  नर्गिस सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा !

1 hr ago
user_राजेश कुमार वर्मा
राजेश कुमार वर्मा
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बसोमा के रजत विद्या मन्दिर में हुआ क्रिकेट मैच का आयोजन उझानी :- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोमा स्थित रजत बाल विद्या मन्दिर के प्रांगण में सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ इस मैच का उदघाटन कोतवाली उझानी के उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह ने टॉस उछाल कर किया । खेल प्रारंभ होने से पूर्व विद्यालय प्रबन्धक शिव कुमार व अनीत चौहान ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया  यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बनाम सुपर किंग टीम के मध्य खेला गया जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के खिलाड़ियों ने पहले टॉस जीतकर 08 ओवर में 48 रन बनाए । चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के खिलाड़ियों के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स टीम के खिलाड़ी 08 ओवर में सिर्फ 40 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम यह मैच 08 रन से जीत गयी । मैच के अंत में  रजत गुप्ता ने विजयी टीम को शुभकामनाएं देते हुए पुरुस्कार वितरण किया। इस अवसर पर सौरभ गुप्ता  वीरेंद्र कुमार, रिहान,  शिशुपाल, पूजा गुप्ता ,पूनम, नेहा, हेमा, काजल, पूजा,  नर्गिस सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा !

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अधिकारी अभिलेखों का कराएं डिजिटाइजेशस: मंडलायुक्त बदायूं। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट बदायूं का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न न्यायालयों, राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार, ईआरके व अन्य प्रभागों, नजारत आदि का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं व रिकॉर्ड को चेक किया। अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को अभिलेखों का डिजिटाइजेशन कराए जाने के लिए प्रयास करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, सुव्यवस्थित संचालन तथा कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की गई। उन्होंने रिकॉर्ड प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने के निर्देश भी दिए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता, गति और विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप तथा पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी।
    1
    अधिकारी अभिलेखों का कराएं डिजिटाइजेशस: मंडलायुक्त
बदायूं। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट बदायूं का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न न्यायालयों, राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार, ईआरके व अन्य प्रभागों, नजारत आदि का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं व रिकॉर्ड को चेक किया। अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को अभिलेखों का डिजिटाइजेशन कराए जाने के लिए प्रयास करने के लिए कहा।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, सुव्यवस्थित संचालन तथा कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की गई। उन्होंने रिकॉर्ड प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने के निर्देश भी दिए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता, गति और विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप तथा पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • Post by Pradeep kumar
    1
    Post by Pradeep kumar
    user_Pradeep kumar
    Pradeep kumar
    Farmer बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by राजेश कुमार वर्मा
    1
    Post by राजेश कुमार वर्मा
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हेलीकॉप्टर से पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
    1
    हेलीकॉप्टर से पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
    user_Union 28 News
    Union 28 News
    Media company Budaun, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • यूपी के बदायूं जिले में सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड पर गोपीनाथ मंदिर के पास एक पेड़ है अधिक वजन होने की वजह से पेड़ एक साइड में झुक गया है जिसके गिरने की संभावना बनी हुई है पेड़ के गिरने से कोई भी बड़ी जन हानी हो सकती है।
    1
    यूपी के बदायूं जिले में सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड पर गोपीनाथ मंदिर के पास एक पेड़ है अधिक वजन होने की वजह से पेड़ एक साइड में झुक गया है जिसके गिरने की संभावना बनी हुई है पेड़ के गिरने से कोई भी बड़ी जन हानी हो सकती है।
    user_Journalist
    Journalist
    Journalist बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जनपद बदायूं जिले के कस्बा उझानी के कुड़ा नरसिंहपुर ग्राम में आज 5 फरवरी 2026 को प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा खामियाजा एक किसान को भुगतना पड़ा। दिल्ली रोड नेशनल हाईवे पर बने गहरे गड्ढे में किसान की ट्रॉली गिर गई, जिससे ट्रॉली में लदा पूरा गेहूं पानी में डूब गया। इस हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गड्ढा कई महीनों से सड़क पर बना हुआ है। बारिश व पानी भराव के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे आए दिन वाहन फंस रहे हैं और हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि “आखिर प्रशासन किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? कब तक किसानों और राहगीरों का नुकसान होता रहेगा?” ग्रामीणों की मांग है कि गड्ढे को तत्काल भरवाया जाए, सड़क की मरम्मत व जलनिकासी की व्यवस्था की जाए, और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। अगर समय रहते सड़क की हालत नहीं सुधारी गई, तो आने वाले दिनों में बड़ा जान-माल का नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता। खबर का असर सबसे पहले आप तक संवाददाता: नवीन गोस्वामी जनपद न्यूज 24 यूपी
    1
    जनपद बदायूं जिले के कस्बा उझानी के कुड़ा नरसिंहपुर ग्राम में आज 5 फरवरी 2026 को प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा खामियाजा एक किसान को भुगतना पड़ा। दिल्ली रोड नेशनल हाईवे पर बने गहरे गड्ढे में किसान की ट्रॉली गिर गई, जिससे ट्रॉली में लदा पूरा गेहूं पानी में डूब गया। इस हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह गड्ढा कई महीनों से सड़क पर बना हुआ है। बारिश व पानी भराव के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे आए दिन वाहन फंस रहे हैं और हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि
“आखिर प्रशासन किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? कब तक किसानों और राहगीरों का नुकसान होता रहेगा?”
ग्रामीणों की मांग है कि
गड्ढे को तत्काल भरवाया जाए,
सड़क की मरम्मत व जलनिकासी की व्यवस्था की जाए,
और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
अगर समय रहते सड़क की हालत नहीं सुधारी गई, तो आने वाले दिनों में बड़ा जान-माल का नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
खबर का असर सबसे पहले आप तक 
संवाददाता: नवीन गोस्वामी
जनपद न्यूज 24 यूपी
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज आंवला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सनी चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया। उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर मय पुलिस टीम ने विकास ईंट भट्टा खंडहर, सरदारनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लालाराम पुत्र राजेंद्र, निवासी ग्राम तजपुरा को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी गुड्डू पुत्र जगपाल के साथ मिलकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। अभियुक्तों ने शाहजहांपुर के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौजपुर से एक अपाचे बाइक तथा रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के चौढ़ेरा गांव से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी की थी। पहचान छिपाने के लिए दोनों बाइकों की नंबर प्लेट फेंक दी गई और चेचिस नंबर मिटा दिया गया। लालाराम ने बताया कि दोनों बाइकें उसके साथी गुड्डू के घर में खड़ी कर दी गई थीं, लेकिन गुड्डू के किसी अन्य मामले में जेल चले जाने के कारण वे बाइकें नहीं बेच पाए। हाल ही में जब दोनों ने बाइक बेचने की योजना बनाई, तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी गुड्डू की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर, उप निरीक्षक हीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं कांस्टेबल मुस्तफा शामिल रहे।
    2
    रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज 
आंवला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सनी चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया।
उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर मय पुलिस टीम ने विकास ईंट भट्टा खंडहर, सरदारनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लालाराम पुत्र राजेंद्र, निवासी ग्राम तजपुरा को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया।
पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी गुड्डू पुत्र जगपाल के साथ मिलकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। अभियुक्तों ने शाहजहांपुर के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौजपुर से एक अपाचे बाइक तथा रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के चौढ़ेरा गांव से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी की थी। पहचान छिपाने के लिए दोनों बाइकों की नंबर प्लेट फेंक दी गई और चेचिस नंबर मिटा दिया गया।
लालाराम ने बताया कि दोनों बाइकें उसके साथी गुड्डू के घर में खड़ी कर दी गई थीं, लेकिन गुड्डू के किसी अन्य मामले में जेल चले जाने के कारण वे बाइकें नहीं बेच पाए। हाल ही में जब दोनों ने बाइक बेचने की योजना बनाई, तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी गुड्डू की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर, उप निरीक्षक हीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं कांस्टेबल मुस्तफा शामिल रहे।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार Aonla, Bareilly•
    14 min ago
  • Post by राजेश कुमार वर्मा
    1
    Post by राजेश कुमार वर्मा
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.